Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकर नगर जैनापुर सम्मनपुर की बेटी सृष्टि चौधरी बनीं SDM | UPPCS Rank 26 Success Story अम्बेडकर नगर के जैनापुर सम्मनपुर की बेटी सृष्टि चौधरी ने UPPCS में 26वीं रैंक हासिल कर SDM बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है 🌟 एक छोटे से गांव से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन सृष्टि ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह कर दिखाया 💯 उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती 🚀 👉 खासकर बेटियों के लिए यह कहानी एक बड़ी प्रेरणा है ❤️
Up45news
अम्बेडकर नगर जैनापुर सम्मनपुर की बेटी सृष्टि चौधरी बनीं SDM | UPPCS Rank 26 Success Story अम्बेडकर नगर के जैनापुर सम्मनपुर की बेटी सृष्टि चौधरी ने UPPCS में 26वीं रैंक हासिल कर SDM बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है 🌟 एक छोटे से गांव से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन सृष्टि ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह कर दिखाया 💯 उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती 🚀 👉 खासकर बेटियों के लिए यह कहानी एक बड़ी प्रेरणा है ❤️
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *गर्भवती गाय पर दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर किया घायल तड़प तड़प कर गाय की हुई मौत* *अंबेडकरनगर* जिले के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरही गांव मोहल्ला गुलरहवा के रहने वाले निखिल यादव ने कुछ मनबड किस्म के दबंगो पर बड़ा आरोप लगाते हुए आलापुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन यादव का आरोप है कि उनके ही गांव के रहने वाले कुछ दबंग 30 मार्च को अपनी ट्रैक्टर से उनकी गाय को घायल कर देते हैं जिससे उनकी गाय की दर्दनाक मौत हो जाती है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने दबंग व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित दर-दर भटक रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई, लेकिन पुलिस अधीक्षक के आदेश का भी थाना अध्यक्ष महोदय द्वारा अभी तक पालन नहीं किया गया। *कार्रवाई न होने के कारण* कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार ने मृतक गाय को अभी तक नहीं दफनाया है जिससे दिन-ब-दिन बदबू फैलती जा रही है, पीड़ित परिवार ने बताया है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक मृतक गाय को नहीं दफनाया जाएगा। मृतक गाय के पेट में 9 महीने का बच्चा जन्म लेने से पहले ही मारा गया। अब देखना है की पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है, या यूं ही मृतक गाय का शव पीड़ित परिवार के घर के सामने पड़ा रहेगा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- जुडवा कस्बा शहजादपुर में सब्जी मंडी के स्थानांतरण का फैसला अब बड़ा विवाद बन गया है। बिना तैयारी लिए गए इस निर्णय से व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं। व्यापारियों का आरोप है कि नई जगह पर न ग्राहक पहुंच रहे हैं और न ही व्यापार चल पा रहा है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं किसानों को दूर जाकर उपज बेचनी पड़ रही है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। नए स्थान पर सुविधाओं का अभाव भी उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों को भी अब सब्जियां लेने के लिए ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। व्यापारी और किसान विरोध के मूड में हैं और चेतावनी दे चुके हैं कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। प्रशासन की चुप्पी से मामला और गर्माता जा रहा है।4
- व्यक्तियों तक गैस आसानी से पहुंचे उसके लिए क्या बोले एडीएम साहब अंबेडकरनगर1
- अम्बेडकर नगर के जैनापुर सम्मनपुर की बेटी सृष्टि चौधरी ने UPPCS में 26वीं रैंक हासिल कर SDM बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है 🌟 एक छोटे से गांव से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन सृष्टि ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह कर दिखाया 💯 उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती 🚀 👉 खासकर बेटियों के लिए यह कहानी एक बड़ी प्रेरणा है ❤️1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में सात दिनों के अंदर पांच घरों में चोरियां हुई करीब 10 से 15 लाख रुपए का जेवर और नगदी चोरों ने साफ कर दिया । पुलिस अभी एक सप्ताह के बाद भी एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लोगों में दहशत है और पुलिस लाचार है ।1
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत देवस्थली बिजेथुआ धाम में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक एवं दीपोत्सव कार्यक्रम बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की लगातार आवागमन जारी है इस आयोजन में लोक गायक राहुल पाण्डेय ने त्रेता युग से सजल बाटे धाम इ महान बिजेथुआ नगरी के गीतों से श्रद्धालु झूम उठे इनके साथ साथ कई कलाकार उपस्थित है इस कार्यक्रम के आयोजक रितेश दुबे संरक्षक विवेक तिवारी ,प्रशांत यादव पत्रकार ,सर्वेश मिश्र प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख चित्रशेन सिंह जिला कार्यकारणी सदस्य,राजेंद्र सोनी,अजय शंकर,संदीप दुबे भाजपा सत्येंद्र मिश्रा सहित हज़ारों श्रद्धालु इस कार्यक्रम में आस्था की डुबकी लगा रहे है।4
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- एसडीएम व पुलिस अधिकारियों के आने के बाद माने किसान,दिया ज्ञापन। युपी सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की लंभुआ की पुरानी तहसील में विभिन्न लंबित जन समस्याओं को लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर पांडे के नेतृत्व में पंचायत आयोजित हुई थी।पंचायत में पूर्व में दिए गए मांग पत्र का निस्तारण न होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। पंचायत स्थल पर समय से अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज किसानों ने थाना लंभुआ का घेराव कर लिया। बाद में उपजिलाधिकारी महोदया के आश्वासन पर किसानों ने अपना 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के अंदर भ्रष्ट कानूनगो एवम पेशकार प्रशासनिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो किसान पुनः पंचायत लगाकर आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा। पंचायत में रामकृपाल सिंह, इंद्रसेन सिंह,रमेश चंद्र दुबे, राज नारायण तिवारी, संजीव पाण्डेय, राम नायक तिवारी, अजय वर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, राम सुरेश यादव आदि सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4