logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलरामपुर में ED की दस्तक, पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघारिया से पूछताछ

26 min ago
user_Balrampur
Balrampur
Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
26 min ago

बलरामपुर में ED की दस्तक, पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघारिया से पूछताछ

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बलरामपुर में ED की दस्तक, पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघारिया से पूछताछ
    1
    बलरामपुर में ED की दस्तक, पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघारिया से पूछताछ
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    26 min ago
  • बलरामपुर आजादी के दशकों बाद भी 'टईया नाले' पर पुलिया का इंतजार, बारिश में कैद रहने को मजबूर विश्राम नगर के ग्रामीण बलरामपुर आजादी के दशकों बाद भी 'टईया नाले' पर पुलिया का इंतजार, बारिश में कैद रहने को मजबूर विश्राम नगर के ग्रामीण एंकर..बलरामपुर जिला मे सरकारें चाहे प्रदेश में बेहतर सड़कों और सुशासन के जितने भी बड़े-बड़े दावे कर लें, लेकिन बलरामपुर जिले के सुदूर इलाके में बसे विश्राम नगर की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है आश्रित ग्राम पंचायत ब्रजवंधा का विश्राम नगर गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। यहां के ग्रामीणों के लिए टईया नाला सालों से एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है नाले पर आज तक एक छोटी पुलिया भी नहीं बन पाई है जिसके कारण हर बारिश में करीब 10 गांवों का संपर्क बाकी दुनिया से पूरी तरह कट जाता है चुनाव आते ही मिलते हैं सिर्फ आश्वासन बीओ01..स्थानीय लोगों का दर्द है कि जब भी चुनाव आते हैं नेता और मंत्री बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही सारे वादे हवा हो जाते हैं। प्रदेश में सरकारें बदलती रहीं पर विश्राम नगर के लोगों की किस्मत नहीं बदली लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर अब ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन दिया है और जल्द से जल्द पुलिया बनवाने की मांग की है। बच्चों की पढ़ाई ठप राशन मिलना भी बंद स्कूल जाने से रोक रही बहती नदी बीओ02..नाले के दूसरी तरफ उच्च प्राथमिक और हाईस्कूल हैं बारिश में नाले का बहाव इतना तेज हो जाता है कि बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है या फिर हफ्तों घर पर ही बैठना पड़ता है। राशन और बाजार बंद नाला उफान पर होने की वजह से लोग न तो बीओ03..हाटबाजार जा पा रहे हैं और न ही सरकारी राशन दुकान तक पहुंच पा रहे हैं इलाज के अभाव में बनी रहती है जान की आफत सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को अचानक अस्पताल ले जाना पड़े। रात के समय या बारिश के दिनों में किसी गंभीर मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना किसी चमत्कार से कम नहीं होता। कई बार वक्त पर इलाज न मिलने से लोगों की जान पर बन आती है। आखिर कब जागेगा प्रशासन बीओ04..ग्रामीणों का कहना है कि सरकार चाहे किसी की भी हो, जनता को सड़क और पुल जैसी बुनियादी चीजें तो मिलनी ही चाहिए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस सुदूर गांव की सुध कब लेता है, या फिर ग्रामीणों को इस साल भी बारिश के दिनों में अपने ही घर में कैद होकर रहना पड़ेगा
    1
    बलरामपुर आजादी के दशकों बाद भी 'टईया नाले' पर पुलिया का इंतजार, बारिश में कैद रहने को मजबूर विश्राम नगर के ग्रामीण

बलरामपुर आजादी के दशकों बाद भी 'टईया नाले' पर पुलिया का इंतजार, बारिश में कैद रहने को मजबूर विश्राम नगर के ग्रामीण
एंकर..बलरामपुर जिला मे सरकारें चाहे प्रदेश में बेहतर सड़कों और सुशासन के जितने भी बड़े-बड़े दावे कर लें, लेकिन बलरामपुर जिले के सुदूर इलाके में बसे विश्राम नगर की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है आश्रित ग्राम पंचायत ब्रजवंधा का विश्राम नगर गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। यहां के ग्रामीणों के लिए टईया नाला सालों से एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है नाले पर आज तक एक छोटी पुलिया भी नहीं बन पाई है जिसके कारण हर बारिश में करीब 10 गांवों का संपर्क बाकी दुनिया से पूरी तरह कट जाता है
चुनाव आते ही मिलते हैं सिर्फ आश्वासन
बीओ01..स्थानीय लोगों का दर्द है कि जब भी चुनाव आते हैं नेता और मंत्री बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही सारे वादे हवा हो जाते हैं। प्रदेश में सरकारें बदलती रहीं पर विश्राम नगर के लोगों की किस्मत नहीं बदली लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर अब ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन दिया है और जल्द से जल्द पुलिया बनवाने की मांग की है।
बच्चों की पढ़ाई ठप राशन मिलना भी बंद स्कूल जाने से रोक रही बहती नदी
बीओ02..नाले के दूसरी तरफ उच्च प्राथमिक और हाईस्कूल हैं बारिश में नाले का बहाव इतना तेज हो जाता है कि बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है या फिर हफ्तों घर पर ही बैठना पड़ता है।
राशन और बाजार बंद नाला उफान पर होने की वजह से लोग न तो
बीओ03..हाटबाजार जा पा रहे हैं और न ही सरकारी राशन दुकान तक पहुंच पा रहे हैं इलाज के अभाव में बनी रहती है जान की आफत सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को अचानक अस्पताल ले जाना पड़े। रात के समय या बारिश के दिनों में किसी गंभीर मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना किसी चमत्कार से कम नहीं होता। कई बार वक्त पर इलाज न मिलने से लोगों की जान पर बन आती है।
आखिर कब जागेगा प्रशासन
बीओ04..ग्रामीणों का कहना है कि सरकार चाहे किसी की भी हो, जनता को सड़क और पुल जैसी बुनियादी चीजें तो मिलनी ही चाहिए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस सुदूर गांव की सुध कब लेता है, या फिर ग्रामीणों को इस साल भी बारिश के दिनों में अपने ही घर में कैद होकर रहना पड़ेगा
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • तेज बारिश में रंका जैव विविधता पार्क का तालाब और सड़क बही, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल इस संबंध में आज मंगलवार दो बजे ग्रामीणों ने बताया कि रंका में मंगलवार को हुई तेज वर्षा के कारण जैव विविधता पार्क स्थित तालाब का हिस्सा टूट गया और तालाब के ऊपर बनी सड़क भी पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विभागीय कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि लगातार तेज बारिश के कारण तालाब में पानी का दबाव बढ़ गया, जिससे तालाब का किनारा टूट गया और उसके ऊपर बनी सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब बारिश के कारण यहां तालाब और सड़क को नुकसान पहुंचा है। पिछले वर्ष भी तेज बारिश के दौरान इसी स्थान पर तालाब एवं सड़क का हिस्सा बह गया था। इसके बावजूद समय रहते स्थायी रूप से सुधार एवं मजबूती का कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता और पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था होती, तो बार-बार इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। सड़क बहने से लोगों के आवागमन में भी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त तालाब और सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
    1
    तेज बारिश में रंका जैव विविधता पार्क का तालाब और सड़क बही, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
इस संबंध में आज मंगलवार दो बजे ग्रामीणों ने बताया कि 
रंका में मंगलवार को हुई तेज वर्षा के कारण जैव विविधता पार्क स्थित तालाब का हिस्सा टूट गया और तालाब के ऊपर बनी सड़क भी पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विभागीय कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि लगातार तेज बारिश के कारण तालाब में पानी का दबाव बढ़ गया, जिससे तालाब का किनारा टूट गया और उसके ऊपर बनी सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया।
ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब बारिश के कारण यहां तालाब और सड़क को नुकसान पहुंचा है। पिछले वर्ष भी तेज बारिश के दौरान इसी स्थान पर तालाब एवं सड़क का हिस्सा बह गया था। इसके बावजूद समय रहते स्थायी रूप से सुधार एवं मजबूती का कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता और पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था होती, तो बार-बार इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
सड़क बहने से लोगों के आवागमन में भी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त तालाब और सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • गढ़वा में बाढ़ का कहर गोविंद हाई स्कूल गेट डूबा, मचा हाहाकार गढ़वा में बाढ़ का कहर, गोविंद हाई स्कूल का गेट पानी में डूबा। चारों तरफ जलजमाव से लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल। हालात देखकर स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंता, मचा हाहाकार।
    1
    गढ़वा में बाढ़ का कहर गोविंद हाई स्कूल गेट डूबा, मचा हाहाकार 
गढ़वा में बाढ़ का कहर, गोविंद हाई स्कूल का गेट पानी में डूबा।
चारों तरफ जलजमाव से लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल।
हालात देखकर स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंता, मचा हाहाकार।
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • शिक्षा व्यवस्था को लेकर संजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना। शिक्षा व्यवस्था को लेकर संजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना।
    1
    शिक्षा व्यवस्था को लेकर संजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना।   
शिक्षा व्यवस्था को लेकर संजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना।
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • 🔥 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कही बड़ी बात! भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया। पाण्डेय ने बघेल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर तीखा हमला बोला। 📌 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा? 🎥 पूरी खबर और बयान वीडियो में देखें। #SantoshPandey #BhupeshBaghel #ChhattisgarhNews #BJP #Congress #PoliticalNews #PradeshKhabar 🔥 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कही बड़ी बात! भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया। पाण्डेय ने बघेल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर तीखा हमला बोला। 📌 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा? 🎥 पूरी खबर और बयान वीडियो में देखें। #SantoshPandey #BhupeshBaghel #ChhattisgarhNews #BJP #Congress #PoliticalNews #PradeshKhabar
    1
    🔥 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कही बड़ी बात!
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया। पाण्डेय ने बघेल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर तीखा हमला बोला।
📌 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा?
🎥 पूरी खबर और बयान वीडियो में देखें।
#SantoshPandey #BhupeshBaghel #ChhattisgarhNews #BJP #Congress #PoliticalNews #PradeshKhabar
🔥 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कही बड़ी बात!
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया। पाण्डेय ने बघेल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर तीखा हमला बोला।
📌 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा?
🎥 पूरी खबर और बयान वीडियो में देखें।
#SantoshPandey #BhupeshBaghel #ChhattisgarhNews #BJP #Congress #PoliticalNews #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Garhwa Jharkhand के अंतराजकिये बस स्टेन में पानी भर जेन लोगहुए परेशान l 31/08/2026 को गढ़वा झारखंड के साथ-साथ बिहार ओडिशा बंगाल नेपाल इतयiदी छेत्रो में जोरदार बारिश हुई l 31 अगस्त 2026 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण देश के ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी (Extremely Heavy) बारिश हुई है। इसके अलावा देश के लगभग 18 से 19 राज्यों में मूसलाधार और मध्यम बारिश दर्ज की गई है। [1, 2, 3, 4] मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्यों में बारिश की स्थिति इस प्रकार रही: [1] 1. अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) छत्तीसगढ़: राज्य के कई हिस्सों (जैसे बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ जिलों) में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। ओडिशा: यहां भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश हुई। [1, 2, 3] 2. बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) इन राज्यों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी पानी बरसा: [1] उत्तर प्रदेश (विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे प्रयागराज और आसपास के इलाके) बिहार झारखंड असम और मेघालय [1, 2] 3. भारी बारिश (Heavy Rainfall) इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक जोरदार बारिश दर्ज की गई: [1] उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल (गंगा के मैदानी इलाके) मध्य प्रदेश (पूर्वी हिस्सा) पूर्वोत्तर राज्य: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा [1] इसके विपरीत, दिल्ली-NCR और पश्चिमी राजस्थान जैसे इलाकों में मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहा या सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिली। [1, 2]
    1
    Garhwa Jharkhand के अंतराजकिये बस स्टेन में पानी भर जेन लोगहुए परेशान l
31/08/2026 को गढ़वा झारखंड के साथ-साथ बिहार ओडिशा बंगाल नेपाल इतयiदी छेत्रो में जोरदार बारिश हुई l
31 अगस्त 2026 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण देश के ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी (Extremely Heavy) बारिश हुई है। इसके अलावा देश के लगभग 18 से 19 राज्यों में मूसलाधार और मध्यम बारिश दर्ज की गई है। [1, 2, 3, 4]
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्यों में बारिश की स्थिति इस प्रकार रही: [1]
1. अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall)
छत्तीसगढ़: राज्य के कई हिस्सों (जैसे बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ जिलों) में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई।
ओडिशा: यहां भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश हुई। [1, 2, 3]
2. बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall)
इन राज्यों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी पानी बरसा: [1]
उत्तर प्रदेश (विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे प्रयागराज और आसपास के इलाके)
बिहार
झारखंड
असम और मेघालय [1, 2]
3. भारी बारिश (Heavy Rainfall)
इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक जोरदार बारिश दर्ज की गई: [1]
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
पश्चिम बंगाल (गंगा के मैदानी इलाके)
मध्य प्रदेश (पूर्वी हिस्सा)
पूर्वोत्तर राज्य: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा [1]
इसके विपरीत, दिल्ली-NCR और पश्चिमी राजस्थान जैसे इलाकों में मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहा या सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिली। [1, 2]
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • तेज बारिश में गिरे 11 बिजली पोल, विभाग और ग्रामीणों की मेहनत से गोता टोला भलुआनी में फिर जगमग हुई बिजली आज मंगलवार तीन बजे दिन में ग्रामीण ने बताया कि सोनदाग पंचायत के भलुआनी गांव स्थित गोता टोला में तेज वर्षा के कारण बिजली के करीब 11 पोल गिर जाने से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर को दी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली व्यवस्था बहाल कराने की पहल की। मनोज कुमार ठाकुर के प्रयास के बाद बिजली विभाग की ओर से संजू मिस्त्री को मौके पर भेजा गया। संजू मिस्त्री ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरे हुए बिजली पोल एवं क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। इस दौरान तेज बारिश और खराब परिस्थितियों के बावजूद बिजली कर्मी एवं ग्रामीण लगातार कार्य में जुटे रहे। काफी मेहनत और प्रयास के बाद बिजली लाइन को दुरुस्त कर गोता टोला भलुआनी में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से घरों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, पेयजल की व्यवस्था और रोजमर्रा के कार्यों में भी काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई सहित संबंधित कर्मियों का आभार जताया और कहा कि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए समस्या का समाधान कराया। इस कार्य में कामेश्वर सिंह, रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, छठु सिंह, राजेश सिंह, बिगन राम, रविंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, संतोष सिंह, हरी राम सहित गोता टोला के कई ग्रामीणों ने संजू मिस्त्री का सहयोग किया। ग्रामीणों की एकजुटता और बिजली विभाग की तत्परता से आखिरकार गोता टोला एक बार फिर बिजली की रोशनी से जगमगा उठा।
    1
    तेज बारिश में गिरे 11 बिजली पोल, विभाग और ग्रामीणों की मेहनत से गोता टोला भलुआनी में फिर जगमग हुई बिजली
आज मंगलवार तीन बजे दिन में ग्रामीण ने बताया कि 
सोनदाग पंचायत के भलुआनी गांव स्थित गोता टोला में तेज वर्षा के कारण बिजली के करीब 11 पोल गिर जाने से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर को दी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली व्यवस्था बहाल कराने की पहल की।
मनोज कुमार ठाकुर के प्रयास के बाद बिजली विभाग की ओर से संजू मिस्त्री को मौके पर भेजा गया। संजू मिस्त्री ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरे हुए बिजली पोल एवं क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। इस दौरान तेज बारिश और खराब परिस्थितियों के बावजूद बिजली कर्मी एवं ग्रामीण लगातार कार्य में जुटे रहे। काफी मेहनत और प्रयास के बाद बिजली लाइन को दुरुस्त कर गोता टोला भलुआनी में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से घरों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, पेयजल की व्यवस्था और रोजमर्रा के कार्यों में भी काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई सहित संबंधित कर्मियों का आभार जताया और कहा कि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए समस्या का समाधान कराया।
इस कार्य में कामेश्वर सिंह, रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, छठु सिंह, राजेश सिंह, बिगन राम, रविंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, संतोष सिंह, हरी राम सहित गोता टोला के कई ग्रामीणों ने संजू मिस्त्री का सहयोग किया। ग्रामीणों की एकजुटता और बिजली विभाग की तत्परता से आखिरकार गोता टोला एक बार फिर बिजली की रोशनी से जगमगा उठा।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.