आप देख रहे हैं देश लाइव न्यूज चतरा मैं हूं रिपोर्टर विनोद कुमार पाठक चतरा जिले की आज ताजा खबर *जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं* समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपायुक्त ने मौके पर ही जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री रितेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उन्हें संबंधित विभागों को अविलंब अग्रसारित किया जाए तथा प्रत्येक मामले के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु नियमित अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) किया जाए, ताकि आमजनों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, मनरेगा, सड़क, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य योजनाओं से संबंधित मामले प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जहां आमजन अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं। धन्यवाद

- Post by DESH LIVE NEWS CHATRA1
- एक ट्रक ड्राइवर रोड किनारे गाड़ी खड़ा करके सिर्फ पानी लेने गया था, लेकिन इतने में ही Police आकर उसे जबरदस्ती चालान काटने की धमकी देने लगी। 😡 क्या अब ड्राइवर के लिए पानी पीना भी गुनाह हो गया है? इस वीडियो में देखें कैसे एक मेहनती ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसे डराने की कोशिश की गई। यह घटना कई सवाल खड़े करती है — क्या आम आदमी की कोई इज्जत नहीं? 👉 अगर आप भी ड्राइवर भाइयों के साथ हैं तो वीडियो को शेयर जरूर करें 👉 अपनी राय कमेंट में बताएं1
- Post by Narayan Kumar Singh1
- Post by Md Tazabul Ansari1
- हजारीबाग। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री इरफान अंसारी इस घटना पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त कर पत्रकारों से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को न्याय मिलने तक यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। इस विरोध प्रदर्शन में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव दीपक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता, अर्जुन सोनी, विस्मय अलंकार, राजकुमार गिरी सानू, एजाज आलम, अनिल कुमार, भास्कर उपाध्याय, प्रदीप सिंहा, सुशांत सोनी, अभिषेक पांडे, प्रमोद खंडेलवाल, रितेश खंडेलवाल, सुमन सिंहा, रजत कुमार, फलक शमीम, आशीष सिन्हा, आशीष कुमार साव, भावेश मिश्रा, रवि शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, किर्तन कुमार, रवि शंकर गुप्ता, पूजा चौधरी, अफसर अंसारी, मेराज खान, पियुष पांडे, रुपांशु चौधरी, नेमतुल्लाह, रूपेश कुमार सोनी, फैज अनवर, अनुज सिंहा सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।1
- *उपायुक्त श्री हेमंत सती ने किया शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण* उपायुक्त श्री हेमंत सती ने आज 5 मई को शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण करते हुए पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं उनकी संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर के अंदर सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने संचालित जन औषधि केंद्र एवं दवा काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समय पर एवं सहज रूप से दवाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोल्ड चेन, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कार्यरत कर्मियों, एमपीडब्ल्यू (MPW) एवं रिक्त पदों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने नेत्र विभाग का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपलब्ध मशीनों की जानकारी ली तथा मौके पर अपनी आंखों की जांच भी कराई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया एवं संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने आयुष्मान केंद्र, मेडिसिन ओपीडी, मनोरोग वार्ड, स्किन वार्ड, शिशु वार्ड, ईएनटी वार्ड, कार्डियोलॉजी वार्ड तथा डे-केयर कक्ष का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, सिविल सर्जन,मेडिकल सुपरिटेंडेंट व अन्य चिकित्सक मौजूद थे।4
- सदर अस्पताल में ‘एजेंट राज’ का आरोप: गर्भवतियों को निजी नर्सिंग होम भेजने का खेल, कमीशन तय1
- Post by DESH LIVE NEWS CHATRA1