4 अगस्त सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार,कांकेर बस स्टैंड में युवक से ब्लेड की नोक पर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मंगहूर निवासी 28 वर्षीय सयजू सलाम ने,कोतवाली थाना कांकेर में शिकायत दर्ज कराई है कि, 3 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे वह बस स्टैंड पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक युवक ने खुद को "कांकेर का डॉन शिवा वाल्मिकी" बताते हुए ब्लेड दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया और टिकरापारा बस्ती की ओर भाग गया। प्रार्थी के अनुसार लूटा गया मोबाइल रियलमी कंपनी का है, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये है। जिसका मैने पीछा भी किया,पर आरोपी टिकरापारा बस्ती की ओर भाग गया। घटना को चाचा रामलाल कोमरा और दोस्त अर्जून मानिकपुरी देखे व सुने है।प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 309 bns के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
4 अगस्त सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार,कांकेर बस स्टैंड में युवक से ब्लेड की नोक पर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मंगहूर निवासी 28 वर्षीय सयजू सलाम ने,कोतवाली थाना कांकेर में शिकायत दर्ज कराई है कि, 3 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे वह बस स्टैंड पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक युवक ने खुद को "कांकेर का डॉन शिवा वाल्मिकी" बताते हुए ब्लेड दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया और टिकरापारा बस्ती की ओर भाग गया। प्रार्थी के अनुसार लूटा गया मोबाइल रियलमी कंपनी का है, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये है। जिसका मैने पीछा भी किया,पर आरोपी टिकरापारा बस्ती की ओर भाग गया। घटना को चाचा रामलाल कोमरा और दोस्त अर्जून मानिकपुरी देखे व सुने है।प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 309 bns के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
- कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।1
- कोण्डागांव भाजपा जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन।1
- Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा1
- शहर में लगे त्रिनेत्र कैमरे बंद, अपराधियों पर निगरानी कमजोर, अब कैमरे खुद निगरानी के मोहताज1
- असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया कांकेर 'जन सहयोग', कलेक्टर को सौंपी 31 हजार 100 रूपये की सहायता राशि 4 अगस्त सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार, असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए,कांकेर की समाजसेवी संस्था 'जन सहयोग' ने जनसहयोग से जुटाई गई 31 हजार 100 रुपये की सहायता राशि सोमवार को कलेक्टर कांकेर को सौंपी गई। संस्था ने राशि को जल्द पीड़ितों तक पहुंचाने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए आम लोगों के सहयोग से यह राशि एकत्रित की गई। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए राशि को 51 हजार 100 रुपये तक बढ़ाने की बात कही। इस अभियान में टीके जैन, राजकुमार फव्यानी, अनुराग उपाध्याय, दिलीप कुमार गंजीर, संजय मंशानी, धर्मेंद्र देव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाई।1
- फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा 3 करोड़ के आदिवासी समाज भवन निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश केशकाल :- विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को विश्रामपुरी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्रामपुरी चौक में निर्माणाधीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद विधायक श्री टेकाम ने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज भवन के निर्माण को लेकर समाज प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भवन निर्माण की रूपरेखा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी समाज भवन का निर्माण सड़क स्तर से पर्याप्त ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं सड़क किनारे बनाई जा रही नवनिर्मित नाली को शीघ्र कवर करने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी स्थित गोंडवाना समाज भवन परिसर में स्थापित भगवान शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।2
- Narayanpur News: बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 59 नग शराब और ₹8,100 नगद जब्त नारायणपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नारायणपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बेनूर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब के साथ नगद राशि भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बेनूर निरीक्षक मुकेश पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगोली निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बिरेश नेताम (35 वर्ष) को रंगे हाथ अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 पाव देशी शराब और 9 नग अंग्रेजी शराब, कुल 59 नग अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,620 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹8,100 नगद भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।2