रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मेले में “माय भारत” के स्वयंसेवकों ने किया सराहनीय सेवाकार्य सवाई माधोपुर, 15 सितम्बर। प्रसिद्ध रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले के दौरान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के “मेरा युवा भारत” के स्वयंसेवकों ने जिला कलक्टर काना राम की मार्गनिर्देशन में एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत मेले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सक्रिय सराहनीय योगदान दिया। टीम लीडर राजेश गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान इन ऊर्जावान स्वयंसेवकों ने यातायात पुलिस, वन विभाग, चिकित्सा, मंदिर प्रशासन, सेंसस और मेला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दीं। त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने तथा बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों की सहायता करने में इन युवाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही। रणथंभौर के संवेदनशील वन क्षेत्र के नजदीक आयोजित इस मेले में स्वयंसेवकों ने वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक किया। इसी के साथ विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के बारे में भी जागरूक किया। यह एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम युवाओं के लिए केवल एक सेवा कार्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके व्यावहारिक कौशल, संकट प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त मंच साबित हुआ। धरातल पर प्रशासनिक चुनौतियों को नजदीक से देखने और उन्हें सफलतापर्वूक संभालने का यह अनुभव इन युवाओं के भविष्य के लिए एक अनमोल अनुभव साबित हुआ। मेले के व्यवस्थित रूप से संपन्न होने में “माय भारत” के स्वयंसेवकों का यह योगदान साबित करता है कि जब युवा ऊर्जा को सकारात्मक मंच और अवसर मिलते हैं, तो वे किसी भी बड़े आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी बन जाते हैं। इस दौरान मायभारत स्वयंसेक आयुषी गर्ग, वंदना संगत, आशिका गुर्जर, कोमल चौधरी, तानिया वर्मा, ठंडीराम मीणा, महेंद्र बैरवा, सागर चौधरी, विजय गुर्जर ,मनीष बैरवा सहित 30 स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दी।
रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मेले में “माय भारत” के स्वयंसेवकों ने किया सराहनीय सेवाकार्य सवाई माधोपुर, 15 सितम्बर। प्रसिद्ध रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले के दौरान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के “मेरा युवा भारत” के स्वयंसेवकों ने जिला कलक्टर काना राम की मार्गनिर्देशन में एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत मेले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सक्रिय सराहनीय योगदान दिया। टीम लीडर राजेश गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान इन ऊर्जावान स्वयंसेवकों ने यातायात पुलिस, वन विभाग, चिकित्सा, मंदिर प्रशासन, सेंसस और मेला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दीं। त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर
उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने तथा बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों की सहायता करने में इन युवाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही। रणथंभौर के संवेदनशील वन क्षेत्र के नजदीक आयोजित इस मेले में स्वयंसेवकों ने वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक किया। इसी के साथ विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के बारे में भी जागरूक किया। यह एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम युवाओं के लिए केवल एक सेवा कार्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके व्यावहारिक कौशल, संकट प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त मंच
साबित हुआ। धरातल पर प्रशासनिक चुनौतियों को नजदीक से देखने और उन्हें सफलतापर्वूक संभालने का यह अनुभव इन युवाओं के भविष्य के लिए एक अनमोल अनुभव साबित हुआ। मेले के व्यवस्थित रूप से संपन्न होने में “माय भारत” के स्वयंसेवकों का यह योगदान साबित करता है कि जब युवा ऊर्जा को सकारात्मक मंच और अवसर मिलते हैं, तो वे किसी भी बड़े आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी बन जाते हैं। इस दौरान मायभारत स्वयंसेक आयुषी गर्ग, वंदना संगत, आशिका गुर्जर, कोमल चौधरी, तानिया वर्मा, ठंडीराम मीणा, महेंद्र बैरवा, सागर चौधरी, विजय गुर्जर ,मनीष बैरवा सहित 30 स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दी।
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने मारी बाजी, 18 पार्षद जीते, बीजेपी को किया परास्त लालसोट नगर निकाय चुनाव 2026 की जीत के परिणाम कांग्रेस में बढ़त करते हुए 18 सीटों पर जीत दर्ज की वही बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर पाए इसके साथी। ही निर्दलीयों ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस दौरान कांग्रेस का जीते प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कई जगह फुल मालाओं से तो कहीं जगह रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जीते हुए प्रत्याशियों को कार्यकर्ता अपने कंधों पर बिठाकर विजय जुलूस निकाला। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का सभापति बनाना लगभग तय हो चुका है। वहीं मंडावरी व रामगढ़ नगर पालिका में भी कांग्रेस ने बड़त हासील करते हुए उन बहुमत से अपनी जीत दर्ज कराया। यहां भी लगभग कांग्रेस का ही बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है।4
- नगर पालिका मंडावरी मतगणना के दिन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था डीवाईएसपी राजेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मंडावरी नगर पालिका के पास स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा मैन हाईवे पर खड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए साथी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाए इसके लिए भी पुलिस बल पूरी तरह चौकन्ना रहा मंडावरी पुलिस थाना के शो जगदीश प्रधान स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए साथी भीड़ को नियंत्रित करने में भी पूरी तरह चौकन्ना रहे सतर्क रहे मतगणना शांति के साथ संपन्न हो गई इसके लिए डिवाइस भी राजेंद्र शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पूरे दौसा जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के लिए सराहना की साथी जनता का भी आभार जताया सहयोग के लिए दोसा पुलिस का भी सहयोग रहा उसके लिए भी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया4
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।1
- सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।2
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे। 🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5 🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1 🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3 लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।2