Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिंड के एक नेता जो पहले राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त थे उनका हुआ वीडियो वायरल
Dinesh soni
भिंड के एक नेता जो पहले राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त थे उनका हुआ वीडियो वायरल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड के एक नेता जो पहले राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त थे उनका हुआ वीडियो वायरल1
- शादी समारोह में गिर गए नेता जी महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप! मध्यप्रदेश के भिंड में एक मैरिज गार्डन में चल रहा शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब पूर्व राज्यमंत्री और बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाह वहां पहुंचे। उन पर आरोप लगाते हुए कई महिलाएं और अन्य कथित पीड़ित मौके पर पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न तो प्लॉट मिला और न ही पैसे लौटाए गए। गुस्से में लोगों ने जमकर हंगामा किया, धक्का-मुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक महिला ने पैसे वापस न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दे दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।1
- bhawani pura mjs college ke pichhe bhawani pura ki sadko ka kabhi nirmad nhi hua hei road par pani bharne se logo ko bahut problem hoti hei3
- एमपी के भिंड ज़िलें का पड़ोसी जिला ग्वालियर के भीतरवार थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते देखते ही विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर लाठियां से हमला बोल दिया। घटना में दो महिलाओ सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- लोकेशन -- गोहद मध्य प्रदेश स्लग / छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या, पिता को भी किया घायल दिनांक 29/04/2026 एंकर / गोहद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौराहा थाना स्थित वार्ड नंबर 18, स्टेशन रोड पर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया एक ही घर में रहने वाले दो सगे भाइयों के बीच बाथरूम में पानी डालने जैसी छोटी सी बात पर ऐसा विवाद हुआ कि छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए पिता को भी बुरी तरह घायल कर दिया घटना 28 अप्रैल की रात करीब 11:55 बजे की बताई जा रही है जानकारी के अनुसार आरोपी रामू भदौरिया का अपनी पत्नी रितु के साथ बाथरूम में पानी नहीं डालने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि पूरे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पिता गोवर्धन भदौरिया ने बेटे को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया और उन पर ईंट से हमला कर दिया इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया पिता की हालत देखकर बड़े भाई मनमोहन भदौरिया बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन गुस्से में बेकाबू आरोपी ने देशी कट्टे से उन पर फायर कर दिया गोली सीधे मनमोहन के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया मृतक की पत्नी सरिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो इस घटना की मुख्य बजह बना फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद कैसे अचानक खौफनाक और जानलेवा बन सकते हैं भिण्ड से ब्यूरो चीफ राजकुमार जोशी की रिपोर्ट बाइट / रविन्द्र वास्कले, एसडीओपी भिंड1
- जसवंतनगर/बलरई: नहर में डूबा युवक लापता, तलाश जारी जसवंतनगर/बलरई। रेलवे में ठेका मजदूरी कर रहे 26 वर्षीय दीपक की भोगनीपुर नहर में डूबने से लापता होने की घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ नहाने गया था, तभी गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।1
- *इटावा के कस्बा जसवन्तनगर में स्थित विधुत खण्ड केन्द्र पर आज सैकड़ों महिलाओं ने उग्र होकर ईंट पत्थर चलाये और कर्मचारियों को बंधक बनाया।* स्मार्ट मीटर को लेकर इटावा के जसवन्तनगर कस्बे में स्थित उप विधुत केन्द्र पर आज सैकड़ों महिलाओं ने उग्र रुप धारण करते भीषण गर्मी में भारी परेशानी को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी किसी तरह कर्मचारियों ने उनसे बचते हुए अपने ऑफिस को चारों तरफ से बंद कर दिया। इससे महिलाएं नाराज हो गई और ऑफिस के बाहर ईंट पत्थर चलाये। तथा भारी हंगामा करते हुए भाजपा सरकार व योगी जी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। स्मार्ट मीटर की समस्या से पूरा जनपद वासी भारी तृस्त है तथा स्थानीय अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इनकी भ्रष्टाचार की रिपोर्ट में आपकों आगे दूंगा और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर के आदेशों को नहीं मान रहे। जबकि गत दिवस जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने अपने सैकड़ों व्यापारियों के साथ इस समस्या की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विधुत अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते स्मार्ट मीटर व मंत्री का पुतला भी जलाया था। यह समस्या आने वाले दिनों में भाजपा के लिए चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनेगा। इन नाराज महिलाओं का कहना था कि पहले सरकारी भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाओ जिन पर करोड़ों रुपये का बिल बकाया उनकी बिजली कांटों जो एसी में बैठे हैं।1
- वायरल वीडियो हापुड़ का बताया जा रहा है जंहा प्रिंसिपल मेडम सरेआम धामकी दे रही है कि मैं तुम्हारी बच्ची को मार डालूंगी भगाइये इसको यहां से क्या इस पर भी FIR होनी चाहिए और उसकी स्कूल कॉलेज की मान्यता रद्द होने चाहिये1