Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकदारडीह में हरिनाम संकीर्तन का समापन, युवाओं ने खेली सामूहिक होली। जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सिकदारडीह गांव में बुधवार को तीन दिवसीय श्री श्री हरिनाम संकीर्तन का धुलाट कार्यक्रम के साथ विधिवत समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं होली के शुभ अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित हरि मंदिर परिसर में युवाओं ने सामूहिक रूप से होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं और डीजे की धुन पर युवा वर्ग जमकर थिरका। पूरे गांव में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
Yogesh Kumar
सिकदारडीह में हरिनाम संकीर्तन का समापन, युवाओं ने खेली सामूहिक होली। जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सिकदारडीह गांव में बुधवार को तीन दिवसीय श्री श्री हरिनाम संकीर्तन का धुलाट कार्यक्रम के साथ विधिवत समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं होली के शुभ अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित हरि मंदिर परिसर में युवाओं ने सामूहिक रूप से होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं और डीजे की धुन पर युवा वर्ग जमकर थिरका। पूरे गांव में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
More news from झारखंड and nearby areas
- जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सिकदारडीह गांव में बुधवार को तीन दिवसीय श्री श्री हरिनाम संकीर्तन का धुलाट कार्यक्रम के साथ विधिवत समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं होली के शुभ अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित हरि मंदिर परिसर में युवाओं ने सामूहिक रूप से होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं और डीजे की धुन पर युवा वर्ग जमकर थिरका। पूरे गांव में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।4
- 22 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित धरमपुर मोड़ अचानक गोलियों की आवाज से दहशत में डूब गया। चाय दुकान के पास मौजूद धरमपुर निवासी फुरकान अंसारी, पिता नूर मोहम्मद, को दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल फुरकान अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से 7.65 बोर के दो देशी पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, जिंदा गोलियां, अपाची मोटरसाइकिल, अन्य वाहन तथा कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह का संबंध पूर्व में हुई लूट और फायरिंग की घटनाओं से भी है। 8 जनवरी 2026 को करमाटांड़ क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट और फायरिंग के मामले में भी इसी नेटवर्क की भूमिका उजागर हुई है। इसके अलावा एक साइबर अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो निष्क्रिय खातों के माध्यम से अवैध धन निकासी कर गैंग को फंडिंग करता था। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे मुखबिरी का शक और आपराधिक रंजिश प्रमुख कारण माना जा रहा है। फिलहाल कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पूरे संगठित अपराध नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। मामले की जांच जारी है।1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- एमपीएल सुरक्षा कर्मियों को भत्ता बढ़ोतरी का लाभ, होली पर मनाया गया जश्न निरसा। एमपीएल में वर्षों से मजदूरों के शोषण का आरोप लगता रहा है। मजदूरों ने अपने हक और अधिकार के लिए कई बार संघर्ष किया, लेकिन अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ पाया। इसी क्रम में एमपीएल के सुरक्षा कर्मियों ने अपने भत्ता (अलाउंस) को लेकर आवाज उठाई थी। एमपीएल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों के बीच पूर्व में हुई सहमति के अनुसार 800 रुपये भत्ता बढ़ाने का वादा किया गया था, किंतु लगभग एक वर्ष तक इसे लागू नहीं किया गया। प्रबंधन द्वारा लगातार टालमटोल किए जाने से असंतोष बढ़ता गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों एवं मजदूर साथियों ने मनोज सिंह के नेतृत्व में जनता मजदूर संघ का दामन थामा। संघ के नेता मनोज सिंह द्वारा प्रबंधन से वार्ता के पश्चात भत्ता बढ़ोतरी को लागू कराया गया। भत्ता बढ़ोतरी की खुशी में होली के शुभ अवसर पर एमपीएल के मजदूरों एवं सुरक्षा कर्मियों ने मनोज सिंह का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा आपस में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा कि यह जीत सुरक्षा कर्मियों की अपनी जीत है। उन्होंने संघर्ष किया और सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि वे संघर्ष के दिनों में भी मजदूरों के साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने एमपीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि तानाशाही रवैये में सुधार लाएं, मजदूरों का शोषण बंद करें और उन्हें अनाथ समझने की भूल न करें, अन्यथा जनता मजदूर संघ सबक सिखाने का काम करेगा। अंत में मनोज सिंह ने एमपीएल के सभी मजदूर साथियों, जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं एवं निरसा वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।6
- पालोजोरी, खागा एवं चित्रा के विभिन्न इलाकों में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं दौरान लोग एक-दूसरे के गाल पर रंग गुलाल लगाकर शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।1
- देवघर जिला के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में मंगलवार को पुलिस ने होली पर्व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को ले फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से मिलकर पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील किया।1
- भूली,वार्ड 17 में इफ्तार पार्टी, अमन-चैन की दुआ के साथ दिखी एकजुटता।1
- हरियाणा में होली के दौरान गाय के साथ कथित क्रूरता का एक Video तेजी से Viral हो रहा है,जबरन शराब पिलाने और गाड़ी खिंचवाने का मामला सामने आया | सोशल मीडिया पर गुस्सा1