logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामलीला मैदान में वकीलों की फौज! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग, हंगामा

21 hrs ago
user_Ankit Gotam
Ankit Gotam
रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

रामलीला मैदान में वकीलों की फौज! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग, हंगामा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टहरौली में PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, बदलाव का आह्वान सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सपा नेताओं ने भरी हुंकार, PDA एकता मजबूत करने का किया आह्वान टहरौली, झांसी। तहसील टहरौली स्थित साईं विवाह वाटिका में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी की PDA पंचायत आयोजित हुई। इसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में सरदार पटेल सहित महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रघुवीर चौधरी ने कहा कि मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत कर बदलाव लाने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल ने कहा कि हालिया एमएलसी चुनाव के परिणामों से प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के प्रति जनता के समर्थन का संदेश गया है। वक्ताओं ने सरदार पटेल के अखंड भारत निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, मलखान सिंह चौधरी पूर्व चेयरमैन आशाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान बाबूसिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार नेपाल सिंह यादव, टहरौली खास के अब्दुल कलाम, रामनरेश यादव, प्रशांत यादव, बेरबई के रामसिंह कुशवाहा,भगत सिंह ताई यदुवीर यादव विजयगढ़ हरेंद्र आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
    1
    टहरौली में PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, बदलाव का आह्वान
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सपा नेताओं ने भरी हुंकार, PDA एकता मजबूत करने का किया आह्वान
टहरौली, झांसी। तहसील टहरौली स्थित साईं विवाह वाटिका में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी की PDA पंचायत आयोजित हुई। इसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में सरदार पटेल सहित महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. रघुवीर चौधरी ने कहा कि मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत कर बदलाव लाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल ने कहा कि हालिया एमएलसी चुनाव के परिणामों से प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के प्रति जनता के समर्थन का संदेश गया है। वक्ताओं ने सरदार पटेल के अखंड भारत निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने की अपील की।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, मलखान सिंह चौधरी पूर्व चेयरमैन आशाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान बाबूसिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार नेपाल सिंह यादव, टहरौली खास के अब्दुल कलाम, रामनरेश यादव, प्रशांत यादव, बेरबई के रामसिंह कुशवाहा,भगत सिंह ताई यदुवीर यादव विजयगढ़ हरेंद्र आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रामलीला मैदान में वकीलों की फौज! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग, हंगामा
    1
    रामलीला मैदान में वकीलों की फौज! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग, हंगामा
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • निवाड़ी में नौकरी के नाम पर युवती से 50 हजार रुपये मांगने और शोषण का दबाव बनाने का आरोप, महिला थाना प्रभारी से शिकायत निवाड़ी। निवाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती को 50 हजार रुपये देने का दबाव बनाने, गलत काम के लिए बोलने, अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में एक 21 वर्षीय युवती ने महिला थाना प्रभारी निवाड़ी को लिखित शिकायत देकर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने के उद्देश्य से उसका नाम आरती (परिवर्तित नाम) रखा गया है। युवती ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि वह निवाड़ी के वार्ड नंबर 5 में रहती है और एक गरीब परिवार से है। उसके पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह चाय की छोटी सी दुकान चलाती है। युवती के अनुसार, उसकी चाय की दुकान पर आने वाले एक व्यक्ति , जो निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी करते हैं, उन्होंने उसे बताया कि उसकी जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी लगवा दी जाएगी। इसके लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। युवती को बताया गया कि उनके रिश्तेदार राजकुमार बाजपेई, जिन्हें रानी महाराज के नाम से भी जाना जाता है, जिला अस्पताल में नौकरी करते हैं और वह नौकरी लगवा सकते हैं। युवती का आरोप है कि 29 सितंबर 2026, मंगलवार को जब वह अपने घर पर थी, तब संतोष बाल्मीकि ने उसे फोन किया। फोन पर नौकरी के संबंध में बातचीत हुई। इसके बाद संतोष बाल्मीकि ने उसे अपनी चाय की दुकान पर बुलाया। जब युवती दुकान पर पहुंची तो उससे कहा गया कि नौकरी तो लगवानी पड़ेगी, लेकिन वह 50 हजार रुपये नहीं दे पाएगी, इस बात पर युवती ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई। इसके बाद संतोष बाल्मीकि ने उसे कहा कि सीएमओ साहब से बात कर लो और ओरछा चलो, वहां साहब से बात कर लेना। युवती के अनुसार, उसने साफ कहा कि वह गरीब है और 50 हजार रुपये नहीं दे पाएगी। इसके बाद संतोष बाल्मीकि उसे उसकी चाय की दुकान से लेकर बाईपास तक गया। वहां उसकी मुलाकात एक अन्य व्यक्ति से कराई गई, जिसका नाम राजकुमार बाजपेई उर्फ रानी महाराज बताया गया। युवती ने शिकायत में बताया कि राजकुमार बाजपेई ने उससे कहा कि आपको नौकरी की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने ओरछा चलकर नौकरी की बात करने को कहा। युवती के अनुसार, राजकुमार बाजपेई ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ओरछा चलने की बात कही। गाड़ी में उनके साथ एक ड्राइवर भी था, जिसका नाम महेंद्र कुशवाहा बताया गया है। युवती के अनुसार, वह ओरछा पहुंची, जहां राज मंदिर होटल के बाहर गाड़ी खड़ी की गई। वहां वह डर गई और फिर राजकुमार बाजपेई गाड़ी से उतरकर उसके पास आए और बातचीत करने लगे। युवती का आरोप है कि उन्होंने उससे कहा कि पृथ्वीपुर से भी लड़कियां आती हैं और वह भी कभी-कभी ओरछा आया करे। इसके बाद उन्होंने युवती से उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। युवती ने आगे बताया कि वह ओरछा से वापस निवाड़ी आ गई। उसी रात करीब 9 बजे राजकुमार बाजपेई ने उसके व्हाट्सऐप पर मैसेज किया और पूछा कि उसे ओरछा जाने में कैसा लगा। युवती के अनुसार, मैसेज में उन्होंने यह भी कहा कि आज वह उसे कुछ खिला नहीं पाए और अगली बार ओरछा आने पर अच्छी तरह घुमाएंगे। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि राजकुमार बाजपेई ने मैसेज में उसे स्कूटी दिलाने और रुपयों की कभी कमी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूटी चाहिए तो अभी बता दो। युवती का आरोप है कि इस तरह उसे नौकरी के नाम पर बार-बार मैसेज किए जाते रहे और गलत तरीके से बातचीत की जाती रही। युवती के अनुसार, राजकुमार बाजपेई ने उससे कहा कि जब भी ओरछा में कंपनी वाले आएं तो वह वहां जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई लड़की हो तो उसे भी साथ लेकर स्कूटी से ओरछा आ जाया करे। युवती का आरोप है कि उसे सुंदर लड़कियां बताने और ठेकेदार को खुश करने जैसी बातें भी कही गईं। साथ ही उससे कहा गया कि नौकरी लगवा देंगे और ठेकेदार से मिल लेना। युवती ने अपने आवेदन में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार की घटना का भी उल्लेख किया है। उसके अनुसार, संतोष बाल्मीकि रात में उसके घर आया और उसके मोबाइल फोन से मामले से जुड़े सबूत मिटाने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि संतोष बाल्मीकि ने उसके घर पर फांसी लगाने की कोशिश की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के अनुसार, संतोष बाल्मीकि ने युवती से कहा कि यदि उसने थाने में या कहीं भी शिकायत की तो वह उसे मरवा देगा। युवती ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई तथा काफी देर तक रात में संतोष बाल्मीकि उसके घर पर रुका रहा। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों द्वारा उसके मोबाइल से सबूत मिटाने की कोशिश की गई और उसे रुपयों का लालच भी दिया गया। उसके पास बातचीत और व्हाट्सऐप मैसेज सहित मामले से संबंधित साक्ष्य मौजूद होने की बात भी शिकायत में कही गई है। महिला थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित युवती ने महिला थाना प्रभारी निवाड़ी को दिए गए लिखित आवेदन में पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करने और नामजद लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि महिला थाना पुलिस इस मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है। नोट: यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा महिला थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
    1
    निवाड़ी में नौकरी के नाम पर युवती से 50 हजार रुपये मांगने और शोषण का दबाव बनाने का आरोप, महिला थाना प्रभारी से शिकायत
निवाड़ी। निवाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती को 50 हजार रुपये देने का दबाव बनाने, गलत काम के लिए बोलने, अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में एक 21 वर्षीय युवती ने महिला थाना प्रभारी निवाड़ी को लिखित शिकायत देकर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने के उद्देश्य से उसका नाम आरती (परिवर्तित नाम) रखा गया है। युवती ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि वह निवाड़ी के वार्ड नंबर 5 में रहती है और एक गरीब परिवार से है। उसके पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह चाय की छोटी सी दुकान चलाती है।
युवती के अनुसार, उसकी चाय की दुकान पर आने वाले एक व्यक्ति , जो निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी करते हैं, उन्होंने उसे बताया कि उसकी जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी लगवा दी जाएगी। इसके लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। युवती को बताया गया कि उनके रिश्तेदार राजकुमार बाजपेई, जिन्हें रानी महाराज के नाम से भी जाना जाता है, जिला अस्पताल में नौकरी करते हैं और वह नौकरी लगवा सकते हैं।
युवती का आरोप है कि 29 सितंबर 2026, मंगलवार को जब वह अपने घर पर थी, तब संतोष बाल्मीकि ने उसे फोन किया। फोन पर नौकरी के संबंध में बातचीत हुई। इसके बाद संतोष बाल्मीकि ने उसे अपनी चाय की दुकान पर बुलाया। जब युवती दुकान पर पहुंची तो उससे कहा गया कि नौकरी तो लगवानी पड़ेगी, लेकिन वह 50 हजार रुपये नहीं दे पाएगी, इस बात पर युवती ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई।
इसके बाद संतोष बाल्मीकि ने उसे कहा कि सीएमओ साहब से बात कर लो और ओरछा चलो, वहां साहब से बात कर लेना। युवती के अनुसार, उसने साफ कहा कि वह गरीब है और 50 हजार रुपये नहीं दे पाएगी। इसके बाद संतोष बाल्मीकि उसे उसकी चाय की दुकान से लेकर बाईपास तक गया। वहां उसकी मुलाकात एक अन्य व्यक्ति से कराई गई, जिसका नाम राजकुमार बाजपेई उर्फ रानी महाराज बताया गया।
युवती ने शिकायत में बताया कि राजकुमार बाजपेई ने उससे कहा कि आपको नौकरी की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने ओरछा चलकर नौकरी की बात करने को कहा। युवती के अनुसार, राजकुमार बाजपेई ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ओरछा चलने की बात कही। गाड़ी में उनके साथ एक ड्राइवर भी था, जिसका नाम महेंद्र कुशवाहा बताया गया है।
युवती के अनुसार, वह ओरछा पहुंची, जहां राज मंदिर होटल के बाहर गाड़ी खड़ी की गई। वहां वह डर गई और फिर राजकुमार बाजपेई गाड़ी से उतरकर उसके पास आए और बातचीत करने लगे। युवती का आरोप है कि उन्होंने उससे कहा कि पृथ्वीपुर से भी लड़कियां आती हैं और वह भी कभी-कभी ओरछा आया करे। इसके बाद उन्होंने युवती से उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया।
युवती ने आगे बताया कि वह ओरछा से वापस निवाड़ी आ गई। उसी रात करीब 9 बजे राजकुमार बाजपेई ने उसके व्हाट्सऐप पर मैसेज किया और पूछा कि उसे ओरछा जाने में कैसा लगा। युवती के अनुसार, मैसेज में उन्होंने यह भी कहा कि आज वह उसे कुछ खिला नहीं पाए और अगली बार ओरछा आने पर अच्छी तरह घुमाएंगे।
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि राजकुमार बाजपेई ने मैसेज में उसे स्कूटी दिलाने और रुपयों की कभी कमी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूटी चाहिए तो अभी बता दो। युवती का आरोप है कि इस तरह उसे नौकरी के नाम पर बार-बार मैसेज किए जाते रहे और गलत तरीके से बातचीत की जाती रही।
युवती के अनुसार, राजकुमार बाजपेई ने उससे कहा कि जब भी ओरछा में कंपनी वाले आएं तो वह वहां जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई लड़की हो तो उसे भी साथ लेकर स्कूटी से ओरछा आ जाया करे। युवती का आरोप है कि उसे सुंदर लड़कियां बताने और ठेकेदार को खुश करने जैसी बातें भी कही गईं। साथ ही उससे कहा गया कि नौकरी लगवा देंगे और ठेकेदार से मिल लेना।
युवती ने अपने आवेदन में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार की घटना का भी उल्लेख किया है। उसके अनुसार, संतोष बाल्मीकि रात में उसके घर आया और उसके मोबाइल फोन से मामले से जुड़े सबूत मिटाने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि संतोष बाल्मीकि ने उसके घर पर फांसी लगाने की कोशिश की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के अनुसार, संतोष बाल्मीकि ने युवती से कहा कि यदि उसने थाने में या कहीं भी शिकायत की तो वह उसे मरवा देगा। युवती ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई तथा काफी देर तक रात में संतोष बाल्मीकि उसके घर पर रुका रहा।
युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों द्वारा उसके मोबाइल से सबूत मिटाने की कोशिश की गई और उसे रुपयों का लालच भी दिया गया। उसके पास बातचीत और व्हाट्सऐप मैसेज सहित मामले से संबंधित साक्ष्य मौजूद होने की बात भी शिकायत में कही गई है।
महिला थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित युवती ने महिला थाना प्रभारी निवाड़ी को दिए गए लिखित आवेदन में पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करने और नामजद लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि महिला थाना पुलिस इस मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।
नोट: यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा महिला थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
    user_Kamal soni Niwari
    Kamal soni Niwari
    Photographer निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खेलो बढ़ो अभियान के तहत छात्राओं को खेल से जोड़ने के लिए चलाया टैलेंट सर्च अभियान छात्राओं को खेल से जोड़ने के लिए चलाया टैलेंट सर्च अभियान भांडेर नगर में खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भद्रावती खेल एवं सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड भांडेर में "खेलो बढ़ो" अभियान के तहत नवीन प्रतिभाओं को तलाशने और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को खेल और मैदान से जोड़ने के लिए पूरे विकासखंड में टैलेंट सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांडेर से किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल के गुण, महत्व, खेलों से विकास और खेलों में खिलाड़ी कैसे अपना भविष्य बनाएं, शासन कैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए और खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है, उक्त महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं के साथ साझा की गई। जिसके परिणाम स्वरूप कई नवोदित खिलाड़ियों ने खेलों को अपनाकर आगे बढ़ने के लिए खेलों से जुड़ने का फैसला किया। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य दीप्ति सक्सेना, अमर सिंह परिहार, घनश्याम पाल, रूचि मैम, रमन शर्मा, धर्मेंद्र राठौर आदि शिक्षक मौजूद रहे। अभियान का आयोजन एवं संचालन युवा समन्वयक प्रशिक्षक मानवेंद्र सिंह यादव द्वारा किया जा रहा है।।
    1
    खेलो बढ़ो अभियान के तहत छात्राओं को खेल से जोड़ने के लिए चलाया टैलेंट सर्च अभियान
छात्राओं को खेल से जोड़ने के लिए चलाया टैलेंट सर्च अभियान
भांडेर नगर में खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भद्रावती खेल एवं सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड भांडेर में "खेलो बढ़ो" अभियान के तहत नवीन प्रतिभाओं को तलाशने और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को खेल और मैदान से जोड़ने के लिए पूरे विकासखंड में टैलेंट सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जिसका शुभारंभ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांडेर से किया गया।
इस दौरान खिलाड़ियों को खेल के गुण, महत्व, खेलों से विकास और खेलों में खिलाड़ी कैसे अपना भविष्य बनाएं, शासन कैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए और खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है, उक्त महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं के साथ साझा की गई।
जिसके परिणाम स्वरूप कई नवोदित खिलाड़ियों ने खेलों को अपनाकर आगे बढ़ने के लिए खेलों से जुड़ने का फैसला किया।
इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य दीप्ति सक्सेना, अमर सिंह परिहार, घनश्याम पाल, रूचि मैम, रमन शर्मा, धर्मेंद्र राठौर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
अभियान का आयोजन एवं संचालन युवा समन्वयक प्रशिक्षक मानवेंद्र सिंह यादव द्वारा किया जा रहा है।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सरकारी दफ्तर में र महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरकारी दफ्तर में र महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    सरकारी दफ्तर में र महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सरकारी दफ्तर में र महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Local News Reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दिल्ली रामलीला मैदान मेंवोट बचाओ देश बचाओ राहुल गांधी की महा रैली में उमड़ा जनसैलाब
    1
    दिल्ली रामलीला मैदान मेंवोट बचाओ देश बचाओ राहुल गांधी की महा रैली में उमड़ा जनसैलाब
    user_Omprakash Parihar
    Omprakash Parihar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिले में नहीं थम रहा व्यापारियों के साथ मारपीट का सिलसिला सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दतिया में व्यापारियों पर लगातार हमले, आखिर कब थमेगा मारपीट का सिलसिला सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल एक घटना का आरोपी पकड़ा ही था कि, दूसरी वारदात ने व्यापारियों की चिंता बढ़ाई कैलाश बर्तन भंडार के सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट दतिया शहर एवं जिला में व्यापारियों के साथ मारपीट की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ दिन पहले एक व्यापारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी उस मामले का आरोपी को गिरफ्तार ही कर पाई थी कि कैलाश बर्तन भंडार के संचालक सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट की एक और घटना सामने आ गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारिक वर्ग में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का सवाल है कि आखिर वे अपने प्रतिष्ठानों और बाजारों में कितने सुरक्षित हैं? एक घटना के बाद दूसरी घटना सामने आना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर रहा है। शहर में अब यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि व्यापारियों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी और आखिर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा, पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि इन मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।।
    1
    जिले में नहीं थम रहा व्यापारियों के साथ मारपीट का सिलसिला सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दतिया में व्यापारियों पर लगातार हमले, आखिर कब थमेगा मारपीट का सिलसिला सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एक घटना का आरोपी पकड़ा ही था कि, दूसरी वारदात ने व्यापारियों की चिंता बढ़ाई कैलाश बर्तन भंडार के सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट
दतिया शहर एवं जिला में व्यापारियों के साथ मारपीट की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ दिन पहले एक व्यापारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी उस मामले का आरोपी को गिरफ्तार ही कर पाई थी कि कैलाश बर्तन भंडार के संचालक सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट की एक और घटना सामने आ गई।
लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारिक वर्ग में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का सवाल है कि आखिर वे अपने प्रतिष्ठानों और बाजारों में कितने सुरक्षित हैं? एक घटना के बाद दूसरी घटना सामने आना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
शहर में अब यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि व्यापारियों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी और आखिर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा, पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि इन मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चाकू से हमला कर पत्नी को किया गंभीर घायल, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज मकान के बाहर गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के मोहल्ला मातवाना में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मातवाना निवासी राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक की पत्नी पूनम (35) एक नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे अपने मकान के बाहर बैठी हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके पति राधेश्याम उर्फ पपोले वहां पहुंचे और बिना किसी बात के उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पूनम के पेट के पीछे गंभीर घाव हो गया, जबकि हाथ में भी चोट आई। हमले के बाद महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पूनम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला के पुत्र राज खटीक की तहरीर पर थाना गुरसराय पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    चाकू से हमला कर पत्नी को किया गंभीर घायल, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मकान के बाहर
गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के मोहल्ला मातवाना में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मातवाना निवासी राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक की पत्नी पूनम (35) एक नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे अपने मकान के बाहर बैठी हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके पति राधेश्याम उर्फ पपोले वहां पहुंचे और बिना किसी बात के उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पूनम के पेट के पीछे गंभीर घाव हो गया, जबकि हाथ में भी चोट आई। हमले के बाद महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पूनम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल महिला के पुत्र राज खटीक की तहरीर पर थाना गुरसराय पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता राधेश्याम उर्फ पपोले खटीक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.