logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में मौजूद ग्रामीण पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में सरकार और प्रशासन को गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। यह प्रतिक्रिया समाजसेवी अंजू धीमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कई ग्रामीण पर्यटन स्थल मौजूद हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ये स्थान अभी तक पूरी तरह पर्यटन मानचित्र पर नहीं आ पाए हैं। यदि इन स्थलों को सड़क, ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं के साथ विकसित किया जाए तो इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अंजू धीमान ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी और क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। इस अवसर पर स्थानीय निवासी आसिफ बट्ट ने भी कहा कि सरकार को ग्रामीण पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए, ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़े और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों। उन्होंने मांग की कि प्रशासन शीघ्र इस दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना सके। बाइट अंजू धीमान समाज सेवी। बाइट आसिफ बट्ट स्थानीय निवासी।

3 hrs ago
user_Mohd Ashiq
Mohd Ashiq
Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
3 hrs ago

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में मौजूद ग्रामीण पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में सरकार और प्रशासन को गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। यह प्रतिक्रिया समाजसेवी अंजू धीमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कई ग्रामीण पर्यटन स्थल मौजूद हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ये स्थान अभी तक पूरी तरह पर्यटन मानचित्र पर नहीं आ पाए हैं। यदि इन स्थलों को सड़क, ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं के साथ विकसित किया जाए तो इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अंजू धीमान ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी और क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। इस अवसर पर स्थानीय निवासी आसिफ बट्ट ने भी कहा कि सरकार को ग्रामीण पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए, ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़े और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों। उन्होंने मांग की कि प्रशासन शीघ्र इस दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना सके। बाइट अंजू धीमान समाज सेवी। बाइट आसिफ बट्ट स्थानीय निवासी।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए शमशेर सिंह राणा जिला चंबा की तहसील भटियात अंतर्गत ग्राम पंचायत छलाड़ा के माननीय उप प्रधान शमशेर सिंह राणा को अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिमाचल प्रदेश के माननीय लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पंचायत स्तर पर जनसेवा, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय व प्रतिबद्ध भूमिका का प्रमाण है। शमशेर सिंह राणा एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं जो हर समय आम लोगों की समस्याओं के समाधान और मदद के लिए आगे रहते हैं। चाहे सड़क, पानी, बिजली, या सामाजिक मुद्दे हों—वे हमेशा जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्राम पंचायत में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी है। उनकी कार्यशैली ने यह सिद्ध किया है कि राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि शमशेर सिंह राणा भविष्य में भी इसी निष्ठा, कर्मठता और जनसमर्पण के साथ जनता की आवाज़ बनकर कार्य करते रहेंगे और पंचायत सहित पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। यह सम्मान न केवल ग्राम पंचायत छलाड़ा बल्कि पूरे भटियात क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
    1
    अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए शमशेर सिंह राणा
जिला चंबा की तहसील भटियात अंतर्गत ग्राम पंचायत छलाड़ा के माननीय उप प्रधान शमशेर सिंह राणा को अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिमाचल प्रदेश के माननीय लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पंचायत स्तर पर जनसेवा, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय व प्रतिबद्ध भूमिका का प्रमाण है। शमशेर सिंह राणा एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं जो हर समय आम लोगों की समस्याओं के समाधान और मदद के लिए आगे रहते हैं। चाहे सड़क, पानी, बिजली, या सामाजिक मुद्दे हों—वे हमेशा जनता के साथ खड़े नजर आते हैं।
अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्राम पंचायत में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी है। उनकी कार्यशैली ने यह सिद्ध किया है कि राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि शमशेर सिंह राणा भविष्य में भी इसी निष्ठा, कर्मठता और जनसमर्पण के साथ जनता की आवाज़ बनकर कार्य करते रहेंगे और पंचायत सहित पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह सम्मान न केवल ग्राम पंचायत छलाड़ा बल्कि पूरे भटियात क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
  • Classes are going on at Nagrota Bagwan as well as at Kangra branch. minimum and nominal fees
    1
    Classes are going on at Nagrota Bagwan as well as at Kangra branch.
minimum and nominal fees
    user_Champions Academy
    Champions Academy
    Academy Nagrota Bagwan, Kangra•
    6 hrs ago
  • Post by Shivinder singh Bhadwal
    1
    Post by Shivinder singh Bhadwal
    user_Shivinder singh Bhadwal
    Shivinder singh Bhadwal
    पत्रकार कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
    2 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत पर चेहनी सुरंग परियोजना को लेकर जोरदार हमला बोला है। भरमौरी ने सांसद पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चेहनी सुरंग का 'असली मुद्दा' तक पता नहीं है। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, "चुनाव जीतने के बाद आज तक वह भरमौर-पांगी क्षेत्र में नहीं आईं, जबकि यह घाटी की सबसे बड़ी और वर्षों पुरानी जनहित की मांग है। सांसद होने के नाते उन्हें इसे संसद में मजबूती से उठाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ।" चेहनी सुरंग पांगी घाटी के लिए एक लंबे समय से चली आ रही मांग है, जो हिमाचल के इस दुर्गम क्षेत्र को वर्ष भर सड़क संपर्क प्रदान करेगी। फिलहाल, भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सर्दियों में घाटी का जिला मुख्यालय चम्बा से कट जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होते हैं। भरमौरी ने इसी संदर्भ में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "हर्ष महाजन ने राज्यसभा में चेहनी सुरंग मुद्दे को गंभीरता से उठाकर पांगी घाटी के लोगों के लिए उम्मीद की किरण जलाई है। उनका यह कदम सराहनीय है।" भरमौरी ने आगे बताया कि चेहनी सुरंग का निर्माण पूरा होने पर पांगी घाटी की तस्वीर बदल जाएगी। इससे घाटी को साल भर मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा, जो शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाएगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उत्पादों का व्यापार फलेगा-फूलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा, "यह वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की कगार पर है। क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। यदि यह सपना पूरा होता है, तो पांगी घाटी का समग्र विकास सुनिश्चित हो जाएगा।" पांगी घाटी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पंगवाल संस्कृति और जैव विविधता के लिए जानी जाती है, लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग कर रही है। स्थानीय लोग मानते हैं कि चेहनी सुरंग न केवल यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत भी करेगी। सुरजीत भरमौरी ने सभी पार्टियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत पर चेहनी सुरंग परियोजना को लेकर जोरदार हमला बोला है। भरमौरी ने सांसद पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चेहनी सुरंग का 'असली मुद्दा' तक पता नहीं है। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, "चुनाव जीतने के बाद आज तक वह भरमौर-पांगी क्षेत्र में नहीं आईं, जबकि यह घाटी की सबसे बड़ी और वर्षों पुरानी जनहित की मांग है। सांसद होने के नाते उन्हें इसे संसद में मजबूती से उठाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ।"
चेहनी सुरंग पांगी घाटी के लिए एक लंबे समय से चली आ रही मांग है, जो हिमाचल के इस दुर्गम क्षेत्र को वर्ष भर सड़क संपर्क प्रदान करेगी। फिलहाल, भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सर्दियों में घाटी का जिला मुख्यालय चम्बा से कट जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होते हैं। भरमौरी ने इसी संदर्भ में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "हर्ष महाजन ने राज्यसभा में चेहनी सुरंग मुद्दे को गंभीरता से उठाकर पांगी घाटी के लोगों के लिए उम्मीद की किरण जलाई है। उनका यह कदम सराहनीय है।"
भरमौरी ने आगे बताया कि चेहनी सुरंग का निर्माण पूरा होने पर पांगी घाटी की तस्वीर बदल जाएगी। इससे घाटी को साल भर मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा, जो शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाएगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उत्पादों का व्यापार फलेगा-फूलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा, "यह वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की कगार पर है। क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। यदि यह सपना पूरा होता है, तो पांगी घाटी का समग्र विकास सुनिश्चित हो जाएगा।"
पांगी घाटी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पंगवाल संस्कृति और जैव विविधता के लिए जानी जाती है, लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग कर रही है। स्थानीय लोग मानते हैं कि चेहनी सुरंग न केवल यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत भी करेगी। सुरजीत भरमौरी ने सभी पार्टियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
    user_PANGI NEWS 24
    PANGI NEWS 24
    Social Media Manager Pangi, Chamba•
    4 hrs ago
  • MLA nagrota Devyani Rana med ine speechspeech in the J&K Legislative Assembly as MLA Nagrota speaking on the J&K Budget 2026-27 on 7th February 2026 @bjp4india @bjp4jnk @bjym4jk
    1
    MLA nagrota Devyani Rana med ine speechspeech in the J&K Legislative Assembly as MLA Nagrota speaking on the J&K Budget 2026-27 on 7th February 2026
@bjp4india @bjp4jnk @bjym4jk
    user_THE MR7
    THE MR7
    डोडा, डोडा, जम्मू और कश्मीर•
    2 hrs ago
  • राजकीय महाविद्यालय लडभडोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। इस एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ. मुनीश ठाकुर तथा आयोजन सचिव प्रो. संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं राजीव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, आरती द्वितीय तथा कविता तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष ने प्रथम, आसिफ ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा दीक्षा और साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुजल प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर महिला वर्ग में आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा पुरुष वर्ग में मनीष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी।
    1
    राजकीय महाविद्यालय लडभडोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। इस एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ. मुनीश ठाकुर तथा आयोजन सचिव प्रो. संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं राजीव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, आरती द्वितीय तथा कविता तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष ने प्रथम, आसिफ ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा दीक्षा और साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुजल प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर महिला वर्ग में आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा पुरुष वर्ग में मनीष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर परिषद सुजानपुर नशा निवारण समिति के माध्यम से सुजानपुर के विभिन्न वार्ड में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने संबोधित किया।उन्होंने बताया कि मातृशक्ति के सहयोग से हम नशे को रोक सकते हैं।हमारे अभिभावक बच्चों,युवाओं पर निगरानी रखें और समय पर उन्हें परामर्श दें तो उनको नशे से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा कार्यालय प्रभारी सीनत शर्मा सदस्य मोनिका चौधरी कुमारी बिंदिया उपस्थित रहे। इस मौके पर वार्ड नंबर 5 नगर परिषद सुजानपुर में युवाओं और स्थानीय जनता के साथ नशा निवारण के संबंध में विचार सांझा किए। इस अवसर पर सदस्य प्रकाश सडयाल ने भी लोगों को संबोधित किया।
    2
    नगर परिषद सुजानपुर नशा निवारण समिति के माध्यम से सुजानपुर के विभिन्न वार्ड में स्वयं सहायता समूह की  महिला सदस्यों को अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने संबोधित किया।उन्होंने बताया कि मातृशक्ति के सहयोग से हम नशे को रोक सकते हैं।हमारे अभिभावक बच्चों,युवाओं पर निगरानी रखें और समय पर उन्हें परामर्श दें तो उनको नशे से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा कार्यालय प्रभारी सीनत शर्मा सदस्य मोनिका चौधरी कुमारी बिंदिया उपस्थित रहे। इस मौके पर वार्ड नंबर 5 नगर परिषद सुजानपुर में युवाओं और स्थानीय जनता के साथ नशा निवारण के संबंध में विचार सांझा किए। इस अवसर पर सदस्य प्रकाश सडयाल ने भी लोगों को संबोधित किया।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला चंबा के उपमंडल भरमौर की अति दुर्गम पंचायत के गांव गिरड़ में स्थित ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक लगी आग ने देखते ही देखते मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग की इस घटना में मंदिर की ऐतिहासिक संरचना के साथ-साथ वहां रखा बहुमूल्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाए तथा आग लगने के कारणों की गहन जांच करवाई जाए। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी तथा प्रभावित क्षेत्र को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। यह हादसा न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है। बाइट अमित मेहरा एडीएम चंबा।
    2
    जिला चंबा के उपमंडल भरमौर की अति दुर्गम पंचायत के गांव गिरड़ में स्थित ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक लगी आग ने देखते ही देखते मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग की इस घटना में मंदिर की ऐतिहासिक संरचना के साथ-साथ वहां रखा बहुमूल्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाए तथा आग लगने के कारणों की गहन जांच करवाई जाए।
एडीएम चंबा अमित मेहरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी तथा प्रभावित क्षेत्र को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
यह हादसा न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है।
बाइट अमित मेहरा एडीएम चंबा।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.