Shuru
Apke Nagar Ki App…
prasant kishor
Prasant kishor ki sena
prasant kishor
More news from Patna and nearby areas
- prasant Kishor1
- देखें बिजली के करंट से घायल मिस्त्री ने पत्रकारों से क्या कहा1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड पर पेपर लीक मामले पर देश के विपक्ष नेता. राहुल गांधी को गिरते हुए झारखंड जाने का नसीहत संसद में दिया...1
- बरबीघा के गौशाला मैं डीएम ने मेगा हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन, सैकड़ो की संख्या में मरीजों का मुक्त इलाज किया गया, दवाएं वटी, गौशाला के जीर्णोद्धार के लिए दिए निर्देश.. बरबीघा के गौशाला मैं डीएम ने मेगा हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन, सैकड़ो की संख्या में मरीजों का मुक्त इलाज किया गया, दवाएं वटी, गौशाला के जीर्णोद्धार के लिए दिए निर्देश.. Edited by : Tarun Kumar Singh Sheikhpura barbigha khabar.. बरबीघा : शेखपुरा खबर: बरबीघा में रोटरी क्लब आफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा गुरुवार को बरबीघा स्थित शहर में स्थित श्री कृष्णा सिंह गौशाला परिसर में 1 मेगा स्वास्थ्य कैंप शिविर का आयोजन किया गया. आपको बताते चलें कि इस मेगा कैंप का उद्घाटन शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने विधवक दीप प्रज्वलित कर किया. इस शिविर में 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित भी किया गया आपको बताते चलें कि शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. शिविर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास को सामाजिक सेवा और मानवता का बेहतरीन मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सबसे पुण्य का कार्य होता है * *शिविर में आए हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया* * दरअसल बरबीघा के गौशाला मेगा कैंप मैं लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई थी. कल 500 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त में दवाएं भी प्रदान की गई. * इस स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेने के बाद जिला पदाधिकारी श्री कृष्णा सिंह गौशाला परिसर का भी बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने गौशाला की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को परिसर के जीर्णोद्धार और आवश्यक मोराम्मत के कड़े निर्देश भी दिए. शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद ने निरीक्षण के दौरान चलना अधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से गायों को अच्छा और चना खिलाकर गौ सेवा भी की उन्होंने इस माध्यम से जीव दया का संदेश भी दिया. * * *स्वास्थ्य कर्मी और रोटरी क्लब के सदस्य गण मौजूद रहे..* * बता दे कि इस अवसर पर अनुमंडल प्राधिकारी प्रियंका कुमारी, रोटरी क्लब शेखपुरा के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह, सचिव संजय कुमार, डॉ एमपी सिंह, डॉक्टर के पुरुषोत्तम, डॉ रामाश्रय सिंह, सेंत मेरिज के प्रिंसिपल प्रिंस पीजे, डॉक्टर के एमपी सिंह, संजीव कुमार, डॉ मुनीश्वर प्रसाद सिंह, डॉ आनंद सहित, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन के डॉक्टर, साहित्य स्वास्थ्य कर्मी और रोटरी क्लब के सदस्य गण मौजूद रहे. बरबीघा गौशाला के सदस्यों की बात करें तो, मनीष कुमार, की भागीदारी सर्वोपरि रही. गौशाला समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महिला मंडल, इत्यादि उपस्थित रहे. बरबीघा गौशाला के प्रांगण में ब्रह्माकुमारी द्वारा, नशा मुक्ति का कार्यक्रम, कर सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया. ब्रह्म कुमारी सदस्यों के द्वारा, फिर से दीप प्रज्वलित कर, वहां पर मौजूद लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई.4
- जिला परिषद् शाम्हो बेगूसराय अमित कुमार को धन्यवाद कहते हुए जनता द्वारा भेजा गया एक विडियो | Mobile Tv News |1
- शटडाउन के दौरान बिजली चालू, करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव में गुरुवार को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बहाल होने से बिजली मिस्त्री अनिल महतो करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से वह नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने उकसी गांव के पास शेखपुरा–सिकंदरा मुख्य मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। घायल अनिल महतो ने सियानी फीडर के एसबीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जेई राजकुमार प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।1
- बिहार के बांकीपुर विधानसभा जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत पर.. बेगूसराय में विजय यात्रा निकाला गया. जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष सोनू शंकर के नेतृत्व में विशाल यात्रा में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रशांत किशोर की जीत की बधाई दी.3
- शटडाउन में भी बिजली चालू! करंट की चपेट में आया मिस्त्री, बड़ी लापरवाही ने टाली मौत शेखपुरा- जिले के उकसी गांव में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। सियानी फीडर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए विधिवत शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री अनिल महतो अचानक करंट की चपेट में आ गए और नीचे गिर पड़े। गनीमत रही कि हादसा जानलेवा साबित नहीं हुआ और उनकी जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, उकसी गांव में ट्रांसफार्मर का बसबार जल गया था। इसकी मरम्मत के लिए गुरुवार की सुबह सियानी फीडर से शटडाउन लिया गया था। बिजली आपूर्ति बंद होने की पुष्टि के बाद मिस्त्री अनिल महतो ट्रांसफार्मर पर चढ़कर मरम्मत कार्य में जुट गए। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर के दोनों बुश में तार जुड़े होने के कारण मिस्त्री करंट की चपेट में आ गए और तेज झटका लगने से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल मिस्त्री को उठाकर इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना मिलने पर करंडे थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल मिस्त्री से घटना की जानकारी ली। अनिल महतो ने सियानी फीडर में कार्यरत एसबीओ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब मरम्मत कार्य के लिए बाकायदा शटडाउन लिया गया था, तब बिजली आपूर्ति बहाल करने से पहले संबंधित कर्मियों को सूचना देना जरूरी था। बिना किसी पूर्व सूचना के लाइन चालू कर देना बिजली मिस्त्री की जान के साथ खिलवाड़ है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब लाइन पर शटडाउन लिया गया था तो फिर बिजली आपूर्ति अचानक कैसे बहाल हुई? क्या शटडाउन की सूचना और प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया? यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने बिजली विभाग की शटडाउन व्यवस्था, आपसी समन्वय और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली मिस्त्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है, ऐसे में लाइन चालू करने से पहले सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। अनिल महतो ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि बिजली विभाग घटना को गंभीरता से लेते हुए शटडाउन प्रक्रिया की समीक्षा करे, ताकि भविष्य में किसी बिजली कर्मी की जान खतरे में न पड़े।1
- मोकामा के चिंतामणिचक में करंट लगने से व्यवसायी की मौत मोकामा नगर के चिंतामणिचक टीओपी के नजदीक राम रतन सिंह कॉलेज के पीछे करंट लगने से चालीस वर्षीय एक व्यवसायी नंदन सिंह की मौत हो गयी।घटना उस समय हुई,जब नंदन सिंह टूटे एलटी वायर को जोड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। मृतक नंदन सिंह शेखपुरा जिले के रहने वाले थे। मोकामा में उनका अपना व्यवसाय था।घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मोकामा पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आगे की जाँच में जुटी है! बाइट-शंकर कुमार,मोहल्लावासी।1