Shuru
Apke Nagar Ki App…
gram moongus me tirnga lahraya 15Agasat banaya Or ghuma ghau
Neeraj kumar
gram moongus me tirnga lahraya 15Agasat banaya Or ghuma ghau
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- न्यायालय से फरार हुआ इनामी अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की घेराबंदी के आगे नहीं टिक सकी फरारी की कहानी बांदा। कानून की पकड़ से पहले भागने का दुस्साहस आखिरकार पुलिस की सतर्कता और लगातार पीछा करने की रणनीति के सामने टिक नहीं सका। 14 अगस्त को न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हुआ एनडीपीएस अभियुक्त संजय उर्फ तन्नु रविवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना तिंदवारी, थाना चिल्ला और एसओजी की संयुक्त टीम बरेठी-असकरन मोड़ पपरेंदा रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि फरार अभियुक्त तमंचा लेकर मिरगहनी पुल से पहले सत्तीमाई मंदिर के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अभियुक्त ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत सामान्य है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह गिरफ्तारी महज एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पुलिस के लिए उस चुनौती का जवाब भी है जो न्यायालय परिसर से फरारी के रूप में सामने आई थी। फरार होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के सहारे उसकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं और आखिरकार दो दिन के भीतर उसकी लोकेशन तक पहुंच गई। संजय उर्फ तन्नु पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने ₹25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। मगर इस पूरे घटनाक्रम का एक दूसरा और गंभीर पहलू भी है—न्यायालय से पेशी के दौरान एक अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने फरार अभियुक्त को तो पकड़ लिया, लेकिन यह सवाल अपनी जगह कायम है कि आखिर न्यायालय जैसी संवेदनशील जगह से एक आरोपी को सुरक्षा घेरे को भेदकर निकल जाने का अवसर मिला कैसे? अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस की सफलता है, लेकिन ऐसी घटनाएं व्यवस्था को यह याद दिलाती हैं कि अपराधी की चालाकी से ज्यादा मजबूत कानून की निगरानी होनी चाहिए। क्योंकि न्याय की चौखट से अपराधी का भाग निकलना केवल पुलिस की चुनौती नहीं, बल्कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था की परीक्षा होती है।1
- बांदा: 25 हजार का इनामी फरार एनडीपीएस अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बांदा। न्यायालय से पेशी के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी एनडीपीएस अभियुक्त संजय उर्फ तन्नु को तिंदवारी, चिल्ला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मिरगहनी पुल के पास सत्तीमाई मंदिर के आगे पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर अभियुक्त ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त पर गैंगस्टर व एनडीपीएस एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।1
- गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत, मची अफरा तफरी। गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत, मची अफरा तफरी। तिंदवारी बांदा फतेहपुर राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के निकट रविवार की शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रेलर नें एक साइकिल सवाल मजदूर को टक्कर मार दी । हादसे में मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। बांदा फतेहपुर राजमार्ग पर बांदा से गिट्टी लेकर फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बबेरू थाना क्षेत्र के रगौली निवासी इंद्रपाल वर्मा का 32 वर्षीय पुत्र संतोष वर्मा साइकिल से अपनी ससुराल तेरहीमाफी छठी समारोह में शामिल होने जा रहा था ।इस दौरान तिराहे के पास बांदा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई । ट्रेलर चालक चालक मौके से टेलर छोड़कर भाग निकला। घटना से परिवार में कोहरा मच गया मृतक अपने पीछे पत्नी मीरा चार बच्चों को छोड़ गया है। पत्नी मीरा ने बताया कि ईट भट्टे में पथाई का काम करके परिवार का भरण पोषण करते रहे हैं। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया है। चल ही माफी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयकरण वर्मा ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है।गांव में चुन्नू वर्मा के छठी का कार्यक्रम था उसी में शामिल होने वह आ रहा था पत्नी मायके में ही थी। घटना से खुशी की जगह परिवार में मातम छा गया।1
- *तिरंगे का अपमान-बिना 'अशोक चक्र' के फहरा दिया झंडा* बाँदा। 15 अगस्त के दिन जब पूरा देश तिरंगे को सलाम कर रहा था, उसी दिन उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के तिंदवारी ब्लॉक में राष्ट्रीय ध्वज की शान को तार-तार कर दिया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा, तिंदवारी शाखा में स्वतंत्रता दिवस पर जो झंडा फहराया गया, उसमें बीच का 'अशोक चक्र' ही गायब था। यानी ये तिरंगा नहीं, तिरंगे का मजाक था।सबसे शर्मनाक बात ये रही कि बैंक कर्मियों को गलती दिखी, फिर भी किसी ने झंडा उतारकर सही झंडा लगाने की जहमत नहीं उठाई। बिना चक्र वाला झंडा फहराकर सभी अंदर चले गए और देशभक्ति का ढोंग करके निकल लिए।किसी जागरूक नागरिक ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। अब लोग सवाल कर रहे हैं - क्या सरकारी संस्थानों में राष्ट्रभक्ति सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है?_ वीडियो वायरल होते ही जिले भर में गुस्सा है। लोगों का कहना है जिन हाथों से तिरंगा फहराया जाना था, उन्हीं हाथों से उसका अपमान हुआ। ये माफी लायक गलती नहीं है। दोषी बैंक कर्मियों पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत सख्त कार्रवाई हो और बैंक प्रबंधन को भी जवाबदेह ठहराया जाए।जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन वायरल वीडियो के बाद अब जांच के आदेश तय माने जा रहे हैं।2
- gram moongus me tirnga lahraya 15Agasat banaya Or ghuma ghau4
- उत्तर प्रदेश में 762 नगर निकायों के लिए बड़ा अपडेट | Property Tax बकायेदारों को राहत | OTS Scheme 2026 | UP Latest News उत्तर प्रदेश में संपत्ति कर से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। 15 अगस्त 2026 से प्रदेश के 762 नगर निकायों में एकमुश्त समझौता योजना यानी OTS व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत संपत्ति कर के बकायेदारों को अपना बकाया चुकाने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार किस्तों में भुगतान की सुविधा मिल सकती है। योजना का उद्देश्य बकाया कर की वसूली बढ़ाने के साथ नागरिकों को भुगतान में सुविधा देना है।1
- हमीरपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन पर 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया ध्वजारोहण 🇮🇳 हमीरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हमीरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- शिवभक्तों के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कराया भंडारा बांदा। पवित्र सावन माह के अवसर पर शिव भक्तों और कांवड़ लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर शिव भक्तों की सेवा की। भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।1