Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माडांग में बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माडांग में बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
दबंग खवर टीकमगढ़
टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माडांग में बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माडांग में बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- **परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी का जन्मदिवस नवागढ़ गुरुकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया** टीकमगढ़ से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित नवागढ़। नवागढ़ गुरुकुल में परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी का जन्मदिवस बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया इस पावन अवसर पर गुरुकुलम की प्राचार्या ब्रह्मचारिणी संध्या दीदी, अनुराग जैन, संजय पाठक, विनीत पाठक सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसके पश्चात पूज्य आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने काव्य पाठ एवं भाषण के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए आचार्य श्री के जीवन, त्याग, तपस्या एवं आदर्शों को प्रस्तुत किया। जनता जी ने बताया कि इस अवसर पर गुरुकुल के शिक्षकों ने भी अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए— ब्र. संध्या दीदी ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि आचार्य श्री विराग सागर जी का जीवन केवल एक साधु जीवन नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक जीवंत प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री ने अपने तप, त्याग और संयम से यह सिद्ध किया है कि आत्मशुद्धि एवं आत्मविकास ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम अपने जीवन में अनुशासन, समय का सदुपयोग और सकारात्मक सोच को अपनाएं, तो हम भी अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बना सकते हैं। संध्या दीदी ने यह भी कहा कि आचार्य श्री के उपदेशों का अनुसरण करके ही समाज में सच्चे संस्कारों का निर्माण संभव है। अनुराग जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आचार्य श्री का जीवन संघर्ष, धैर्य और आत्मनियंत्रण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब युवा पीढ़ी अनेक विचलनों से घिरी हुई है, तब आचार्य श्री के विचार उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं। अनुराग जैन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सद्गुणों—जैसे सत्य बोलना, बड़ों का सम्मान करना, और अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करना—को अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आचार्य श्री का जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी हों, यदि हमारे लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प मजबूत हों, तो सफलता निश्चित है। संजय पाठकने अपने विचार रखते हुए कहा कि आचार्य श्री का व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी है। उनका संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान एवं धर्म की सेवा में समर्पित रहा है, जिससे हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है। विनीत पाठक ने कहा कि आचार्य श्री के उपदेश हमें सदाचार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें। अंत में पंडित ब्रह्मचारी जी जैय निशांत शास्त्री जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पावन अवसर को सफल बनाने में गुरुकुल परिवार के प्रत्येक सदस्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्राचार्या, अधीक्षक, समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए उत्कृष्ट कार्यक्रमों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल हमारे आध्यात्मिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि हमें अपने महान गुरुओं के आदर्शों को समझने और उन्हें जीवन में उतारने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। इस प्रकार श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- जतारा: अज्ञात कारणों के चलते गल्ला व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ जतारा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते नगर के गल्ला व्यापारी बिट्टू जैन ने कथित तौर पर कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।2
- ब्रेकिंग न्यूज टीकमगढ़ घर में घुसे नकाबपोशों का हमला: विधवा और मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश, गांव में दहशत टीकमगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनोरा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर उस पर और उसकी मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने महिला और उसकी बच्ची का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। हमले के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने के बावजूद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए नहीं पहुंचे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हमले में महिला और उसकी बच्ची के गले पर खून के निशान पाए गए हैं। वहीं, बचाव के दौरान महिला के होंठ और आंख पर भी चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि घटना साजिश के तहत हो सकती है, हालांकि उसने किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है। महिला का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।2
- *किसान की निजी भूमि पर बिना अनुमति खोद दिया तालाब, सरकारी राशि निकालने का खेल* पलेरा (टीकमगढ़): पलेरा तहसील के ग्राम बखतपुरा में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के नाम पर किसान के अधिकारों को ताक पर रखने का मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी पट्टे की भूमि पर बिना उसकी सहमति के जबरन 'खेत तालाब' की खुदाई कर दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हकीकत में खोदा तालाब, मालिक को खबर तक नहीं ।आवेदक रामकुमार पाठक ने तहसीलदार को सौंपे पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी निजी पट्टे की जमीन पर ग्राम पंचायत ने बिना किसी सूचना या अनुमति के तालाब की खुदाई करवा दी है। यह केवल कागजी हेराफेरी नहीं है, बल्कि मौके पर वास्तव में खुदाई की गई है ताकि योजना के नाम पर भारी-भरकम सरकारी राशि का आहरण किया जा सके।वहीं इस पूरे मामले में तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास तेज रफ्तार टवेरा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। वहीं, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews1
- Post by Jamil khan1
- प्रेस विज्ञप्ति टीकमगढ़ 04/05/2026 *भारतीय किसान संघ ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का दौरा जानी किसानों की समस्याएं* आज भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी ने गेंहूं खरीदी केंद्र कुण्डेश्वर, कुमरऊ खिरिया, दरगुंवा, बड़ागांव धसान, ककरवाहा, बुड़ेरा, डिकौली व लार बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया जिसमें गेंहूं खरीदी केंद्र कुमरऊ खिरिया पर तोल कांटो की कमी के कारण दो दिन से ट्रेक्टर खड़े थे, तौल में 50 किलो पर 600 ग्राम अधिक लिया जा रहा टूट फूट के नाम पर, दरगुंवा केंद्र पर किसानों से 50 किलो 900 ग्राम की तौल की जा रही है, बड़ागांव धसान केंद्र पर तीन दिन से खरीदी बंद मिली गेंहूं खुले में जमीन पर बेयर हाउस की टीन के नीचे पड़ा था जो बारिश में भीगने के कारण खराब हो रहा चुका है, किसान महेंद्र लोधी व राम सिंह ने बताया कि किसानों पीने के के लिए पानी गंदे कुए का है जबकि कर्मचारियों के लिए पानी के केम्पर आ रहे है, अधिक गाय होने के कारण किसान वहां रात में सो भी नही पा रहे जबकि चौकीदार बिना कुछ करे पांच से छह किलो गेंहूं किसान से ले लेता है ये स्वयं किसान घनश्याम लोधी ने बताया। इसकी जानकारी जब जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने खाद एवं आपूर्ति अधिकारी व अनुविभागीय विभागीय अधिकारी संस्कृति मुदित लिटौरिया को दी तो उन्होने कहा कि इसकी जानकारी है। समिति डिकौली प्रबंधक गेंहूं के सेम्पल फेल करा रहा जबकि शासन का कहना है कि तीस प्रतिशत खराब व चमक विहीन गेंहूं खरीदा जाए समिति प्रबंधक ने फोन पर कहा कि हमारे पास आदेश नही है जिलाध्यक्ष लिखकर दे दे, किसी भी केंद्र पर समिति प्रबंधक मौजूद नही मिले ऑपरेटर या पल्लेदार केंद्र चलाते मिले, सभी केंद्रों से समय पर परिवहन न होने के कारण किसानों को भुगतान में विलंब हो रहा है , कई केंद्रों पर स्लॉट ही बुक नही हो रहे है। कल भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी इस संदर्भ में जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से सभी बिंदुओ पर चर्चा करेगी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के साथ, जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी व जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष लोधी मौजूद रहे।4
- जतारा: अज्ञात कारणों के चलते गल्ला व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ जतारा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते नगर के गल्ला व्यापारी बिट्टू जैन ने कथित तौर पर कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।2