चित्रकूट में बेलगाम खनन—पट्टा धारक शिव चंद्र त्रिपाठी पर गंभीर आरोप, प्रशासन खामोश चित्रकूट जिले में यमुना नदी के किनारे संचालित बालू खदानों को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। तिरहार क्षेत्र में पट्टा धारक शिव चंद्र त्रिपाठी पर नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से खनन कराने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चांदी, धुमाई और धौरहरा घाटों पर दिन-रात भारी मशीनों से खनन किया जा रहा है। एनजीटी के नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए जलधारा के बीच से बालू निकाला जा रहा है। हजारों ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही ने सड़कों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है, जिससे ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों और धरना प्रदर्शन के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पट्टा धारक के हौसले और बुलंद हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब हालात ऐसे हैं कि एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पा रही, और धूल से फसलें बर्बाद हो रही हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की चुप्पी क्यों है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पूरे खेल पर नहीं पड़ रही, या फिर मामला कुछ और है? #GroundReporting #UPNews #PublicVoice #journalism #100kreach #BreakingNews #Respect #chitrakoot #khanan

- चित्रकूट भरतकूप के रसिन बांध के चकला मोड़ के पास साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के भारत को थाना क्षेत्र के रशियन बांध के चकला मोड़ के पास का बीते सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे का है जहां डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौतहो गई मृतक 22 वर्षी ए सिद्धार्थ पुत्र सुकरू निवासी रमैयापुर थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि सिद्धार्थ अपने भाई शिवशरण की ससुराल बाइक से रम्य पर से भरतकूप के रसिन गांव जा रहा था तभी रशियन बांध परियोजना के चकला मोड़ के पास भाई के सामने आए साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद सिद्धार्थ की बाइक का नियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें सिद्धार्थ की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और साइकिल सवार भी घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटनाक्रम1
- #चित्रकूट लालापुर के आशावार माता मंदिर में संत है शैतान ..? #लालापुर में आशावर माता के दर्शन करने आये बाहरी शृद्धालुओं के साथ की गई अभद्रता, बताया जा रहा है दर्शन करते समय एक महिला शृद्धालू को किसी बात को लेकर भरतदास डांट रहा था तभी महिला के के पति ने बाबा की बातों का विरोध किया, फिर क्या बाबा गाली गलौज शुरू कर दिए।शृद्धालू की शिकायत पर मंदिर पहुंची पुलिस को भी फटकार लगाने लगा, और ऐसे भगाया जैसे कोई सरारती बच्चों को भगाता है। पुलिस ने कहा आप जाओ महंत जी हम भी जा रहे हैं। यह वीडियो महिला के साथ गए शृद्धालू ने बनाया और सोशल मीडिया में डाल दिया। मतलब आप यह समझ सकते हैं कि बाबा का व्यवहार हर शृद्धालू के लिए खतरनाक है। मंदिर कब्जा को लेकर संतो का आपसी विवाद तो चल ही रहा है।1
- 🚨 महंत के द्वारा श्रद्धालुओं से की गई अभद्रता 🚨 चित्रकूट - महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालपुर के कथा कथित महंत भरत दास ने श्रद्धालुओं को दिया गाली गलौज। अशावर माता में पूजा करने के लिए एक महिला आई थी। जिससे बाबा कुछ बोला उसके पति ने उसका विरोध किया। विरोध करने पर भरत दास ने श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की। महिला के पति ने जब पुलिस को बुलवाया तो भरत दास ने पुलिस को भी ऐसे भगाया जैसे किसी बच्चे को भगाया जाता है। महंत का नहीं रुक रहा हैं गाली गलौज और अभद्रता करने का व्यवहार आखिरकार शासन प्रशासन कब तक महंत को छूट देता रहेगा सबसे बड़ा सवाल है।1
- कौशांबी, 25 मार्च 2026: मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत कौशांबी पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। यह दौड़ पुलिस कार्यालय से शुरू होकर मंझनपुर व विभिन्न चौराहों से होते हुए पुनः कार्यालय पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में लगभग 113 महिला उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1930, 102, 108, 1098, 181 व 112 की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।1
- Post by Ram singh passi ⚔️1
- *रीवा में भी पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी, भीड़ से शहर में लगा जाम, अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर उमड़ा जनसैलाब।*1
- कनाडा के PM ने फिनलैंड के राष्ट्रपति से की धुरंधर की चर्चा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का क्रेज ग्लोबल हो गया है। हाल ही में फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम जॉगिंग पर इस फिल्म की चर्चा करते नजर आए।1
- चित्रकूट:-जिला अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अस्पताल में प्रतिवर्ष लगभग 2500 प्रसव और 150 सीजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में ओपीडी का विस्तार, सी-आर्म मशीन की स्थापना, और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। इन पहल से अस्पताल की सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1