Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर नया ज्यादा की
बिजय चोहन
लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर नया ज्यादा की
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना:- मां मोतीचूर नदी के किनारे प्राचीन श्री देव रघुनाथ जी बड़ा मंदिर भगवान राम को समर्पित एक भव्य और ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर बहुत प्राचीन और ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है। यहाँ भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी, राधा कृष्ण, कृष्ण बलराम, के दिव्य दरबार के दर्शन होते हैं। यह स्थान क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां मनोरम दर्शन प्राप्त होते हैं। यहां राम भक्त हनुमान जी की दिव्य दर्शन से ही मन में एक अद्भुत शांति प्राप्त होती है। यहां की शिवलिंग मंदिर पर मंत्रों की गुंज अद्भुत सुनाई पड़ती है। यहां पर शिव स्तुति एवं अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नौ देवियों के दर्शन यहां पर नवरात्रि में भक्तों का तांता लगा रहता है क्योंकि एक ही स्थान पर नौ देवियों की दर्शन करने का लाभ मिलता है। इसके अलावा मां मोतीचूर नदी जो कि बीना का आस्था का केंद्र है यहां पर पितरों का तर्पण एवं गंगा दशहरा पर मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। आने वाले समय में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव के प्रयासों से वर्तमान मे मां मोतीचूर नदी जीर्णोधार किया जा रहा है जिससे यह पर्यटकों के लिए आर्कषण का केंद्र होगा। अगर बीना जाए तो देव रघुनाथ बड़ा मंदिर के दर्शन के लिए अवश्य पहुंचे। जहां होती है हर मनोकामना पूर्ण।1
- लोकल न्यूज बीना कटनी से मजदूरी करने आए मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, बीना थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार बीना क्षेत्र में मजदूरी करने आए कटनी जिले के मजदूरों को उनकी मेहनत की कमाई नहीं मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कटनी जिले के ग्राम मझगवा से कुल 42 मजदूर ग्राम बेसरा स्थित जेपी कंपनी के पास मजदूरी करने आए थे। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार कल्ला मुसलमान ने काम कराने के बाद भी उन्हें उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। मजदूरों ने बताया कि करीब 72 हजार रुपए मजदूरी बकाया है, जिसकी मांग को लेकर वे बीना थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। मजदूरों में विष्णु कोल, लल्ला कोल, छोटू कोल, गणेश कोल, परसोत्तम कोल, कुसुम कोल और चंदा कोल सहित अन्य लोग शामिल हैं। थाने में मौजूद एसआई शिखर चंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार को फोन पर मजदूरों की मजदूरी जल्द देने के निर्देश दिए। मजदूरों को अब उम्मीद है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद उन्हें उनकी मेहनत की कमाई मिल सकेगी। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर मजदूरों में नाराजगी और चिंता का माहौल देखा जा रहा है।1
- Post by Netram B S P Netram Jatav B S P1
- पाली में सुबह से छाए बादल, कोहरे की चादर, मौसम हुआ ठंडा पाली। पाली व तहसील क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कल दोपहर बाद क्षेत्र में बेमौसम बारिश हुई, जिसके साथ तेज हवाएं चलीं और बड़ी मात्रा में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। कई स्थानों पर बड़े आकार के ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ और फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। कोहरे के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए, जिससे दिन की शुरुआत भी ठिठुरन भरी रही। सुबह के समय दृश्यता कम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं और नमी के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक बदले इस मौसम ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। वहीं किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ समय तक बादल छाए रहने और हल्की ठंड बनी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।1
- नशे के खिलाफ विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: 18.50 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार विदिशा, 20 मार्च 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विदिशा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18.50 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत ₹2 लाख) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना बासौदा शहर पुलिस ने यह कार्रवाई की। कैसे हुई कार्रवाई थाना बासौदा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक पुरानी मंडी स्थित मंदिर के पास चबूतरे पर ब्राउन शुगर के साथ बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। आरोपियों से बरामदगी तलाशी के दौरान— नवलेश मैना से 7.85 ग्राम राकेश बंजारा से 10.65 ग्राम इस प्रकार कुल 18.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। दर्ज मामला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 202/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी नवलेश मैना (20 वर्ष), निवासी नेगमा पिपरिया, हाल पंचपीर बासौदा राकेश बंजारा (19 वर्ष), निवासी पिपरिया, थाना आरोन, जिला गुना पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय वेदिया सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, जिन पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील विदिशा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- कार मे जिंदा जली डॉक्टर की पत्नी, Video देख कांप उठेगी रूह सागर : मध्य प्रदेश के सागर-दमोह मार्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास एक महिला कार में जिंदा जल गई, जबके हादसे में पति व तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं. प्रारंभिक जानकारी में इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है पर महिला के परिजनों ने इसे हादसा नहीं साजिश करार दिया है. घटना तड़के 4 बजे की बताई जा रही है.1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर नया ज्यादा की2
- बेमौसम खराब मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ चली आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने रबी की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पाली ।पाली तहसील में बेमौसम खराब मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ चली आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने रबी की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें खेतों में बिछी फसलें और गिरते ओले साफ देखे जा सकते हैं। अचानक बदला मौसम, मची अफरा-तफरी शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तेज हवाएं चलीं, इसके बाद काले बादल छा गए और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि होने लगी, जिससे खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। रबी फसल पर सबसे ज्यादा असर इस समय क्षेत्र में गेहूं, राई सहित अन्य रबी फसलें पकने की अवस्था में हैं। तेज हवा और ओलों के कारण फसलें खेतों में गिर गईं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। कई किसानों ने बताया कि फसल कटाई के करीब थी, ऐसे में यह नुकसान उनके लिए बड़ा झटका है। फलदार पेड़ों को भी नुकसान केवल अनाज ही नहीं, बल्कि आम और जामुन जैसे फलदार पेड़ों को भी इस बेमौसम मार का सामना करना पड़ा है। तेज हवा और ओलों की वजह से पेड़ों पर लगे कच्चे फल टूटकर गिर गए, जिससे आने वाले सीजन की पैदावार प्रभावित हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो घटना के कई वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में ओलों की तेज बौछार, हवा की रफ्तार और खेतों में बिछी फसलें साफ देखी जा सकती हैं। किसानों ने जताई चिंता स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन से मदद की उम्मीद किसान अब जिला प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। यदि जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाता है, तो प्रभावित किसानों को राहत मिल सकती है। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर मौसम की अनिश्चितता को उजागर कर दिया है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।1
- 24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गया ट्रैक्टर और भूसा मशीन बरामद ग्यारसपुर। ग्यारसपुर तहसील के सामने हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी गया न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर और भूसा मशीन बरामद कर लिया। बुधवार को जनपद सदस्य अनीश खान के भाई के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर एवं भूसा मशीन को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वाहन गायब थे, जिसके बाद तुरंत थाना ग्यारसपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुराग जुटाए। जांच के दौरान गुरुवार को बीना के पास ट्रैक्टर होने की सूचना मिली। इस पर ग्यारसपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बीना रेलवे ट्रैक के पास छोटी बजरिया क्षेत्र में एक खेत में ट्रैक्टर खड़ा मिला, हालांकि आरोपी मौके से फरार था। पुलिस ने ट्रैक्टर और भूसा मशीन को जब्त कर थाने लाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद अजनेरिया, एआई धीरज सिंह गुर्जर, एएसआई दुर्गा शंकर माझी, प्रधान आरक्षक विमल चौहान, अभिषेक बघेल, भागीरथ प्रसाद, आरक्षक जय श्रीवास्तव, अनूप कटारे, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र गुर्जर तथा वाहन चालक लखन, अंशुल दांगी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।3