शटडाउन के दौरान बिजली चालू, करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव में गुरुवार को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बहाल होने से बिजली मिस्त्री अनिल महतो करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से वह नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने उकसी गांव के पास शेखपुरा–सिकंदरा मुख्य मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। घायल अनिल महतो ने सियानी फीडर के एसबीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जेई राजकुमार प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
शटडाउन के दौरान बिजली चालू, करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव में गुरुवार को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बहाल होने से बिजली मिस्त्री अनिल महतो करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से वह नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने उकसी गांव के पास शेखपुरा–सिकंदरा मुख्य मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। घायल अनिल महतो ने सियानी फीडर के एसबीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जेई राजकुमार प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
- चितौरा के युवक की मौत, मोकामा में करंट की चपेट में आने से हुई है दुर्घटना , गांव में पसरा मातम शेखपुरा- जिले के चितौरा गांव निवासी नंदन सिंह उम्र 45 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक नंदन सिंह स्व. निवास सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि नंदन सिंह पटना जिले के मोकामा स्थित चिंतामनचक मोहल्ले में सीमेंट का गेडुआ बनाने का काम करते थे। इसी दौरान काम करते समय वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना नंदन सिंह के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को उनके पैतृक गांव चितौरा लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नंदन सिंह की मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों के अनुसार, नंदन सिंह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।1
- बरबीघा के गौशाला मैं डीएम ने मेगा हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन, सैकड़ो की संख्या में मरीजों का मुक्त इलाज किया गया, दवाएं वटी, गौशाला के जीर्णोद्धार के लिए दिए निर्देश.. बरबीघा के गौशाला मैं डीएम ने मेगा हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन, सैकड़ो की संख्या में मरीजों का मुक्त इलाज किया गया, दवाएं वटी, गौशाला के जीर्णोद्धार के लिए दिए निर्देश.. Edited by : Tarun Kumar Singh Sheikhpura barbigha khabar.. बरबीघा : शेखपुरा खबर: बरबीघा में रोटरी क्लब आफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा गुरुवार को बरबीघा स्थित शहर में स्थित श्री कृष्णा सिंह गौशाला परिसर में 1 मेगा स्वास्थ्य कैंप शिविर का आयोजन किया गया. आपको बताते चलें कि इस मेगा कैंप का उद्घाटन शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने विधवक दीप प्रज्वलित कर किया. इस शिविर में 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित भी किया गया आपको बताते चलें कि शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. शिविर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास को सामाजिक सेवा और मानवता का बेहतरीन मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सबसे पुण्य का कार्य होता है * *शिविर में आए हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया* * दरअसल बरबीघा के गौशाला मेगा कैंप मैं लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई थी. कल 500 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त में दवाएं भी प्रदान की गई. * इस स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेने के बाद जिला पदाधिकारी श्री कृष्णा सिंह गौशाला परिसर का भी बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने गौशाला की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को परिसर के जीर्णोद्धार और आवश्यक मोराम्मत के कड़े निर्देश भी दिए. शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद ने निरीक्षण के दौरान चलना अधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से गायों को अच्छा और चना खिलाकर गौ सेवा भी की उन्होंने इस माध्यम से जीव दया का संदेश भी दिया. * * *स्वास्थ्य कर्मी और रोटरी क्लब के सदस्य गण मौजूद रहे..* * बता दे कि इस अवसर पर अनुमंडल प्राधिकारी प्रियंका कुमारी, रोटरी क्लब शेखपुरा के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह, सचिव संजय कुमार, डॉ एमपी सिंह, डॉक्टर के पुरुषोत्तम, डॉ रामाश्रय सिंह, सेंत मेरिज के प्रिंसिपल प्रिंस पीजे, डॉक्टर के एमपी सिंह, संजीव कुमार, डॉ मुनीश्वर प्रसाद सिंह, डॉ आनंद सहित, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन के डॉक्टर, साहित्य स्वास्थ्य कर्मी और रोटरी क्लब के सदस्य गण मौजूद रहे. बरबीघा गौशाला के सदस्यों की बात करें तो, मनीष कुमार, की भागीदारी सर्वोपरि रही. गौशाला समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महिला मंडल, इत्यादि उपस्थित रहे. बरबीघा गौशाला के प्रांगण में ब्रह्माकुमारी द्वारा, नशा मुक्ति का कार्यक्रम, कर सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया. ब्रह्म कुमारी सदस्यों के द्वारा, फिर से दीप प्रज्वलित कर, वहां पर मौजूद लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई.4
- शटडाउन के दौरान बिजली चालू, करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव में गुरुवार को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बहाल होने से बिजली मिस्त्री अनिल महतो करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से वह नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने उकसी गांव के पास शेखपुरा–सिकंदरा मुख्य मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। घायल अनिल महतो ने सियानी फीडर के एसबीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जेई राजकुमार प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।1
- विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गुरुवार सुबह 10 बजे सदर अस्पताल, शेखपुरा में स्तनपान जागरूकता विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गुरुवार सुबह 10 बजे सदर अस्पताल, शेखपुरा में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक और शिशु के समुचित पोषण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान चिकित्सकों, एएनएम एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने माताओं को स्तनपान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराना चाहिए तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए। इस अवधि में शिशु को पानी, शहद, घुट्टी या किसी भी प्रकार का बाहरी आहार नहीं देना चाहिए। उन्होंने माताओं को स्तनपान की सही तकनीक भी समझाई, ताकि शिशु को पर्याप्त दूध मिले और माँ को किसी प्रकार की परेशानी न हो।कामकाजी माताओं को सलाह दी गई कि वे आवश्यकता पड़ने पर स्वच्छ तरीके से दूध निकालकर साफ एवं ढके हुए पात्र में 4 से 6 घंटे तक सुरक्षित रख सकती हैं और बाद में कटोरी-चम्मच से शिशु को पिला सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने तथा छह माह बाद पूरक आहार शुरू करने के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की अपील की गई।कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार, डीपीसी मोहम्मद शाकिर खान, डॉ. गजेंद्र कुमार, डॉ. कृष्ण मुरारी, डॉ. अनमोल कुमारी, पिरामल टीम के कुंदन कुमार, नीलम कुमारी, एनआरसी एवं एसएनसीयू की प्रभारी प्रीति कुमारी, सुमिता कुमारी सहित सभी जीएनएम एवं अन्य पैरामेडिकल कर्मी उपस्थित रहे।1
- बिहार में जंगल राज है या मंगल राज @sauravjbt1
- देखें बिजली के करंट से घायल मिस्त्री ने पत्रकारों से क्या कहा1
- 200 मीटर बिजली का तार चोरी, विभाग बेखबर; खुद कनेक्शन जोड़ने गए 42 वर्षीय नंदन सिंह की करंट से मौत 200 मीटर बिजली का तार चोरी, विभाग बेखबर; खुद कनेक्शन जोड़ने गए 42 वर्षीय नंदन सिंह की करंट से मौत मोकामा (पटना): मोकामा थाना क्षेत्र के चिंतामणि चक में गुरुवार को बिजली का कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट लगने से 42 वर्षीय नंदन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक नंदन सिंह मूल रूप से चितौरा गांव, थाना मेहुस, जिला शेखपुरा के निवासी थे। वे वर्तमान में मोकामा के चिंतामणि चक स्थित एक किराये के मकान में रहकर सीमेंट का सोखता (सोख्ता गड्ढा) बनाने का काम करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, चिंतामणि चक इलाके से करीब 200 मीटर बिजली का तार चोरी हो गया था। आरोप है कि तार चोरी होने के बाद भी बिजली विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी या समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ता मजबूरी में स्वयं बिजली का कनेक्शन जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नंदन सिंह करंट की चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर मोकामा के नजारथ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार खुले, ढीले और लटकते हुए हैं, लेकिन बिजली विभाग समय रहते उनकी मरम्मत नहीं करता। लोगों का आरोप है कि यदि चोरी हुए तार को समय पर बदला जाता और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहती, तो नंदन सिंह की जान बच सकती थी। घटना की सूचना पर मोकामा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।1