Shuru
Apke Nagar Ki App…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई है। इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों पर फूल बरसाए गए हैं।
Mr.Prem, "PRESS"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई है। इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों पर फूल बरसाए गए हैं।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत प्रहलाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।1
- पवित्र श्रावण मास के अवसर पर नवापारा राजिम के श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रत्येक सोमवार की भांति इस वर्ष भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण, भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन और भव्य जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। श्रावण माह में इस वर्ष चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें 3 अगस्त को दूसरा, 10 अगस्त को तीसरा, 17 अगस्त को चौथा तथा 24 अगस्त को अंतिम सोमवार रहेगा। 3 अगस्त को प्रातः श्रद्धालु मिट्टी और पवित्र जल से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, चंदन, गुलाल, दूध एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु सिर पर पूजा की थाली धारण कर श्री राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा के रूप में पावन महानदी तट पहुंचेंगे, जहां पार्थिव शिवलिंग का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। आयोजन के दौरान हजारों शिवभक्तों के लिए महाप्रसादी की भी व्यवस्था की गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय निकले हलाहल विष को शांत करने के लिए देवताओं द्वारा किए गए जलाभिषेक के कारण ही सावन में जल अर्पित करने तथा पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व माना गया है। मंदिर के सर्वरकार मोहन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल एवं नयन अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालु अपनी मनोकामना के अनुसार पार्थिव शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक करेंगे तथा महामृत्युंजय मंत्र एवं 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करेंगे। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए मंदिर परिसर को फूलों, तोरणों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है। इस व्यवस्था में मनमोहन अग्रवाल, गोविंद मोहन अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप गोयल, यश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, बजरंग गोयल, सुमित अग्रवाल, सचिन गोयल, वैभव अग्रवाल एवं मुकेश अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। मंदिर समिति ने नगर व आसपास के श्रद्धालुओं से महाआरती और महाप्रसादी में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोशल मीडिया और देशभर में राजनीतिक व सामाजिक बहस तेज हो गई है। हाल के घटनाक्रम के बाद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस मुद्दे को लेकर व्यापक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ छात्र संगठनों तथा आम नागरिकों ने भी अपनी-अपनी राय व्यक्त की है। कई जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और शासन-प्रशासन से जवाबदेही की मांग लगातार चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर #DharmendraPradhan और अन्य संबंधित हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। लोग इन माध्यमों के जरिए सरकार, शिक्षा व्यवस्था और हालिया घटनाक्रम पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।1
- भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर BSNL का फाइबर ऑप्टिक जॉइंट क्लोजर बॉक्स कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। केबल के साथ जमीन पर पड़े इस उपकरण की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन BSNL विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे हटाने या ठीक कराने की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों और सड़क किनारे के दुकानदारों का कहना है कि BSNL वाले शुरू से ही इसको ऐसे ही छोड़कर चले गए हैं और कोई देखने तक नहीं आता। बारिश के मौसम में सड़क पर पड़े इस केबल बॉक्स के कारण लगातार हादसे की संभावना बनी हुई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरवासियों ने BSNL के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस उपकरण को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।1
- बालाघाट के कलेक्टर कार्यालय से जिले के 21 युवाओं ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित वाइब्रेंट विलेज' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद किया। भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में और कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन 'माय भारत' (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया। युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए देश के 245 जिलों के प्रतिभागियों में से चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को देश का आखिरी गांव नहीं, बल्कि पहला गांव मानने की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा की इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर मृणाल मीना ने माय भारत के युवा स्वयंसेवकों से सीधे बातचीत की और उनके अनुभव, सुझाव तथा आकांक्षाओं को जाना। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने, जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और बालाघाट के युवाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान माय भारत बालाघाट के जिला युवा अधिकारी प्रांजल अग्रवाल, लेखा अधिकारी सी.आर. जंघेला और जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित संत श्री नामदेव सामाजिक भवन में अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन होने जा रहा था, लेकिन इसी बीच यह सामाजिक भवन एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गया है। 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को प्रस्तावित इस भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ही नामदेव समाज के इस भवन को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई है। इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों पर फूल बरसाए गए हैं।1
- छत्तीसगढ़ में CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सीधी एंट्री हो गई है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को सात दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। CGPSC भर्ती घोटाले को लेकर ED की इस सख्त कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है।1
- छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लागू करने को लेकर आक्रोश भड़क उठा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत पांडातराई समेत आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर निकालकर सीधे बिजली विभाग के कार्यालय में जमा करा दिए। इसके साथ ही बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने बिजली कार्यालय का घेराव कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।1