logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसई प्रखंड के कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।

3 hrs ago
user_कृष्णा कुमार साहु
कृष्णा कुमार साहु
रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

सिसई प्रखंड के कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।
    4
    गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    23 min ago
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूत गढ़ माने जाने वाले पोटरो गांव में अब बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है। विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को एक महीने से जारी अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। बिजली समस्या का समाधान होते ही ग्रामीणों का रुख अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की तरफ झुकता नजर आ रहा है और उन्होंने पार्टी को अपने समर्थन का भरोसा दिया है। शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत् उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव के लोगों ने खुलकर झामुमो पार्टी के प्रति अपना आभार जताया।
    1
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूत गढ़ माने जाने वाले पोटरो गांव में अब बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है। विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को एक महीने से जारी अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। बिजली समस्या का समाधान होते ही ग्रामीणों का रुख अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की तरफ झुकता नजर आ रहा है और उन्होंने पार्टी को अपने समर्थन का भरोसा दिया है।

शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत् उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव के लोगों ने खुलकर झामुमो पार्टी के प्रति अपना आभार जताया।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • NEET UG परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर देश भर में चल रहे भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। देश के लाखों अभ्यर्थियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने देर रात हुई बैठक के बाद कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं। मामले में पारदर्शिता लाने और धांधली का पर्दाफाश करने के लिए NEET पेपर लीक से जुड़ी सभी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। CBI ने देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज FIR को अपने हाथ में लेकर धरपकड़ और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के तहत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद तत्कालीन महानिदेशक को पद से हटाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और NTA में सुधार के लिए पूर्व ISRO प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम' को देश भर में लागू कर दिया है, जिसमें दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल और ₹1 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने स्पष्ट संदेश दिया है कि परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखना और युवाओं का विश्वास जीतना सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा इस धांधली में शामिल किसी भी दोषी या सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के इस कड़े रुख से लाखों छात्रों में निष्पक्ष जांच की उम्मीद जागी है।
    1
    NEET UG परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर देश भर में चल रहे भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। देश के लाखों अभ्यर्थियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने देर रात हुई बैठक के बाद कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं। मामले में पारदर्शिता लाने और धांधली का पर्दाफाश करने के लिए NEET पेपर लीक से जुड़ी सभी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। CBI ने देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज FIR को अपने हाथ में लेकर धरपकड़ और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई के तहत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद तत्कालीन महानिदेशक को पद से हटाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और NTA में सुधार के लिए पूर्व ISRO प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम' को देश भर में लागू कर दिया है, जिसमें दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल और ₹1 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने स्पष्ट संदेश दिया है कि परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखना और युवाओं का विश्वास जीतना सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा इस धांधली में शामिल किसी भी दोषी या सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के इस कड़े रुख से लाखों छात्रों में निष्पक्ष जांच की उम्मीद जागी है।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु खोपा टोली गांव में दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के 42 वर्षीय अनुभूषण टोप्पो की उसके ही घनिष्ठ मित्र जगन्नाथ उरांव उर्फ बोचे ने भारी पत्थर के सिलबट्टे से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों दोस्त जून महीने में ही मुंबई से मजदूरी कर गांव लौटे थे और यहां साथ में खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे। बुधवार रात दोनों दोस्त एक ही घर में सोए थे। देर रात जगन्नाथ ने अचानक सिलबट्टे से अनुभूषण के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के ही एक दूसरे घर में जाकर आराम से सो गया और सुबह उठकर सीधे गुमला सदर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से जगन्नाथ का व्यवहार सामान्य नहीं था। वह अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी अलग रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति समेत सभी पहलुओं और हत्या की वास्तविक वजह की गहन जांच कर रही है।
    1
    गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु खोपा टोली गांव में दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के 42 वर्षीय अनुभूषण टोप्पो की उसके ही घनिष्ठ मित्र जगन्नाथ उरांव उर्फ बोचे ने भारी पत्थर के सिलबट्टे से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों दोस्त जून महीने में ही मुंबई से मजदूरी कर गांव लौटे थे और यहां साथ में खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे।

बुधवार रात दोनों दोस्त एक ही घर में सोए थे। देर रात जगन्नाथ ने अचानक सिलबट्टे से अनुभूषण के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के ही एक दूसरे घर में जाकर आराम से सो गया और सुबह उठकर सीधे गुमला सदर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से जगन्नाथ का व्यवहार सामान्य नहीं था। वह अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी अलग रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति समेत सभी पहलुओं और हत्या की वास्तविक वजह की गहन जांच कर रही है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत झालजमीरा पंचायत के बड़का टोली में स्वामी विवेकानंद इंग्लिश व हिंदी मीडियम विद्यालय का अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया है। सुदूर ग्रामीण इलाके में इस शिक्षा संस्थान के आरम्भ होने से बच्चों को अब क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस विद्यालय के खुलने से स्थानीय अभिभावकों को भी राहत मिली है। अतिथियों द्वारा संस्थान का शुभारंभ किए जाने के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
    1
    लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत झालजमीरा पंचायत के बड़का टोली में स्वामी विवेकानंद इंग्लिश व हिंदी मीडियम विद्यालय का अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया है। सुदूर ग्रामीण इलाके में इस शिक्षा संस्थान के आरम्भ होने से बच्चों को अब क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

इस विद्यालय के खुलने से स्थानीय अभिभावकों को भी राहत मिली है। अतिथियों द्वारा संस्थान का शुभारंभ किए जाने के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • +91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    1
    +91 7667913218
address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    user_Rishi Kisan Machine
    Rishi Kisan Machine
    Farmer Gumla, Jharkhand•
    16 hrs ago
  • गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पोटरो गांव में स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो की त्वरित पहल पर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के चालू होते ही पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठा और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक महीने पहले आकाशीय बिजली (बज्रपात) गिरने से गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली न रहने के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या की जानकारी झामुमो कार्यकर्ताओं को दी, जिन्होंने तुरंत विधायक जिग्गा सुसारन होरो को मामले से अवगत कराया। विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने विधायक और झामुमो कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि मुसीबत में साथ देने वालों को ही वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूरा सहयोग करेंगे। ग्रामीणों के इस भरोसे से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। इस उद्घाटन के अवसर पर वार्ड सदस्य रीता देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, सुलोचना देवी, साहबीर उरांव, झेलवा उरांव, कुंदन साहु, अजीत साहु, संदीप साहु, विकाश साहु, शिवपूजन, अमरदीप, दिनेश, तपन, संजीत, राजू, लालकेश्वर और संतोष सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पोटरो गांव में स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो की त्वरित पहल पर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के चालू होते ही पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठा और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक महीने पहले आकाशीय बिजली (बज्रपात) गिरने से गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली न रहने के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या की जानकारी झामुमो कार्यकर्ताओं को दी, जिन्होंने तुरंत विधायक जिग्गा सुसारन होरो को मामले से अवगत कराया। विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने विधायक और झामुमो कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि मुसीबत में साथ देने वालों को ही वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूरा सहयोग करेंगे। ग्रामीणों के इस भरोसे से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। इस उद्घाटन के अवसर पर वार्ड सदस्य रीता देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, सुलोचना देवी, साहबीर उरांव, झेलवा उरांव, कुंदन साहु, अजीत साहु, संदीप साहु, विकाश साहु, शिवपूजन, अमरदीप, दिनेश, तपन, संजीत, राजू, लालकेश्वर और संतोष सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    44 min ago
  • गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र स्थित बोडोटोली बगीचा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बिजली टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, हालांकि वह अचेत हालत में है। छात्र की पहचान मलगो बरटोली निवासी नंदू उरांव के 15 वर्षीय पुत्र मनीष उरांव के रूप में हुई है। अचेत अवस्था में पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मनीष उरांव बीती शाम से अपने घर से किसी को बिना कुछ बताए निकला था और बोडोटोली गांव की एक दुकान के पास मौजूद था। रात में उसके एक दोस्त ने उसे बोडोटोली बगीचा के पास ले जाकर छोड़ दिया था ताकि वह अपने घर चला जाए, लेकिन मनीष घर न जाकर वहीं रह गया। इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह उसने पास के हाईटेंशन बिजली टॉवर पर लगभग 15 फीट ऊपर चढ़कर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मनीष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र स्थित बोडोटोली बगीचा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बिजली टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, हालांकि वह अचेत हालत में है। छात्र की पहचान मलगो बरटोली निवासी नंदू उरांव के 15 वर्षीय पुत्र मनीष उरांव के रूप में हुई है। अचेत अवस्था में पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनीष उरांव बीती शाम से अपने घर से किसी को बिना कुछ बताए निकला था और बोडोटोली गांव की एक दुकान के पास मौजूद था। रात में उसके एक दोस्त ने उसे बोडोटोली बगीचा के पास ले जाकर छोड़ दिया था ताकि वह अपने घर चला जाए, लेकिन मनीष घर न जाकर वहीं रह गया। इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह उसने पास के हाईटेंशन बिजली टॉवर पर लगभग 15 फीट ऊपर चढ़कर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मनीष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.