Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज... सीरिया भूतपूर्व आई एस आई एस आतंकवादी वर्तमान में सीरिया का राष्ट्रपति अहमद शरा अल जोलानी ने तेल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे सीरियाई नागरिकों पर गोलियां चलवा दी है ज्ञात हो अहमद अल शरा जोलानी इजराइल और तुर्की के सहयोग से बसर अल असद को अपदस्थ कर सीरिया का राष्ट्रपति बना था।
Samiullah Khan
ब्रेकिंग न्यूज... सीरिया भूतपूर्व आई एस आई एस आतंकवादी वर्तमान में सीरिया का राष्ट्रपति अहमद शरा अल जोलानी ने तेल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे सीरियाई नागरिकों पर गोलियां चलवा दी है ज्ञात हो अहमद अल शरा जोलानी इजराइल और तुर्की के सहयोग से बसर अल असद को अपदस्थ कर सीरिया का राष्ट्रपति बना था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संजना निवाड़ी गांव में सलमान के टेबल पर हुई चोरी कर पॉल के तार लोड 400 मी तार ले गए लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी है। रविवार रात 13 सितंबर 2026 को सहिजना नेवारी गांव में एक ट्यूबवेल से करीब 400 मीटर बिजली का तार चोरी हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह घटना सहिजना नेवारी गांव के सलमान के ट्यूबवेल पर हुई। चोर रात के अंधेरे में आए और लगभग पांच से छह खंभों पर लगा करीब 400 मीटर बिजली का तार काट कर ले गए। माल थाना क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से लगातार चोरियां हो रही हैं। यह इस हफ्ते की पांचवीं चोरी है, जिससे चोरों का गैंग पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में डर फैल गया है। पुलिस ने अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।1
- रेलवे कॉलोनी में जलभराव और गंदे पानी की समस्या को लेकर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन पत्रकार शशिकांत मौर्या सण्डीला हरदोई मो०:-9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। रेलवे कॉलोनियों में बारिश के पानी के जलभराव और लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से नाराज करीब 70 रेल कर्मचारियों ने सोमवार को सण्डीला रेलवे स्टेशन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनआरएमयू (NRMU) बालामऊ शाखा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने किया। कर्मचारियों का आरोप है कि रेलवे कॉलोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। वहीं, लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से बाहर की नालियों का गंदा पानी और मल-मूत्र बारिश के पानी के साथ वापस कर्मचारियों के आवासों में घुस रहा है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन को मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और आवश्यकता पड़ने पर रेल का चक्का जाम किया जा सकता है। शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और पूर्व शाखा अध्यक्ष अशोक बघेल ने भी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने हक और समस्याओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में सहायक शाखा सचिव मुकेश कुशवाहा व मुस्तफा अली, SSE/TRD अमित श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक सण्डीला जीशान सिद्दीकी, युवा संयोजक सौरभ कुमार, शुभम कुमार, साहेब शर्मा, विकास साह, राजाराम, लालाराम, राम प्रसाद, विकास झा, राम अवतार, ओम प्रकाश, राम अवधेश, सिराज अहदी, सुशील कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, राम सिंह, सरमेश कुमार, संदीप मौर्य, दीपक कुमार, संदीप सैनी, रामकेश मौर्य, रघुवीर कुमार, हेमंत मीणा, सुरेंद्र कुमार और संतोष कुमार समेत TRD, S&T और कमर्शियल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।1
- ज्योतिष के लाइव मंच पर डांस! AstroTalk के वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल, आस्था और प्लेटफॉर्म की मर्यादा पर बहस लख़नऊ। ज्योतिषीय परामर्श के लिए चर्चित डिजिटल प्लेटफॉर्म AstroTalk के एक लाइव सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक महिला ज्योतिषी लाइव सेशन के दौरान डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब प्लेटफॉर्म के लाइव कंटेंट और उसकी मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ज्योतिष भारत में केवल मनोरंजन का विषय नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। AstroTalk जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की परेशानियों का समाधान और मार्गदर्शन लेने पहुंचते हैं। कोई व्यक्ति करियर को लेकर परेशान होता है, कोई आर्थिक संकट से जूझ रहा होता है, तो कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्याओं के बीच उम्मीद लेकर ज्योतिषीय सलाह लेने पहुंचता है। ऐसे में यूजर्स की अपेक्षा होती है कि उन्हें गंभीरता और मर्यादा के साथ परामर्श मिले। लाइव सेशन की मॉनिटरिंग पर भी सवाल वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या AstroTalk पर लाइव सेशन के लिए कोई स्पष्ट आचार-संहिता या कंटेंट गाइडलाइन है? यदि गाइडलाइन मौजूद है, तो क्या लाइव सेशन के दौरान उसकी निगरानी की जाती है? लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के निजी व्यवहार पर टिप्पणी करना अलग विषय है, लेकिन जब वही गतिविधि एक सार्वजनिक ज्योतिषीय प्लेटफॉर्म के लाइव सेशन में दिखाई देती है, तो प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी और उसकी पेशेवर छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या ज्योतिष और मनोरंजन के बीच मिट रही है सीमा? इस वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ज्योतिषीय परामर्श के मंच पर मनोरंजन और पेशेवर सलाह के बीच की सीमा स्पष्ट रहनी चाहिए? वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन इस पूरे मामले ने ज्योतिषीय प्लेटफॉर्म की गरिमा, कंटेंट पॉलिसी और धार्मिक संवेदनशीलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बहस जरूर शुरू कर दी है। अब नजर AstroTalk की ओर से आने वाले किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण पर रहेगी।1
- शहीद पथ मोड़ ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे डग्गामार वाहन चालक बेखौफ बूथ के सामने सवारी भरते वाहन,कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ?* *कमिश्नरेट लखनऊ* *लापरवाह ट्रैफिक पुलिस* ❗❗ *शहीद पथ मोड़ ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे डग्गामार वाहन चालक बेखौफ बूथ के सामने सवारी भरते वाहन,कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ?* ❗❗ *ट्रैफिक पुलिस चौकी के सामने ई-रिक्शा, डग्गामार वाहनों और अर्टिगा चालकों का कथित मकड़जाल लगातार बना हुआ है* ❗❗ *जिसके बाद फिर वही वाहन सड़कों पर नजर आने लगते हैं।* *डग्गामार वाहन खुलेआम सवारी भरते हैं और जाम की वजह बनते हैं* *अगर लगातार चालान और सीज की कार्रवाई हो रही है तो फिर डग्गामार वाहन बेखौफ होकर सवारी कैसे भर रहे सवारी हैं ?* *क्या कुछ गाड़ियों पर कार्रवाई दिखाकर पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है ?* *शहीद पथ मोड़ पर सवारी भरते वक्त चालकों का वीडियो वायरल*1
- बंदर से टकराया शिक्षक का वाहन, नहर में गिरा शिक्षक; तेज बहाव में लापता। हरदोई/मल्लावां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसवा नहर पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय में पढ़ाने जा रहे तेंदुवा निवासी शिक्षक का वाहन अचानक सड़क पर आए बंदर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित हो गया और शिक्षक नहर में जा गिरे। हादसे के बाद नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वाहन की चपेट में आने से बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल पर पड़ा मिला। घटना के बाद गोसवा नहर पुल पर हड़कंप मच गया। शिक्षक के नहर में लापता होने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। तेज बहाव के बीच शिक्षक की तलाश जारी है।1
- पूर्वी सीरिया में, जोलानी के गिरोह प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर रहे हैं, और लोग आपराधिक शासन के तत्वों के खिलाफ पत्थरों से जवाब दे रहे हैं। - सीरिया में ईंधन मूल्य वृद्धि संकट के दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी हैं1
- *पत्नी को नैनी पुल पसंद था...इसलिए यहीं से कूदा:* प्रयागराज में युवक ने सुसाइड नोट में लिखा; देख लो मैं मर सकता हूं यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है, जहां 14 सितम्बर 2026 को एक युवक ने नए यमुना (नैनी) पुल से नदी में छलांग लगा दी। राहत की बात यह रही कि नीचे मुस्तैद जल पुलिस के जवानों और स्थानीय गोताखोरों ने युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दस्तावेजों की बरामदगी: घटना के बाद पुलिस को युवक के पास से पहचान पत्र और एक नोट प्राप्त हुआ, जिसकी जांच की जा रही है।त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन: जैसे ही युवक ने पुल से छलांग लगाई, वहां तैनात जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई की। मोटरबोट की मदद से युवक को समय रहते नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- ब्रेकिंग न्यूज... सीरिया भूतपूर्व आई एस आई एस आतंकवादी वर्तमान में सीरिया का राष्ट्रपति अहमद शरा अल जोलानी ने तेल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे सीरियाई नागरिकों पर गोलियां चलवा दी है ज्ञात हो अहमद अल शरा जोलानी इजराइल और तुर्की के सहयोग से बसर अल असद को अपदस्थ कर सीरिया का राष्ट्रपति बना था।1