Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान रघुनाथ बड़ा मंदिर
बिजय चोहन
लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान रघुनाथ बड़ा मंदिर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना:- मां मोतीचूर नदी के किनारे प्राचीन श्री देव रघुनाथ जी बड़ा मंदिर भगवान राम को समर्पित एक भव्य और ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर बहुत प्राचीन और ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है। यहाँ भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी, राधा कृष्ण, कृष्ण बलराम, के दिव्य दरबार के दर्शन होते हैं। यह स्थान क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां मनोरम दर्शन प्राप्त होते हैं। यहां राम भक्त हनुमान जी की दिव्य दर्शन से ही मन में एक अद्भुत शांति प्राप्त होती है। यहां की शिवलिंग मंदिर पर मंत्रों की गुंज अद्भुत सुनाई पड़ती है। यहां पर शिव स्तुति एवं अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नौ देवियों के दर्शन यहां पर नवरात्रि में भक्तों का तांता लगा रहता है क्योंकि एक ही स्थान पर नौ देवियों की दर्शन करने का लाभ मिलता है। इसके अलावा मां मोतीचूर नदी जो कि बीना का आस्था का केंद्र है यहां पर पितरों का तर्पण एवं गंगा दशहरा पर मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। आने वाले समय में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव के प्रयासों से वर्तमान मे मां मोतीचूर नदी जीर्णोधार किया जा रहा है जिससे यह पर्यटकों के लिए आर्कषण का केंद्र होगा। अगर बीना जाए तो देव रघुनाथ बड़ा मंदिर के दर्शन के लिए अवश्य पहुंचे। जहां होती है हर मनोकामना पूर्ण।1
- लोकल न्यूज बीना कटनी से मजदूरी करने आए मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, बीना थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार बीना क्षेत्र में मजदूरी करने आए कटनी जिले के मजदूरों को उनकी मेहनत की कमाई नहीं मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कटनी जिले के ग्राम मझगवा से कुल 42 मजदूर ग्राम बेसरा स्थित जेपी कंपनी के पास मजदूरी करने आए थे। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार कल्ला मुसलमान ने काम कराने के बाद भी उन्हें उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। मजदूरों ने बताया कि करीब 72 हजार रुपए मजदूरी बकाया है, जिसकी मांग को लेकर वे बीना थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। मजदूरों में विष्णु कोल, लल्ला कोल, छोटू कोल, गणेश कोल, परसोत्तम कोल, कुसुम कोल और चंदा कोल सहित अन्य लोग शामिल हैं। थाने में मौजूद एसआई शिखर चंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार को फोन पर मजदूरों की मजदूरी जल्द देने के निर्देश दिए। मजदूरों को अब उम्मीद है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद उन्हें उनकी मेहनत की कमाई मिल सकेगी। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर मजदूरों में नाराजगी और चिंता का माहौल देखा जा रहा है।1
- ऑपरेशन F.A.C.E के तहत विदिशा पुलिस का डबल एक्शन — फर्जी सिम गिरोह पर करारा प्रहार 150+ फर्जी सिम एक्टिव करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार — एक चेहरे से कई सिम बेचने वाले एजेंट बेनकाब विदिशा जिले में फर्जी सिम कार्ड गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Vidisha Police ने ऑपरेशन F.A.C.E (Facial Authentication Compliance Enforcement) के तहत सिरोंज एवं बासौदा देहात क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी सिम एक्टिवेशन का बड़ा खुलासा जांच में सामने आया कि POS एजेंटों द्वारा उपभोक्ताओं के आधार कार्ड एवं वोटर आईडी का दुरुपयोग कर, उनकी जानकारी के बिना, उनके स्थान पर स्वयं का फोटो लगाकर बड़ी संख्या में सिम कार्ड एक्टिव किए जा रहे थे। बासौदा देहात में बड़ा मामला सायबर सेल की CAF रिपोर्ट के आधार पर खुलासा हुआ कि आरोपी छत्रवंश उर्फ संजू कुशवाह द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान 150 से अधिक फर्जी सिम कार्ड एक्टिव किए गए। आरोपी द्वारा एक ही नाम-पते का बार-बार उपयोग कर वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान छिपाने का प्रयास किया गया। आरोपी: छत्रवंश उर्फ संजू कुशवाह (35 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, गंजबासौदा लागू धाराएं: धारा 419, 420, 468, 471 भादवि 66C, 66D आईटी एक्ट 42(3)(ई) दूरसंचार अधिनियम आरोपी को 20 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी की कार्यप्रणाली पूछताछ में आरोपी ने बताया कि: अधिक सिम बेचने के नाम पर कंपनियों से बोनस व कमीशन लिया जाता था सिम को अन्य नेटवर्क में पोर्ट कर पुनः लाभ अर्जित किया जाता था फर्जी सिम के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म (जैसे Paytm) पर खाते बनाकर आर्थिक लाभ लिया गया सिरोंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिरोंज में एक ही चेहरे से कई सिम एक्टिव करने का मामला सामने आया। 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार आरोपी: इम्तियाज (35 वर्ष), निवासी हाजीपुर, सिरोंज फराज (25 वर्ष), निवासी दरीवालन, सिरोंज छत्रवंश उर्फ संजू कुशवाह (35 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, गंजबासौदा सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Rohit Kashwani के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। सराहनीय भूमिका इस अभियान में निरीक्षक, थाना प्रभारी, साइबर टीम एवं आरक्षकों की टीम ने मिलकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस की अपील विदिशा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संचार साथी ऐप का उपयोग कर अपने नाम पर जारी सिम कार्डों की जानकारी अवश्य जांचें। 👉 किसी भी संदिग्ध सिम को तुरंत बंद कराएं 👉 अनधिकृत उपयोग की सूचना तुरंत पुलिस को दें ➡️ निष्कर्ष यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम है। फर्जी सिम का उपयोग अक्सर धोखाधड़ी, ठगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में होता है, ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।3
- कार मे जिंदा जली डॉक्टर की पत्नी, Video देख कांप उठेगी रूह सागर : मध्य प्रदेश के सागर-दमोह मार्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास एक महिला कार में जिंदा जल गई, जबके हादसे में पति व तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं. प्रारंभिक जानकारी में इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है पर महिला के परिजनों ने इसे हादसा नहीं साजिश करार दिया है. घटना तड़के 4 बजे की बताई जा रही है.1
- सुरखी थाना क्षेत्र के बूढ़ी रानगिर में 18 मार्च को मंदिर के पास हुई विस्फोट की घटना का पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पाटई निवासी गोलू उर्फ इमारत पटेल को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते यह साजिश रची थी। उसने ब्लूटूथ स्पीकर में विस्फोटक लगाकर उसे दुकान के पास रख दिया, जिससे धमाका हो गया। इस हादसे में बच्ची संजना, उसके नाना राधेश्याम रैकवार और नानी अशोकरानी घायल हो गए। संजना का इलाज भोपाल में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों का उपचार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस को जांच के दौरान मिले संदिग्ध एसएमएस के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पूछताछ में उसने कबूल किया कि पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर उसने उसके परिजनों को फंसाने की योजना बनाई थी, ताकि मामला उलझने पर पत्नी वापस लौट आए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर लिए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- good morning friend Radhe Radhe 🙏 Sagar Madhya pradesh india2
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर नया ज्यादा की2
- ‘अमेरिकन’ नाम… जहरीला काम! ग्यारसपुर में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, क्या ‘कुंभकर्णी’ नींद से जागेगा प्रशासन? ग्यारसपुर (हैदरगढ़) : मध्य प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav की मंशा पर ग्यारसपुर क्षेत्र में सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां American India Foundation द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिए जा रहे ‘थर्ड मील’ (तीसरा भोजन) की गुणवत्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। कच्चा आटा और बीमार बच्चे — सामने आई चौंकाने वाली हकीकत हैदरगढ़ क्षेत्र के कई अभिभावकों और माताओं ने आरोप लगाया है कि बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार से वे बीमार पड़ रहे हैं। लड्डू बना खतरा : बच्चों को दिए जा रहे लड्डू कच्चे आटे से बने होने की शिकायत, जो गले में चिपक जाते हैं। घटिया पोहा-दलिया : पोहा और दलिया की गुणवत्ता बेहद खराब, बच्चे खाने से कर रहे इनकार। बीमारी का डर : कई मामलों में बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत। फेंकने की मजबूरी : अभिभावक इस भोजन को कूड़ेदान या पशुओं को देने को मजबूर। निगरानी पर सवाल, जिम्मेदार कौन? इस पूरी व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सुपरवाइजर पर है, लेकिन महीनों से चल रही शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे निगरानी तंत्र की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ‘कुपोषण मुक्त’ अभियान को झटका प्रदेश सरकार जहां कुपोषण मिटाने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं चला रही है, वहीं इस तरह की लापरवाही से बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो यह योजना अपने उद्देश्य से भटक सकती है। अभिभावकों की मांग संबंधित संस्था का ठेका तत्काल निरस्त किया जाए भोजन की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच हो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए बड़ा सवाल क्या जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? 👉 यह मुद्दा न सिर्फ प्रशासनिक जवाबदेही का है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा है।5
- Post by यशपाल यादव1