logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारंगढ़ में एक बड़ा स्कैम सामने आया है, जहां सैकड़ों महिलाओं को पैसे डबल करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। इस धोखाधड़ी का शिकार हुईं महिलाओं ने लोन लेकर करोड़ों रुपये की भारी-भरकम रकम दी थी। ठगी का शिकार होने के बाद अब ये पीड़ित महिलाएं अपने पैसों के लिए भटकने को मजबूर हैं।

6 hrs ago
user_पत्रकारिकता
पत्रकारिकता
Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

सारंगढ़ में एक बड़ा स्कैम सामने आया है, जहां सैकड़ों महिलाओं को पैसे डबल करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। इस धोखाधड़ी का शिकार हुईं महिलाओं ने लोन लेकर करोड़ों रुपये की भारी-भरकम रकम दी थी। ठगी का शिकार होने के बाद अब ये पीड़ित महिलाएं अपने पैसों के लिए भटकने को मजबूर हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ के क्रोंधा गांव में रात के अंधेरे में लगी संदिग्ध आगजनी में एक दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई है। यह आग रात के अंधेरे में दंपती के लिए काल बनकर आई। धान की खेती करने आए पति-पत्नी की इस आग में जलकर मौत हुई है। इस संदिग्ध हादसे के बाद अब हत्या की आशंका जताई जा रही है।
    1
    रायगढ़ के क्रोंधा गांव में रात के अंधेरे में लगी संदिग्ध आगजनी में एक दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई है। यह आग रात के अंधेरे में दंपती के लिए काल बनकर आई। धान की खेती करने आए पति-पत्नी की इस आग में जलकर मौत हुई है। इस संदिग्ध हादसे के बाद अब हत्या की आशंका जताई जा रही है।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अंकसूची देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे इस मुख्य साजिशकर्ता को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे धोखाधड़ी और कूटकरण के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस इससे पहले फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले एक महिला और एक पुरुष अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह पूरा मामला जुलाई 2023 का है, जब भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती में जिला सक्ती निवासी नरेंद्र कुमार और जिला जांजगीर-चांपा निवासी सोनम साहू ने ऑनलाइन आवेदन करते समय 10वीं की फर्जी अंकसूचियां अपलोड की थीं, जिसके आधार पर उनका चयन रायगढ़ डाक संभाग के बर्रा और सुलेसा शाखा में डाकपाल (ग्रामीण डाक सेवक) पद पर हो गया था। नियुक्ति से पहले दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान जब तमिलनाडु बोर्ड से रिपोर्ट आई, तो खुलासा हुआ कि दोनों अंकसूचियां फर्जी हैं और बोर्ड द्वारा कभी जारी ही नहीं की गई थीं। इसके बाद अधीक्षक डाकघर रायगढ़ की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 420, 467, 468, 471, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस ने फरवरी 2026 में दोनों अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने खुलासा किया कि नौकरी की तलाश के दौरान उनकी पहचान कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर से हुई थी, जिसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे तीन से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की थी। नरेंद्र कुमार ने आरोपी को ₹3.50 लाख दिए थे, जबकि सोनम साहू ने नियुक्ति के बाद भुगतान करने की सहमति दी थी। इसके बदले आरोपी ने उन्हें फर्जी अंकसूचियां उपलब्ध कराई थीं, जिन्हें जानते हुए भी उन्होंने भर्ती में इस्तेमाल किया। इस खुलासे के बाद दोनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता विनोद कुमार राठौर घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि साल 2013 में नकली नोट के एक मामले में उसे 10 साल की सजा हो चुकी है और जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से इस तरह की धोखाधड़ी और जालसाजी में सक्रिय हो गया था। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिवाजी नगर निवासी 47 वर्षीय विनोद कुमार राठौर को कोरबा से धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में फर्जी अंकसूचियों के जरिए ठगी करना स्वीकार कर लिया है। इस कार्रवाई पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी पाने की कोशिश करने वाले गिरोहों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    3
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अंकसूची देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे इस मुख्य साजिशकर्ता को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे धोखाधड़ी और कूटकरण के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस इससे पहले फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले एक महिला और एक पुरुष अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह पूरा मामला जुलाई 2023 का है, जब भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती में जिला सक्ती निवासी नरेंद्र कुमार और जिला जांजगीर-चांपा निवासी सोनम साहू ने ऑनलाइन आवेदन करते समय 10वीं की फर्जी अंकसूचियां अपलोड की थीं, जिसके आधार पर उनका चयन रायगढ़ डाक संभाग के बर्रा और सुलेसा शाखा में डाकपाल (ग्रामीण डाक सेवक) पद पर हो गया था। नियुक्ति से पहले दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान जब तमिलनाडु बोर्ड से रिपोर्ट आई, तो खुलासा हुआ कि दोनों अंकसूचियां फर्जी हैं और बोर्ड द्वारा कभी जारी ही नहीं की गई थीं। इसके बाद अधीक्षक डाकघर रायगढ़ की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 420, 467, 468, 471, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस ने फरवरी 2026 में दोनों अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने खुलासा किया कि नौकरी की तलाश के दौरान उनकी पहचान कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर से हुई थी, जिसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे तीन से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की थी। नरेंद्र कुमार ने आरोपी को ₹3.50 लाख दिए थे, जबकि सोनम साहू ने नियुक्ति के बाद भुगतान करने की सहमति दी थी। इसके बदले आरोपी ने उन्हें फर्जी अंकसूचियां उपलब्ध कराई थीं, जिन्हें जानते हुए भी उन्होंने भर्ती में इस्तेमाल किया। इस खुलासे के बाद दोनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता विनोद कुमार राठौर घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि साल 2013 में नकली नोट के एक मामले में उसे 10 साल की सजा हो चुकी है और जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से इस तरह की धोखाधड़ी और जालसाजी में सक्रिय हो गया था। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिवाजी नगर निवासी 47 वर्षीय विनोद कुमार राठौर को कोरबा से धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में फर्जी अंकसूचियों के जरिए ठगी करना स्वीकार कर लिया है। इस कार्रवाई पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी पाने की कोशिश करने वाले गिरोहों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन स्कूली बच्चों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन स्कूली बच्चों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बलौदाबाजार जिले के तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के एक शिक्षक द्वारा छात्र को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षक लक्ष्मी नारायण वर्मा पर कक्षा छठवीं के छात्र डेमन जायसवाल को प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने का आरोप है। पीड़ित छात्र के पिता धीरेंद्र जायसवाल के अनुसार, शिक्षक ने उनके बेटे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में घर पर किसी को बताया, तो स्कूल में उसकी फिर से पिटाई की जाएगी। इस धमकी के डर से सहमे बच्चे ने स्कूल जाने से मना कर दिया और घर में अकेले बैठकर रोने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रदेश सचिव व बलौदाबाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू ने पदाधिकारियों, ग्रामीणों और गांव के पंच के साथ स्कूल जाकर जानकारी ली। हालांकि, स्कूल के हेड मास्टर संतोष कुमार ध्रुव ने मामले पर टालमटोल करते हुए घटना से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल जायसवाल के नेतृत्व में तिल्दा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की छानबीन और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। शिवसेना और जायसवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द निराकरण कर आरोपी शिक्षक पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश सचिव मनहरण साहू, जिला महासचिव व तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, किसान सेना जिला सचिव मनोज यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव और अगेश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    बलौदाबाजार जिले के तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के एक शिक्षक द्वारा छात्र को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षक लक्ष्मी नारायण वर्मा पर कक्षा छठवीं के छात्र डेमन जायसवाल को प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने का आरोप है। पीड़ित छात्र के पिता धीरेंद्र जायसवाल के अनुसार, शिक्षक ने उनके बेटे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में घर पर किसी को बताया, तो स्कूल में उसकी फिर से पिटाई की जाएगी। इस धमकी के डर से सहमे बच्चे ने स्कूल जाने से मना कर दिया और घर में अकेले बैठकर रोने लगा।

घटना की जानकारी मिलने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रदेश सचिव व बलौदाबाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू ने पदाधिकारियों, ग्रामीणों और गांव के पंच के साथ स्कूल जाकर जानकारी ली। हालांकि, स्कूल के हेड मास्टर संतोष कुमार ध्रुव ने मामले पर टालमटोल करते हुए घटना से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल जायसवाल के नेतृत्व में तिल्दा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की छानबीन और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

शिवसेना और जायसवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द निराकरण कर आरोपी शिक्षक पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश सचिव मनहरण साहू, जिला महासचिव व तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, किसान सेना जिला सचिव मनोज यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव और अगेश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार में नमस्ते दिवस के अवसर पर स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान इन स्वच्छता दीदियों को पीपी किट का वितरण भी किया गया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार में नमस्ते दिवस के अवसर पर स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान इन स्वच्छता दीदियों को पीपी किट का वितरण भी किया गया है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • सारंगढ़ में करोड़ों रुपये के ठगी कांड में पीड़ित ग्रामीणों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके विरोध में आज फिर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कलेक्टर दफ्तर पहुंचे। बीते 13 जुलाई से ही पीड़ित ग्रामीण लगातार सारंगढ़ के कलेक्टर दफ्तर, एसपी कार्यालय और थानों में चक्कर काट रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 'छत्तीसगढ़ युवा समाज सुधार समिति' नाम के एक एनजीओ (NGO) ने 'नारी रक्षा सम्मान निधि' के नाम पर पहले उनका भरोसा जीता और फिर उनसे बड़ा निवेश कराया। अब समय बीतने के साथ ही एनजीओ का कर्मचारी दिनेश बंजारे ग्रामीणों को पैसे वापस लौटाने और उनकी किस्तें भरने से साफ मुकर रहा है, जिसके बाद महिला समूहों को अपने साथ हुई इस बड़ी धोखाधड़ी का अहसास हुआ है। आज फिर 9 गांवों की सैकड़ों महिलाएं कलेक्टर जन दर्शन में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचीं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने अपना सारा पैसा निकाल कर दिनेश बंजारे को दिया था, जो उन्हें अनुदान राशि देता था और किस्तें भी खुद ही जमा करता था। लेकिन अब दिनेश बंजारे ने किस्तें जमा करना बंद कर दिया है, जिसके कारण फाइनेंस कंपनियां महिलाओं को किस्त पटाने के लिए लगातार परेशान कर रही हैं। जैसे-जैसे इस मामले में पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ठगी की रकम का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।
    1
    सारंगढ़ में करोड़ों रुपये के ठगी कांड में पीड़ित ग्रामीणों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके विरोध में आज फिर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कलेक्टर दफ्तर पहुंचे। बीते 13 जुलाई से ही पीड़ित ग्रामीण लगातार सारंगढ़ के कलेक्टर दफ्तर, एसपी कार्यालय और थानों में चक्कर काट रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि 'छत्तीसगढ़ युवा समाज सुधार समिति' नाम के एक एनजीओ (NGO) ने 'नारी रक्षा सम्मान निधि' के नाम पर पहले उनका भरोसा जीता और फिर उनसे बड़ा निवेश कराया। अब समय बीतने के साथ ही एनजीओ का कर्मचारी दिनेश बंजारे ग्रामीणों को पैसे वापस लौटाने और उनकी किस्तें भरने से साफ मुकर रहा है, जिसके बाद महिला समूहों को अपने साथ हुई इस बड़ी धोखाधड़ी का अहसास हुआ है।

आज फिर 9 गांवों की सैकड़ों महिलाएं कलेक्टर जन दर्शन में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचीं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने अपना सारा पैसा निकाल कर दिनेश बंजारे को दिया था, जो उन्हें अनुदान राशि देता था और किस्तें भी खुद ही जमा करता था। लेकिन अब दिनेश बंजारे ने किस्तें जमा करना बंद कर दिया है, जिसके कारण फाइनेंस कंपनियां महिलाओं को किस्त पटाने के लिए लगातार परेशान कर रही हैं। जैसे-जैसे इस मामले में पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ठगी की रकम का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • रायगढ़ के जूटमिल लेबर कॉलोनी में टूटे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यहाँ टूटे हाईटेंशन तार से फैले करंट ने युवक की जान ले ली।
    1
    रायगढ़ के जूटमिल लेबर कॉलोनी में टूटे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यहाँ टूटे हाईटेंशन तार से फैले करंट ने युवक की जान ले ली।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा में लगातार 2 घंटे हुई बारिश के कारण लक्ष्मण नाला पुल पर आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है। इस भारी बारिश के बीच राकेश नामक व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल को पार कर रहा है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा में लगातार 2 घंटे हुई बारिश के कारण लक्ष्मण नाला पुल पर आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है। इस भारी बारिश के बीच राकेश नामक व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल को पार कर रहा है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.