Shuru
Apke Nagar Ki App…
जतारा: अज्ञात कारणों के चलते गल्ला व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ जतारा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते नगर के गल्ला व्यापारी बिट्टू जैन ने कथित तौर पर कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Anil Mishra patrkar
जतारा: अज्ञात कारणों के चलते गल्ला व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ जतारा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते नगर के गल्ला व्यापारी बिट्टू जैन ने कथित तौर पर कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जतारा: अज्ञात कारणों के चलते गल्ला व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ जतारा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते नगर के गल्ला व्यापारी बिट्टू जैन ने कथित तौर पर कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।2
- ब्रेकिंग न्यूज टीकमगढ़ घर में घुसे नकाबपोशों का हमला: विधवा और मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश, गांव में दहशत टीकमगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनोरा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर उस पर और उसकी मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने महिला और उसकी बच्ची का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। हमले के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने के बावजूद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए नहीं पहुंचे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हमले में महिला और उसकी बच्ची के गले पर खून के निशान पाए गए हैं। वहीं, बचाव के दौरान महिला के होंठ और आंख पर भी चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि घटना साजिश के तहत हो सकती है, हालांकि उसने किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है। महिला का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।2
- प्रयागराज में एक 32 वर्षीय महिला पल्लवी सिंह ने पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पल्लवी सिंह को 500 के नोट बेड पर बिछाकर रील बनाने और हथियारों के शौक के लिए भी जाना जाता है। यह घटना उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है और इसके प्रभावों पर पुलिस जांच कर रही है।1
- जनगणना महाअभियान में मकान सूचीकरण का काम शुरू* *प्रगणक और पर्यवेक्षक घर -घर जाकर दे रहे दस्तक1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़4
- *किसान की निजी भूमि पर बिना अनुमति खोद दिया तालाब, सरकारी राशि निकालने का खेल* पलेरा (टीकमगढ़): पलेरा तहसील के ग्राम बखतपुरा में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के नाम पर किसान के अधिकारों को ताक पर रखने का मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी पट्टे की भूमि पर बिना उसकी सहमति के जबरन 'खेत तालाब' की खुदाई कर दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हकीकत में खोदा तालाब, मालिक को खबर तक नहीं ।आवेदक रामकुमार पाठक ने तहसीलदार को सौंपे पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी निजी पट्टे की जमीन पर ग्राम पंचायत ने बिना किसी सूचना या अनुमति के तालाब की खुदाई करवा दी है। यह केवल कागजी हेराफेरी नहीं है, बल्कि मौके पर वास्तव में खुदाई की गई है ताकि योजना के नाम पर भारी-भरकम सरकारी राशि का आहरण किया जा सके।वहीं इस पूरे मामले में तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं।1
- (रितेश रावत रिपोर्ट) नमस्कार, मेरा नाम है रितेश रावत… और आप देख रहे हैं रितेश रावत रिपोर्ट… आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने इंसानियत और मां के प्यार की एक बेहद भावुक तस्वीर सामने रख दी है… --- 📍 लोकेशन (0:25 – 0:50) ये घटना मध्यप्रदेश के जिले में स्थित क्षेत्र की है… जहां एक नाव हादसे का शिकार हो गई… --- ⚠️ घटना कैसे हुई (0:50 – 1:40) मिली जानकारी के अनुसार, नाव में कई लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे… बताया जा रहा है कि अचानक मौसम खराब हुआ, तेज आंधी और हवाओं के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया… और कुछ ही पलों में नाव पलट गई… लोग पानी में गिर गए… चारों तरफ अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई… --- 🚨 रेस्क्यू ऑपरेशन (1:40 – 2:20) घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची… गोताखोरों और बचाव दल की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया… कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुछ लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी… --- 😢 मां और बच्चे की भावुक कहानी (2:20 – 3:40) इस हादसे में सबसे दर्दनाक तस्वीर तब सामने आई, जब एक मां और उसके छोटे बच्चे का शव बरामद हुआ… बताया जा रहा है कि मां ने अपने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की… वह आखिरी सांस तक अपने बच्चे को सीने से लगाए रही… जब दोनों को बाहर निकाला गया, तो मां और बच्चा एक-दूसरे से लिपटे हुए थे… यह दृश्य इतना भावुक था कि मौके पर मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए… --- 🙏 सवाल और संदेश (3:40 – 4:30) यह घटना कई सवाल खड़े करती है… क्या सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे? क्या खराब मौसम में नाव चलाना सही था? और सबसे जरूरी — क्या हम ऐसी घटनाओं से कुछ सीखेंगे… --- 📢 आउट्रो (4:30 – 5:00) फिलहाल, प्रशासन मामले की जांच में जुटा है… हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले… नमस्कार, मैं रितेश रावत… आप देख रहे थे रितेश रावत रिपोर्ट… --- #BreakingNews #MPNews #MotherLove #BargiDam #RiteshRawatReport1
- प्रेस विज्ञप्ति टीकमगढ़ 04/05/2026 *भारतीय किसान संघ ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का दौरा जानी किसानों की समस्याएं* आज भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी ने गेंहूं खरीदी केंद्र कुण्डेश्वर, कुमरऊ खिरिया, दरगुंवा, बड़ागांव धसान, ककरवाहा, बुड़ेरा, डिकौली व लार बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया जिसमें गेंहूं खरीदी केंद्र कुमरऊ खिरिया पर तोल कांटो की कमी के कारण दो दिन से ट्रेक्टर खड़े थे, तौल में 50 किलो पर 600 ग्राम अधिक लिया जा रहा टूट फूट के नाम पर, दरगुंवा केंद्र पर किसानों से 50 किलो 900 ग्राम की तौल की जा रही है, बड़ागांव धसान केंद्र पर तीन दिन से खरीदी बंद मिली गेंहूं खुले में जमीन पर बेयर हाउस की टीन के नीचे पड़ा था जो बारिश में भीगने के कारण खराब हो रहा चुका है, किसान महेंद्र लोधी व राम सिंह ने बताया कि किसानों पीने के के लिए पानी गंदे कुए का है जबकि कर्मचारियों के लिए पानी के केम्पर आ रहे है, अधिक गाय होने के कारण किसान वहां रात में सो भी नही पा रहे जबकि चौकीदार बिना कुछ करे पांच से छह किलो गेंहूं किसान से ले लेता है ये स्वयं किसान घनश्याम लोधी ने बताया। इसकी जानकारी जब जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने खाद एवं आपूर्ति अधिकारी व अनुविभागीय विभागीय अधिकारी संस्कृति मुदित लिटौरिया को दी तो उन्होने कहा कि इसकी जानकारी है। समिति डिकौली प्रबंधक गेंहूं के सेम्पल फेल करा रहा जबकि शासन का कहना है कि तीस प्रतिशत खराब व चमक विहीन गेंहूं खरीदा जाए समिति प्रबंधक ने फोन पर कहा कि हमारे पास आदेश नही है जिलाध्यक्ष लिखकर दे दे, किसी भी केंद्र पर समिति प्रबंधक मौजूद नही मिले ऑपरेटर या पल्लेदार केंद्र चलाते मिले, सभी केंद्रों से समय पर परिवहन न होने के कारण किसानों को भुगतान में विलंब हो रहा है , कई केंद्रों पर स्लॉट ही बुक नही हो रहे है। कल भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी इस संदर्भ में जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से सभी बिंदुओ पर चर्चा करेगी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के साथ, जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी व जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष लोधी मौजूद रहे।4