logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर में सघन चेकिंग: 60 वाहनों के चालान, ट्रैक्टरों से साउंड सिस्टम उतरवाए जसवंतनगर/इटावा। होली एवं रमजान के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार व उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही एक दर्जन ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से लगे तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम उतरवाए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे व साउंड सिस्टम के उपयोग को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। अभियान के तहत आधा दर्जन टूरिस्ट बसों को रोककर यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया। बस चालकों का एल्कोहल टेस्ट भी कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित एवं संयमित ड्राइविंग के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

2 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नगर में सघन चेकिंग: 60 वाहनों के चालान, ट्रैक्टरों से साउंड सिस्टम उतरवाए जसवंतनगर/इटावा। होली एवं रमजान के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार व उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही एक दर्जन ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से लगे तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम उतरवाए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे व साउंड सिस्टम के उपयोग को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। अभियान के तहत आधा दर्जन टूरिस्ट बसों को रोककर यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया। बस चालकों का एल्कोहल टेस्ट भी कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित एवं संयमित ड्राइविंग के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगर में सघन चेकिंग: 60 वाहनों के चालान, ट्रैक्टरों से साउंड सिस्टम उतरवाए जसवंतनगर/इटावा। होली एवं रमजान के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार व उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही एक दर्जन ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से लगे तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम उतरवाए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे व साउंड सिस्टम के उपयोग को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। अभियान के तहत आधा दर्जन टूरिस्ट बसों को रोककर यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया। बस चालकों का एल्कोहल टेस्ट भी कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित एवं संयमित ड्राइविंग के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    नगर में सघन चेकिंग: 60 वाहनों के चालान, ट्रैक्टरों से साउंड सिस्टम उतरवाए
जसवंतनगर/इटावा। होली एवं रमजान के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार व उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों के चालान किए गए।
इसके साथ ही एक दर्जन ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से लगे तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम उतरवाए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे व साउंड सिस्टम के उपयोग को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
अभियान के तहत आधा दर्जन टूरिस्ट बसों को रोककर यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया। बस चालकों का एल्कोहल टेस्ट भी कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित एवं संयमित ड्राइविंग के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जसवंतनगर:क्षेत्र के निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 जनवरी सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास स्थित एक छोटी कोठरी से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुंचने पर अंदर मुन्ना लाल का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया था। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। घटना के बाद से मृतक का पुत्र गजराज सिंह शाक्य संदेह के घेरे में था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने रणनीति बनाकर टीम गठित की और गहन पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में गजराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसके पिता जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार रात करीब 11बजे घर से खेत पर बनी कोठरी पर आया पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया और बाद में कोठरी में तेल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जसवंतनगर:क्षेत्र के निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
26 जनवरी सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास स्थित एक छोटी कोठरी से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुंचने पर अंदर मुन्ना लाल का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया था।
प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। घटना के बाद से मृतक का पुत्र गजराज सिंह शाक्य संदेह के घेरे में था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने रणनीति बनाकर टीम गठित की और गहन पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में गजराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसके पिता जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार रात करीब 11बजे घर से खेत पर बनी कोठरी पर आया पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया और बाद में कोठरी में तेल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो।
पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इटावा: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट दिलाने की मांग को लेकर जनपद में शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षक अब नए नियमों के चलते असमंजस में हैं। उनका कहना है कि नियुक्ति के समय टीईटी अनिवार्य नहीं थी, ऐसे में अब सेवा जारी रखने और पदोन्नति के लिए इसे अनिवार्य करना उनके साथ अन्याय है। प्रदेश में आरटीई अधिनियम 27 जुलाई 2011 से लागू हुआ था। इसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना जरूरी कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले नियुक्त शिक्षकों को इस शर्त से छूट थी। लेकिन एक सितंबर 2025 को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरटीई पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दी गई है। इसी निर्णय के विरोध में 26 फरवरी 2026 को दोपहर एक बजे इटावा के शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में संसद से कानून बनाकर पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की गई है।
    4
    इटावा: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट दिलाने की मांग को लेकर जनपद में शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षक अब नए नियमों के चलते असमंजस में हैं। उनका कहना है कि नियुक्ति के समय टीईटी अनिवार्य नहीं थी, ऐसे में अब सेवा जारी रखने और पदोन्नति के लिए इसे अनिवार्य करना उनके साथ अन्याय है।
प्रदेश में आरटीई अधिनियम 27 जुलाई 2011 से लागू हुआ था। इसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना जरूरी कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले नियुक्त शिक्षकों को इस शर्त से छूट थी। लेकिन एक सितंबर 2025 को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरटीई पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दी गई है।
इसी निर्णय के विरोध में 26 फरवरी 2026 को दोपहर एक बजे इटावा के शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में संसद से कानून बनाकर पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की गई है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Mahadev 👑🙏🚩
    1
    Mahadev 👑🙏🚩
    user_Sumit Rajput
    Sumit Rajput
    Farmer इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Vineet Kumar
    1
    Post by Vineet Kumar
    user_Vineet Kumar
    Vineet Kumar
    Abbey सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चंडीगढ़ मे स्पेशल सीनियर सेक्रटरी आईएएस अधिकारी गणेश अरोड़ा ने सचिवालय से कूद कर आत्महत्या की ? हरियाणा के IAS पीसी मीणा के स्पेशल सचिव हैं गणेश अरोडा। स्पेशल सीनियर सेकेट्री ने सचिवालय से कूद कर की आत्महत्या
    1
    चंडीगढ़ मे स्पेशल सीनियर सेक्रटरी आईएएस अधिकारी गणेश अरोड़ा ने सचिवालय से कूद कर आत्महत्या की ?
हरियाणा के IAS पीसी मीणा के स्पेशल सचिव हैं गणेश अरोडा।
स्पेशल सीनियर सेकेट्री ने सचिवालय से कूद कर की आत्महत्या
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Maharaj Singh
    1
    Post by Maharaj Singh
    user_Maharaj Singh
    Maharaj Singh
    Farmer Sirsaganj, Firozabad•
    10 hrs ago
  • कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की सख्ती जसवंतनगर: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश मिलावटखोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 2000 लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ के आलावा खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युनंजय कुमार और राकेश कुमार ओर गायत्री मौजूद रहे। त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की यह कार्रवाई आगे
    1
    कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की सख्ती
जसवंतनगर: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश मिलावटखोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए।
छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 2000 लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ के आलावा खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युनंजय कुमार और राकेश कुमार  ओर गायत्री मौजूद रहे। त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की यह कार्रवाई आगे
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.