Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य को मौ नगर में पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया सम्मानित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को मौ नगर में पहुंचने पर रविवार को लगभग 4:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माला पहनकर स्वागत किया।
Devendra jain
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य को मौ नगर में पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया सम्मानित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को मौ नगर में पहुंचने पर रविवार को लगभग 4:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माला पहनकर स्वागत किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य को मौ नगर में पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया सम्मानित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को मौ नगर में पहुंचने पर रविवार को लगभग 4:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माला पहनकर स्वागत किया।1
- गणेश उत्सव को लेकर पोरसा थाने में शांति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर, समितियों को व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पोरसा। गणेश उत्सव को लेकर थाना पोरसा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस और प्रशासन की ओर से गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना, विसर्जन, जुलूस, यातायात व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले आयोजनों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसलिए आयोजन के दौरान सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी है। जुलूस और विसर्जन को लेकर व्यवस्था पर चर्चा बैठक में गणेश प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। गणेश उत्सव समितियों से कहा गया कि जुलूस के दौरान निर्धारित व्यवस्था का पालन किया जाए और ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे आम लोगों को परेशानी हो। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए भी समितियों से सहयोग की अपेक्षा की गई। विसर्जन के दौरान भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। नदी अथवा जलाशय में विसर्जन के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करने तथा बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकने की बात कही गई। डीजे और ध्वनि को लेकर भी रहेगी नजर गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर भी चर्चा की गई। समितियों से निर्धारित नियमों और समय-सीमा का पालन करने की अपील की गई, ताकि धार्मिक आयोजन के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक संदेश को बिना पुष्टि के आगे प्रसारित न करें। किसी विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई। समितियों से सहयोग की अपेक्षा पुलिस की ओर से गणेश उत्सव समितियों से आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों की व्यवस्था रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में मौजूद नागरिकों और समिति पदाधिकारियों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पोरसा थाना प्रभारी जय दिप सिंह भदौरिया ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान पोरसा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आयोजक समितियों और आम नागरिकों के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि आस्था के इस पर्व में उत्साह के साथ अनुशासन और भाईचारा भी बना रहे।2
- *अंबाह थाना पुलिस का बड़ा धमाका:* थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप 48 घंटे में दो बड़े मामलों का खुलासा, 307 का फरार आरोपी और पुराने चंबल रेत का अवैध डंप किया ध्वस्त *अंबाह थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी की सूझबूझ, त्वरित रणनीति और निडर कार्यशैली के चलते महज 48 घंटों के भीतर पुलिस को दो बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं। इस कार्रवाई से जहां अपराधियों और माफियाओं के हौसले पस्त हो गए हैं, *जिन कार्रवाइयों में पुलिस को सफलता मिली जिसमे 1: हत्या के प्रयास (धारा 307) का शातिर फरार आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक ज़ब्त गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाह थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ हाई अलर्ट मोड पर काम करते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास) के मुख्य आरोपी को धर दबोचा। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। *आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध कट्टा (देशी तमंचा) और अपराध में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ज़ब्त की गई है। * इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अपराधियों में खौफ का माहौल है। 2: हरचंदका पुरा में अवैध चंबल रेत के डंप पर पुलिस और वन विभाग का कड़ा प्रहार अंबाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मजरा 'हरचंदका पुरा' में पुराने चंबल रेत के अवैध भंडारण (डंप) होने की गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए सख्त रुख अपनाया। * संयुक्त कार्रवाई: थाना प्रभारी की पहल पर अंबाह थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर रेत की सघन जांच की। * कड़ी कार्रवाई: जांच में मामला अवैध पाए जाने पर पुलिस और वन विभाग ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए रेत के डंप को ज़ब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। चंबल के संवेदनशील इलाकों में खनन और परिवहन माफियाओं के खिलाफ यह एक बड़ी और निर्णायक सफलता मानी जा रही है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व की हो रही तारीफ अंबाह क्षेत्र में लगातार मिल रही इन सफलताओं के बाद थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा की कार्यप्रणाली की चौतरफा तारीफ हो रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, फरारी अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने और अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने में उन्होंने जिस मुस्तैदी और निडरता का परिचय दिया है, उसने अंबाह पुलिस की साख को और मजबूत किया है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी यह कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। ☝️👇 से जुड़े रहने के लिए प्लीज को लाइक सब्सक्राइब फॉलो करें प्लीज1
- ग्वालियर में विश्वकर्मा जयंती पर होगे भव्य कार्यक्रम और चल समारोह श्री विश्वकर्मा गौड समाज विकास समिति द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन! ग्वालियर में विश्वकर्मा जयंती पर होगे भव्य कार्यक्रम और चल समारोह श्री विश्वकर्मा गौड समाज विकास समिति द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन!1
- डंम्पर चोरी मामले में पुलिस के हाथ अहम सीटीवी लगे थे हाथ भिंड:थाना देहात पुलिस को डंपर चोरी मामले में कई सीसीटीवी हाथ लगे थे जिससे आरोपी की पहचान पुलिस करके आरोपी सहित डंम्पर को उसके कब्जे से डंम्पर पुलिस ने भिवाड़ी, राजस्थान डंम्पर बरामद के आरोपी गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा शनिबार की रोज शाम को करने के बाद रविबार की रोज आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों की पूछताछ करते हुए अन्य ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।1
- मैं हर रोज पूजा नहीं करता! मगर हर रोज ऐसा कर्म करने का जरूर प्रयास करता हूं कि मेरे कर्मों से किसी के मन को ठेस, दुःख ना पहूंचे 🙏 खंडवा माँ नर्मदा की पावन धारा में आस्था की डुबकी ओंकारेश्वर घाट पर माँ नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं लोक-मंगल की कामना की। आस्था और श्रद्धा से सराबोर नर्मदा तट पर आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। फोटो कैप्शन: माँ नर्मदा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाई 🙏🚩4
- माँ नर्मदा की पावन धारा में आस्था की डुबकी ओंकारेश्वर घाट पर माँ नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं लोक-मंगल की कामना की। आस्था और श्रद्धा से सराबोर नर्मदा तट पर आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। माँ नर्मदा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाई माँ नर्मदा की पावन धारा में आस्था की डुबकी,,,, अंबाह/ओंकारेश्वर घाट पर माँ नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं लोक-मंगल की कामना की। आस्था और श्रद्धा से सराबोर नर्मदा तट पर आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। माँ नर्मदा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाई।2
- चंबल के गहरे पानी में समाए पिता-पुत्र, SDRF ने संभाला मोर्चा बाबू महाराज के दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंचे थे, नहाते समय गहराई में जाने से हुआ हादसा मुरैना। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के कर्जोनी घाट पर रविवार को चंबल नदी में नहाना एक परिवार के लिए मातम में बदल गया। नदी के गहरे पानी में चले जाने से पिता-पुत्र डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि ग्वालियर के बिरला नगर निवासी सदस्यों के साथ बाबू महाराज के दर्शन के लिए कर्जोनी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र चंबल नदी में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। दोनों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF की टीम ने नदी में उतरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम नदी के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही है। घटना के बाद घाट पर पहुंचे परिवार के बीच चीख-पुकार मच गई। परिजन नदी किनारे दोनों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल पिता-पुत्र का कोई सुराग नहीं मिला है और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गहरे पानी में सावधानी की जरूरत चंबल नदी के घाटों पर पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण नहाने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। कर्जोनी घाट की घटना ने एक बार फिर नदी में नहाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।1