logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मा0 राज्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का किया शुभारम्भ रोजगार मेले में चयनित युवक युवतियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र पीलीभीत।उपाधि महाविद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं उपाधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह गंगवार राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, स्वामी प्रवक्तानंद विधायक बरखेड़ा, विवेक वर्मा विधायक बीसलपुर, बाबूराम पासवान विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार एवं विशिष्ट अतिथियों, प्राचार्य उपाधि महाविद्यालय प्रोफेसर दुष्यंत कुमार, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। रोजगार मेले में देश की निजी क्षेत्र की 41 प्रतिष्ठित कम्पनियां के एच0आर/प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभागी अभ्यर्थियों का साक्षात्कर लिया। मेले में 1987 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 1167 अभ्यार्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कामिनी और मनीषा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की बालाजी आईटीआई की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पीलीभीत के नागरिकों का आह्वान किया कि इस रोजगार मेले का लाभ उठाकर स्वयं और पीलीभीत का विकास करने में अपना योगदान दें। पूरनपुर विधायक श्री बाबूराम पासवान ने भी नागरिकों का आह्वान किया कि इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं और उचित रोजगार प्राप्त करके अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अपना सहयोग दें। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भरा पचपेड़ा में स्थापित औद्योगिक हब का जिक्र करते हुए यीस्ट उत्पादन के लिए कारखाने के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यार्थियों को अवसर का फायदा उठाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को उचित बाजार देने का भी वादा किया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय प्रदेश सरकार और उपाधि महाविद्यालय सहित सभी संबंधित विभागों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए यह विश्वास जाहिर किया कि इस तरह के मेले नवयुवकों को उचित रोजगार दिलवाने में सहायक सिद्ध होंगे और समाज का आर्थिक विकास करने में सहायता देंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाधि महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार, प्रीतम राम, अमित कुमार, सना कुमारी, पूजा देवी, राजू शर्मा, पंकज कुमार, रामवीर गंगवार, सोमवीर, ज्योति कुमारी आदि को नियुक्ति पत्र भी दिए गए उपाधि महाविद्यालय की छात्राएं अक्षरा सक्सेना और विमलेश कुमारी को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय जिला सेवायोजन कार्यालय और उपाधि महाविद्यालय का सक्रिय योगदान रहा।

4 hrs ago
user_Shablu khan
Shablu khan
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर में आयोजित किया गया
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर में आयोजित किया गया
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र। पूरनपुर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित पात्र लोगों को लाभ से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे गए, जिससे उन्हें आवास निर्माण की प्रक्रिया में सहूलियत मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत अथवा घायल किसानों के परिजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र युवक-युवतियों को भी लाभ से जुड़े प्रमाण पत्र सौंपे गए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजनाओं का सही उपयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार की मंशा जरूरतमंदों तक सीधा लाभ पहुंचाने की है। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
    1
    डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र।
पूरनपुर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित पात्र लोगों को लाभ से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे गए, जिससे उन्हें आवास निर्माण की प्रक्रिया में सहूलियत मिल सके।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत अथवा घायल किसानों के परिजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र युवक-युवतियों को भी लाभ से जुड़े प्रमाण पत्र सौंपे गए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजनाओं का सही उपयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार की मंशा जरूरतमंदों तक सीधा लाभ पहुंचाने की है। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • तहसील में वकीलों का 'विस्फोटक' प्रदर्शन, अधिकारियों में मचा हड़कंप
    1
    तहसील में वकीलों का 'विस्फोटक' प्रदर्शन, अधिकारियों में मचा हड़कंप
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation Pilibhit, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमारे बच्चों को अच्छे शिक्षक भी नहीं दे है सकती है यह सरकार : MLA डॉ. रागिनी सोनकर ने भरे सदन की में बिपक्ष की बोलती बंद
    1
    हमारे बच्चों को अच्छे शिक्षक भी नहीं दे है सकती है यह सरकार : MLA डॉ. रागिनी सोनकर ने भरे सदन की में बिपक्ष की बोलती बंद
    user_Munish Chaudhry
    Munish Chaudhry
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पूरनपुर पीलीभीत/ आज सुबह सुबह 8.30 बजे सूचना मिली के ग्राम *पिपरिया जयभद्रा* में नहर में एक गौवंश पड़ा हुआ है जिसे कुत्ते नोच रहे हैं मौके पर पहुंचकर तुरंत मैने *बीडीओ पूरनपुर* को सूचित किया और लगभग 3 घंटे इंतजार किया लेकिन *ना बीडीओ साहब का जवाब आया और ना ही सचिव का कॉल आया* सरकारी मदद ना मिल पाने पर मैं अपनी ही निजी गाड़ी में उन *गौवंश को रखकर अस्पताल लेकर गया और डॉक्टर आशीष शर्मा धीरू सद्दाम विकास* के साथ मिलकर और लाइनपार की गौ सेवा टीम के साथ मिलकर उस गौवंश का इलाज पूरा किया और फिर उन्हें सकुशल *कान्हा गौशाला* में रखकर आए जहां प्रतिदिन उनका इलाज किया जाएगा विशेष मदद करने में *पंडित सचिन मिश्रा राहुल वाजपेई और सिद्धांत जादौन* साथ रहे *ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया किसी नेता की चमचागिरी नहीं करता और सिर्फ अपने श्री बालाजी महाराज का भक्त हु* किसी भी सरकारी मदद की जरूरत अब गौवंश को पड़ी और उन्हें वो मदद नहीं मिली तो अब गौवंश को सीधा बीडीओ साहब के दफ्तर लेकर जाऊंगा
    1
    पूरनपुर पीलीभीत/ आज सुबह सुबह 8.30 बजे सूचना मिली के ग्राम *पिपरिया जयभद्रा* में नहर में एक गौवंश पड़ा हुआ है जिसे कुत्ते नोच रहे हैं 
मौके पर पहुंचकर तुरंत मैने *बीडीओ पूरनपुर* को सूचित किया और लगभग 3 घंटे इंतजार किया लेकिन *ना बीडीओ साहब का जवाब आया और ना ही सचिव का कॉल आया*
सरकारी मदद ना मिल पाने पर मैं अपनी ही निजी गाड़ी में उन *गौवंश को रखकर अस्पताल लेकर गया और डॉक्टर आशीष शर्मा धीरू सद्दाम विकास* के साथ मिलकर और लाइनपार की गौ सेवा टीम के साथ मिलकर उस गौवंश का इलाज पूरा किया और फिर उन्हें सकुशल *कान्हा गौशाला* में रखकर आए जहां प्रतिदिन उनका इलाज किया जाएगा 
विशेष मदद करने में *पंडित सचिन मिश्रा राहुल वाजपेई और सिद्धांत जादौन* साथ रहे
*ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया किसी नेता की चमचागिरी नहीं करता और सिर्फ अपने श्री बालाजी महाराज का भक्त हु*
किसी भी सरकारी मदद की जरूरत अब गौवंश को पड़ी और उन्हें वो मदद नहीं मिली तो अब गौवंश को सीधा बीडीओ साहब के दफ्तर लेकर जाऊंगा
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रदेश के पीलीभीत से एक हृदय विदारक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहाँ एक दिव्यांग युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। मामला पीलीभीत के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डूडा का है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने 30 वर्षीय दिव्यांग युवक हरीशचंद्र (पुत्र ख्यालीराम) का शव घर के अंदर लगे एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक हरीशचंद्र दिव्यांग था और घर में अकेला रहता था। उसके दो अन्य भाई ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए यह घटना हुई या युवक ने खुद यह कदम उठाया, यह अभी जांच का विषय है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस समय दो मुख्य बिंदुओं पर अपनी जांच केंद्रित कर रही है—कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर युवक की मौत के पीछे कोई अन्य साजिश या हत्या का कारण है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।
    1
    प्रदेश के पीलीभीत से एक हृदय विदारक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहाँ एक दिव्यांग युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
मामला पीलीभीत के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डूडा का है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने 30 वर्षीय दिव्यांग युवक हरीशचंद्र (पुत्र ख्यालीराम) का शव घर के अंदर लगे एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक हरीशचंद्र दिव्यांग था और घर में अकेला रहता था। उसके दो अन्य भाई ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए यह घटना हुई या युवक ने खुद यह कदम उठाया, यह अभी जांच का विषय है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस इस समय दो मुख्य बिंदुओं पर अपनी जांच केंद्रित कर रही है—कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर युवक की मौत के पीछे कोई अन्य साजिश या हत्या का कारण है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल, इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, एसपी को देखकर रोने लगी महिला। पूरनपुर। पीलीभीत जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधेव ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे पूरनपुर कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण, काउंसलिंग प्रक्रिया और रखे गए रजिस्टरों की जांच की गई। इसके बाद उन्होंने हवालात का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन-पानी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जीडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने जनशिकायतों की प्रविष्टि, समयबद्ध निस्तारण और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में गांव ढका जमीमा निवासी नाजरीन पुलिस अधीक्षक को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की बात को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और महिला को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान एक चौकीदार भी पुलिस अधीक्षक से मिला। उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद वह लंबे समय से पिता के स्थान पर चौकीदार का कार्य कर रहा है, लेकिन आज तक उसका नाम आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं किया गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कोतवाली स्टाफ को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का समय से निस्तारण करने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी और सतर्कता का संदेश देखने को मिला।
    1
    नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, एसपी को देखकर रोने लगी महिला।
पूरनपुर। पीलीभीत जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधेव ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे पूरनपुर कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण, काउंसलिंग प्रक्रिया और रखे गए रजिस्टरों की जांच की गई। इसके बाद उन्होंने हवालात का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन-पानी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जीडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने जनशिकायतों की प्रविष्टि, समयबद्ध निस्तारण और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में गांव ढका जमीमा निवासी नाजरीन पुलिस अधीक्षक को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की बात को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और महिला को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान एक चौकीदार भी पुलिस अधीक्षक से मिला। उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद वह लंबे समय से पिता के स्थान पर चौकीदार का कार्य कर रहा है, लेकिन आज तक उसका नाम आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं किया गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कोतवाली स्टाफ को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का समय से निस्तारण करने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी और सतर्कता का संदेश देखने को मिला।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.