Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो… नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो… लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो… आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। 🇮🇳📈
Star ToDay Samachar
सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो… नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो… लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो… आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। 🇮🇳📈
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *कुड़वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार* *सुलतानपुर।* अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुड़वार पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन में कुड़वार पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम सुरजीपुर से हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त शमीम पुत्र कलीम निवासी वजुपुर हड़ई, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पाक्सो, चोरी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट सहित 8 मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में थाना कुड़वार में मु.अ.सं. 266/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, कांस्टेबल कलाम अहमद, अजीम अहमद और अरविंद यादव शामिल रहे !!1
- * खबर जिला फिरोजाबाद के नारखी ब्लॉक तहसील टूंडला के गाँव नगला बीच से * काफी वर्षों से शिकायत करने के बाद भी सफाई कार्यो पर नहीं अधिकारियों का ध्यान जिम्मेदार अधिकारी मौन आखिर कब मिलेगा न्याय * गली में भरे नाले के पानी से बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में हो रही समस्या बढ़ रहा बीमारीयों का कहर * काफी सालों से चौक पड़े नाले * आखिर कब होगा सुधार1
- नगला घनी गांव के रास्तों का हाल गांव मै आम जिंदगी का बुरा हाल नगला घनी सादाबाद हाथरस गांव के रास्तों पर कीचड़ से गांव परेशान कीचड़ के कारण गांव के रस्ते खराब हो चुके हैं1
- फिरोजाबाद के सिरसागंज में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस फ़िरोज़ाबाद के तहसील सिरसागंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। दिवस में कुल 120 शिकायतें आईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही तुरंत निपटारा कर दिया गया। बाकी शिकायतों को समय पर और अच्छी तरह से हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया | समाधान दिवस में आए कुछ खास मामलों पर जिलाधिकारी ने तुरंत सख्त कदम उठाए। ग्राम राहतपुर की विधवा पुष्पा देवी के आवेदन पर तहसीलदार को राजस्व टीम बनाकर जल्द भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ग्राम पिंडसरा के स्वयं प्रकाश ने लेखपाल पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया, जिस पर निष्पक्ष टीम बनाकर दोबारा जांच के आदेश दिए गए। Updated News-20/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- हाथरस के ग्राम भुदू में कबड्डी प्रतियोगिता | स्व. शैलू यादव की स्मृति में आयोजन | विजेता को ₹31 हजार हाथरस के ग्राम भुदू में स्व. शैलू यादव की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विजेता टीम को ₹31 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। खेल और युवाओं से जुड़ी ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए सलाम इंडिया 24 के साथ। 📺 Salam India 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ #Hathras #Kabaddi #KabaddiCompetition #भुदू #शैलूयादव #SportsNews #HathrasNews #SalamIndia241
- सादाबाद तहसील समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों की गैरमौजूदगी शिकायत सुनती एसडीएम और सीओ सादाबाद तहसील समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों की गैरमौजूदगी शिकायत सुनती एसडीएम और सीओ अधिकारियों की अनुपस्थिति: तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी (DM) अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक (SP) चिरंजीव नाथ सिन्हा के न पहुंचने के कारण प्रशासनिक सुनवाई मुख्य अधिकारियों के बिना आयोजित हुई। फरियादियों की निराशा: जिला स्तरीय मुख्य अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण अपनी गंभीर समस्याएं लेकर आए कई फरियादी निराश होकर बिना अपनी शिकायत दर्ज कराए ही वापस लौट गए। प्रशासनिक व्यवस्था: समाधान दिवस के दौरान फरियादियों को उम्मीद थी कि आला अधिकारियों के सामने बात रखने से उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से दूर-दराज से आए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।1
- सेवा संकल्प अभियान: 'मेरे सपनों का भारत' पर तीन इंटर कॉलेजों में रंगोली, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं हाथरस। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज दिनांक 19 सितंबर को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्री हनुमान इंटर कॉलेज हसायन, श्री संकट मोचन इंटर कॉलेज अण्डौली, श्री सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गडौला में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आरपी शर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय तथा सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की मुख्य भूमिका रही। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।3
- सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो… नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो… लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो… आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। 🇮🇳📈1