logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद, कोतवाली पुलिस ने घर पर ही रोका, मनरेगा का नाम बदलने पर करना था विरोध औरैया। ​उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और मनरेगा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही कांग्रेस को औरैया में बड़ा झटका लगा है। लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले ही अजीतमल पुलिस ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

4 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद, कोतवाली पुलिस ने घर पर ही रोका, मनरेगा का नाम बदलने पर करना था विरोध औरैया। ​उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और मनरेगा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही कांग्रेस को औरैया में बड़ा झटका लगा है। लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले ही अजीतमल पुलिस ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • औरैया के बिधूना में रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा प्रवचन में कामदगिरि पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य कर रहे प्रवचन। यह रामकथा आगामी 23 फरवरी तक चलेगी।
    1
    औरैया के बिधूना में रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा प्रवचन में कामदगिरि पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य कर रहे प्रवचन। यह रामकथा आगामी 23 फरवरी तक चलेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सींगनपुर गांव में 'नागिन' ड्रामा रचकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती रीना के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर प्रेमी श्याम शर्मा से शादी का दावा किया था, उसने अब कोर्ट में अपने सुर बदल लिए हैं। सोमवार को जिला न्यायालय में धारा 183 BNSS के तहत बयान दर्ज कराते समय युवती ने प्रेमी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। रीना ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उसे नहीं पता वह प्रेमी के साथ कैसे चली गई और उसे उस वक्त होश नहीं था। यहाँ तक कि बिस्तर पर सांप की केंचुल रखने की बात से भी उसने पल्ला झाड़ लिया, जबकि पहले उसने इसे परिजनों की साजिश बताया था।
    2
    औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सींगनपुर गांव में 'नागिन' ड्रामा रचकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती रीना के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर प्रेमी श्याम शर्मा से शादी का दावा किया था, उसने अब कोर्ट में अपने सुर बदल लिए हैं।
सोमवार को जिला न्यायालय में धारा 183 BNSS के तहत बयान दर्ज कराते समय युवती ने प्रेमी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। रीना ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उसे नहीं पता वह प्रेमी के साथ कैसे चली गई और उसे उस वक्त होश नहीं था। यहाँ तक कि बिस्तर पर सांप की केंचुल रखने की बात से भी उसने पल्ला झाड़ लिया, जबकि पहले उसने इसे परिजनों की साजिश बताया था।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया महाशिवरात्रि के पावन पर्व का @blog
    1
    श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया महाशिवरात्रि के पावन पर्व का @blog
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुहागरात पर दुल्हन की चेतावनी, नवविवाहित दंपति का विवाद पहुंचा थाने कानपुर देहात के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहित दंपति के बीच उत्पन्न विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। शादी के कुछ ही समय बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जहां युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी 23 नवंबर को महाराजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। युवक का आरोप है कि सुहागरात के दौरान ही पत्नी ने उसे चेतावनी देते हुए कहा, “मुझे छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे।” युवक का कहना है कि वह इस बात से हैरान और मानसिक रूप से परेशान हो गया। शिकायत में युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पत्नी उससे दूरी बनाए हुए थी और कथित तौर पर किसी अन्य युवक से संबंध होने की बात कहती थी। उसने बताया कि करीब दो महीने तक उसने रिश्ते को सामान्य बनाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं सुधरे। युवक ने यह भी दावा किया कि पत्नी द्वारा बार-बार धमकी दिए जाने से वह मानसिक तनाव में आ गया। युवक के मुताबिक एक दिन पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, जिसे उसने समय रहते रोक लिया। इसके बाद 12 फरवरी को वह घाटमपुर कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। युवक ने पुलिस को कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं, जिनमें कथित रूप से धमकी भरी बातचीत होने का दावा किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों और उनके परिजनों को थाने बुलाकर बातचीत कराई है। प्रारंभिक तौर पर मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए समझौते की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि कोई आपराधिक तथ्य सामने आता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संवेदनशील पारिवारिक मामलों में जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे
    1
    सुहागरात पर दुल्हन की चेतावनी, नवविवाहित दंपति का विवाद पहुंचा थाने
कानपुर देहात के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहित दंपति के बीच उत्पन्न विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। शादी के कुछ ही समय बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जहां युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी 23 नवंबर को महाराजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। युवक का आरोप है कि सुहागरात के दौरान ही पत्नी ने उसे चेतावनी देते हुए कहा, “मुझे छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे।” युवक का कहना है कि वह इस बात से हैरान और मानसिक रूप से परेशान हो गया।
शिकायत में युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पत्नी उससे दूरी बनाए हुए थी और कथित तौर पर किसी अन्य युवक से संबंध होने की बात कहती थी। उसने बताया कि करीब दो महीने तक उसने रिश्ते को सामान्य बनाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं सुधरे। युवक ने यह भी दावा किया कि पत्नी द्वारा बार-बार धमकी दिए जाने से वह मानसिक तनाव में आ गया।
युवक के मुताबिक एक दिन पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, जिसे उसने समय रहते रोक लिया। इसके बाद 12 फरवरी को वह घाटमपुर कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। युवक ने पुलिस को कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं, जिनमें कथित रूप से धमकी भरी बातचीत होने का दावा किया गया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों और उनके परिजनों को थाने बुलाकर बातचीत कराई है। प्रारंभिक तौर पर मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए समझौते की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि कोई आपराधिक तथ्य सामने आता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल किसी भी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संवेदनशील पारिवारिक मामलों में जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )
    1
    सागर भारतीय/कानपुर देहात 
कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुबह 4 बजे की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच
बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी।
कारण स्पष्ट नहीं
युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि,
“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।”
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट -मीना(मृतक की मां )
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • Post by कुमार सुनील
    3
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। ​उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और मनरेगा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही कांग्रेस को औरैया में बड़ा झटका लगा है। लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले ही अजीतमल पुलिस ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
    1
    औरैया। ​उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और मनरेगा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही कांग्रेस को औरैया में बड़ा झटका लगा है। लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले ही अजीतमल पुलिस ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा। एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
    1
    Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा।
एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे को अजीतमल पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह मनरेगा का नाम बदलने और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रही थीं। संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें घर पर ही रोक दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता योगेश विरासिया उनके आवास पर पहुंचकर उनके समर्थन में मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बता रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
    1
    औरैया। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष  सरिता दोहरे को अजीतमल पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह मनरेगा का नाम बदलने और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रही थीं।
संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें घर पर ही रोक दिया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता योगेश विरासिया उनके आवास पर पहुंचकर उनके समर्थन में मौजूद रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बता रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.