एमपीएल सुरक्षा कर्मियों को भत्ता बढ़ोतरी का लाभ, होली पर मनाया गया जश्न एमपीएल सुरक्षा कर्मियों को भत्ता बढ़ोतरी का लाभ, होली पर मनाया गया जश्न निरसा। एमपीएल में वर्षों से मजदूरों के शोषण का आरोप लगता रहा है। मजदूरों ने अपने हक और अधिकार के लिए कई बार संघर्ष किया, लेकिन अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ पाया। इसी क्रम में एमपीएल के सुरक्षा कर्मियों ने अपने भत्ता (अलाउंस) को लेकर आवाज उठाई थी। एमपीएल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों के बीच पूर्व में हुई सहमति के अनुसार 800 रुपये भत्ता बढ़ाने का वादा किया गया था, किंतु लगभग एक वर्ष तक इसे लागू नहीं किया गया। प्रबंधन द्वारा लगातार टालमटोल किए जाने से असंतोष बढ़ता गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों एवं मजदूर साथियों ने मनोज सिंह के नेतृत्व में जनता मजदूर संघ का दामन थामा। संघ के नेता मनोज सिंह द्वारा प्रबंधन से वार्ता के पश्चात भत्ता बढ़ोतरी को लागू कराया गया। भत्ता बढ़ोतरी की खुशी में होली के शुभ अवसर पर एमपीएल के मजदूरों एवं सुरक्षा कर्मियों ने मनोज सिंह का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा आपस में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा कि यह जीत सुरक्षा कर्मियों की अपनी जीत है। उन्होंने संघर्ष किया और सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि वे संघर्ष के दिनों में भी मजदूरों के साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने एमपीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि तानाशाही रवैये में सुधार लाएं, मजदूरों का शोषण बंद करें और उन्हें अनाथ समझने की भूल न करें, अन्यथा जनता मजदूर संघ सबक सिखाने का काम करेगा। अंत में मनोज सिंह ने एमपीएल के सभी मजदूर साथियों, जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं एवं निरसा वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
एमपीएल सुरक्षा कर्मियों को भत्ता बढ़ोतरी का लाभ, होली पर मनाया गया जश्न एमपीएल सुरक्षा कर्मियों को भत्ता बढ़ोतरी का लाभ, होली पर मनाया गया जश्न निरसा। एमपीएल में वर्षों से मजदूरों के शोषण का आरोप लगता रहा है। मजदूरों ने अपने हक और अधिकार के लिए कई बार
संघर्ष किया, लेकिन अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ पाया। इसी क्रम में एमपीएल के सुरक्षा कर्मियों ने अपने भत्ता (अलाउंस) को लेकर आवाज उठाई थी। एमपीएल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों के बीच पूर्व में हुई सहमति के अनुसार 800 रुपये भत्ता बढ़ाने का वादा किया गया था, किंतु
लगभग एक वर्ष तक इसे लागू नहीं किया गया। प्रबंधन द्वारा लगातार टालमटोल किए जाने से असंतोष बढ़ता गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों एवं मजदूर साथियों ने मनोज सिंह के नेतृत्व में जनता मजदूर संघ का दामन थामा। संघ के नेता मनोज सिंह द्वारा प्रबंधन से वार्ता के
पश्चात भत्ता बढ़ोतरी को लागू कराया गया। भत्ता बढ़ोतरी की खुशी में होली के शुभ अवसर पर एमपीएल के मजदूरों एवं सुरक्षा कर्मियों ने मनोज सिंह का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा आपस में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा कि यह जीत
सुरक्षा कर्मियों की अपनी जीत है। उन्होंने संघर्ष किया और सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि वे संघर्ष के दिनों में भी मजदूरों के साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने एमपीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि तानाशाही रवैये में
सुधार लाएं, मजदूरों का शोषण बंद करें और उन्हें अनाथ समझने की भूल न करें, अन्यथा जनता मजदूर संघ सबक सिखाने का काम करेगा। अंत में मनोज सिंह ने एमपीएल के सभी मजदूर साथियों, जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं एवं निरसा वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
- एमपीएल सुरक्षा कर्मियों को भत्ता बढ़ोतरी का लाभ, होली पर मनाया गया जश्न निरसा। एमपीएल में वर्षों से मजदूरों के शोषण का आरोप लगता रहा है। मजदूरों ने अपने हक और अधिकार के लिए कई बार संघर्ष किया, लेकिन अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ पाया। इसी क्रम में एमपीएल के सुरक्षा कर्मियों ने अपने भत्ता (अलाउंस) को लेकर आवाज उठाई थी। एमपीएल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों के बीच पूर्व में हुई सहमति के अनुसार 800 रुपये भत्ता बढ़ाने का वादा किया गया था, किंतु लगभग एक वर्ष तक इसे लागू नहीं किया गया। प्रबंधन द्वारा लगातार टालमटोल किए जाने से असंतोष बढ़ता गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों एवं मजदूर साथियों ने मनोज सिंह के नेतृत्व में जनता मजदूर संघ का दामन थामा। संघ के नेता मनोज सिंह द्वारा प्रबंधन से वार्ता के पश्चात भत्ता बढ़ोतरी को लागू कराया गया। भत्ता बढ़ोतरी की खुशी में होली के शुभ अवसर पर एमपीएल के मजदूरों एवं सुरक्षा कर्मियों ने मनोज सिंह का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा आपस में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा कि यह जीत सुरक्षा कर्मियों की अपनी जीत है। उन्होंने संघर्ष किया और सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि वे संघर्ष के दिनों में भी मजदूरों के साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने एमपीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि तानाशाही रवैये में सुधार लाएं, मजदूरों का शोषण बंद करें और उन्हें अनाथ समझने की भूल न करें, अन्यथा जनता मजदूर संघ सबक सिखाने का काम करेगा। अंत में मनोज सिंह ने एमपीएल के सभी मजदूर साथियों, जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं एवं निरसा वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।6
- जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सिकदारडीह गांव में बुधवार को तीन दिवसीय श्री श्री हरिनाम संकीर्तन का धुलाट कार्यक्रम के साथ विधिवत समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं होली के शुभ अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित हरि मंदिर परिसर में युवाओं ने सामूहिक रूप से होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं और डीजे की धुन पर युवा वर्ग जमकर थिरका। पूरे गांव में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।4
- धनबाद,बरमसिया फुटबॉल मैदान में गोलीबारी, दो युवक गंभीर,आपसी विवाद में बढ़ा मामला।1
- Post by JOSHI NEWS2
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- बरमसिया फुटबॉल मैदान में अचानक फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। डीजे बजाने और पैसों के विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए SNMMCH मे भर्ती कराया गया है। विष्णु कुमार को पैर में गोली लगी है,जबकि पुष्पक को पेट में गोली लगी है।1
- हरियाणा में होली के दौरान गाय के साथ कथित क्रूरता का एक Video तेजी से Viral हो रहा है,जबरन शराब पिलाने और गाड़ी खिंचवाने का मामला सामने आया | सोशल मीडिया पर गुस्सा1
- भूली,वार्ड 17 में इफ्तार पार्टी, अमन-चैन की दुआ के साथ दिखी एकजुटता।1