Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ: ओम बिरला ने महात्मा गांधी को किया याद 🇮🇳 भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संदेश 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों को 'करो या मरो' का मंत्र देकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन भारत की एकता, अदम्य साहस, सत्य और अहिंसा पर आधारित संघर्ष का अमर प्रतीक है। यह दिन हमें राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की सेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। 🇮🇳 जय हिंद! #QuitIndiaMovement #भारतछोड़ोआंदोलन #OmBirla #LokSabha #Parliament #MahatmaGandhi #India #Democracy #FreedomStruggle #NewsUpdate
Pradesh Khabar News Network
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ: ओम बिरला ने महात्मा गांधी को किया याद 🇮🇳 भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संदेश 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों को 'करो या मरो' का मंत्र देकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन भारत की एकता, अदम्य साहस, सत्य और अहिंसा पर आधारित संघर्ष का अमर प्रतीक है। यह दिन हमें राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की सेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। 🇮🇳 जय हिंद! #QuitIndiaMovement #भारतछोड़ोआंदोलन #OmBirla #LokSabha #Parliament #MahatmaGandhi #India #Democracy #FreedomStruggle #NewsUpdate
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- अमित शाह को लेकर दिए गए बयान से सियासी माहौल गरम, विपक्ष निशाने पर 🚨 सियासत में फिर गरमाया माहौल! "नारे उठाना और हंगामा मचाना विपक्ष की आदत बन गई है।" यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही यह भी कहा गया कि आतंकवादी और अतिरेकी भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से डरते हैं तथा उनके हर सख्त फैसले का असर दिखाई देता है। आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं। #AmitShah #Politics #Opposition #IndianPolitics #BreakingNews #NewsUpdate #FacebookPost #PradeshKhabar1
- हसदेव में हुआ जंगलों को उजाड़ने का सिलसिला #हसदेव #घाटबर्रा हसदेव में हुआ जंगलों को उजाड़ने का सिलसिला1
- भूल सुधार हड़ताल आज से। कृपया ध्यान दें 7अगस्त से व्यापारी संघ सीतापुर का क्रमिक हड़ताल चालू है। पिछली खबर में गलती से 9 अगस्त छप गया था। एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, सात अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल सीतापुर। नगर के व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की गई थी, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो सात अगस्त 2026 अर्थात आज से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक हड़ताल शुरू की जाएगी। कल बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।2
- पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का मोबाइल हैक, लोगों से पैसे मांग रहे ठग ब्रेकिंग बलरामपुर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मोबाइल फोन हैक हो गया है। ठग उनके नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। बृहस्पत सिंह ने इसकी लिखित शिकायत रायपुर पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर साइबर सेल के जरिए जांच में जुट गई है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का है2
- पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मोबाइल फोन हैक हो गया है। ब्रेकिंग बलरामपुर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मोबाइल फोन हैक हो गया है। ठग उनके नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। बृहस्पत सिंह ने इसकी लिखित शिकायत रायपुर पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर साइबर सेल के जरिए जांच में जुट गई है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र का विधायक बृहस्पति सिंह का है1
- इंसास रायफल छोड़ भागे पूर्व नक्सली को जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा, जंगल में खौफ का हुआ अंत इंसास रायफल छोड़ भागे पूर्व नक्सली को जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा, जंगल में खौफ का हुआ अंत जशपुर (क्राइम रिपोर्ट - मयंक शर्मा):- हथियारों के बल पर राहगीरों से वसूली करने वाले और पुलिस को चकमा देकर फरार हुए पूर्व नक्सली पलटू दास को जशपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह शातिर अपराधी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद हथियारों का कनेक्शन सीधे नक्सलियों से जुड़ा हुआ पाया गया है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। घटना का फ्लैशबैक: जब जंगल में छूटे थे हथियार इस पूरे मामले की शुरुआत 11 जून 2026 को हुई थी। सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को बूमतेल सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद लोगों द्वारा राहगीरों को धमकाकर पैसे वसूलने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी अपनी जान बचाकर घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। फरार होते समय आरोपी अपने खतरनाक मंसूबों का जखीरा वहीं छोड़ गए थे। मौके से पुलिस ने निम्नलिखित हथियार और सामान जब्त किए थे: मैगजीन लगी हुई एक इंसास रायफल मैगजीन सहित एक होममेड (कंट्री मेड) रायफल एक देसी कट्टा और 06 जिंदा कारतूस लोहे के 4 बोल्ट, एक हथौड़ी, एक तलवार, एक कैंची और आरोपियों के बैग व दस्तावेज। मुंबई तक बिछाया गया पुलिस का जाल घटना के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। दस्तावेजों और सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान झारखंड (गुमला) निवासी हृदय साहू उर्फ गांगु और पलटू दास (36 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हृदय साहू को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड पलटू दास लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। साइबर इनपुट और मुखबिरों की सटीक सूचना पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम मुंबई भेजी गई। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और पलटू दास को मुंबई के उसके छिपे हुए ठिकाने से दबोच कर जशपुर लाया गया। पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे: नक्सल कनेक्शन और वसूली पुलिस रिमांड पर लिए गए पलटू दास ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए: नक्सली कमांडर से कनेक्शन: आरोपी ने कबूला कि वह पूर्व में एक नक्सली कमांडर के समूह का सक्रिय सदस्य रहा है। साल 2012 में जंगल की एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखे गए ये खतरनाक हथियार उसी ने अपने कब्जे में लिए थे। पार्टी के नाम पर वसूली: हृदय साहू के साथ मिलकर उसने जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। यहाँ उन्होंने एक युवक और युवती को खुद को 'पार्टी' (नक्सल) का सदस्य बताकर डराया और उनके परिजनों से 30 हजार रुपये की मोटी रकम मंगवाकर आपस में बांट ली। राहगीरों में दहशत: आरोपियों ने जंगल में पुटू (मशरूम) बीनने आई युवतियों को भी हथियार दिखाकर धमकाया और उनका भोजन छीन लिया। इसके बाद खेत में काम कर रहे लोगों को डराकर भी खाना लिया था, जिसके तुरंत बाद पुलिस का सर्च अभियान शुरू हो गया था। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका इस खूंखार अपराधी को पकड़ने और हथियारों के जखीरे का पर्दाफाश करने में जशपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। इस उत्कृष्ट कार्रवाई में सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, आरक्षक उपेंद्र सिंह और नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त कर उससे हथियारों के नेटवर्क और नक्सल कनेक्शन को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1
- प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग एंकर....बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.. वीओ-1...शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए.. वीओ-2...आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.. वाइट01.... ग्रामीण1
- भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ: ओम बिरला ने महात्मा गांधी को किया याद 🇮🇳 भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संदेश 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों को 'करो या मरो' का मंत्र देकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन भारत की एकता, अदम्य साहस, सत्य और अहिंसा पर आधारित संघर्ष का अमर प्रतीक है। यह दिन हमें राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की सेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। 🇮🇳 जय हिंद! #QuitIndiaMovement #भारतछोड़ोआंदोलन #OmBirla #LokSabha #Parliament #MahatmaGandhi #India #Democracy #FreedomStruggle #NewsUpdate1