चाकू से हमला कर पत्नी को किया गंभीर घायल, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज मकान के बाहर गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के मोहल्ला मातवाना में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मातवाना निवासी राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक की पत्नी पूनम (35) एक नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे अपने मकान के बाहर बैठी हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके पति राधेश्याम उर्फ पपोले वहां पहुंचे और बिना किसी बात के उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पूनम के पेट के पीछे गंभीर घाव हो गया, जबकि हाथ में भी चोट आई। हमले के बाद महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पूनम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला के पुत्र राज खटीक की तहरीर पर थाना गुरसराय पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
चाकू से हमला कर पत्नी को किया गंभीर घायल, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज मकान के बाहर गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के मोहल्ला मातवाना में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मातवाना निवासी राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक की पत्नी पूनम (35) एक नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे अपने मकान के बाहर बैठी हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके पति राधेश्याम उर्फ पपोले वहां पहुंचे और बिना किसी बात के उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पूनम के पेट के पीछे गंभीर घाव हो गया, जबकि हाथ में भी चोट आई। हमले के बाद महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पूनम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला के पुत्र राज खटीक की तहरीर पर थाना गुरसराय पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- सरकारी दफ्तर में र महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरकारी दफ्तर में र महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- टहरौली में PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, बदलाव का आह्वान सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सपा नेताओं ने भरी हुंकार, PDA एकता मजबूत करने का किया आह्वान टहरौली, झांसी। तहसील टहरौली स्थित साईं विवाह वाटिका में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी की PDA पंचायत आयोजित हुई। इसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में सरदार पटेल सहित महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रघुवीर चौधरी ने कहा कि मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत कर बदलाव लाने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल ने कहा कि हालिया एमएलसी चुनाव के परिणामों से प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के प्रति जनता के समर्थन का संदेश गया है। वक्ताओं ने सरदार पटेल के अखंड भारत निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, मलखान सिंह चौधरी पूर्व चेयरमैन आशाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान बाबूसिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार नेपाल सिंह यादव, टहरौली खास के अब्दुल कलाम, रामनरेश यादव, प्रशांत यादव, बेरबई के रामसिंह कुशवाहा,भगत सिंह ताई यदुवीर यादव विजयगढ़ हरेंद्र आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।1
- रामलीला मैदान में वकीलों की फौज! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग, हंगामा1
- कोतवाली कालपी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम पर फायरिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य अभियुक्त को मौके से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध असलहा जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार इत्यादि बरामद* * रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन यू पी पुलिस ने तत्काल इस प्रकरण को संज्ञान में लिया। आठ थानों की पुलिस और तीन क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सभी मौके पर पहुंचे और शाम से लेकर पूरी रात हम लोगों ने ऑपरेशन चलाया और सभी जगह छापेमारी की गई। जिसमें कुल तीन लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ की गई। काफी समय तक गुमराह करते रहे, उसके बाद पूछताछ में सुबह लगभग नौ बजे के आसपास शव की बरामदगी उनकी निशानदेही पर हुई और उसके पश्चात इनको गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक सर्वेश है, एक आशीष है और केशव कटियार है।इनको गिरफ्तार करके रात में स्विफ्ट डिजायर बरामदगी के लिए हमारी पुलिस टीम जा रही थी, वहां रास्ते में जहाँ पर बरामदगी के लिए रुके थे वहां पर इन लोगों ने तमंचे पहले से छुपा रखे थे और इन लोगों ने तत्काल तमंचे अपने हाथ में लेकर पुलिस बल पर फायर किया। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। उनको तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। कुल तीन अभियुक्तों को इस प्रकार से हिरासत में ले लिया गया है। कार जो घटना में प्रयुक्त हुई थी उसको बरामद कर लिया गया है और इनके पास से आला कत्ल रक्त रंजित बरामद कर लिया गया है । एक जैक है जिससे चोट पहुंचाई गई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है। उनके पास से दो तमंचा, पाँच कारतूस मिले हैं। इस पूरे घटनाक्रम में *मोनू यादव* जो मुख्य अभियुक्त था, जिसने घटनाक्रम कराया था वो अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है और उसकी गिरफ्तारी पर मेरे द्वारा कल ही रात में *25,000 रुपये का पुरस्कार* घोषित कर दिया गया है इसमें जो घटना कराने में *इन्द्रजीत यादव* का हाथ था, इन्द्रजीत यादव का गयादीन अहिरवार से जमीन का विवाद है, लगभग 32 बीघे जमीन है जिस पर दोनों पक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें ये इन्द्रजीत यादव है, इससे पूरा चैट बरामद हुआ है जो कि मोनू यादव का पिता अजय यादव है उसके फोन से प्रीवियस और उसके घटना के बाद के सभी व्हाट्सएप चैट बरामद हो गए हैं। इन्द्रजीत यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेजा जा रहा है।अभी तक की जानकारी में आया है, यह घटना कांट्रेक्ट किलिंग थी और जो उसने पूछताछ में बताया है कि *10 लाख रुपये में उसने कॉन्ट्रैक्ट* दिया था। रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन4
- कोंच,धान की आवक से गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़, विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान मंडी परिसर में आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टरों से रास्ता बाधित, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई जालौन के कोंच में सोमवार सुबह 8 बजे से नगर के नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी में धान की फसल की भारी आवक के चलते ट्रैक्टरों की भीड़ लग गई। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने और उन्हें आड़े-तिरछे खड़ा कर देने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी परिसर में स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। रास्ते पर घंटों तक ट्रैक्टर खड़े रहने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में धान की खरीद और बिक्री के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई चालक अपने वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और दूसरे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय आने वाले बच्चों और अभिभावकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने बताया कि मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़ के कारण छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। छात्राएं अपने निजी वाहनों से विद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं विद्यालय का वाहन भी रास्ता बाधित होने के कारण अंदर तक नहीं आ पा रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई और विद्यालय की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने बताया कि इस समस्या से कई बार मंडी सचिव और मंडी चौकी इंचार्ज को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मंडी में वाहनों की पार्किंग और आवागमन की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों के साथ-साथ विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा घेरे में सेंध, काफिले के सामने अचानक पहुंचा युवक; मचा हड़कंप #हिमाचल प्रदेश। मनाली दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। तीन दिवसीय दौरा पूरा कर जब राष्ट्रपति का VVIP काफिला सड़क से गुजर रहा था, तभी एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा पार कर काफिले के ठीक सामने पहुंच गया। युवक को सामने देखकर काफिले की गाड़ियों को रोकना पड़ा। मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल युवक को हटाकर हिरासत में ले लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। #DroupadiMurmu #PresidentOfIndia #Manali #HimachalPradesh राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा घेरे में सेंध, काफिले के सामने अचानक पहुंचा युवक; मचा हड़कंप #हिमाचल प्रदेश। मनाली दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। तीन दिवसीय दौरा पूरा कर जब राष्ट्रपति का VVIP काफिला सड़क से गुजर रहा था, तभी एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा पार कर काफिले के ठीक सामने पहुंच गया। युवक को सामने देखकर काफिले की गाड़ियों को रोकना पड़ा। मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल युवक को हटाकर हिरासत में ले लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। #DroupadiMurmu #PresidentOfIndia #Manali #HimachalPradesh1
- चाकू से हमला कर पत्नी को किया गंभीर घायल, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज मकान के बाहर गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के मोहल्ला मातवाना में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मातवाना निवासी राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक की पत्नी पूनम (35) एक नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे अपने मकान के बाहर बैठी हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके पति राधेश्याम उर्फ पपोले वहां पहुंचे और बिना किसी बात के उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पूनम के पेट के पीछे गंभीर घाव हो गया, जबकि हाथ में भी चोट आई। हमले के बाद महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पूनम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला के पुत्र राज खटीक की तहरीर पर थाना गुरसराय पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- *#हमीरपुर ब्रेकिंग - मुस्करा में मासूम की हत्या से सनसनी* *हमीरपुर (मुस्करा), 2 नवंबर 2026* जनपद हमीरपुर के मुस्करा कस्बे के गहरौली रोड पर एक खेत में मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार पड़ोसी युवक पर मासूम की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। #HamirpurNews #Hamirpur #HamirpurBreaking #UPNews #Muskara #BundelkhandNews #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews1