बालोतरा में गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार; कलेक्ट्रेड के आगे फूंका प्रधानमंत्री का पुतला बालोतरा: जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा के तत्वाधान में आज केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गई गैस की कीमतों और बाजार में व्याप्त गैस किल्लत के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के युवा नेता पुरुषोत्तम सोनी ने बताया की धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस की खाली टँकीया लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बालोतरा कलेक्ट्रेड के आगे प्रधानमंत्री का पुतला फूँककर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा की जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने कहा है की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महिलाओं का रसोई बजट पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। ₹1100 से महंगा सिलेंडर और उस पर गैस की भारी किल्लत ने गृहणियों को फिर से चूल्हे और धुएं की तरफ धकेल दिया है। आज हमने खाली सिलेंडर हाथों में लेकर सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया है।" पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा की भाजपा केवल विज्ञापनों की सरकार है। जमीन पर हकीकत यह है कि गरीब आदमी एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहा है। कांग्रेस शासन में आम आदमी को जो राहत मिलती थी, उसे इस सरकार ने छीन लिया है। पुतला दहन इस बात का प्रतीक है कि जनता का सब्र अब टूट चुका है। पूर्व प्रधान भगवत सिंह जशोल ने "ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किल्लत के नाम पर कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रशासन और सरकार की मिलीभगत से आम नागरिक परेशान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष शगन जोगसन ने कहा कि "बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक का हर कार्यकर्ता इस महंगाई के खिलाफ एकजुट है। भाजपा ने 'अच्छे दिन' का जो झांसा दिया था, उसकी हकीकत आज जनता सड़कों पर लाइन में लगकर देख रही है।" महामंत्री शंकर लाल बालोतरा ने सरकार को चेतावनी है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और कीमतें कम नहीं की गईं, तो कांग्रेस आगामी दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेगी।" इस मौके पर पंचायत राज जिला अध्यक्ष महबूब खा , एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चोधरी ,प्रमिला खत्री ,सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित , हेमन्त भाटिया , जेठा राम प्रजापत , ब्लॉक अध्यक्ष गोकाराम मेघवाल , नगर अध्यक्ष कानाराम चौधरी , सलीम भाई, कमल सियाग सतरा राम गोयल सहित सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद
बालोतरा में गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार; कलेक्ट्रेड के आगे फूंका प्रधानमंत्री का पुतला बालोतरा: जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा के तत्वाधान में आज केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गई गैस की कीमतों और बाजार में व्याप्त गैस किल्लत के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के युवा नेता पुरुषोत्तम सोनी ने बताया की धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस की खाली टँकीया लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बालोतरा कलेक्ट्रेड के आगे प्रधानमंत्री का पुतला फूँककर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा की जिला
अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने कहा है की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महिलाओं का रसोई बजट पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। ₹1100 से महंगा सिलेंडर और उस पर गैस की भारी किल्लत ने गृहणियों को फिर से चूल्हे और धुएं की तरफ धकेल दिया है। आज हमने खाली सिलेंडर हाथों में लेकर सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया है।" पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा की भाजपा केवल विज्ञापनों की सरकार है। जमीन पर हकीकत यह है कि गरीब आदमी एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहा है। कांग्रेस शासन में आम आदमी को जो राहत
मिलती थी, उसे इस सरकार ने छीन लिया है। पुतला दहन इस बात का प्रतीक है कि जनता का सब्र अब टूट चुका है। पूर्व प्रधान भगवत सिंह जशोल ने "ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किल्लत के नाम पर कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रशासन और सरकार की मिलीभगत से आम नागरिक परेशान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष शगन जोगसन ने कहा कि "बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक का हर कार्यकर्ता इस महंगाई के खिलाफ एकजुट है। भाजपा ने 'अच्छे दिन' का जो झांसा दिया था, उसकी हकीकत आज जनता
सड़कों पर लाइन में लगकर देख रही है।" महामंत्री शंकर लाल बालोतरा ने सरकार को चेतावनी है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और कीमतें कम नहीं की गईं, तो कांग्रेस आगामी दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेगी।" इस मौके पर पंचायत राज जिला अध्यक्ष महबूब खा , एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चोधरी ,प्रमिला खत्री ,सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित , हेमन्त भाटिया , जेठा राम प्रजापत , ब्लॉक अध्यक्ष गोकाराम मेघवाल , नगर अध्यक्ष कानाराम चौधरी , सलीम भाई, कमल सियाग सतरा राम गोयल सहित सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद
- *अपनों का स्नेह एवं अनोखा सम्मान..* गत दिवस पाटोदी पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र चिलानाडी में भूराराम जी लीमा के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मांगलिक अवसर पर लीमा परिवार एवं क्षेत्र के सम्मानित परिवारजनों द्वारा राज्य पशु ऊँट के माध्यम से जिस अनोखे एवं पारंपरिक अंदाज में आत्मीय स्वागत व सम्मान प्रदान किया गया, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। क्षेत्रवासियों का यह स्नेह, अपनापन और बेटे के समान दिया गया सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मुझे निरंतर समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित दंपति का जीवन सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य से परिपूर्ण रहे। #Chilanadi #प्रधान_ममता_जोगेंद्र_प्रजापत *#jogendraforpatodi* #अपनो_के_बिच1
- Post by कमलेश शर्मा1
- डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने संसद में PM मोदी पर निशाना साधा उन्होंने कहा गैस सिलेंडर संकट और मंहगाई बढ़ रही है। शादियों की सीजन है, लोगों को शादियों में कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है, भाजपा की मोदी सरकार ने हर घर गैस चूल्हा को बुझाने का काम किया है।1
- हॉस्पिटल से बच्ची लेजाते स्टाफ ने पकड़ा ओर थाने में देने पर पुलिस जांच में आया सच सामने खबर आपके सामने महात्मा गांधी अस्पताल के कैंटीन के बाहर से एक बच्ची को पकड़कर ले जा रही महिला को पकड़ा महात्मा गांधी अस्पताल के स्टाफ व आसपास के लोगों ने । महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची नहीं थी उसकी परिचित । बहला फुसलाकर महिला बच्ची को ले जा रही थी अपने साथ । मौके पर भीड़ ने बच्ची को पहुंचाया उनके माता पिता के पास । बच्ची का नाम खुशबू है उसकी मां का नाम कविता है, जो बच्ची को ले जा रही है,उसका नाम किरण है। कविता और किरण साथ ही झोपड़ पट्टी मै रहते है। No such issues as mentioned earlier... कविता खुशबू किरण...2
- BNC, जोधपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बोरुंदा कस्बे में आयोजित एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग में कई महत्वपूर्ण पहल की है। विभिन्न योजनाओं को सरल बनाया गया है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है, जिनके तहत उन्हें समय पर स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कृत्रिम अंग और उपकरण भी वितरित किए जा रहे है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सके। मंत्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले कई महीनों की देरी से मिलती थी, लेकिन अब इसे नियमित रूप से प्रतिमाह जारी करने की व्यवस्था की गई है। पहले जहां पेंशन राशि 1000 रुपए थी, उसे बढ़ाकर 1450 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 950 से अधिक छात्रावास संचालित है, जिनमें 60 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मैस भत्ता भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और सफाईकर्मी सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार अलग अलग योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के ऋण भी उपलब्ध कराए जा रहे है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर समस्याओं के समाधान के मामले में विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर है और अब समाधान की अवधि 13 दिन से घटाकर 10 दिन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पीपाड़ उपप्रधान प्रेमा गहलोत, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, पीआरजी के श्यामलाल गहलोत, रणवीर गहलोत, माली समाज अध्यक्ष बक्सा राम कच्छावा, नेमीचंद गहलोत, अशोक कुमार गहलोत, जगदीश गहलोत और भरत भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।2
- Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध से लिंक रोड़ ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ बहुत खराब हो रहा हैं, राहगीर प्रशासन हो रहे हैं,प्रशासन से मेरा निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं ।1
- बालोतरा। बालोतरा स्वर्णकार समाज आगामी 15 मार्च को अध्यक्ष पद हेतु चुनाव आयोजित करने जा रहा है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु नेमीचंद कोटडिया ने दावेदारी जताई है । तथा समाज के लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।1
- शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर समाज भवन में जालौर के विकास को लेकर राजस्थान पत्रिका के तत्वाधान में विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ, आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों ने जालौर के विकास को लेकर विचार विमर्श किया इस दौरान पूर्व अधिकारी ललित दवे ने कहा कि जालौर के विकास को लेकर जनप्रतिनिधि की रुचि हमेशा नहीं के बराबर रही है इसलिए जालौर आज भी पिछड़ा हुआ है, जालौर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दलपत सिंह आर्य ने कहा कि आज भी जालौर कई समस्याओं से गिरा हुआ नजर आ रहा है जिसमें सीवरेज समस्या राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों की कमी सहित अन्य समस्या बनी हुई है पेंशनर समाज के अध्यक्ष धनराज दवे ने कहा कि सहारवासियों को मिलकर जालौर के विकास के लिए आवाज उठानी होगी इस दौरान मधुर श्याम गुप्ता गोविंद सिंह मंडलावर प्रेम सिंह अबरार अली सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे1
- महात्मा गांधी हॉस्पिटल से एक महिला बच्ची को अपने साथ लेजाती हॉस्पिटल्स स्टाफ ने पकड़ा जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल के कैंटीन के बाहर से एक बच्ची को पकड़कर ले जा रही महिला को पकड़ा महात्मा गांधी अस्पताल के स्टाफ व आसपास के लोगों ने । महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची नहीं थी उसकी परिचित । बहला फुसलाकर महिला बच्ची को ले जा रही थी अपने साथ । मौके पर भीड़ ने बच्ची को पहुंचाया उनके माता पिता के पास ।1