logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लेखपाल संघ ने दी अतिरिक्त हल्के कार्य का बहिष्कार की चेतावनी अनूपशहर, संवाददाता उ.प्र. लेखपाल संघ के बैनरतले लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के कार्य का बहिष्कार को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। उ.प्र. लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष तेजदत्त शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि संबंधित लेखपाल अपना बस्ता तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे। अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए आनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाए, जिससे करीब 2700 इच्छुक लेखपालों को ग्रह मंडल में स्थानांतरण का मौका मिल सके, वर्ष 25-26 की लंबित प्रदोन्नति सूची जारी करने और चयन वर्ष 24 की विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रमाण पत्र घोषित किया जाए, लेखपालों ने स्टेशनरी भत्ता सौ रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए, वाहन भत्ता 1500 रुपए और विशेष भत्ता एक हजार रुपए करने की मांग की। भूलेख कार्यालय और विभिन्न फसलों पर लेखपालों को तत्काल अवमुक्त किए जाने की मांग की। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने लेखपालों को ज्ञापन को मुख्य सचिव कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कमलकांत शर्मा, रेनू वशिष्ठ, संध्या चौधरी, प्राची मिश्रा, राजन गुप्ता, साबिर अली, दीपेंद्र कुमार, अंकित पोसवाल, देवेश यादव, ललित, प्रमोद, टीटू, आशीष, निशीथ सारस्वत, बॉबी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लेखपाल संघ ने दी अतिरिक्त हल्के कार्य का बहिष्कार की चेतावनी अनूपशहर, संवाददाता उ.प्र. लेखपाल संघ के बैनरतले लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के कार्य का बहिष्कार को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। उ.प्र. लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष तेजदत्त शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि संबंधित लेखपाल अपना बस्ता तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे। अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए आनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाए, जिससे करीब 2700 इच्छुक लेखपालों को ग्रह मंडल में स्थानांतरण का मौका मिल सके, वर्ष 25-26 की लंबित प्रदोन्नति सूची जारी करने और चयन वर्ष 24 की विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रमाण पत्र घोषित किया जाए, लेखपालों ने स्टेशनरी भत्ता सौ रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए, वाहन भत्ता 1500 रुपए और विशेष भत्ता एक हजार रुपए करने की मांग की। भूलेख कार्यालय और विभिन्न फसलों पर लेखपालों को तत्काल अवमुक्त किए जाने की मांग की। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने लेखपालों को ज्ञापन को मुख्य सचिव कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कमलकांत शर्मा, रेनू वशिष्ठ, संध्या चौधरी, प्राची मिश्रा, राजन गुप्ता, साबिर अली, दीपेंद्र कुमार, अंकित पोसवाल, देवेश यादव, ललित, प्रमोद, टीटू, आशीष, निशीथ सारस्वत, बॉबी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय किसान यूनियन ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया
    1
    भारतीय किसान यूनियन ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन  केक काटकर धूमधाम से  मनाया
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज शिकारपुर विधानसभा के गांव सुरजावली में गरजे NSUI नेता सचिन वशिष्ठ खैरपुर चुनाव लड़कर गणित बिगाड़ने का काम करो.. चेतन शर्मा द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे सचिन उन्होंने बात करते हुए शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को राजनीति और अधिकारों से लड़ने के लिए किया जागरूक
    1
    आज शिकारपुर विधानसभा के गांव सुरजावली में गरजे NSUI  नेता सचिन वशिष्ठ खैरपुर 
चुनाव लड़कर गणित बिगाड़ने का काम करो..
चेतन शर्मा  द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे सचिन 
उन्होंने बात करते हुए शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को राजनीति और अधिकारों से लड़ने के लिए किया जागरूक
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लालगढ़ी में मजदूर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद छतारी। क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में मजदूर अशोक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा मृतक के आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए हैं। शनिवार की सुबह गांव लालगढ़ी निवासी मजदूर अशोक कुमार का शव लालगढ़ी मोड के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला था। मामले में उनके पुत्र अभिषेक कुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस मामले का खुलासा करके आरोपी ब्रजेश को पंड्रावल रोड से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक कुमार और गांव का ब्रजेश साथ साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात मजदूरी के बाद दोनों ने शराब पी उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। गांव साथ साथ जाते समय रास्ते में अशोक ने बृजेश को गाली गलौज कर दी ब्रजेश को गाली गलौज बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने अशोक को झाड़ियों में गिराकर गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित मृतक अशोक कुमार का आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किया गया है। आरोपी ब्रजेश के खिलाफ छतारी थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    2
    लालगढ़ी में मजदूर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद 
छतारी। क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में मजदूर अशोक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा मृतक के आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद  किए हैं।
शनिवार की सुबह गांव लालगढ़ी निवासी मजदूर अशोक कुमार का शव लालगढ़ी मोड के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला था। मामले में उनके पुत्र अभिषेक कुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस मामले का खुलासा करके आरोपी ब्रजेश को पंड्रावल रोड से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक कुमार और गांव का ब्रजेश साथ साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात मजदूरी के बाद दोनों ने शराब पी उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। गांव साथ साथ जाते समय रास्ते में अशोक ने बृजेश को गाली गलौज कर दी ब्रजेश को गाली गलौज बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने अशोक को झाड़ियों में गिराकर गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी।  आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित मृतक अशोक कुमार का आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किया गया है। आरोपी ब्रजेश के खिलाफ छतारी थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    user_Amit varshney
    Amit varshney
    Media house शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना दादरी पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश दादरी एसीपी DCP रवि शंकर का खुलासा किया थाना दादरी पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश दादरी एसीपी DCP रवि शंकर का खुलासा किया
    1
    थाना दादरी पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश दादरी एसीपी DCP रवि शंकर का खुलासा किया
थाना दादरी पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश दादरी एसीपी DCP रवि शंकर का खुलासा किया
    user_मोहम्मद आसिफ सैफी
    मोहम्मद आसिफ सैफी
    गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जबलपुर में कारोबारी को ब्लैकमेल करने का आरोप, 2.50 लाख लेते महिला गिरफ्तार जबलपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर। पुलिस ने कारोबारी सार्थक सिंह गौतम को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के मामले में पूजा रैदास को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा दो बच्चों की मां है और वो एक बार डांसर है, जबकि सोशल मीडिया पर खुद को छात्रा बताती थी । सोशल मीडिया के जरिए उसकी सार्थक सिंह से जान-पहचान हुई। आरोप है कि कुछ वक्त बाद पूजा ने सार्थक पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाया । मना करने पर झूठे मुकदमों और रेप केस में फँसाने की धमकी देकर बीस लाख रुपये मांगे । बाद में कथित तौर पर सात लाख में सौदा तय हुआ। पहली किस्त के 2.50 लाख लेते वक्त पुलिस ने होटल कदम ट्री से उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को उसके खिलाफ पहले से दर्ज एक मुकदमे की जानकारी भी मिली है। और आखिर में संदेश: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों पर आंख बंदकर भरोसा न करें। सतर्क रहें। ऐसी चीज़ों से सावधान रहें और सोशल मीडिया इस्तमाल समझदारी से करें।
    1
    जबलपुर में कारोबारी को ब्लैकमेल करने का आरोप, 2.50 लाख लेते महिला गिरफ्तार
जबलपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर। 
पुलिस ने कारोबारी सार्थक सिंह गौतम को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के मामले में पूजा रैदास को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा दो बच्चों की मां है और वो एक बार डांसर है, 
जबकि सोशल मीडिया पर  खुद को छात्रा बताती थी
। सोशल मीडिया के जरिए उसकी सार्थक सिंह से जान-पहचान हुई।
आरोप है कि कुछ वक्त बाद   पूजा ने सार्थक पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाया
। मना करने पर झूठे मुकदमों और रेप केस में फँसाने की धमकी देकर बीस लाख रुपये मांगे
। बाद में कथित तौर पर सात लाख में सौदा तय हुआ। पहली किस्त के 2.50 लाख लेते वक्त पुलिस ने होटल कदम ट्री से उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस को उसके खिलाफ पहले से दर्ज एक मुकदमे की जानकारी भी मिली है।
और आखिर में संदेश: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों पर आंख बंदकर  भरोसा न करें। सतर्क रहें। ऐसी चीज़ों से सावधान रहें और सोशल मीडिया इस्तमाल समझदारी से  करें।
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्याना: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे में एक की मौत, एक घायल *स्याना: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे में एक की मौत, एक घायल* *बुलंदशहर।* स्याना नगर के हापुड़ मार्ग स्थित मोहल्ला नंदपुरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्राम बड्ढा वाजिदपुर निवासी 30 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गांव से बाइक सर्विस कराने के लिए स्याना आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    स्याना: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे में एक की मौत, एक घायल
*स्याना: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे में एक की मौत, एक घायल*
*बुलंदशहर।* स्याना नगर के हापुड़ मार्ग स्थित मोहल्ला नंदपुरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान ग्राम बड्ढा वाजिदपुर निवासी 30 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गांव से बाइक सर्विस कराने के लिए स्याना आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    Siana, Bulandshahr•
    7 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस अकादमी में अनूपशहर के परीक्षार्थी की मौत, अनूपशहर, संवाददाता दिल्ली पुलिस अकादमी में सोमवार को शारीरिक दक्षता माप परीक्षण (पीईएमटी) के दौरान अनूपशहर क्षेत्र के एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक के निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नेता नगर निवासी 23 वर्षीय सौरभ पुत्र लच्छी सिंह सोमवार को दिल्ली पुलिस अकादमी में शारीरिक दक्षता माप परीक्षण में शामिल होने गया था। बताया गया कि दौड़ के दौरान वह अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सौरभ के पिता लच्छी सिंह अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। लच्छी सिंह गांव सलामतपुर स्थित संविलियन विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। सौरभ ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अनूपशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी। इसके बाद उसने डीपीबीएस कॉलेज से बीए की पढ़ाई की। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। दिल्ली पुलिस ने सौरभ के पिता को थाना सोनिया विहार बुलाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दिल्ली गए परिजनों और साथियों के अनुसार, सौरभ के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। इसके बाद शव को अनूपशहर लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    1
    दिल्ली पुलिस अकादमी में अनूपशहर के परीक्षार्थी की मौत,
अनूपशहर, संवाददाता
दिल्ली पुलिस अकादमी में सोमवार को शारीरिक दक्षता माप परीक्षण (पीईएमटी) के दौरान अनूपशहर क्षेत्र के एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक के निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नेता नगर निवासी 23 वर्षीय सौरभ पुत्र लच्छी सिंह सोमवार को दिल्ली पुलिस अकादमी में शारीरिक दक्षता माप परीक्षण में शामिल होने गया था। बताया गया कि दौड़ के दौरान वह अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सौरभ के पिता लच्छी सिंह अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। लच्छी सिंह गांव सलामतपुर स्थित संविलियन विद्यालय में शिक्षामित्र हैं।
सौरभ ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अनूपशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी। इसके बाद उसने डीपीबीएस कॉलेज से बीए की पढ़ाई की। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं।
दिल्ली पुलिस ने सौरभ के पिता को थाना सोनिया विहार बुलाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
दिल्ली गए परिजनों और साथियों के अनुसार, सौरभ के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। इसके बाद शव को अनूपशहर लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का आरोपी असलहा लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा बच्चों को पढ़ा रही थीं। आरोपी उन्हें क्लास से बाहर लेकर आया और कुछ देर बहस के बाद उन पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्कूल स्टाफ को अपनी ओर आता देख आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी-टीचर के बीच विवाद का कारण पता किया जा रहा है।
    1
    लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का आरोपी असलहा लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा बच्चों को पढ़ा रही थीं। आरोपी उन्हें क्लास से बाहर लेकर आया और कुछ देर बहस के बाद उन पर कई गोलियां चला दीं।
गोली लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्कूल स्टाफ को अपनी ओर आता देख आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
हैरानी की बात यह है कि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी-टीचर के बीच विवाद का कारण पता किया जा रहा है।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    Local News Reporter हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.