logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छोटी काशी जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में रात 12:00 बजे नहीं बल्कि दोपहर 12:00 मनाया गया जन्मोत्सव श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर राजधानी के राधा दामोदर मंदिर में भक्तिभाव और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप 'दामोदर' का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे नहीं, बल्कि दोपहर 12 बजे मनाया गया। खास बात ये रही कि मंदिर परिसर में मौजूद गोवर्धन शिला (गिरिराज स्वरूप) को भी आज विशेष भोग अर्पित किया गया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। वही आस्था यहां जीवंत स्वरूप में विद्यमान है. जानकारी के अनुसार जैसे ही घड़ी में दोपहर के 12 बजे, राधा दामोदर मंदिर परिसर 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा. महंत मलय गोस्वामी और गोस्वामी परिवार ने परंपरागत ढंग से पहले पंचगव्य से अभिषेक किया. इसके बाद पंचामृत और सुगंधित जल से ठाकुर जी का महाभिषेक हुआ. रेशमी वस्त्र और फूलों से सजे झूले में ठाकुर जी के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई. इस दौरान भक्तों ने माखन-मिश्री, पंजीरी और पंचामृत सहित विविध भोग अर्पित किए।

1 hr ago
user_Vijender Singh Singh
Vijender Singh Singh
Jaipur, Rajasthan•
1 hr ago

छोटी काशी जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में रात 12:00 बजे नहीं बल्कि दोपहर 12:00 मनाया गया जन्मोत्सव श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर राजधानी के राधा दामोदर मंदिर में भक्तिभाव और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप 'दामोदर' का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे नहीं, बल्कि दोपहर 12 बजे मनाया गया। खास बात ये रही कि मंदिर परिसर में मौजूद गोवर्धन शिला (गिरिराज स्वरूप) को भी आज विशेष भोग अर्पित किया गया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। वही आस्था यहां जीवंत स्वरूप में विद्यमान है. जानकारी के अनुसार जैसे ही घड़ी में दोपहर के 12 बजे, राधा दामोदर मंदिर परिसर 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा. महंत मलय गोस्वामी और गोस्वामी परिवार ने परंपरागत ढंग से पहले पंचगव्य से अभिषेक किया. इसके बाद पंचामृत और सुगंधित जल से ठाकुर जी का महाभिषेक हुआ. रेशमी वस्त्र और फूलों से सजे झूले में ठाकुर जी के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई. इस दौरान भक्तों ने माखन-मिश्री, पंजीरी और पंचामृत सहित विविध भोग अर्पित किए।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • छोटी काशी जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में रात 12:00 बजे नहीं बल्कि दोपहर 12:00 मनाया गया जन्मोत्सव श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर राजधानी के राधा दामोदर मंदिर में भक्तिभाव और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप 'दामोदर' का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे नहीं, बल्कि दोपहर 12 बजे मनाया गया। खास बात ये रही कि मंदिर परिसर में मौजूद गोवर्धन शिला (गिरिराज स्वरूप) को भी आज विशेष भोग अर्पित किया गया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। वही आस्था यहां जीवंत स्वरूप में विद्यमान है. जानकारी के अनुसार जैसे ही घड़ी में दोपहर के 12 बजे, राधा दामोदर मंदिर परिसर 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा. महंत मलय गोस्वामी और गोस्वामी परिवार ने परंपरागत ढंग से पहले पंचगव्य से अभिषेक किया. इसके बाद पंचामृत और सुगंधित जल से ठाकुर जी का महाभिषेक हुआ. रेशमी वस्त्र और फूलों से सजे झूले में ठाकुर जी के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई. इस दौरान भक्तों ने माखन-मिश्री, पंजीरी और पंचामृत सहित विविध भोग अर्पित किए।
    1
    छोटी काशी जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में रात 12:00 बजे नहीं बल्कि दोपहर 12:00 मनाया गया जन्मोत्सव
श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर राजधानी के राधा दामोदर मंदिर में भक्तिभाव और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप 'दामोदर' का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे नहीं, बल्कि दोपहर 12 बजे मनाया गया। खास बात ये रही कि मंदिर परिसर में मौजूद गोवर्धन शिला (गिरिराज स्वरूप) को भी आज विशेष भोग अर्पित किया गया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। वही आस्था यहां जीवंत स्वरूप में विद्यमान है.
जानकारी के अनुसार जैसे ही घड़ी में दोपहर के 12 बजे, राधा दामोदर मंदिर परिसर 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा. महंत मलय गोस्वामी और गोस्वामी परिवार ने परंपरागत ढंग से पहले पंचगव्य से अभिषेक किया. इसके बाद पंचामृत और सुगंधित जल से ठाकुर जी का महाभिषेक हुआ. रेशमी वस्त्र और फूलों से सजे झूले में ठाकुर जी के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई. इस दौरान भक्तों ने माखन-मिश्री, पंजीरी और पंचामृत सहित विविध भोग अर्पित किए।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • गाड़ी पर लगा ये बैनर आखिर किस बड़े आंदोलन का संकेत है? बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में—आइए, इन्हीं से जानते हैं सरकार से क्या है मांग! जयपुर। शहर के बीचोबीच एक गाड़ी पर लगा बैनर इन दिनों बैंक कर्मचारियों के प्रस्तावित बड़े आंदोलन का संकेत दे रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर तथा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, सरकार की PLI योजना को वापस लेना और इसके क्रियान्वयन को स्थगित करना, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से PLI योजना में संशोधन करना तथा लंबित मुद्दों का समाधान करना शामिल है। इसी कड़ी में राजस्थान में बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी मांगों को लेकर लामबंद नजर आ रहे हैं। गाड़ी पर लगाए गए बैनर के जरिए आम लोगों तक आंदोलन का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर हमने बैंक यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की और जाना कि आखिर बैंक कर्मचारी सरकार से क्या चाहते हैं और हड़ताल की नौबत क्यों आई? एम. एस. भाटेजा, महासचिव, पंजाब एंड सिंध बैंक एम्प्लॉइज यूनियन राजस्थान (PSBEU), उप महासचिव राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन (RPBEU) और उपाध्यक्ष ऑल इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक स्टाफ ऑर्गनाइजेशन (AIPSBSO) ने आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। वहीं सुरेश कुमार, सहायक महासचिव और पद्मा जी, उपाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी बैंक कर्मचारियों की मांगों और प्रस्तावित हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब बड़ा सवाल—क्या सरकार और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत से हड़ताल टलेगी या 26 अक्टूबर से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिलेगा?
    1
    गाड़ी पर लगा ये बैनर आखिर किस बड़े आंदोलन का संकेत है? बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में—आइए, इन्हीं से जानते हैं सरकार से क्या है मांग!
जयपुर। शहर के बीचोबीच एक गाड़ी पर लगा बैनर इन दिनों बैंक कर्मचारियों के प्रस्तावित बड़े आंदोलन का संकेत दे रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर तथा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, सरकार की PLI योजना को वापस लेना और इसके क्रियान्वयन को स्थगित करना, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से PLI योजना में संशोधन करना तथा लंबित मुद्दों का समाधान करना शामिल है।
इसी कड़ी में राजस्थान में बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी मांगों को लेकर लामबंद नजर आ रहे हैं। गाड़ी पर लगाए गए बैनर के जरिए आम लोगों तक आंदोलन का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर हमने बैंक यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की और जाना कि आखिर बैंक कर्मचारी सरकार से क्या चाहते हैं और हड़ताल की नौबत क्यों आई?
एम. एस. भाटेजा, महासचिव, पंजाब एंड सिंध बैंक एम्प्लॉइज यूनियन राजस्थान (PSBEU), उप महासचिव राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन (RPBEU) और उपाध्यक्ष ऑल इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक स्टाफ ऑर्गनाइजेशन (AIPSBSO) ने आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी।
वहीं सुरेश कुमार, सहायक महासचिव और पद्मा जी, उपाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी बैंक कर्मचारियों की मांगों और प्रस्तावित हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अब बड़ा सवाल—क्या सरकार और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत से हड़ताल टलेगी या 26 अक्टूबर से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिलेगा?
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • कोई भी रिकवरी का डाला अगर आपके घर आता है उसे आप उसके डॉक्यूमेंट मांगी है या आपका अधिकार है जब आप लोन लेने गए थे तब आपसे बैंक ने हर प्रकार की जानकारी ली थी आपका सिविल आपका इनकम प्रूफ आपका एड्रेस प्रूफ तो आप भी अगर कोई घर पर आता है उसे हर प्रकार के डॉक्यूमेंट जरूर मांगे
    1
    कोई भी रिकवरी का डाला अगर आपके घर आता है उसे आप उसके डॉक्यूमेंट मांगी है या आपका अधिकार है जब आप लोन लेने गए थे तब आपसे बैंक ने हर प्रकार की जानकारी ली थी आपका सिविल आपका इनकम प्रूफ आपका एड्रेस प्रूफ तो आप भी अगर कोई घर पर आता है उसे हर प्रकार के डॉक्यूमेंट जरूर मांगे
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस को बड़ा झटका! निम्बाहेड़ा की कांग्रेस नेत्री और पूर्व पार्षद एकता सोनी ने छोड़ी कांग्रेस, BJP में हुईं शामिल! एकता सोनी के भाजपा में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। निकाय चुनावों के बीच हुए इस सियासी बदलाव को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। #EktaSoni #BJP #Congress #CityCablenewsjaipur
    1
    कांग्रेस को बड़ा झटका!
निम्बाहेड़ा की कांग्रेस नेत्री और पूर्व पार्षद एकता सोनी ने छोड़ी कांग्रेस, BJP में हुईं शामिल!
एकता सोनी के भाजपा में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। निकाय चुनावों के बीच हुए इस सियासी बदलाव को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
#EktaSoni #BJP #Congress #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जयपुर में वोट मांगने पहुंचे BJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने सुनाई खरी-खरी, कहा-पहले कराओ सफाई! जयपुर। वोट मांगने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को उस समय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा, जब स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई। लोगों का कहना था कि "यहां कभी नियमित सफाई नहीं होती। वोट मांगने आए हो तो पहले इलाके की समस्याओं पर ध्यान दो। अभी भी कचरा पड़ा है, पहले इसे साफ करवाओ।" बताया जो रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता वोट मांगने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए और कार्यकर्ताओं से कचरा उठवाने की मांग करने लगे। लोगों ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता वोट मांगने पहुंच जाते हैं, लेकिन रोजमर्रा की समस्याओं, खासकर कचरा उठाने और नियमित सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।
    1
    जयपुर में वोट मांगने पहुंचे BJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने सुनाई खरी-खरी, कहा-पहले कराओ सफाई!
जयपुर। वोट मांगने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को उस समय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा, जब स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई।
लोगों का कहना था कि "यहां कभी नियमित सफाई नहीं होती। वोट मांगने आए हो तो पहले इलाके की समस्याओं पर ध्यान दो। अभी भी कचरा पड़ा है, पहले इसे साफ करवाओ।"
बताया जो रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता वोट मांगने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए और कार्यकर्ताओं से कचरा उठवाने की मांग करने लगे।
लोगों ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता वोट मांगने पहुंच जाते हैं, लेकिन रोजमर्रा की समस्याओं, खासकर कचरा उठाने और नियमित सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सांगानेर वार्ड 58 विकास के दावो की खुली पोल आय दिन होता है एक्सीडेंट
    1
    सांगानेर वार्ड 58 विकास के दावो की खुली पोल आय दिन होता है एक्सीडेंट
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बाड़मेर में नामांकन वापस लेने पहुंचे RLP कार्यकर्ता को रोका, BJP और RLP कार्यकर्ता आमने-सामने बाड़मेर। चुनावी माहौल के बीच बाड़मेर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नामांकन वापस लेने पहुंचे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के एक कार्यकर्ता को बीच में रोके जाने की खबर सामने आई। इसके बाद मौके पर BJP और RLP के कार्यकर्ता आमने-सामने दिखाई दिए। बता दें कि आज चुनाव में भागीदारी कर रहे उम्मीदवारों और पदाधिकारियों के लिए नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। इसी दौरान नामांकन प्रक्रिया को लेकर बाड़मेर से सामने आए घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। बताया जा रहा है कि RLP कार्यकर्ता नामांकन वापस लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन बीच में उसे रोक दिया गया। इसके बाद BJP और RLP समर्थकों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच बहस और तनाव का माहौल देखने को मिला। हालांकि, मामले को लेकर विस्तृत जानकारी और प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। चुनावी प्रक्रिया के बीच हुई इस घटना के बाद बाड़मेर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
    1
    बाड़मेर में नामांकन वापस लेने पहुंचे RLP कार्यकर्ता को रोका, BJP और RLP कार्यकर्ता आमने-सामने
बाड़मेर। चुनावी माहौल के बीच बाड़मेर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नामांकन वापस लेने पहुंचे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के एक कार्यकर्ता को बीच में रोके जाने की खबर सामने आई। इसके बाद मौके पर BJP और RLP के कार्यकर्ता आमने-सामने दिखाई दिए।
बता दें कि आज चुनाव में भागीदारी कर रहे उम्मीदवारों और पदाधिकारियों के लिए नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। इसी दौरान नामांकन प्रक्रिया को लेकर बाड़मेर से सामने आए घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया।
बताया जा रहा है कि RLP कार्यकर्ता नामांकन वापस लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन बीच में उसे रोक दिया गया। इसके बाद BJP और RLP समर्थकों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच बहस और तनाव का माहौल देखने को मिला।
हालांकि, मामले को लेकर विस्तृत जानकारी और प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। चुनावी प्रक्रिया के बीच हुई इस घटना के बाद बाड़मेर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.