AWAj TV3 india News की राजस्थान के बाँसवाडा से खास खबरे । 04.04.2026 Jr.DR yadav 1. बांसवाड़ा पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान। राज्यपाल ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बोले अमेरिका को बहुत घमंड था अपनी ताकत पर। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप के घमंड ईरान के आगे हुआ चकनाचूर। कटारिया ने कहा घमंड ताकत से नहीं ज्ञान और राष्ट्र के प्रति लगन से देश विकसित होगा। हमारा देश आने वाले समय में भारत तीसरे नंबर पर आर्थिक मजबूत होगा। कटारिया ने पाकिस्तान को बहुत गरुर था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में सबकी हवा। निकल गई है। 2. बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने चला रखा अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान। हत्या के दर्ज मामले जमानत के बाद से चल रहे थे दो साल से फरार। आनंदपुरी थाना पुलिस ने अभियुक्त भूरालाल को किया गिरफ्तार। स्थाई वारंटी की लगातार कर रही थी पुलिस तलाश। आनंदपुरी सीआई कपिल पाटीदार ने टिम की गठित। गठित टिम ने स्थाई वारंटी भूरा पिता सोमा वडेरा को पकड़ा
AWAj TV3 india News की राजस्थान के बाँसवाडा से खास खबरे । 04.04.2026 Jr.DR yadav 1. बांसवाड़ा पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान। राज्यपाल ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बोले अमेरिका को बहुत घमंड था अपनी ताकत पर। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप के घमंड ईरान के आगे हुआ चकनाचूर। कटारिया ने कहा घमंड ताकत से नहीं ज्ञान और राष्ट्र के प्रति लगन से देश विकसित होगा। हमारा देश आने वाले समय में भारत तीसरे नंबर पर आर्थिक मजबूत होगा। कटारिया
ने पाकिस्तान को बहुत गरुर था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में सबकी हवा। निकल गई है। 2. बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने चला रखा अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान। हत्या के दर्ज मामले जमानत के बाद से चल रहे थे दो साल से फरार। आनंदपुरी थाना पुलिस ने अभियुक्त भूरालाल को किया गिरफ्तार। स्थाई वारंटी की लगातार कर रही थी पुलिस तलाश। आनंदपुरी सीआई कपिल पाटीदार ने टिम की गठित। गठित टिम ने स्थाई वारंटी भूरा पिता सोमा वडेरा को पकड़ा
- राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।1
- जय गुरु देव आश्रम उज्जैन 🙏🙏6
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (।कुशलगढ़ ,,, धिक्कार है इंसान,साफ सफाई के अभाव में गंदा क्यु शमशान ,आखीर कौन करे समाधान!) जीस रस्ते सारी दुनिया जाती तुझे उसी पर जाना है,आंख खोल कर देख बावंरे जगत मुसाफिर खाना है,जी हां आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में बने मुक्ति धाम पर नजर डालें तो यह चंद कड़वी सच्चाई दिखाईं देती नजर आईं, कुशलगढ़ में बने मुक्ति धाम में इन दिनों गंदगी का आलम है, मुक्ति धाम पर इन दिनों काफी गंदगी फैली है पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यहां जगह जगह बगुलों का बीट बास मारता है! वहीं विक्रांत भैरव की चौकी भी एक पालिए से ढकी हुई सी लगतीं हैं,और तो और जब अंतिम संस्कार के लिए मुर्दे को अंतिम विश्राम देने वहां भी गंदगी का आलम है, देखना यह होगा कि क्या कौई इस और ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा?1
- नवनियुक्त जिला कलक्टर देशलदान ने किया उपखंड क्षेत्र आसपुर-साबला दौरा, पंचायत समिति साबला में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी गांवों में समय पर पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर देशलदान डूंगरपुर, 4 अप्रैल। नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री देशलदान ने शनिवार को आसपुर उपखंड क्षेत्र के सोमकमला आबा बांध का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एईएन से बांध की कुल जलधारण क्षमता, वर्तमान जल स्तर, नहर प्रणाली, कुल सिंचित क्षेत्र एवं जल वितरण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देशप्रदान किए। उन्होंने जल वितरण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक किसान तक निर्धारित समय पर पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नहरों के रखरखाव, जल रिसाव रोकने, तथा सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने पंचायत समिति साबला के बैठक कक्ष में उपखंड आसपुर एवं साबला के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने ब्लॉक साबला में जन कल्याणकारी योजना, फ्लैगशिप योजना ऑनलाइन नामांकन, राजस्व कार्य के संपादन, बेणेश्वर धाम स्थल पर विकास कार्य की प्रगति तथा ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। बैठक में उन्होंने ब्लॉक विकास अधिकारी से पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास,अब तक पूर्ण किए गए आवास तथा शेष रहे आवास की जानकारी लेते हुए उनको समय पर पूर्ण करने के लिए साथ ही उन्होंने स्वच्छता के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेकर स्वच्छता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जल जीवन मिशन योजना के तहत किए गए हर घर नल कनेक्शन, क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए हेडपंप तथा खराब हेडपंप की जानकारी लेते हुए जो खराब है उनको समय पर ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सभी गांव में पेयजल सप्लाई को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी पालनहार योजना में लाभान्वित, परीक्षा परिणाम, विद्यालय में नामांकन, जर्जर भवनों की स्थिति विद्यालय में पेयजल व्यवस्था की जानकारी, कृषि विभाग के अंतर्गत फसलों के उत्पादन की जानकारी, एमएसपी पर खरीद केंद्र, फसलों के लिए खाद्य उपलब्ध करवाने की जानकारी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ब्लॉक में पीएससी एवं सीएससी की जानकारी, कार्यरत कार्मिकों , निशुल्क दवा योजना सभी सीएससी ऑनलाइन कार्य आयुष्मान योजना केवाईसी की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत जो वंचित है उनका समय पर जुड़वा कर तथा समय पर जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें। बैठक में उपखंड अधिकारी समल श्रीमती अभिलाषा तहसीलदार आसपुर योगेंद्र वैष्णव तहसीलदार, तहसीलदार साबला मोहनलाल बारिया, ब्लॉक विकास अधिकारी साबला वाल सिंह राणा सहित उपखंड आसपुर एवं साबला के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद उन्होंने पर्यटन स्थल बेणेश्वर धाम का अवलोकन किया इस दौरान उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने बेणेश्वर धाम पर पर्यटन के विकास के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बेणेश्वर धाम स्थल पर हरि मंदिर में दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।1
- हेडलाइन- टापू पर 'डिजिटल डाकू, 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में 12 साइबर ठगों को दबोचा, टापू पर बैठकर चला रहे थे ठगी का नेटवर्क एंकर इंट्रो - राजस्थान में साइबर अपराधियों के बढ़ते ग्राफ को ध्वस्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत डूंगरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसटी, आसपुर व दोवडा थाने की संयुक्त टीम ने आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा डैम के बीच एक सुनसान टापू पर छापा मारकर देशभर में फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 12 शातिर ठगों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को डिटेन किया है | वही उनके कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है | बॉडी- डूंगरपुर एसपी ने बताया कि साइबर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा गांव के पास डैम के पेटे में बने एक टापू पर कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। एसपी के निर्देश पर डीएसटी, आसपुर थाना पुलिस व दोवडा थाने की संयुक्त टीमों ने नाव और निजी वाहनों के जरिए घेराबंदी कर दबिश दी, तो टापू पर बबूल के पेड़ों के नीचे बैठकर 10-12 युवक मोबाइल के जरिए लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने घेराडालकर मौके से 13 युवको पकड़ा वही उनके मोबाइल की जाँच की | जिसमे सोशल मीडिया, एप व खातो की डिटेल चेक की गई तो पाया गया कि सभी युवक फर्जी एस्कोर्ट सर्विस का कार्य कर देशभर में लोगो को लडकियों के अश्लील फोटो भेजकर साइबर ठगी को अंजाम देते है और फर्जी खातो में ठगी की राशी ऐठना पाया गया | जिस पर पुलिस ने मौके से आसपुर, साबला और दोवडा क्षेत्र के अलग-अलग गाँवों के नरेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, मेहुल सुथार, प्रकाश पाटीदार, विजय, हितेश, तेजपाल, दिनेश, भावेश और मनीष कुल ठगों को गिरफ्तार किया | वही एक बाल अपचारी को डिटेन किया | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है | ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी लोकेंटो, ओक्ल्युट, स्डुको जैसी वेबसाइट्स पर फर्जी 'एस्कॉर्ट सर्विस' के विज्ञापन डालते थे। इसके बाद व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक के माध्यम से अश्लील फोटो भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे। झांसे में आए लोगों से 'एडवांस बुकिंग' और अन्य शुल्कों के नाम पर फर्जी बैंक खातों में लाखों-करोड़ों रुपए ठगते थे। वही आरोपी ठगी की राशी का उपयोग अपने मौज शोक पूरा करने के लिए करते थे | बाईट- मनीष कुमार एसपी डूंगरपुर1
- जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-गांधीनगर में अज्ञात बदमाशों ने राह चलती महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने पर अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति गांधीनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने धरियावद थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि मेरी पत्नी सब्जी खरीद कर शाम को घर आ रही थी इसी दौरान घर के मुख्य गेट के पास एक बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने एवं शोरगुल से अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।1
- कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त से सबसे पहले विशेष साक्षात्कार लिया राजस्थान चैनल हेड रमेश गांधी ने। और ज्वलंत मुद्दों पर पूछे प्रश्न।1
- बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवा स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन में कपास विकास एवं अनुसंधान संघ द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत “कपास विशेष परियोजना” के तहत भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया इस अवसर पर लगभग 350 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की मुख्य अतिथि डॉक्टर हरगिलास मीणा (क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक, कृषि अनुसंधान केंद्र बांसवाड़ा) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर ही अधिक उत्पादन और बेहतर आय संभव है उन्होंने अतिदीर्घ रेशा (ईएलएस) कपास की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतर बाजार मूल्य मिल सके डॉक्टर जी एस आमेटा (परियोजना समन्वयक, राजस्थान) ने “कस्तूरी कपास भारत” पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना किसानों को वैश्विक स्तर की गुणवत्ता वाला कपास उत्पादन करने के लिए प्रेरित करती है वहीं क्षेत्रीय प्रभारी भरत कुमावत ने उन्नत बीज संतुलित उर्वरक उचित दूरी पर बुवाई तथा समय पर कीट रोग नियंत्रण जैसी वैज्ञानिक विधियों को अपनाने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों एवं आधुनिक खेती तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया विशेष रूप से जनजाति किसानों द्वारा पिछले तीन वर्षों में कपास उत्पादन में हुई वृद्धि को सराहा गया इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया कार्यक्रम में छगन जी डामा (सहायक निदेशक, कुशलगढ़) भरत जी कुमावत (समन्वयक, सुयश ट्रस्ट, पुणे) राकेश जी वड़किया (मंडल अध्यक्ष) संतोष जी पारगी (सहायक कृषि अधिकारी, छोटी सरवा) शांतिलाल जी (सरपंच) देवेन्द्र जोशी (स्थानीय व्यापारी) एवं राहुल रावल (कृषि विभाग) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर जी एस आमेटा के निर्देशन में हुआ जिसमें राजूलाल कुमावत सहित परियोजना दल का विशेष योगदान रहा किसानों ने नई तकनीकों को अपनाने का संकल्प लेते हुए आयोजन की सराहना की1