जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सृजन संवाद योजना” के तृतीय कार्यक्रम में छात्राओं ने जाना पुलिस का पूरा नेटवर्क, डायल-112 एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *“सृजन संवाद योजना” के तृतीय कार्यक्रम में छात्राओं ने जाना पुलिस का पूरा नेटवर्क, डायल-112 एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया ने सरल एवं रोचक उदाहरणों से समझाई आधुनिक पुलिसिंग* बीना सागर। विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम, नागरिक दायित्व एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा संचालित “सृजन संवाद योजना” के अंतर्गत तृतीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। योजना के नोडल अधिकारी श्री नरेंद्र सोलंकी द्वारा कार्यक्रम का समन्वय किया जा रहा है। *लगभग 100 छात्राओं ने किया कंट्रोल रूम का भ्रमण* सांदीपनी स्कूल की लगभग 100 छात्राओं एवं शिक्षक स्टाफ ने पुलिस कंट्रोल रूम सागर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी श्रीमती संतोषी कनासिया, प्रभारी रेडियो निरीक्षक श्री सचिन नागरे उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया ने छात्राओं को कंट्रोल रूम, डायल-112, सीसीटीवी नेटवर्क, वायरलेस संचार तथा पुलिस के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली सरल एवं रोचक तरीके से समझाई। *“एक सूचना कैसे पूरी पुलिस व्यवस्था को सक्रिय करती है”* श्री भदौरिया ने छात्राओं को समझाया कि पुलिस व्यवस्था सिपाही से लेकर थाना प्रभारी, एसडीओपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक तक एक संगठित नेटवर्क के रूप में कार्य करती है। डायल-112 पर प्राप्त एक सूचना कम्युनिकेशन नेटवर्क के माध्यम से तत्काल संबंधित पुलिस टीम तक पहुंचती है और पुलिस सहायता के लिए सक्रिय हो जाती है। संचार का महत्व समझाते हुए उन्होंने उदाहरण दिया कि “जिस प्रकार मानव शरीर में नसें और तंत्रिकाएं एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक संदेश पहुंचाकर शरीर को प्रतिक्रिया करने में सक्षम बनाती हैं, उसी प्रकार पुलिस व्यवस्था में कम्युनिकेशन सूचना को सही स्थान तक पहुंचाकर त्वरित पुलिस कार्रवाई को संभव बनाता है।” *डायल-112 एवं सीसीटीवी नेटवर्क की जानकारी* छात्राओं को डायल-112 में इवेंट प्राप्त होने से लेकर एक्नॉलेजमेंट, FRV के रवाना होने और घटनास्थल पर पहुंचने तक की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से शहर की निगरानी एवं घटनाओं की जांच में फुटेज की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। *प्रश्नों के दिए सरल एवं व्यवहारिक उत्तर* कार्यक्रम की विशेषता रही कि श्री भदौरिया ने एकतरफा व्याख्यान के बजाय छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं ने पुलिस, साइबर अपराध, डायल-112, सीसीटीवी एवं पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से सरल एवं रोचक तरीके से उत्तर दिया। छात्राओं ने संवाद की इस शैली की सराहना करते हुए इसे पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने का ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी अनुभव बताया। *पुलिस और नई पीढ़ी के बीच विश्वास का सेतु* “सृजन संवाद योजना” के माध्यम से सागर पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें सुरक्षा, कानून के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुलिस थानों एवं विभिन्न पुलिस इकाइयों का शैक्षणिक भ्रमण कराने के साथ कानून, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात एवं नागरिक दायित्वों की जानकारी दी जा रही है। “सृजन संवाद योजना” 05 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। सागर पुलिस का संदेश— “जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज और मजबूत पुलिस-जन संवाद की आधारशिला हैं।”
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सृजन संवाद योजना” के तृतीय कार्यक्रम में छात्राओं ने जाना पुलिस का पूरा नेटवर्क, डायल-112 एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *“सृजन संवाद योजना” के तृतीय कार्यक्रम में छात्राओं ने जाना पुलिस का पूरा नेटवर्क, डायल-112 एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया ने सरल एवं रोचक उदाहरणों से समझाई आधुनिक पुलिसिंग* बीना सागर। विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम, नागरिक दायित्व एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा संचालित “सृजन संवाद योजना” के अंतर्गत तृतीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। योजना के नोडल अधिकारी श्री नरेंद्र सोलंकी द्वारा कार्यक्रम का समन्वय किया जा
रहा है। *लगभग 100 छात्राओं ने किया कंट्रोल रूम का भ्रमण* सांदीपनी स्कूल की लगभग 100 छात्राओं एवं शिक्षक स्टाफ ने पुलिस कंट्रोल रूम सागर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी श्रीमती संतोषी कनासिया, प्रभारी रेडियो निरीक्षक श्री सचिन नागरे उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया ने छात्राओं को कंट्रोल रूम, डायल-112, सीसीटीवी नेटवर्क, वायरलेस संचार तथा पुलिस के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली सरल एवं रोचक तरीके से समझाई। *“एक सूचना कैसे पूरी पुलिस व्यवस्था को सक्रिय करती है”* श्री भदौरिया ने छात्राओं को समझाया कि पुलिस व्यवस्था सिपाही से लेकर थाना प्रभारी, एसडीओपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक तक एक संगठित नेटवर्क के रूप में कार्य करती है। डायल-112 पर प्राप्त एक सूचना कम्युनिकेशन नेटवर्क के माध्यम से तत्काल संबंधित पुलिस टीम तक पहुंचती है और पुलिस सहायता के लिए सक्रिय हो जाती
है। संचार का महत्व समझाते हुए उन्होंने उदाहरण दिया कि “जिस प्रकार मानव शरीर में नसें और तंत्रिकाएं एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक संदेश पहुंचाकर शरीर को प्रतिक्रिया करने में सक्षम बनाती हैं, उसी प्रकार पुलिस व्यवस्था में कम्युनिकेशन सूचना को सही स्थान तक पहुंचाकर त्वरित पुलिस कार्रवाई को संभव बनाता है।” *डायल-112 एवं सीसीटीवी नेटवर्क की जानकारी* छात्राओं को डायल-112 में इवेंट प्राप्त होने से लेकर एक्नॉलेजमेंट, FRV के रवाना होने और घटनास्थल पर पहुंचने तक की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से शहर की निगरानी एवं घटनाओं की जांच में फुटेज की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। *प्रश्नों के दिए सरल एवं व्यवहारिक उत्तर* कार्यक्रम की विशेषता रही कि श्री भदौरिया ने एकतरफा व्याख्यान के बजाय छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं ने पुलिस, साइबर अपराध, डायल-112, सीसीटीवी एवं पुलिस की
कार्यप्रणाली से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से सरल एवं रोचक तरीके से उत्तर दिया। छात्राओं ने संवाद की इस शैली की सराहना करते हुए इसे पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने का ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी अनुभव बताया। *पुलिस और नई पीढ़ी के बीच विश्वास का सेतु* “सृजन संवाद योजना” के माध्यम से सागर पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें सुरक्षा, कानून के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुलिस थानों एवं विभिन्न पुलिस इकाइयों का शैक्षणिक भ्रमण कराने के साथ कानून, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात एवं नागरिक दायित्वों की जानकारी दी जा रही है। “सृजन संवाद योजना” 05 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। सागर पुलिस का संदेश— “जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज और मजबूत पुलिस-जन संवाद की आधारशिला हैं।”
- सागर ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने दिखाई अदम्य तत्परता लोडेड ट्रक रेलवे ट्रैक पर हुआ बंद, जवानों ने धक्का देकर हटाया—टली बड़ी दुर्घटना एकजुटता, साहस और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए सेवा भावना का दिया परिचय सागर ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने दिखाई अदम्य तत्परता लोडेड ट्रक रेलवे ट्रैक पर हुआ बंद, जवानों ने धक्का देकर हटाया—टली बड़ी दुर्घटना एकजुटता, साहस और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए सेवा भावना का दिया परिचय1
- 🌧️ MP में अगले 72 घंटे बारिश का जोर! ⚠️ किसान भाई ध्यान दें 9 से 12 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर 10–11 अगस्त को कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 🌧️ 👇 आपके जिले में आज कितनी बारिश हुई? कमेंट में जिले का नाम + बारिश की स्थिति जरूर बताएं। देखते हैं MP के किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई! 🔥 📌 पोस्ट को अपने किसान भाइयों तक जरूर शेयर करें। #MPWeather #मध्यप्रदेशमौसम #बारिश #किसान #Soybean WeatherUpdate MPRain 🌧️ MP में अगले 72 घंटे बारिश का जोर! ⚠️ किसान भाई ध्यान दें 9 से 12 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर 10–11 अगस्त को कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 🌧️ 👇 आपके जिले में आज कितनी बारिश हुई? कमेंट में जिले का नाम + बारिश की स्थिति जरूर बताएं। देखते हैं MP के किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई! 🔥 📌 पोस्ट को अपने किसान भाइयों तक जरूर शेयर करें। #MPWeather #मध्यप्रदेशमौसम #बारिश #किसान #Soybean WeatherUpdate MPRain1
- लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत भारी वारिस भी नहीं रोक पाई देस भक्ति का जज्बा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, बारिश के बीच अर्पित की श्रद्धांजलि बीना रेन बसेरा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर मोतीचूर उत्थान समिति ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम बीना। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बीना रेन बसेरा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर मोतीचूर उत्थान समिति के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारी बारिश के बावजूद समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होकर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गर्मी, बरसात और कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना विपरीत परिस्थितियों में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन सहित विभिन्न आंदोलनों में भाग लेकर अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया और यातनाएं सहीं। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर एचडी गोस्वामी और मनोहर दीक्षित ने “जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी” गीत प्रस्तुत कर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और क्रांतिकारियों से जुड़ी यादें साझा कीं। इरफान खान ने कहा कि बीना क्षेत्र में भी अनेक क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाने के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देवेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के संघर्ष के कारण ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। वहीं मातृभूमि सेवा संस्था के राम शर्मा ने बीना क्षेत्र के क्रांतिकारियों के योगदान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज की बाल एवं युवा पीढ़ी को यदि महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र से परिचित नहीं कराया गया, तो वे स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य को नहीं समझ पाएंगे। इसलिए नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम और वीर सेनानियों के इतिहास से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम में मुकेश राय (बिट्टू), राकेश सुमन, मोनू तिवारी, डॉ. एलएन दुबे, मनोहर दीक्षित, सुदेश पंथी सहित अन्य सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।1
- मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बमराना से कुंडेश्वर धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा। मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बमराना से सोमवार सुबह करीब 9 बजे श्रद्धालुओं ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित कुंडेश्वर धाम के लिए कांवड़यात्रा शुरू की। यात्रा में दर्जनों कांवड़िए शामिल हुए। कांवड़िए करीब 40 किलोमीटर की पदयात्रा कर कुंडेश्वर धाम पहुंचेंगे और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।1
- हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान! 12 अगस्त को बीना में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व का हिस्सा बनें। नगर पालिका परिषद बीना द्वारा 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ होकर सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा होते हुए गांधी तिराहा पर संपन्न होगी। इस यात्रा में शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में आमजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। पूरा शहर देशभक्ति के जयघोष और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर होगा। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारी आन, बान और शान है। आइए, अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में एकजुट होकर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं। तिरंगा यात्रा को लेकर सोमवार को नगर पालिका परिषद बीना में बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के विचार और सुझाव सुने गए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे जी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय जी, जिला मंत्री आसमा जैन जी, जिला कार्यालय मंत्री भूपेंद्र नामदेव जी सहित पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता, नपा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। मैं बीना नगर के सभी नागरिकों से आग्रह करती हूं कि 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा लेकर इस राष्ट्रभक्ति यात्रा में शामिल हों। आइए, मिलकर कहें—1
- परिषदीय विद्यालयों स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों जारी आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों परिषदीय विद्यालयों में आरंभ हो गई हैं। सरकारी स्कूलों समेत निजी विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। मड़ावरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है।1
- सीएचसी मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक पर फोन पर अभद्रता का आरोप शिकायत के दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की मड़ावरा (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर संबंधित व्यक्ति द्वारा अधिकारियों से शिकायत किए जाने के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई न होने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि किसी मामले को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से फोन पर बातचीत के दौरान उनके द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बातचीत के दौरान अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद अधिकारियों की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, शिकायत किए दो दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता में नाराजगी है। उसने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पूरे मामले में चिकित्सा अधीक्षक का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कब तक पूरी कर कार्रवाई करते हैं।1
- "तिरंगा हमारी एकता और स्वाभिमान का प्रतीक" - निर्मला सप्रे। बीना मे तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को ऐतिहासिक और भव्यता के साथ निकलेगी :- लता सकवार लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाली *तिरंगा यात्रा* को लेकर नगर पालिका कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय एवं विभिन्न समाज के जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद और एल्डरमैन उपस्थित रहे। बैठक में यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत स्थल और जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। *विधायक निर्मला सप्रे* ने कहा: तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं यह हमारे स्वाभिमान एकता और राष्ट्र प्रेम का प्रतीक है हमें 12 अगस्त को अनुशासन में रहकर यह यात्रा निकालनी है हर घर तिरंगा लगे हर हाथ तिरंगा हो किसी भावनाओं के साथ हमें यह यात्रा निकानली है जिसमें सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा तिरंगा यात्रा देशभक्ति का महापर्व है भाजपा की सभी कार्यकर्ता वार्ड वार्ड में जाकर लोगों को इससे जुड़ेंगे स्कूल कॉलेज और सामाजिक संगठन भी इसमें शामिल हो यह यात्रा हमें शहीदों की कुर्बानी याद दिलाती है और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भाव जागृत करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव की पहचान है और इसे पूरे सम्मान के साथ लहराना हमारा कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां की जिम्मेदारी अलग-अलग सोपी, तेज साउंड सिस्टम ना वजे और सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम के लिए भी उन्होंने विधायक से कहा उन्होंने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा होनी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की अपने-अपने प्रतिष्ठान एवं घरों पर तिरंगा लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भव्यता प्रदान करें। जव भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने एल्डरमैन को अनुशासन का पाठ सिखाया जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर ने अनुशासन की बात कहते हुए कहा कि यह यात्रा बड़ी ही शालीनता, अनुशासन और भव्यता के साथ निकालनी चाहिए और हमें भी अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए इसी बीच एल्डरमैन पवन गुलाटी ने उन्हें ज्यादा समय लेने पर आपत्ति उठाई तो उन्होंने एल्डरमैन को अनुशासन का पाठ पढ़ा दिया। बैठक का संचालन बलराम राय ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त भाजपा की वरिष्ठ सदस्य एवं कवि सुनील समैया ने किया। बैठक में तय किया गया कि तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी और इसमें हजारों की संख्या में नागरिक शामिल होंगे।4