logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटखोरी में रफ्तार का कहर: 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की जान चली गई। अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के करमा निवासी मोहम्मद एजाज के 5 वर्षीय पुत्र अर्हम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्हम एक दिन पहले ही अपने नानी घर परसौनी आया था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार मनीष साव ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और इंस्पेक्टर उमेश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

9 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
9 hrs ago

इटखोरी में रफ्तार का कहर: 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की जान चली गई। अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के करमा निवासी मोहम्मद एजाज के 5 वर्षीय पुत्र अर्हम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्हम एक दिन पहले ही अपने नानी घर परसौनी आया था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार मनीष साव ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और इंस्पेक्टर उमेश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोनबरसा गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी, जिससे दर्जनों महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी (बिहार) के उचिरमा गांव निवासी पाचू मांझी का परिवार ट्रैक्टर पर सवार होकर कौलेश्वरी पर्वत जा रहा था। हंटरगंज पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस राहत कार्य और मामले की जांच में जुटी है।
    1
    चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोनबरसा गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी, जिससे दर्जनों महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी (बिहार) के उचिरमा गांव निवासी पाचू मांझी का परिवार ट्रैक्टर पर सवार होकर कौलेश्वरी पर्वत जा रहा था। हंटरगंज पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस राहत कार्य और मामले की जांच में जुटी है।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🚩 जय श्रीराम! पांकी हुआ राममय 🛕 रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी बस्ती में निकला भव्य मंगल जुलूस… भक्तों का जनसैलाब, गूंजते जयकारे, लहराते केसरिया ध्वज और भक्ति में झूमता जनसमूह — पूरा माहौल बना दिव्य और ऊर्जावान। भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर दिल में राम और हर जुबां पर जय श्रीराम था। 🙏 #रामनवमी #जयश्रीराम #Panki #Palamu #Jharkhand #RamNavami2026 #Bhakti #Sanatan #Trending #LocalNews #Devotional #NewsUpdate 🚩
    1
    🚩 जय श्रीराम! पांकी हुआ राममय 🛕
रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी बस्ती में निकला भव्य मंगल जुलूस… भक्तों का जनसैलाब, गूंजते जयकारे, लहराते केसरिया ध्वज और भक्ति में झूमता जनसमूह — पूरा माहौल बना दिव्य और ऊर्जावान।
भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर दिल में राम और हर जुबां पर जय श्रीराम था। 🙏
#रामनवमी #जयश्रीराम #Panki #Palamu #Jharkhand #RamNavami2026 #Bhakti #Sanatan #Trending #LocalNews #Devotional #NewsUpdate 🚩
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    1
    Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    28 min ago
  • Desi daru banate hua
    1
    Desi daru banate hua
    user_Dhananjay Singh
    Dhananjay Singh
    Farmer Patan, Palamu•
    3 hrs ago
  • पाटन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय लीड बैंक प्रबंधक (LDM), पाटन क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बैंकिंग सेवाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने, बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन जैसे विषय शामिल रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि आम लोगों को सरल और त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।मौके पर आवास समन्वक शिवम जयसवाल, अजीत मिश्रा,मनीष कुमार, आरिफ बैंक मैनेजर सहित विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!
    1
    पाटन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय लीड बैंक प्रबंधक (LDM), पाटन क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बैंकिंग सेवाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने, बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन जैसे विषय शामिल रहे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि आम लोगों को सरल और त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।मौके पर आवास समन्वक शिवम जयसवाल, अजीत मिश्रा,मनीष कुमार, आरिफ बैंक मैनेजर सहित विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    7 hrs ago
  • नासिक (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में इन दिनों स्वयंभू बाबा और कथित ज्योतिषी अशोक खरात का मामला सुर्खियों में है। उन पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं, जिनमें महिलाओं के साथ यौन शोषण, धोखाधड़ी और अंधविश्वास के जरिए लोगों को ठगने जैसे मामले शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक खरात खुद को “कैप्टन” और अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) का विशेषज्ञ बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। जांच में सामने आया है कि वह असल में उच्च शिक्षित नहीं था, लेकिन बड़े-बड़े दावे करके लोगों को अपने जाल में फंसाता था। � महिलाओं के शोषण के आरोप पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि खरात ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर कई महिलाओं का शोषण किया। आरोप है कि वह गर्भवती महिलाओं तक को झांसे में लेकर अपराध करता था। कई पीड़िताओं ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। � अश्लील वीडियो और सबूत बरामद जांच एजेंसियों को आरोपी के पास से कई आपत्तिजनक वीडियो और अन्य सबूत मिले हैं। इन वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विशेष जांच टीम (SIT) भी बनाई गई है। � अंधविश्वास के नाम पर ठगी खबरों में यह भी सामने आया है कि अशोक खरात लोगों को “चमत्कारी इलाज” और “शक्ति बढ़ाने” जैसे दावे करके लाखों रुपये ठगता था। एक मामले में उसने साधारण शहद को “तुर्की चमत्कारी शहद” बताकर करीब 15 लाख रुपये में बेचा। राजनीति से जुड़े आरोप इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि बड़े राजनीतिक लोग भी उसके संपर्क में थे और उससे तांत्रिक पूजा कराते थे, जिससे विवाद और बढ़ गया है। � निष्कर्ष अशोक खरात का मामला एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं की सच्चाई को उजागर करता है। पुलिस जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। अगर आप चाहें तो मैं इसे टीवी न्यूज स्क्रिप्ट या अखबार के फॉर्मेट में और प्रोफेशनल तरीके से भी लिख सकता हूँ।
    1
    नासिक (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में इन दिनों स्वयंभू बाबा और कथित ज्योतिषी अशोक खरात का मामला सुर्खियों में है। उन पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं, जिनमें महिलाओं के साथ यौन शोषण, धोखाधड़ी और अंधविश्वास के जरिए लोगों को ठगने जैसे मामले शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक खरात खुद को “कैप्टन” और अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) का विशेषज्ञ बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। जांच में सामने आया है कि वह असल में उच्च शिक्षित नहीं था, लेकिन बड़े-बड़े दावे करके लोगों को अपने जाल में फंसाता था। �
महिलाओं के शोषण के आरोप
पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि खरात ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर कई महिलाओं का शोषण किया। आरोप है कि वह गर्भवती महिलाओं तक को झांसे में लेकर अपराध करता था। कई पीड़िताओं ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। �
अश्लील वीडियो और सबूत बरामद
जांच एजेंसियों को आरोपी के पास से कई आपत्तिजनक वीडियो और अन्य सबूत मिले हैं। इन वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विशेष जांच टीम (SIT) भी बनाई गई है। �
अंधविश्वास के नाम पर ठगी
खबरों में यह भी सामने आया है कि अशोक खरात लोगों को “चमत्कारी इलाज” और “शक्ति बढ़ाने” जैसे दावे करके लाखों रुपये ठगता था। एक मामले में उसने साधारण शहद को “तुर्की चमत्कारी शहद” बताकर करीब 15 लाख रुपये में बेचा। 
राजनीति से जुड़े आरोप
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि बड़े राजनीतिक लोग भी उसके संपर्क में थे और उससे तांत्रिक पूजा कराते थे, जिससे विवाद और बढ़ गया है। �
निष्कर्ष
अशोक खरात का मामला एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं की सच्चाई को उजागर करता है। पुलिस जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
अगर आप चाहें तो मैं इसे टीवी न्यूज स्क्रिप्ट या अखबार के फॉर्मेट में और प्रोफेशनल तरीके से भी लिख सकता हूँ।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    54 min ago
  • आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.03.2026 को किशुनपुर ओपी अंतर्गत ग्राम पांडेपुरा एवं खाम्ही में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडे एवं किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध देसी जावा महुआ करीब 60 किलोग्राम, अवैध निर्मित महुआ शराब करीब 50 लीटर तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस द्वारा सभी जावा महुआ, शराब एवं उपकरणों को उसी स्थान पर विनष्ट (नष्ट) कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है तथा आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
    1
    आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.03.2026 को किशुनपुर ओपी अंतर्गत ग्राम पांडेपुरा एवं खाम्ही में छापेमारी अभियान चलाया गया।
यह अभियान पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडे एवं किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध देसी जावा महुआ करीब 60 किलोग्राम, अवैध निर्मित महुआ शराब करीब 50 लीटर तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
पुलिस द्वारा सभी जावा महुआ, शराब एवं उपकरणों को उसी स्थान पर विनष्ट (नष्ट) कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है तथा आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    7 hrs ago
  • मनिका में बड़ा दुर्घटना टला
    1
    मनिका में बड़ा दुर्घटना टला
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.