दिल्ली पुलिस अकादमी में अनूपशहर के परीक्षार्थी की मौत, अनूपशहर, संवाददाता दिल्ली पुलिस अकादमी में सोमवार को शारीरिक दक्षता माप परीक्षण (पीईएमटी) के दौरान अनूपशहर क्षेत्र के एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक के निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नेता नगर निवासी 23 वर्षीय सौरभ पुत्र लच्छी सिंह सोमवार को दिल्ली पुलिस अकादमी में शारीरिक दक्षता माप परीक्षण में शामिल होने गया था। बताया गया कि दौड़ के दौरान वह अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सौरभ के पिता लच्छी सिंह अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। लच्छी सिंह गांव सलामतपुर स्थित संविलियन विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। सौरभ ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अनूपशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी। इसके बाद उसने डीपीबीएस कॉलेज से बीए की पढ़ाई की। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। दिल्ली पुलिस ने सौरभ के पिता को थाना सोनिया विहार बुलाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दिल्ली गए परिजनों और साथियों के अनुसार, सौरभ के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। इसके बाद शव को अनूपशहर लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- वह सांसद होगा, मंत्री होगा या विधायक उसके घर का होगा, हम किसी को नहीं मानते।"* मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण में आयोजित एक सार्वजनिक मंच से क्षत्रिय करणी सेना (युवा संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने विवादित और आक्रामक बयान देकर राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस मंच से यह तीखी ललकार और चेतावनी दी गई, उसी मंच पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा, जनपद पंचायत फंदा के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत भी मौजूद थे। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए ओकेंद्र राणा ने सत्ता और जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "वह सांसद होगा, मंत्री होगा या विधायक उसके घर का होगा, हम किसी को नहीं मानते। ", क्षत्रिय समाज और ब्राह्मण समाज पर किसी को अधिकार नहीं कि वह गलत टिप्पणियां करें। आगे अपने तेवरों को और सख्त करते हुए राणा ने ने कहा "जिसके पेट में दर्द है गोली खालो ' वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा है वायरल...1
- BREAKING NEWS 🚨 बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 7 पर FIR, 3 गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़—बिहार के जमुई से बड़ी ख़बर। 19 सितंबर की शाम एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें दो नाबालिग छात्र— एक लड़का और एक लड़की , जो कक्षा 10 के बताए जा रहे हैं, उन्हें कुछ युवकों के समूह ने घेर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कोचिंग से स्कूटी पर घर लौट रहे थे जब रास्ते में उन्हें रोका गया। वीडियो में लड़का उन्हें छोड़ने की गुहार लगाता दिखता है , और छात्रा हाथ जोड़कर निवेदन करती दिखती है। आरोप है कि लड़के के साथ मारपीट की गई और छात्रा के साथ बदसलूकी हुई । घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने संज्ञान लिया है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और नाबालिगों की पहचान गोपनीय रखी गई है। अभी तक हमारे चैनल BARAHBASTITV को फॉलो नहीं किया है तो फॉलो कर लें। वीडियो अच्छी लगे तो शेयर करें, लाइक करें और कमेंट्स में अपनी राय देना ना भूलें।1
- लहचौड़ा डबल मर्डर का आरोपी महंत नरेश नाथ कोलकाता से गिरफ्तार, भिक्षुक बनकर छिपा था! BAGHPAT DESK : बागपत के लहचौड़ा में दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या के आरोपी महंत नरेश नाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भिक्षुक बनकर मंदिर के आसपास घूम रहा था। रविवार को बागपत कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस पहले ही महंत के दो शिष्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।1
- कपूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, दिग्विजय सिसोदिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन; खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह हापुड़ के कपूरपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से धौलाना विधानसभा 58 के भावी उम्मीदवार दिग्विजय सिसोदिया समाजसेवी पहुंचे। आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। दिग्विजय सिसोदिया ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबले में दो टीमों ने हिस्सा लिया।1
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- *गैस एजेंसी में घुसे चोर माल नहीं मिला तो गार्ड को धमका कर कैमरे की डीवीआर ले उड़े चोर।* *गैस एजेंसी में घुसे चोर माल नहीं मिला तो गार्ड को धमका कर कैमरे की डीवीआर ले उड़े चोर।* मामला बीती रात में थाना धौलाना क्षेत्रांतर्गत गैस एजेंंसी का है जहां 04 अज्ञात चोर छत के रास्ते से चोरी करने के उद्देश्य से गैस एजेंसी में घुसे गए, जहां चोरों को कोई नकदी व अन्य कीमती सामान नहीं मिला तो गैस एजेंसी पर तैनात गार्ड को धमका कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को लेकर फरार हो गए । जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को पता चली तो पुलिस विभाग में हड़कंप पहुंच गया, गैस एजेंसी मलिक ने पुलिस को सूचना दी प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धौलाना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही घटना के अनावरण के लिए 03 टीमों का गठन किया गया है साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही1
- लेखपाल संघ ने दी अतिरिक्त हल्के कार्य का बहिष्कार की चेतावनी अनूपशहर, संवाददाता उ.प्र. लेखपाल संघ के बैनरतले लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के कार्य का बहिष्कार को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। उ.प्र. लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष तेजदत्त शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि संबंधित लेखपाल अपना बस्ता तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे। अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए आनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाए, जिससे करीब 2700 इच्छुक लेखपालों को ग्रह मंडल में स्थानांतरण का मौका मिल सके, वर्ष 25-26 की लंबित प्रदोन्नति सूची जारी करने और चयन वर्ष 24 की विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रमाण पत्र घोषित किया जाए, लेखपालों ने स्टेशनरी भत्ता सौ रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए, वाहन भत्ता 1500 रुपए और विशेष भत्ता एक हजार रुपए करने की मांग की। भूलेख कार्यालय और विभिन्न फसलों पर लेखपालों को तत्काल अवमुक्त किए जाने की मांग की। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने लेखपालों को ज्ञापन को मुख्य सचिव कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कमलकांत शर्मा, रेनू वशिष्ठ, संध्या चौधरी, प्राची मिश्रा, राजन गुप्ता, साबिर अली, दीपेंद्र कुमार, अंकित पोसवाल, देवेश यादव, ललित, प्रमोद, टीटू, आशीष, निशीथ सारस्वत, बॉबी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।1
- दतेंडी में श्री जाहरवीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम चौहान की अगुवाई में श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्थाएं हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव दतेंडी में श्री जाहरवीर मेले का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। करीब चार दशक से चली आ रही इस परंपरा में पूरे परिसर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेला अध्यक्ष सीएम चौहान की अगुवाई में श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। मेला समिति के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। 📍 स्थान: दतेंडी, पिलखुवा, हापुड़ 🎥 रिपोर्ट: शराफत सैफी, हापुड़ आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।1
- बिजनौर - हनीट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया। उत्तर प्रदेश। बिजनौर - हनीट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया। जब गिरफ्तार महिला आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए रो-रोकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने कहा— “साहब, हमें बचा लीजिए, हमें गलत फंसाया जा रहा है।” पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत कराने की कोशिश की। मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।3