logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पवित्र श्रावण मास के अवसर पर नवापारा राजिम के श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रत्येक सोमवार की भांति इस वर्ष भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण, भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन और भव्य जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। श्रावण माह में इस वर्ष चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें 3 अगस्त को दूसरा, 10 अगस्त को तीसरा, 17 अगस्त को चौथा तथा 24 अगस्त को अंतिम सोमवार रहेगा। 3 अगस्त को प्रातः श्रद्धालु मिट्टी और पवित्र जल से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, चंदन, गुलाल, दूध एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु सिर पर पूजा की थाली धारण कर श्री राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा के रूप में पावन महानदी तट पहुंचेंगे, जहां पार्थिव शिवलिंग का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। आयोजन के दौरान हजारों शिवभक्तों के लिए महाप्रसादी की भी व्यवस्था की गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय निकले हलाहल विष को शांत करने के लिए देवताओं द्वारा किए गए जलाभिषेक के कारण ही सावन में जल अर्पित करने तथा पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व माना गया है। मंदिर के सर्वरकार मोहन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल एवं नयन अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालु अपनी मनोकामना के अनुसार पार्थिव शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक करेंगे तथा महामृत्युंजय मंत्र एवं 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करेंगे। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए मंदिर परिसर को फूलों, तोरणों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है। इस व्यवस्था में मनमोहन अग्रवाल, गोविंद मोहन अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप गोयल, यश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, बजरंग गोयल, सुमित अग्रवाल, सचिन गोयल, वैभव अग्रवाल एवं मुकेश अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। मंदिर समिति ने नगर व आसपास के श्रद्धालुओं से महाआरती और महाप्रसादी में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

11 hrs ago
user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

पवित्र श्रावण मास के अवसर पर नवापारा राजिम के श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रत्येक सोमवार की भांति इस वर्ष भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण, भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन और भव्य जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। श्रावण माह में इस वर्ष चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें 3 अगस्त को दूसरा, 10 अगस्त को तीसरा, 17 अगस्त को चौथा तथा 24 अगस्त को अंतिम सोमवार रहेगा। 3 अगस्त को प्रातः श्रद्धालु मिट्टी और पवित्र जल से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, चंदन, गुलाल, दूध एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु सिर पर पूजा की थाली धारण कर श्री राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा के रूप में पावन महानदी तट पहुंचेंगे, जहां पार्थिव शिवलिंग का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। आयोजन के दौरान हजारों शिवभक्तों के लिए महाप्रसादी की भी व्यवस्था की गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय निकले हलाहल विष को शांत करने के लिए देवताओं द्वारा किए गए जलाभिषेक के कारण ही सावन में जल अर्पित करने तथा पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व माना गया है। मंदिर के सर्वरकार मोहन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल एवं नयन अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालु अपनी मनोकामना के अनुसार पार्थिव शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक करेंगे तथा महामृत्युंजय मंत्र एवं 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करेंगे। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए मंदिर परिसर को फूलों, तोरणों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है। इस व्यवस्था में मनमोहन अग्रवाल, गोविंद मोहन अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप गोयल, यश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, बजरंग गोयल, सुमित अग्रवाल, सचिन गोयल, वैभव अग्रवाल एवं मुकेश अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। मंदिर समिति ने नगर व आसपास के श्रद्धालुओं से महाआरती और महाप्रसादी में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित श्री गौशाला पिंजरापोल में 30 जुलाई 2026 को नवीन मनोहर गौछाया परिसर का लोकार्पण किया जाएगा। इसी अवसर पर गौशाला में आधुनिक गो चिकित्सा परिसर और गो-चारा परिसर का भूमिपूजन भी संपन्न होगा। आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि कृषि एवं पशुपालन विकास मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए 'पुण्य अर्जन योजना' का भी शुभारंभ किया जाएगा।
    1
    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित श्री गौशाला पिंजरापोल में 30 जुलाई 2026 को नवीन मनोहर गौछाया परिसर का लोकार्पण किया जाएगा। इसी अवसर पर गौशाला में आधुनिक गो चिकित्सा परिसर और गो-चारा परिसर का भूमिपूजन भी संपन्न होगा।

आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि कृषि एवं पशुपालन विकास मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए 'पुण्य अर्जन योजना' का भी शुभारंभ किया जाएगा।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत प्रहलाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
    1
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत प्रहलाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
    user_Mr.Prem, "PRESS"
    Mr.Prem, "PRESS"
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा स्थित चकरभाठा में अयोध्या के श्री राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध और भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'श्रीराम श्रद्धा आस्था यात्रा' निकाली गई। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के संयोजन में आयोजित यह पदयात्रा रविवार शाम 4 बजे शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोचार के बाद नारियल तोड़कर शुरू हुई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों और प्रमुख बाजारों से गुजरती हुई मुख्य मार्ग स्थित राम मंदिर पहुंची और एक सभा में तब्दील होकर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में नारियल लेकर 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए पैदल चले। पदयात्रा में विशेष रूप से शामिल महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं, जिन पर चंदा चोरी से संबंधित नारे लिखे हुए थे। इस दौरान भजन मंडली के राम भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भगवान राम को भी नहीं छोड़ा गया है। जनता द्वारा दिए गए चंदे और दान के पैसे को चोरी करवाकर आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहीं बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीतंजलि कौशिक ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो अभी झांकी है और अभी नरेंद्र मोदी का भी इस्तीफा लेना है। उन्होंने कहा कि भगवान भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें ताकि वे चंदा चोरी छोड़ें। इस अवसर पर आत्माराम गिदवानी, दीवान जी, जिला उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल, प्रहलाद कश्यप, ब्रजेश शर्मा, ब्रजेश दुबे, मनोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिवाकर दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, बिल्हा पार्षद लाला यादव, संगीता यादव, किरण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा स्थित चकरभाठा में अयोध्या के श्री राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध और भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'श्रीराम श्रद्धा आस्था यात्रा' निकाली गई। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के संयोजन में आयोजित यह पदयात्रा रविवार शाम 4 बजे शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोचार के बाद नारियल तोड़कर शुरू हुई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों और प्रमुख बाजारों से गुजरती हुई मुख्य मार्ग स्थित राम मंदिर पहुंची और एक सभा में तब्दील होकर समाप्त हुई।

यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में नारियल लेकर 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए पैदल चले। पदयात्रा में विशेष रूप से शामिल महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं, जिन पर चंदा चोरी से संबंधित नारे लिखे हुए थे। इस दौरान भजन मंडली के राम भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

समापन पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भगवान राम को भी नहीं छोड़ा गया है। जनता द्वारा दिए गए चंदे और दान के पैसे को चोरी करवाकर आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहीं बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीतंजलि कौशिक ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो अभी झांकी है और अभी नरेंद्र मोदी का भी इस्तीफा लेना है। उन्होंने कहा कि भगवान भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें ताकि वे चंदा चोरी छोड़ें।

इस अवसर पर आत्माराम गिदवानी, दीवान जी, जिला उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल, प्रहलाद कश्यप, ब्रजेश शर्मा, ब्रजेश दुबे, मनोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिवाकर दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, बिल्हा पार्षद लाला यादव, संगीता यादव, किरण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लागू करने को लेकर आक्रोश भड़क उठा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत पांडातराई समेत आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर निकालकर सीधे बिजली विभाग के कार्यालय में जमा करा दिए। इसके साथ ही बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने बिजली कार्यालय का घेराव कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
    1
    छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लागू करने को लेकर आक्रोश भड़क उठा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत पांडातराई समेत आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए।

उग्र प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर निकालकर सीधे बिजली विभाग के कार्यालय में जमा करा दिए। इसके साथ ही बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने बिजली कार्यालय का घेराव कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर के कोटा थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपटमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे की है, जब ग्राम जोगीपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश यादव अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। सूरजपुर पुल के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर उन्हें रोका और मोबाइल निकालते ही झपटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसाइकिल पर लात मारकर उन्हें गिरा भी दिया। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने 24 जुलाई को कोटा थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व अनुविभागीय अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल और तुषार साहू को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल पोर्ते के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते के कब्जे से लूटा गया नथिंग कंपनी का काला मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में खरगना निवासी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते (19 वर्ष), डोंगरीपारा निवासी दिव्यांशु उर्फ कोल (20 वर्ष), तुषार साहू (25 वर्ष), अभय यादव (19 वर्ष) तथा पीपरपारा निवासी सुरेश पोर्ते (18 वर्ष 11 माह) और राहुल उर्फ भोला पोर्ते (19 वर्ष) शामिल हैं। कोटा पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(1) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    1
    बिलासपुर के कोटा थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपटमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे की है, जब ग्राम जोगीपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश यादव अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। सूरजपुर पुल के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर उन्हें रोका और मोबाइल निकालते ही झपटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसाइकिल पर लात मारकर उन्हें गिरा भी दिया। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने 24 जुलाई को कोटा थाने में दर्ज कराई थी।

मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व अनुविभागीय अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल और तुषार साहू को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल पोर्ते के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते के कब्जे से लूटा गया नथिंग कंपनी का काला मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में खरगना निवासी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते (19 वर्ष), डोंगरीपारा निवासी दिव्यांशु उर्फ कोल (20 वर्ष), तुषार साहू (25 वर्ष), अभय यादव (19 वर्ष) तथा पीपरपारा निवासी सुरेश पोर्ते (18 वर्ष 11 माह) और राहुल उर्फ भोला पोर्ते (19 वर्ष) शामिल हैं। कोटा पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(1) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    14 min ago
  • बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नए थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने पदभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चार्ज लेने के दूसरे ही दिन पुलिस ने इलाके के गुंडे-बदमाशों और अड्डेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ गया है। थाना प्रभारी के इस जोरदार एक्शन के साथ ही असामाजिक गतिविधियों में शामिल अड्डेबाजों को सावधान रहने की सख्त चेतावनी दी गई है।
    1
    बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नए थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने पदभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चार्ज लेने के दूसरे ही दिन पुलिस ने इलाके के गुंडे-बदमाशों और अड्डेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ गया है। थाना प्रभारी के इस जोरदार एक्शन के साथ ही असामाजिक गतिविधियों में शामिल अड्डेबाजों को सावधान रहने की सख्त चेतावनी दी गई है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई है। इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों पर फूल बरसाए गए हैं।
    1
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई है। इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों पर फूल बरसाए गए हैं।
    user_Mr.Prem, "PRESS"
    Mr.Prem, "PRESS"
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सीधी एंट्री हो गई है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को सात दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। CGPSC भर्ती घोटाले को लेकर ED की इस सख्त कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है।
    1
    छत्तीसगढ़ में CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सीधी एंट्री हो गई है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को सात दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। CGPSC भर्ती घोटाले को लेकर ED की इस सख्त कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के निर्देशों पर थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पथराली निवासी 45 वर्षीय भरत लाल कश्यप को खरकेना हाईस्कूल मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा। जांच के दौरान आरोपी की स्कूटी (क्रमांक CG 10 EL 5183) के पैरदान में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 60 पाव और स्कूटी की डिक्की से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 90 पाव (16.200 बल्क लीटर) अवैध शराब, जिसकी कीमत ₹7,200 बताई गई है, और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह, पीएआई ओमकालेश्वर निषाद, तेजेश जयसिंधु, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक सुखदेव प्रसाद कश्यप, सूरज कुर्रे, जितेंद्र कुमार जगत और जयप्रकाश कंवर का विशेष योगदान रहा।
    1
    बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के निर्देशों पर थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पथराली निवासी 45 वर्षीय भरत लाल कश्यप को खरकेना हाईस्कूल मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा।

जांच के दौरान आरोपी की स्कूटी (क्रमांक CG 10 EL 5183) के पैरदान में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 60 पाव और स्कूटी की डिक्की से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 90 पाव (16.200 बल्क लीटर) अवैध शराब, जिसकी कीमत ₹7,200 बताई गई है, और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है।

मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह, पीएआई ओमकालेश्वर निषाद, तेजेश जयसिंधु, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक सुखदेव प्रसाद कश्यप, सूरज कुर्रे, जितेंद्र कुमार जगत और जयप्रकाश कंवर का विशेष योगदान रहा।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.