Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश और बिहार में नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आइसा द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में कोई असर नहीं देखा गया। बंद के दौरान बाजारों में आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं, सड़कों पर वाहनों का आवागमन सामान्य रहा और बाजारों में चहल-पहल बनी रही। बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। बंद के दौरान उपद्रव मचाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए मोहिउद्दीननगर थाने के अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम, पीएसआई नीतीश कुमार और एएसआई राजू कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक पुलिस जवानों ने क्षेत्र में लगातार गश्त की।
CHUNNU KUMAR SINGH
देश और बिहार में नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आइसा द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में कोई असर नहीं देखा गया। बंद के दौरान बाजारों में आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं, सड़कों पर वाहनों का आवागमन सामान्य रहा और बाजारों में चहल-पहल बनी रही। बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। बंद के दौरान उपद्रव मचाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए मोहिउद्दीननगर थाने के अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम, पीएसआई नीतीश कुमार और एएसआई राजू कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक पुलिस जवानों ने क्षेत्र में लगातार गश्त की।
More news from बिहार and nearby areas
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिजेंद्र कुमार गुप्ता समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस उनकी पत्नी सुमन कुमारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस बिजेंद्र कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे रैकेट और नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस मामले को लेकर बिजेंद्र कुमार गुप्ता के पिता का बयान भी सामने आया है।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर स्थित CHC अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, पानी के रिसाव और मरीजों को रेफर किए जाने के मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। बीते दिनों पटोरी अनुमंडलाधिकारी विकाश कुमार पांडे ने भी अस्पताल में स्वच्छता और अन्य अनियमितताओं को लेकर ऐतराज जताते हुए कार्रवाई की थी। उसी क्रम में आज समिति की सदस्य रुक्मिणी देवी के नेतृत्व में यह औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें आम जनता से मिली शिकायतों के आधार पर विशेष रूप से प्रसव कक्ष और रेफर मामलों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रसव कक्ष से महिला मरीजों के रेफर मामलों में आशा कार्यकर्ताओं की कथित संलिप्तता की पड़ताल की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि जब प्रसव कक्ष से महिला रोगियों को रेफर किया जाता है, तो कुछ आशा कार्यकर्ता निजी नर्सिंग होम संचालकों व कर्मियों के प्रभाव में आ जाती हैं। वे क्षणिक लाभ के लिए भर्ती महिलाओं को बरगलाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा देती हैं। सदस्यों के अनुसार, लेबर रूम में ड्यूटी करने वाले कर्मी, नर्स, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की इस हरकत से सरकारी स्वास्थ्य सेवा पर सवाल उठते हैं और सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जाती है। ऐसे में इन सभी कर्मियों पर विशेष ध्यान देते हुए कड़ा कदम उठाने की बात कही गई है। समिति के सदस्यों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रेफर मामलों के संबंध में दिए गए निर्देशों का हर हाल में अनुपालन करने का निर्देश दिया और दोषी आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कमरों में बारिश के समय हो रहे पानी के रिसाव को भी देखा गया, जिसके बाद स्वास्थ्य प्रबंधक को रिसाव अविलंब बंद कराने और परिसर की साफ-सफाई पर प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।1
- पटना के बाढ़ में सामने आए एक मामले में छह महीने की गर्भवती महिला ने अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया है। महिला के इस कदम के बाद उसके पहले पति ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि "अब हमें इस रिश्ते से मुक्त किया जाए"।1
- AI का बड़ा जादूगर अब आधुनिक AI टूल्स का पूरा इस्तेमाल सिखाएगा। इस ट्रेनिंग के दौरान Gemini AI और ChatGPT जैसे आधुनिक टूल्स के साथ-साथ डिजिटल स्किल्स और फ्यूचर स्किल्स सिखाए जाएँगे। बिहार के वैशाली, जंदाहा और समस्तीपुर क्षेत्र के छात्रों की तकनीकी शिक्षा और करियर को ध्यान में रखते हुए ₹1999 का यह AI कोर्स लाया जा रहा है, ताकि युवा टेक्नोलॉजी के इस दौर में आधुनिक टूल्स का सही उपयोग सीख सकें।1
- देश और बिहार में नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आइसा द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में कोई असर नहीं देखा गया। बंद के दौरान बाजारों में आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं, सड़कों पर वाहनों का आवागमन सामान्य रहा और बाजारों में चहल-पहल बनी रही। बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। बंद के दौरान उपद्रव मचाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए मोहिउद्दीननगर थाने के अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम, पीएसआई नीतीश कुमार और एएसआई राजू कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक पुलिस जवानों ने क्षेत्र में लगातार गश्त की।1
- विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा धांधली और आंदोलनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को आइसा (AISA) और आरवाईए (RYA) के बैनर तले समस्तीपुर में छात्रों ने चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान छात्र हाथों में अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां और पोस्टर लिए हुए थे। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच कुछ देर के लिए नोकझोंक भी हुई, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। छात्र संगठन के नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक मामलों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्था से गरीब, दलित, शोषित और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। संगठन ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।1