2017 की बाढ़ में टूटी सड़क आज तक नहीं बनी, हजारों ग्रामीणों का आवागमन बाधित; डीएम से आरसीसी पुल व सड़क निर्माण की मांग। 2017 की बाढ़ में टूटी सड़क आज तक नहीं बनी, हजारों ग्रामीणों का आवागमन बाधित; डीएम से आरसीसी पुल व सड़क निर्माण की मांग। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-14 देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क वर्ष 2017 की विनाशकारी बाढ़ में सुहिया गांव के समीप लगभग तीन किलोमीटर तक ध्वस्त हो गई थी। बाढ़ के नौ वर्ष बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क प्रखंड की कई पंचायतों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। दुर्गापुर, मियापुर, हवाकोल, धवेली, झाला, डाकपोखर, बैगना, चिल्हनियां, मटियारी, झुनकी मुसहरा सहित दर्जनों गांवों और पंचायतों के लोग इसी मार्ग से प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय तथा हाट-बाजार तक पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में पूरा इलाका जलमग्न हो जाने से आवागमन लगभग ठप हो जाता है, जिससे आम लोगों, छात्रों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2017 की बाढ़ में प्रखंड क्षेत्र के दर्जन स्थानों पर सड़क बीच से कटकर ध्वस्त हो गई थी। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक सड़क एवं आरसीसी पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। चिल्हनियां पंचायत के मुखिया मोफत लाल ऋषिदेव तथा प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन ने जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क और आरसीसी पुल का निर्माण होने से हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नवीन कुमार से जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में प्राथमिकता के आधार पर हस्तक्षेप करते हुए सड़क एवं आरसीसी पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग की है, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
2017 की बाढ़ में टूटी सड़क आज तक नहीं बनी, हजारों ग्रामीणों का आवागमन बाधित; डीएम से आरसीसी पुल व सड़क निर्माण की मांग। 2017 की बाढ़ में टूटी सड़क आज तक नहीं बनी, हजारों ग्रामीणों का आवागमन बाधित; डीएम से आरसीसी पुल व सड़क निर्माण की मांग। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-14 देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क वर्ष 2017 की विनाशकारी बाढ़ में सुहिया गांव के समीप लगभग तीन किलोमीटर तक ध्वस्त हो गई थी। बाढ़ के नौ वर्ष बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क प्रखंड की कई पंचायतों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। दुर्गापुर, मियापुर, हवाकोल, धवेली, झाला, डाकपोखर, बैगना, चिल्हनियां, मटियारी, झुनकी मुसहरा सहित दर्जनों गांवों और पंचायतों के लोग इसी मार्ग से प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय तथा हाट-बाजार तक पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में पूरा इलाका जलमग्न हो जाने से आवागमन लगभग ठप हो जाता है, जिससे आम लोगों, छात्रों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2017 की बाढ़ में प्रखंड क्षेत्र के दर्जन स्थानों पर सड़क बीच से कटकर ध्वस्त हो गई थी। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक सड़क एवं आरसीसी पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। चिल्हनियां पंचायत के मुखिया मोफत लाल ऋषिदेव तथा प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन ने जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क और आरसीसी पुल का निर्माण होने से हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नवीन कुमार से जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में प्राथमिकता के आधार पर हस्तक्षेप करते हुए सड़क एवं आरसीसी पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग की है, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
- भारत के छात्रों के साथ #rahulgandhi sath ha ap sab hamite rakhi ham ap sab ka sath khara ha1
- RPF रेल प्रमंडल रेल सुरक्षा बल कटिहार के रेल सुरक्षा बल op अररिया कोर्ट , जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती के सयुक्त तत्वाधान में मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम और बच्चों के शोषण के खिलाफ 'ऑपरेशन आहट' (Operation AAHTU) के तहत जागरूकता अभियान | आज दिनांक 06.08.2026 को अररिया जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर RPF रेल प्रमंडल रेल सुरक्षा बल कटिहार के रेल सुरक्षा बल op अररिया कोर्ट , जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती के सयुक्त तत्वाधान में मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम और बच्चों के शोषण के खिलाफ 'ऑपरेशन आहट' (Operation AAHTU) के तहत जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व SI वि.के विश्वाश ने किया वही जागरण कल्याण भारती के विक्रम कुमार साह एवं सगमलाल पासवान ने अहम् भूमिका निभाई | इसका उद्देश्य मानव तस्करी, लड़कियों और बच्चों की तस्करी, बाल श्रम और बच्चों के शोषण/दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। रेलवे स्टेशन पर एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई। इसमें SI V.K. बिस्वास, OP ARQ के RPF स्टाफ, स्थानीय दुकानदारों, टेम्पो चालकों, ग्रामीणों और ट्रेन संख्या 13159 के यात्रियों ने भी भाग लिया। यात्रियों को तस्करी के पीड़ितों की पहचान, बाल श्रम की रोकथाम, शोषण से बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं या बच्चों की किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखने पर तुरंत RPF, रेलवे अधिकारियों या पुलिस को सूचित करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। लोगों के बीच पर्चे (पैम्फलेट) बांटे गए और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का भी प्रचार-प्रसार किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम को स्थानीय जनता और रेल यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने ऐसे अपराधों को रोकने और रेलवे परिसर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। RPF रेल प्रमंडल रेल सुरक्षा बल कटिहार के रेल सुरक्षा बल op अररिया कोर्ट , जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती के सयुक्त तत्वाधान में मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम और बच्चों के शोषण के खिलाफ 'ऑपरेशन आहट' (Operation AAHTU) के तहत जागरूकता अभियान | आज दिनांक 06.08.2026 को अररिया जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर RPF रेल प्रमंडल रेल सुरक्षा बल कटिहार के रेल सुरक्षा बल op अररिया कोर्ट , जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती के सयुक्त तत्वाधान में मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम और बच्चों के शोषण के खिलाफ 'ऑपरेशन आहट' (Operation AAHTU) के तहत जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व SI वि.के विश्वाश ने किया वही जागरण कल्याण भारती के विक्रम कुमार साह एवं सगमलाल पासवान ने अहम् भूमिका निभाई | इसका उद्देश्य मानव तस्करी, लड़कियों और बच्चों की तस्करी, बाल श्रम और बच्चों के शोषण/दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। रेलवे स्टेशन पर एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई। इसमें SI V.K. बिस्वास, OP ARQ के RPF स्टाफ, स्थानीय दुकानदारों, टेम्पो चालकों, ग्रामीणों और ट्रेन संख्या 13159 के यात्रियों ने भी भाग लिया। यात्रियों को तस्करी के पीड़ितों की पहचान, बाल श्रम की रोकथाम, शोषण से बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं या बच्चों की किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखने पर तुरंत RPF, रेलवे अधिकारियों या पुलिस को सूचित करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। लोगों के बीच पर्चे (पैम्फलेट) बांटे गए और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का भी प्रचार-प्रसार किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम को स्थानीय जनता और रेल यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने ऐसे अपराधों को रोकने और रेलवे परिसर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।1
- ऑपरेशन आहट के तहत अररिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी व बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान अररिया/ रंजीत ठाकुर। रेल सुरक्षा बल (RPF) रेल प्रमंडल कटिहार के रेल सुरक्षा बल पोस्ट अररिया कोर्ट, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अररिया रेलवे स्टेशन परिसर में 'ऑपरेशन आहट' (AAHTU) के तहत मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बच्चों के शोषण के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व SI वी.के. विश्वास ने किया। वहीं जागरण कल्याण भारती के विक्रम कुमार साह एवं सगमलाल पासवान ने अभियान के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान का उद्देश्य आम लोगों, यात्रियों एवं रेलवे परिसर से जुड़े लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बच्चों एवं महिलाओं के शोषण तथा तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें RPF अररिया कोर्ट के अधिकारी एवं जवानों के साथ स्थानीय दुकानदार, टेम्पो चालक, ग्रामीण तथा ट्रेन संख्या 13159 के यात्रियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी के संभावित पीड़ितों की पहचान करने, बाल श्रम रोकने, बच्चों को शोषण से बचाने तथा महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल RPF, रेलवे अधिकारियों या स्थानीय पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्चे (पैम्फलेट) वितरित किए गए तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान को स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों का सकारात्मक सहयोग मिला। उपस्थित लोगों ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मानव तस्करी जैसे अपराधों की रोकथाम में प्रशासन और रेल सुरक्षा बल का हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।3
- केनगर बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई: जेईई समेत दो टेक्निकल सहायक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार1
- छातापुर:पिपरा के बेलौखरा में सूखा नशा पर ग्रामीणों का बड़ा फैसला नशा बेचने और पीने वालों को जुर्माना सहित पुलिस को सौंपने का लिया निर्णय, पिपरा थाना क्षेत्र में नशा मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा छोड़ो जीवन जोड़ो अभियान के तहत बुधवार को थुमहा पंचायत के बेलौखरा वार्ड नंबर 4 स्थित सोनाइ बाबा मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नशे पर लगाम लगाने को लेकर कड़े फैसले लिए गए,सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा बेचने वाले पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा तथा नशा पीने वाले पर 5100 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इसे रोकने के लिए अब सख्ती जरूरी है ।बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवियों ने कहा कि आज सुखा नशा प्रतिबंधित इंजेक्शन और स्मैक के कारण गांव के युवा बर्बाद हो रहे हैं। कहा कि नशे के कारण परिवार टूट रहे हैं और बच्चे अपराध की दुनिया में जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए हर घर को जागरूक होना पड़ेगा। अगर हम अभी नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। गांव को नशा मुक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है।लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस से क्षेत्र में गस्त बढ़ाने की अपील की ताकि नशा कारोबारी और नशा पीने वालो में दहशत का माहौल बना रहे।इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक निगरानी कमेटी का भी गठन किया। यह कमेटी गांव में हर वक्त नशा बेचने और सेवन करने वाले लोगों पर नजर रखेगी और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। बैठक में फुलेश्वर मंडल, राहुल मंडल, कमल किशोर मंडल, रमेश मंडल, कपिलेश्वर मंडल, लालदास मंडल, रमन कुमार, मन्नु कुमार, सुभाष मंडल, अर्जुन शर्मा, चन्दु कुमार, भोला मंडल, अनुपलाल मंडलसहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। छातापुर:पिपरा के बेलौखरा में सूखा नशा पर ग्रामीणों का बड़ा फैसला नशा बेचने और पीने वालों को जुर्माना सहित पुलिस को सौंपने का लिया निर्णय, पिपरा थाना क्षेत्र में नशा मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा छोड़ो जीवन जोड़ो अभियान के तहत बुधवार को थुमहा पंचायत के बेलौखरा वार्ड नंबर 4 स्थित सोनाइ बाबा मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नशे पर लगाम लगाने को लेकर कड़े फैसले लिए गए,सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा बेचने वाले पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा तथा नशा पीने वाले पर 5100 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इसे रोकने के लिए अब सख्ती जरूरी है ।बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवियों ने कहा कि आज सुखा नशा प्रतिबंधित इंजेक्शन और स्मैक के कारण गांव के युवा बर्बाद हो रहे हैं। कहा कि नशे के कारण परिवार टूट रहे हैं और बच्चे अपराध की दुनिया में जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए हर घर को जागरूक होना पड़ेगा। अगर हम अभी नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। गांव को नशा मुक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है।लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस से क्षेत्र में गस्त बढ़ाने की अपील की ताकि नशा कारोबारी और नशा पीने वालो में दहशत का माहौल बना रहे।इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक निगरानी कमेटी का भी गठन किया। यह कमेटी गांव में हर वक्त नशा बेचने और सेवन करने वाले लोगों पर नजर रखेगी और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। बैठक में फुलेश्वर मंडल, राहुल मंडल, कमल किशोर मंडल, रमेश मंडल, कपिलेश्वर मंडल, लालदास मंडल, रमन कुमार, मन्नु कुमार, सुभाष मंडल, अर्जुन शर्मा, चन्दु कुमार, भोला मंडल, अनुपलाल मंडलसहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- कैंद्र सरकार हो कांग्रेस सरकार हो या झारखंड सरकार हो हर सरकार को स्टूडेंट की बात सुननी चाहिए #rahulgandhi #chhatronkigoonj1
- *प्रेस विज्ञप्ति* 73वें जन्मदिन पर मनोज कुमार भारती ने किया वृक्षारोपण, बोले– "पेड़ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत हैं" पूर्णिया। आज के दौर में जहां जन्मदिन का मतलब अक्सर केक काटना और भव्य समारोह माना जाता है, वहीं पूर्णिया के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट *BMG* के संस्थापक एवं श्रीनगर प्रखंड के झुन्नी कला पंचायत निवासी *मनोज कुमार भारती* ने अपने 73वें जन्मदिन को प्रकृति के नाम समर्पित करते हुए वृक्षारोपण किया। उनका यह कदम लोगों के लिए प्रेरणा और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश बनकर सामने आया। वृक्षारोपण के दौरान *मनोज कुमार भारती* ने कहा, "हम अपने बच्चों के लिए धन-दौलत छोड़ सकते हैं, लेकिन यदि स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ पर्यावरण नहीं छोड़ पाए, तो हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अधूरी रह जाएगी।" उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं और अब तक *10,000* से अधिक पेड़-पौधे लगा चुके हैं। उनका संकल्प है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि BMG Gardenia केवल एक आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण, हरियाली और आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक बनने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रोजेक्ट परिसर में हरित वातावरण, खुले स्थान और पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और बेहतर जीवन मिल सके। BMG Gardenia पूर्णिया के भट्टा बाज़ार स्थित डीलक्स होटल के पीछे विकसित किया जा रहा एक RERA Approved Premium 2 एवं 3 BHK Luxury Flats प्रोजेक्ट है। आधुनिक सुविधाओं, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और पूर्णिया की पहली Rooftop Swimming Pool Facility जैसी विशेषताओं के कारण यह परियोजना लोगों के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी भी खुशी के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उनका मानना है कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं बनता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, ऑक्सीजन, छाया और उम्मीद का आधार बनता है। स्थानीय लोगों ने भी मनोज कुमार भारती की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो अपने व्यक्तिगत उत्सव को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हैं। उनका जन्मदिन केवल एक व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश बन गया। हर पौधा भविष्य की सांस है। ऐसे समय में जब जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए चुनौती बना हुआ है, *मनोज कुमार भारती* का संदेश यह बताता है कि विकास और पर्यावरण साथ-साथ चल सकते हैं। यही सोच BMG Gardenia की कार्यशैली में भी दिखाई देती है, जहाँ आधुनिक आवास के साथ हरित और बेहतर भविष्य की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। *प्रेस विज्ञप्ति* 73वें जन्मदिन पर मनोज कुमार भारती ने किया वृक्षारोपण, बोले– "पेड़ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत हैं" पूर्णिया। आज के दौर में जहां जन्मदिन का मतलब अक्सर केक काटना और भव्य समारोह माना जाता है, वहीं पूर्णिया के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट *BMG* के संस्थापक एवं श्रीनगर प्रखंड के झुन्नी कला पंचायत निवासी *मनोज कुमार भारती* ने अपने 73वें जन्मदिन को प्रकृति के नाम समर्पित करते हुए वृक्षारोपण किया। उनका यह कदम लोगों के लिए प्रेरणा और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश बनकर सामने आया। वृक्षारोपण के दौरान *मनोज कुमार भारती* ने कहा, "हम अपने बच्चों के लिए धन-दौलत छोड़ सकते हैं, लेकिन यदि स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ पर्यावरण नहीं छोड़ पाए, तो हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अधूरी रह जाएगी।" उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं और अब तक *10,000* से अधिक पेड़-पौधे लगा चुके हैं। उनका संकल्प है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि BMG Gardenia केवल एक आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण, हरियाली और आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक बनने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रोजेक्ट परिसर में हरित वातावरण, खुले स्थान और पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और बेहतर जीवन मिल सके। BMG Gardenia पूर्णिया के भट्टा बाज़ार स्थित डीलक्स होटल के पीछे विकसित किया जा रहा एक RERA Approved Premium 2 एवं 3 BHK Luxury Flats प्रोजेक्ट है। आधुनिक सुविधाओं, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और पूर्णिया की पहली Rooftop Swimming Pool Facility जैसी विशेषताओं के कारण यह परियोजना लोगों के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी भी खुशी के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उनका मानना है कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं बनता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, ऑक्सीजन, छाया और उम्मीद का आधार बनता है। स्थानीय लोगों ने भी मनोज कुमार भारती की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो अपने व्यक्तिगत उत्सव को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हैं। उनका जन्मदिन केवल एक व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश बन गया। हर पौधा भविष्य की सांस है। ऐसे समय में जब जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए चुनौती बना हुआ है, *मनोज कुमार भारती* का संदेश यह बताता है कि विकास और पर्यावरण साथ-साथ चल सकते हैं। यही सोच BMG Gardenia की कार्यशैली में भी दिखाई देती है, जहाँ आधुनिक आवास के साथ हरित और बेहतर भविष्य की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- उपेक्षा का शिकार पोठिया रेलवे स्टेशन, झाड़-झंखाड़ और जर्जर प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत अलुवाबाड़ी रोड–सिलीगुड़ी रेलखंड पर स्थित पोठिया रेलवे स्टेशन बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। वर्षों से समुचित रखरखाव नहीं होने के कारण स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म खंडहर का रूप ले चुके हैं। प्लेटफॉर्म पर बड़े-बड़े झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे यात्रियों के बीच हमेशा सांप-बिच्छू निकलने का खतरा बना रहता है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर पेयजल, शौचालय और पर्याप्त प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्लेटफॉर्म पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे विशेषकर रात के समय यात्रियों को काफी परेशानी होती है। अधिकांश हाईमास्ट और प्लेटफॉर्म लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। अंधेरे का लाभ उठाकर असामाजिक तत्व और उचक्के भी स्टेशन परिसर में सक्रिय रहते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोठिया रेलवे स्टेशन से रेलवे को प्रत्येक माह लगभग एक लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, इसके बावजूद यात्री सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। गौरतलब है कि अलुवाबाड़ी रोड–सिलीगुड़ी रेलखंड के आमान परिवर्तन के बाद इस मार्ग पर चलने वाली चार जोड़ी पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव पोठिया स्टेशन पर होता है। पोठिया प्रखंड मुख्यालय होने के कारण यहां अंचल एवं प्रखंड कार्यालय, आईसीडीएस कार्यालय, आपूर्ति विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना सहित कई सरकारी कार्यालय तथा दर्जनों प्राथमिक, मध्य एवं इंटर विद्यालय स्थित हैं। किशनगंज और आसपास से आने वाले सरकारी कर्मियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा आम यात्रियों के लिए रेल आवागमन का प्रमुख साधन है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी स्टेशन से यात्रा करते हैं। प्रखंडवासियों ने कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह से जनहित में पोठिया रेलवे स्टेशन की शीघ्र साफ-सफाई कराने, जर्जर प्लेटफॉर्म की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पेयजल, शौचालय सहित सभी आवश्यक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।2