भूल सुधार हड़ताल आज से। कृपया ध्यान दें 7अगस्त से व्यापारी संघ सीतापुर का क्रमिक हड़ताल चालू है। पिछली खबर में गलती से 9 अगस्त छप गया था। एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, सात अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल सीतापुर। नगर के व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की गई थी, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो सात अगस्त 2026 अर्थात आज से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक हड़ताल शुरू की जाएगी। कल बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
भूल सुधार हड़ताल आज से। कृपया ध्यान दें 7अगस्त से व्यापारी संघ सीतापुर का क्रमिक हड़ताल चालू है। पिछली खबर में गलती से 9 अगस्त छप गया था। एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, सात अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल सीतापुर। नगर के व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की गई थी, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो सात अगस्त 2026 अर्थात आज से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक हड़ताल शुरू की जाएगी। कल
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
- भूल सुधार हड़ताल आज से। कृपया ध्यान दें 7अगस्त से व्यापारी संघ सीतापुर का क्रमिक हड़ताल चालू है। पिछली खबर में गलती से 9 अगस्त छप गया था। एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, सात अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल सीतापुर। नगर के व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की गई थी, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो सात अगस्त 2026 अर्थात आज से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक हड़ताल शुरू की जाएगी। कल बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।2
- *पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार* 🚨*स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त* 🚨 *68 अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई* *5 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घरघोड़ा बाईपास से टेरम की ओर स्कूटी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी की, जहां संदिग्ध स्कूटी क्रमांक CG 13 BA 9789 को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया। स्कूटी के सामने रखे प्लास्टिक बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 50 पाव अंग्रेजी जिप्सी फाइन व्हिस्की तथा 19 पाव अंग्रेजी Mad off शराब, कुल 69 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,040 है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा एवं आरक्षक मनोज कुमार जोल्हे की सराहनीय भूमिका रही।3
- बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए जशपुर जिले के कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी की रकम तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है। दरअसल, ग्राम फुलेता निवासी भोगीराम बंजारा ने बीते रात अपने 12 बकरों तथा अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 बकरों को छोटा हाथी वाहन से हाड़ीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री के लिए ले जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास ब्रेजा कार सवार दो युवकों ने वाहन के सामने कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया और भोगीराम से बिक्री का रकम लूट लिए। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य बकरी व्यापारियों योगेश यादव और हेमंत यादव को भी रोककर उनसे भी रुपये छीनकर फरार हो गए।मामले में कोतबा चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने सूर्यकांत यादव (24), निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव तथा राहुल खलखो (24), निवासी सराईटोला, थाना बागबहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने सूर्यकांत यादव के पास से 1000 रुपये तथा राहुल खलखो के पास से 600 रुपये बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।1
- 🚨 कोतबा में भ्रष्टाचार का लाइव भंडाफोड़! कीचड़ के ऊपर ढलाई, कैमरे में कैद ठेकेदार का खेल 🎥 नगर पंचायत ने रुकवाया काम! "कोतबा में 'अंधेर नगरी, चौपट राजा': एक दशक से अधूरी जलावर्धन योजना में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बारिश के बीच कंक्रीट की लीपापोती का भंडाफोड़, कीचड़ पर हो रही ढलाई को नगर पंचायत ने रुकवाया" 0.पीएचई विभाग की भर्राशाही: बीते 1 दशक से अधूरी जलावर्धन योजना,सालो से तरस रहे शुद्ध पानी को नगरवासी, अब ठेकेदार की मनमानी से बर्बाद हो रही नगर की सड़कें कोतबा:-कोतबा नगर पंचायत में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से चल रही 'जलावर्धन योजना' भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बीते एक दशक से अधूरा यह प्रोजेक्ट अब नगरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बुधवार को ठेकेदार की मनमानी की हद तब पार हो गई, जब झमाझम बारिश के बीच बिना कीचड़ साफ किए पाईप लाइन के गड्ढों की ढलाई की जाने लगी। जागरूक नागरिकों की शिकायत के बाद नगर पंचायत ने तत्काल हस्तक्षेप कर इस स्तरहीन कार्य को रुकवाया। 0.बारिश और कीचड़ के बीच कंक्रीट की लीपापोती जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन विस्तार के लिए पूरे नगर में गुणवत्तायुक्त सीसी सड़कों (जिनकी मोटाई 8 इंच से 1 फीट तक है) को तोड़कर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। बुधवार को राम मंदिर के बगल गली वार्ड क्रमांक 10 की सीसी रोड पर मुकेश शर्मा के घर के सामने पाइपलाइन बिछाने के बाद बने गड्ढे को भरने का काम चल रहा था। बारिश हो रही थी और गड्ढे में कीचड़ व मटमैला पानी भरा हुआ था, लेकिन ठेकेदार के मजदूरों द्वारा मिक्सर मशीन लगा कर पानी और कीचड़ के ऊपर ही कंक्रीट डालकर ढलाई (रेस्टोरेशन) की जा रही थी। तकनीकी मापदंडों के अनुसार, बारिश में सीमेंट पानी के साथ बह जाता है और कीचड़ पर की गई ढलाई कभी सेट नहीं हो पाती। इसकी शिकायत जागरूक नागरिक मुकेश शर्मा ने तत्काल नगर पंचायत के सीएमओ टी.आर. यादव से की, जिसके बाद सीएमओ ने मौके पर कर्मचारी भेजकर ढलाई का कार्य रुकवा दिया। यदि काम नहीं रुकता, तो ठेकेदार कीचड़ पर ही ढलाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेता। 0.तकनीकी मापदंडों की उड़ रही धज्जियां तकनीकी जानकारों और इंजीनियरों के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों की मरम्मत (Restoration) के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। सबसे पहले गड्ढे से पानी और कीचड़ हटाकर ठोस सतह प्राप्त की जानी चाहिए। उसके बाद बेस बनाने के लिए बालू (Sand) का भराव होना चाहिए। अंत में, पुरानी सड़क के लेवल से मिलान करते हुए 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की ढलाई की जानी चाहिए। लेकिन कोतबा नगर में रिपेयरिंग के नाम पर पीएचई के ठेकेदार द्वारा केवल 1 से 2 इंच की ढलाई कर खानापूर्ति के नाम पर लीपापोती की जा रही है। नतीजा यह है कि यह पतली ढलाई कुछ ही दिनों में एक खाली ट्रैक्टर के गुजरने भर से धंस कर टूट रही है। 0.'अंधेर नगरी चौपट राजा' का तर्ज, 1 दशक बाद भी 13 किमी काम अधूरा नगरवासियों में इस गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह पूरी योजना 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर चल रही है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरे नगर में लगभग 32 किलोमीटर पाइपलाइन का विस्तार होना था। इस योजना की मियाद कब की पूरी हो चुकी है, लेकिन 1 दशक बीतने के बाद भी आज लगभग 12 से 13 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। जनता की स्पष्ट मांग है कि गड्ढों को भरने का काम विभाग की सतत निगरानी में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। 0.जानिए क्या कहते है जिम्मेदार 0.टी.आर. यादव (सीएमओ, नगर पंचायत कोतबा) "नागरिकों द्वारा मामले की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी को तत्काल मौके पर भेजा गया। बारिश के बीच और कीचड़ में हो रहे इस निर्माण कार्य को फौरन रुकवा दिया गया है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" 0.समर सिंह (कार्यपालन अभियंता - EE, पीएचई विभाग) "बरसात होते रहने पर ढलाई का कार्य करवाना पूरी तरह गलत है, सीमेंट पानी में धुल जाएगा। ऐसे कार्य का कराना न कराना बराबर है। मैं तत्काल इस विषय पर ठेकेदार व इंजीनियर से बात कर जानकारी लेता हूं। वर्तमान में केवल पाइप बिछाई जा रही है, जिसके ऊपर हमारे द्वारा आवागमन की सुविधा के लिए 'टेम्परेरी ढलाई' की जा रही है। बाद में कनेक्शन करने के लिए नगर पंचायत द्वारा इन गड्ढों को फिर से तोड़ा जाएगा, इसलिए मोटी ढलाई नहीं की जा रही है। जहां ठेकेदार 1 से 2 इंच की ढलाई कर रहा है, विभाग द्वारा उसे उसी मोटाई के हिसाब से ही भुगतान किया जाएगा।" 0.हितेंद्र सिंह (अध्यक्ष, नगर पंचायत कोतबा) "बारिश की स्थिति में ठेकेदार बिल्कुल भी ढलाई न करे। कीचड़ हटाकर ठोस धरातल पर बालू भरकर बेस बनाने के बाद ही गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाना चाहिए। यदि प्राकलन के मुताबिक कार्य पूर्ण नहीं होता है और गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो नगर पंचायत किसी भी स्थिति में इस जलावर्धन योजना के कार्य का हैंडओवर नहीं लेगी।" इस खबर को पोस्ट कर वायरल करने के लिए यूट्यूब में टैग बनाओ1
- कदमतोड़ी धर्मजयगढ़ कदमधोधी बैरागी रायगढ़ छत्तीशर रोड नहीं है रोड नहीं है पुलियां नहीं है2
- आज बारिश नहीं होगा हल्का बार बदल और हल्का धूपकिया बहुत ज्यादा उमस कर दिया है लग रहा है कि दो-तीन दिन नहीं आएगी बारिश सुबह हल्का-हल्का आ रही थी बारिश अभी तो धूप बहुत ज्यादा किया उमस लग रहा है उम्मीद तो नहीं है क्या आएगी बारिश1
- एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, 9 अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल सीतापुर। नगर के व्यापारी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय पुलिस की नाकामी तथा सुस्त कार्य-प्रणाली के विरोध में 9 अगस्त 2026 से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट3
- आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, SP पहुंचे धरना स्थल आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, SP पहुंचे धरना स्थल अंबिकापुर। ग्राम पंचायत भफौली, जनपद पंचायत अंबिकापुर में एक आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप को लेकर सर्व आदिवासी समाज में आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने घर में काम करने वाली आदिवासी छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कार्रवाई की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SP स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। 4 लाख रुपये देकर समझौता कराने का आरोप सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अनुज टेकाम ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार के सदस्यों द्वारा पीड़िता के परिवार को 4 लाख रुपये देकर लिखित समझौता कराया गया था। समाज ने इस कथित समझौते की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप सर्व आदिवासी समाज का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा शुरुआत में तेजी से कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही, प्रदर्शनकारियों ने एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया है। सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए, आरोपी के खिलाफ सभी लागू कानूनी धाराओं में कार्रवाई हो और कथित समझौते के मामले की भी जांच की जाए। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी।3