Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोहरदगा में धीरज प्रसाद साहू जी के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ,CM हेमंत सोरेन भी आए थे? #cricket
AAM JANATA
लोहरदगा में धीरज प्रसाद साहू जी के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ,CM हेमंत सोरेन भी आए थे? #cricket
More news from झारखंड and nearby areas
- एंकर :लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित थार वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी।लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित थार वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। वाहन को गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे। बताया जाता है कि प्रमोद कुमार नशे की हालत में था और वाहन में उसके साथ एक महिला भी सवार थी। उनकी गाड़ी में डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड भी लगा हुवा था.शिव बारात की झांकी देख रहे श्रद्धालुओं के बीच वाहन ने एक बाइक और एक चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन टक्कर से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने देखा कि थार पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार ने द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया.1
- गुमला शादी समारोह से लौट रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ घाघरा थाना पहुचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता गांव मे शादी समारोह में शामिल होने गयी थी, जहाँ से देर रात अपने घर वापस आ रही थी, उसी दौरान तालाब के पास घात लगाकर बैठे युवक ने जबर्दस्ती युवती को झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपने घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पीड़ता को लेकर घाघरा थाना पहुचे।1
- जारी थाना क्षेत्र के डुमरटोली में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।जानकारी देते हुए शाम 5.30 बजे बताया गया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चचालि निवासी अरुण मिंज इक्कीस वर्ष एवं युसन मिंज बाईस वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रीतम कुजूर को हल्की खरोंचें लगी हैं। बताया गया कि तीनों युवक सीकरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान डुमरटोली के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगभग सात फीट गहरे गड्ढेनुमा खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया।हालांकि जब घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, उस समय वहां कोई भी डॉक्टर ओर सीएचओ उपस्थित नहीं थे। ऐसे में एनएम ओर जेएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सकों ने अरुण मिंज और यूसन मिंज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया।बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और अव्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यहां डॉक्टर से मिलने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।4
- बड़ी खबर! चंदवा हाथी के झुंड पर कहर बनकर टूटा ट्रेन.... चपेट में आने से 1 हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल घटना के बाद से झुंड हुआ उग्र गांव में दहशत का माहौल। चंदवा टोरी रेलवे लाइन पर हाथियों का झुंड गुजर रहा था अचानक ट्रेन पहुंच गई और हाथियों की झुंड से टकरा गई जिससे एक हाथी घायल हो गया। हाथी की घायल होने से झुंड उग्र हो गया और गांव ओर मुभ कर गया है जिससे गांवों में दहशत का माहौल है।1
- चैनपुर (झारखंड) क्षेत्र के ग्राम झरगांव में सोमवार को भव्य रूप से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा सहित वन विभाग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वनपाल बिजेंद्र, विवेक खलखो तथा फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।1
- Ek kahani.......JAY JAVAN JAY KISAN.1
- लोहरदगा में धीरज प्रसाद साहू जी के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ,CM हेमंत सोरेन भी आए थे? #cricket1
- हर हर महादेव के नारे से गूंजा पालकोट । धूमधाम से निकाला गया शिव बारात, सैकड़ों बाराती माता बहन ने लिया भाग । महाशिवरात्रि को लेकर गुमला जिले के पालकोट दुर्गा मंदिर से लेकर बाबा बूढ़ा महादेव तक सभी भोले का बारात में शामिल हुए ।1
- चैनपुर : रामपुर पंचायत के झर गांव में भव्य वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम झर गांव को मिले 158 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा की खुशी और इसके संरक्षण के संकल्प को लेकर आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, कुरूमगढ़ वनपाल बिजेंद्र जी, विवेक खलखो और फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो को ग्रामीणों ने 'नदी दीपा' से पैर पखार कर मंच तक लाया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान राजेश एक्का उन्होंने कहा कि 158 एकड़ का सामुदायिक वन पट्टा मिलना गांव के लिए गौरव की बात है। झारखंड में पेसा कानून लागू होने से हमें अपना अधिकार मिला है, अब जंगल को संजोना हमारी जिम्मेदारी है।प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो उन्होंने बताया कि चैनपुर में कड़े संघर्ष के बाद यह पट्टा मिला है। इसमें जिला उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकार मिलने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। जिला परिषद मेरी लकड़ा उन्होंने "जंगल हमारा है" के नारे के साथ ग्रामीणों में उत्साह भरा और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।वनपाल बिजेंद्र जी और ललित महतो ने ग्रामीणों को जंगल की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। शपथ के जंगल में किसी भी हाल में आग नहीं लगाना हरे पेड़ों की कटाई पर पूर्ण रोक सामुदायिक प्रबंधन योजना के तहत गांव के विकास और जंगल संरक्षण में सहयोग।इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से 10 किसानों को बीज वितरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऊषा सरिता मिंज द्वारा जंगल रक्षा और प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं को साझा किया गया।कार्यक्रम में बेदोरा पंचायत समन्वयक ऊषा सरिता मिंज, संजय टोप्पो, अमरेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान मिखाईल टोप्पो, रजनी केरकेट्टा, नीलम इक्का, कमल कुजूर, पोलिकर टोप्पो, आलखमणि इक्का, मंजू तिग्गा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।4