logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहीकोंगा साप्ताहिक बाजार में Gen-Z ग्रुप का टकराव, किसी ने दी गाली तो किसी ने चाकू से किया हमला, मामला पहुंचा कोतवाली कोण्डागांव के दहीकोंगा साप्ताहिक बाजार में देर शाम दो Gen-Z गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस के पास मामले की शिकायत लेकर पहुंचा है।

2 hrs ago
user_बंकिम साना
बंकिम साना
Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

दहीकोंगा साप्ताहिक बाजार में Gen-Z ग्रुप का टकराव, किसी ने दी गाली तो किसी ने चाकू से किया हमला, मामला पहुंचा कोतवाली कोण्डागांव के दहीकोंगा साप्ताहिक बाजार में देर शाम दो Gen-Z गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस के पास मामले की शिकायत लेकर पहुंचा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • फरसगांव: विश्व आदिवासी दिवस पर चिंगनार में उमड़ा जनसैलाब, आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक के साथ हुआ पौधरोपण विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के युवा, युवतियां, महिलाएं, बच्चे और सियान-सजन शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में समाजजनों ने अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक विकास का संदेश दिया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों द्वारा फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। चिंगनार में विश्व आदिवासी दिवस का यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आया।
    1
    फरसगांव: विश्व आदिवासी दिवस पर चिंगनार में उमड़ा जनसैलाब, आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक के साथ हुआ पौधरोपण
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के युवा, युवतियां, महिलाएं, बच्चे और सियान-सजन शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में समाजजनों ने अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक विकास का संदेश दिया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों द्वारा फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।
चिंगनार में विश्व आदिवासी दिवस का यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन, बलरामपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन,सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लगभग 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला पुलिस द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलरामपुर से हाई स्कूल खेल मैदान बलरामपुर तक किया गया। कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम बलरामपुर तथा सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना कर किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई साइक्लोथॉन निर्धारित मार्ग से होते हुए हाई स्कूल खेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा समाज में एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के प्राचार्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालयीन शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। साइक्लोथॉन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।
    3
    पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन,
बलरामपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन,सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लगभग 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला पुलिस द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।
साइक्लोथॉन का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलरामपुर से हाई स्कूल खेल मैदान बलरामपुर तक किया गया। कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम बलरामपुर तथा सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना कर किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई साइक्लोथॉन निर्धारित मार्ग से होते हुए हाई स्कूल खेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा समाज में एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के प्राचार्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालयीन शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। साइक्लोथॉन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    51 min ago
  • अंतागढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंतागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। कांकेर/अंतागढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंतागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। लगातार बारिश के बावजूद जिले के सातों विकासखंडों सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं सामाजिक चिंतक प्रोफेसर लक्ष्मण यादव रहे। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकार, शिक्षा, संस्कृति, संविधान और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे। उनके संबोधन को मौजूद जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भव्य बना दिया। बारिश के बीच भी लोगों की भारी मौजूदगी ने आदिवासी समाज की एकजुटता और अपनी संस्कृति व अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
    1
    अंतागढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंतागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी।
कांकेर/अंतागढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंतागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। लगातार बारिश के बावजूद जिले के सातों विकासखंडों सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं सामाजिक चिंतक प्रोफेसर लक्ष्मण यादव रहे। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकार, शिक्षा, संस्कृति, संविधान और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे। उनके संबोधन को मौजूद जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भव्य बना दिया। बारिश के बीच भी लोगों की भारी मौजूदगी ने आदिवासी समाज की एकजुटता और अपनी संस्कृति व अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • विश्व आदिवासी दिवस पर मलकानगिरी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कोंटा विधायक माननीय कवासी लखमा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया
    1
    विश्व आदिवासी दिवस पर मलकानगिरी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कोंटा विधायक माननीय कवासी लखमा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया
    user_Damru ram thakur
    Damru ram thakur
    Photographer Tongpal, Sukma•
    23 hrs ago
  • कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में हल्बा समाज ने दिखाई एकजुटता विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हल्बा समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। बड़ेराजपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और युवतियां शामिल हुए। शहीद गेंद सिंह नायक चौक पर समाजजनों ने एकता, अखंडता और सामाजिक विकास का संदेश दिया।
    1
    कोंडागांव: विश्व आदिवासी दिवस पर विश्रामपुरी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में हल्बा समाज ने दिखाई एकजुटता
विश्रामपुरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हल्बा समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। बड़ेराजपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और युवतियां शामिल हुए। शहीद गेंद सिंह नायक चौक पर समाजजनों ने एकता, अखंडता और सामाजिक विकास का संदेश दिया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • ऑपरेशन सिंदूर उद्यान बना भखारा की नई देशभक्ति पहचान और आकर्षण धमतरी। जिले के नगरपा पंचायत भखारा का ऑपरेशन सिंदूर उद्यान इन दिनों क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित इस उद्यान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसकी सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक संरचनाएं और देशभक्ति की थीम इसे विशेष पहचान दे रही है। गौरतलब है कि इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद से यह स्थल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर उद्यान न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीर जवानों के सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है।
    1
    ऑपरेशन सिंदूर उद्यान बना भखारा की नई देशभक्ति पहचान और आकर्षण
धमतरी।  जिले के नगरपा पंचायत भखारा का ऑपरेशन सिंदूर उद्यान इन दिनों क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित इस उद्यान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसकी सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक संरचनाएं और देशभक्ति की थीम इसे विशेष पहचान दे रही है।
गौरतलब है कि इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद से यह स्थल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर उद्यान न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीर जवानों के सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बालाजी मार्बल एवं टाइल्स प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा मजदूरों को कार्य से पृथक करने एवं दुर्व्यवहार सामरी -- बलरामपुर जिले में कुसमी ब्लॉक के सामरी पाठ (सेरेंगदाग) में बालाजी मार्बल एवं टाइल्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी की ओर से एक सनसनी खेज मामला निकल कर आया है। जहाँ एक ओर भारत सरकार किसानों एवं मजदूरों की उत्थान के लिए अनेकों कानून बना रही है ताकि निम्न वर्ग आदिवासी समुदाय लोग सशक्त हो सकें दूसरी ओर कंपनी की मनमानी से गरीब मजदूर आहत हो रहे है ,बालाजी मार्बल एवम् टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्थानीय मजदूरों के साथ अन्याय एवं अत्याचार हो रहा हैं जमीन लेने के बावजूद भी 45 मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया है वहीं वन भूमि में डंपिंग भी कंपनी के द्वारा किया जा रहा हैं स्थानीय मजदूरों को सेप्टी के बगैर काम कराया जा रहा है। स्थानीय मजदूरों ने बताया है कि बालाजी मार्बल एवम् टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा 45 स्थानीय मजदूरों को काम से पृथक कर दिया गया दिया है और जमीन दोगे तो काम मिलेगा। जनरल मैनेजर अलोक चतुर्वेदी के द्वारा बोला जाता है इतना ही नहीं मजदूरों को वर्षों से सेप्टी जूता स्टील टोपी ड्रेस नहीं दिया जाता है मजदूरों को टाइम से ज्यादा काम कराया जाता है और मजदूरी कम दिया जाता है और शासकीय वन भूमि पर डंपिंग भी किया जा रहा हैं जिससे पर्यावरण भी प्रभावित हो रही है वही स्थानीय मजदूरों ने 45 स्थानीय मजदूरों को पुनः काम पर रखने की अपील की हैं, अन्यथा कंपनी को बंद कराने का अल्टीमेटम भी दिया गया है । वही सारेंगदाग सरपंच अजीत नगेसिया ने बताया कि मामला मेरे जानकारी में नहीं था अब जानकारी मिला है कि बालाजी मार्बल एवम् टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मेरे गांव के मजदूरों के साथ अत्याचार एवं दुर्व्यवहार कर रही है मैं मजदूरों के साथ हूं जहां जाना पड़े जो करना पड़े मैं मजदूरों को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। बालाजी मार्बल एवम् टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का जनरल मैनेजर अलोक चतुर्वेदी ने सभी आरोपों को गलत एवं निराधार बताया है ,मजदूरों के द्वारा गलत आरोप लगाया गया है मेरे द्वारा माइनिंग नियमों का पालन करते हुए कार्य किया जा रहा है जिससे साफ जाहिर किया जा सकता है कि जनरल मैनेजर अलोक चतुर्वेदी के द्वारा स्थानीय मजदूरों के साथ कैसे व्यव्हार जा रहा हैं। ये जाँच का विषय हैं। अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशन के बाद शासन एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा क्या प्रतिक्रिया एवं एक्शन ली जाती हैं।
    3
    बालाजी मार्बल एवं टाइल्स प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा मजदूरों को कार्य से पृथक करने एवं दुर्व्यवहार 
सामरी -- बलरामपुर जिले में कुसमी ब्लॉक के सामरी पाठ (सेरेंगदाग) में बालाजी मार्बल एवं टाइल्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी की ओर से एक सनसनी खेज मामला निकल कर आया है। जहाँ एक ओर भारत सरकार किसानों एवं मजदूरों की उत्थान के लिए अनेकों कानून बना रही है ताकि निम्न वर्ग आदिवासी समुदाय लोग सशक्त हो सकें दूसरी ओर कंपनी की मनमानी से गरीब मजदूर आहत हो रहे है ,बालाजी मार्बल एवम् टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्थानीय मजदूरों के साथ  अन्याय एवं अत्याचार हो रहा हैं जमीन लेने के बावजूद भी 45 मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया है वहीं वन भूमि  में डंपिंग भी कंपनी के द्वारा किया जा रहा हैं स्थानीय मजदूरों को सेप्टी के बगैर काम कराया जा रहा है।
स्थानीय मजदूरों ने बताया है कि बालाजी मार्बल एवम् टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा 45 स्थानीय मजदूरों को काम से पृथक कर दिया गया दिया है और जमीन दोगे तो काम मिलेगा।
जनरल मैनेजर अलोक चतुर्वेदी के द्वारा बोला जाता है इतना ही नहीं मजदूरों को वर्षों से सेप्टी जूता स्टील टोपी ड्रेस नहीं दिया जाता है मजदूरों को टाइम से ज्यादा काम कराया जाता है और मजदूरी कम दिया जाता है और शासकीय वन भूमि पर डंपिंग भी किया जा रहा हैं  जिससे पर्यावरण भी प्रभावित हो रही है वही स्थानीय मजदूरों ने 45 स्थानीय मजदूरों को पुनः काम पर रखने की अपील की हैं, अन्यथा कंपनी को बंद कराने का अल्टीमेटम भी दिया गया है ।
वही सारेंगदाग सरपंच अजीत नगेसिया ने बताया कि मामला मेरे जानकारी में नहीं था अब जानकारी मिला है कि बालाजी मार्बल एवम् टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मेरे गांव के मजदूरों के साथ अत्याचार एवं दुर्व्यवहार कर रही है मैं मजदूरों के साथ हूं जहां जाना पड़े जो करना पड़े मैं मजदूरों को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा।
बालाजी मार्बल एवम् टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का जनरल मैनेजर अलोक चतुर्वेदी ने सभी आरोपों को गलत एवं निराधार बताया है ,मजदूरों के द्वारा गलत आरोप लगाया गया है मेरे द्वारा माइनिंग नियमों का पालन करते हुए कार्य किया जा रहा है जिससे साफ जाहिर किया जा सकता है कि जनरल मैनेजर अलोक चतुर्वेदी के द्वारा स्थानीय मजदूरों के साथ कैसे व्यव्हार जा रहा हैं। ये जाँच का विषय हैं।
अब देखना यह होगा कि  खबर प्रकाशन के बाद शासन एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा क्या प्रतिक्रिया एवं एक्शन ली जाती हैं।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.