कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से,, (मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में तो रामलला बिराज गए अब कुशलगढ़ के बने भव्य मंदिर में भी बिराजने वाले हे कोशल्या के प्यारे व दशरथ नंद दुलारे राम) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में बने भव्य व वास्तुकला से परीपुर्ण श्री राम मंदिर में अब कुछ ही दिनों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी बिराजने वाले हे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में सनातनियों में कुशलगढ़ में बने मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की हर कोई वाट जो रहा है लोगों में मंदिर तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगों का कहना है कि हमें अयोध्या में बने राम मंदिर व प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो नहीं मिला लैकिन हमारे कुशलगढ़ में बने राम मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो प्राप्त होगा हर सनातनियों के दिलों में इस धार्मिक अनुष्ठान को नजदीक से निहारने का जो शोभाग्य मीला उसे ही श्री राम जी का आर्शीवाद समझ रहे हैं हम आपको बतादे की राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में दिनांक 6मई से 10मई तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे, बकायदा वास्तुकला के दिग्गज सोमपुरा ने कुशलगढ़ में होने वाले श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रों व विधी विधान से ब्रहामणो द्वारा भुमी पुजन किया गया,इस धार्मिक कार्यक्रम में यज्ञ हवन कुंड भी बनाएं जा रहे हैं यज्ञ कुंड मंडल की व पुजा की तैयारियों का श्री गणेश भी हो चुका है इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को अयोध्या की तरह याद गार बनाने में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समिति अग्रसर हो कर दिन रात एक कर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं, कुशलगढ़ कस्बे सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क किया जा रहा है व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण भी घर घर बांटा जा रहा है,इस धार्मिक कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा,यज्ञ, हवन अनुष्ठान,व शोभायात्रा का भी कुशलगढ़ कस्बे में निकलना ताकी हर राम भक्त व सनातनी इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान को अपना भाग्य समझे!
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से,, (मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में तो रामलला बिराज गए अब कुशलगढ़ के बने भव्य मंदिर में भी बिराजने वाले हे कोशल्या के प्यारे व दशरथ नंद दुलारे राम) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में बने भव्य व वास्तुकला से परीपुर्ण श्री राम मंदिर में अब कुछ ही दिनों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी बिराजने वाले हे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में सनातनियों में कुशलगढ़ में बने मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की हर कोई वाट जो रहा है लोगों में मंदिर तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगों का कहना है कि हमें
अयोध्या में बने राम मंदिर व प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो नहीं मिला लैकिन हमारे कुशलगढ़ में बने राम मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो प्राप्त होगा हर सनातनियों के दिलों में इस धार्मिक अनुष्ठान को नजदीक से निहारने का जो शोभाग्य मीला उसे ही श्री राम जी का आर्शीवाद समझ रहे हैं हम आपको बतादे की राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में दिनांक 6मई से 10मई तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे, बकायदा वास्तुकला के दिग्गज सोमपुरा ने कुशलगढ़ में होने वाले श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रों व विधी विधान से ब्रहामणो द्वारा भुमी पुजन किया गया,इस धार्मिक कार्यक्रम में यज्ञ हवन कुंड
भी बनाएं जा रहे हैं यज्ञ कुंड मंडल की व पुजा की तैयारियों का श्री गणेश भी हो चुका है इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को अयोध्या की तरह याद गार बनाने में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समिति अग्रसर हो कर दिन रात एक कर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं, कुशलगढ़ कस्बे सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क किया जा रहा है व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण भी घर घर बांटा जा रहा है,इस धार्मिक कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा,यज्ञ, हवन अनुष्ठान,व शोभायात्रा का भी कुशलगढ़ कस्बे में निकलना ताकी हर राम भक्त व सनातनी इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान को अपना भाग्य समझे!
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से,, (मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में तो रामलला बिराज गए अब कुशलगढ़ के बने भव्य मंदिर में भी बिराजने वाले हे कोशल्या के प्यारे व दशरथ नंद दुलारे राम) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में बने भव्य व वास्तुकला से परीपुर्ण श्री राम मंदिर में अब कुछ ही दिनों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी बिराजने वाले हे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में सनातनियों में कुशलगढ़ में बने मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की हर कोई वाट जो रहा है लोगों में मंदिर तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगों का कहना है कि हमें अयोध्या में बने राम मंदिर व प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो नहीं मिला लैकिन हमारे कुशलगढ़ में बने राम मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो प्राप्त होगा हर सनातनियों के दिलों में इस धार्मिक अनुष्ठान को नजदीक से निहारने का जो शोभाग्य मीला उसे ही श्री राम जी का आर्शीवाद समझ रहे हैं हम आपको बतादे की राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में दिनांक 6मई से 10मई तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे, बकायदा वास्तुकला के दिग्गज सोमपुरा ने कुशलगढ़ में होने वाले श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रों व विधी विधान से ब्रहामणो द्वारा भुमी पुजन किया गया,इस धार्मिक कार्यक्रम में यज्ञ हवन कुंड भी बनाएं जा रहे हैं यज्ञ कुंड मंडल की व पुजा की तैयारियों का श्री गणेश भी हो चुका है इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को अयोध्या की तरह याद गार बनाने में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समिति अग्रसर हो कर दिन रात एक कर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं, कुशलगढ़ कस्बे सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क किया जा रहा है व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण भी घर घर बांटा जा रहा है,इस धार्मिक कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा,यज्ञ, हवन अनुष्ठान,व शोभायात्रा का भी कुशलगढ़ कस्बे में निकलना ताकी हर राम भक्त व सनातनी इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान को अपना भाग्य समझे!3
- कुशलगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पाटी गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मी कादर मकरानी अपनी पुत्री और पोते के साथ मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र स्थित गेमन पुलिया के पास देर रात लूटपाट और मारपीट का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, कादर मकरानी अपनी पुत्री को जावरा से दुपहिया वाहन पर कुशलगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वे गेमन पुलिया के पास पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और तीनों के साथ मारपीट की। लुटेरों ने कादर से ₹5000 नकद व पर्स तथा उनकी पुत्री से ₹15,000 नकद, सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र लूट लिया। साथ ही दोनों के मोबाइल छीन लिए और मोटरसाइकिल का क्लच वायर तोड़कर चाबी भी ले गए, जिससे वे मौके से आगे न बढ़ सकें। घटना के बाद एक टेंपो चालक ने मदद कर उन्हें बाजना थाने पहुंचाया, लेकिन वहां पुलिस ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में परिचित के हस्तक्षेप पर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ितों का आरोप है कि गंभीर वारदात के बावजूद पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यह वारदात सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।2
- सिर मुंडाया, कपड़े फाड़े और पति को कंधे पर उठवाया... 'बेवफाई' पर मिली खौफनाक सजा मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल जिला झाबुआ एक बार फिर 'तालिबानी इंसाफ' को लेकर सुर्खियों में है. यहां एक 32 वर्षीय महिला को अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की ऐसी सजा दी गई, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. महिला के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि सार्वजनिक रूप से उसकी गरिमा को तार-तार कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. आरोप है कि उसका ससुर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. मारपीट से तंग आकर महिला ने अपना घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई. लेकिन समाज के 'कथित ठेकेदारों' को यह रास नहीं आया. समुदाय की बैठक बुलाई गई. महिला को जबरन अपने पति के पास लौटने का फरमान सुनाया गया. वो जब वापस लौटी, तो उसके साथ खौफनाक खेल खेला गया. भीड़ के बीच महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और उसके बाल मुंडा दिए गए. जुल्म यहीं नहीं रुका, सजा के तौर पर महिला को मजबूर किया गया कि वह अपने पति को अपने कंधों पर उठाए. पूरे गांव के सामने पैदल चले.1
- Post by Rakeshbilwal Rakesh1
- Post by Ravi Das1
- डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।1
- सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।3