ब्रेकिंग न्यूज टीकमगढ़ घर में घुसे नकाबपोशों का हमला: विधवा और मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश, गांव में दहशत टीकमगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनोरा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर उस पर और उसकी मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने महिला और उसकी बच्ची का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। हमले के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने के बावजूद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए नहीं पहुंचे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हमले में महिला और उसकी बच्ची के गले पर खून के निशान पाए गए हैं। वहीं, बचाव के दौरान महिला के होंठ और आंख पर भी चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि घटना साजिश के तहत हो सकती है, हालांकि उसने किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है। महिला का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज टीकमगढ़ घर में घुसे नकाबपोशों का हमला: विधवा और मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश, गांव में दहशत टीकमगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनोरा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर उस पर और उसकी मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने महिला और उसकी बच्ची का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। हमले के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने के बावजूद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए नहीं पहुंचे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हमले में महिला और उसकी बच्ची के गले पर खून
के निशान पाए गए हैं। वहीं, बचाव के दौरान महिला के होंठ और आंख पर भी चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि घटना साजिश के तहत हो सकती है, हालांकि उसने किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है। महिला का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
- जतारा: अज्ञात कारणों के चलते गल्ला व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ जतारा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते नगर के गल्ला व्यापारी बिट्टू जैन ने कथित तौर पर कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।2
- ग्वालियर की पावन धरा पर ऋषि गालव के नाम से स्थापित होने जा रहा यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा। यहां न सिर्फ स्थानीय, बल्कि देशभर के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर लाभान्वित होंगे। साथ ही, प्रदेश सरकार द्वारा यहां सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- कैलपुरा शराब दुकान से गांव-गांव सप्लाई, पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल ओबीसी महासभा के नीलेश यादव के नेतृत्व में टीम ने खुद मोर्चा संभालते हुए गांव में ले जाई जा रही शराब को पकड़ने का अभियान शुरू किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सप्लाई की जा रही शराब को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। क्षेत्र के कैलपुरा स्थित शराब दुकान से ठेकेदार द्वारा खुलेआम गांव-गांव शराब सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार पुलिस की नजरों के सामने होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो ।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- रील बनाने के चक्कर में पानी की टंकी में फंसे 2 बच्चे, सेना को आना पड़ा बचाने, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने #bundelisamvad #reel #shorts #viralshorts1
- टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माडांग में बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।1
- भोपाल से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मंत्री सारंग ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों पर बयान देते हुए कहा कि ममता बनर्जी का भय समाप्त हो गया है और नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा कायम है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का प्रभाव पूरे देश में दिखाई दे रहा है और कमल की लहर लगातार मजबूत हो रही है। सारंग के अनुसार, डबल इंजन की सरकार अब बंगाल और असम दोनों जगह स्थापित हो रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के गौरवशाली इतिहास को नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन अब एक नए दौर की शुरुआत होगी। मंत्री सारंग ने इसे देश की राजनीति के लिए बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि अब विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।1
- 9, 10 और 11 जून को अधिकारी स्तर की बैठक आयोजित होगी, जिसमें ब्रिक्स देशों के अधिकारी तीन दिनों तक खेती, किसानों और खाद्य सुरक्षा जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 12 और 13 जून को सभी सहभागी देशों के माननीय कृषि मंत्री इंदौर की इस पवित्र धरा पर आएंगे और दो दिनों तक लगातार कृषि से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विवाद का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है1