logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय ।जिले के विभिन्न पंचायत में सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री हुए शामिल लखीसराय: जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ रामगढ़ चौक प्रखंड की शरमा एवं रतनुपुर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में लोगों से विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सुझाव भी लिए गए।

6 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
6 hrs ago

लखीसराय ।जिले के विभिन्न पंचायत में सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री हुए शामिल लखीसराय: जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ रामगढ़ चौक प्रखंड की शरमा एवं रतनुपुर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में लोगों से विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सुझाव भी लिए गए।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय ।जिले के विभिन्न पंचायत में सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री हुए शामिल लखीसराय: जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ रामगढ़ चौक प्रखंड की शरमा एवं रतनुपुर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में लोगों से विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सुझाव भी लिए गए।
    1
    लखीसराय ।जिले के विभिन्न पंचायत में सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री हुए शामिल
लखीसराय: जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ रामगढ़ चौक प्रखंड की शरमा एवं रतनुपुर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में लोगों से विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सुझाव भी लिए गए।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • साइबर अपराध पर पुलिस का शिकंजा, कई संदिग्ध हिरासत में; नाबालिगों के शामिल होने की भी चर्चा शेखपुरा : साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान साइबर ठगी से जुड़े होने के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए लोगों में कुछ नाबालिगों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से सभी की पहचान उजागर नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में साइबर ठगी के सक्रिय नेटवर्क की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर अलग-अलग गांवों में एक साथ दबिश दी। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से बैंक खातों, मोबाइल फोन, डिजिटल लेन-देन और साइबर ठगी के संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से साइबर अपराध से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    साइबर अपराध पर पुलिस का शिकंजा, कई संदिग्ध हिरासत में; नाबालिगों के शामिल होने की भी चर्चा
शेखपुरा : साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान साइबर ठगी से जुड़े होने के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए लोगों में कुछ नाबालिगों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से सभी की पहचान उजागर नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में साइबर ठगी के सक्रिय नेटवर्क की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर अलग-अलग गांवों में एक साथ दबिश दी। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से बैंक खातों, मोबाइल फोन, डिजिटल लेन-देन और साइबर ठगी के संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से साइबर अपराध से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
  • यह हरड़ का पौधा है। यह त्रिफला चूर्ण बनाने में उपयोगी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। यह हरड़ का पौधा है। यह त्रिफला चूर्ण बनाने में उपयोगी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है।
    1
    यह हरड़ का पौधा है। यह त्रिफला चूर्ण बनाने में उपयोगी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है।
यह हरड़ का पौधा है। यह त्रिफला चूर्ण बनाने में उपयोगी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा को हार के बाद. बेगूसराय संसद का बयान पर बांकीपुर की जनता और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शहजाद. केंद्रीय मंत्री का बयान पर बात करते हुए मीडिया से.
    1
    बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा को हार के बाद. बेगूसराय संसद का बयान पर बांकीपुर की जनता और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शहजाद. केंद्रीय मंत्री का बयान पर बात करते हुए मीडिया से.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • रात के अंधेरे में भी पुलिस का पहरा, एसपी हिमांशु के निर्देश पर सड़कों पर सघन वाहन जांच शेखपुरा। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय भी वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने देर रात तक वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात समेत अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई। एसपी हिमांशु के निर्देश के बाद रात में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालकों में सतर्कता देखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    रात के अंधेरे में भी पुलिस का पहरा, एसपी हिमांशु के निर्देश पर सड़कों पर सघन वाहन जांच
शेखपुरा। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय भी वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने देर रात तक वाहनों की जांच की।
इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात समेत अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई।
एसपी हिमांशु के निर्देश के बाद रात में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालकों में सतर्कता देखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    3 hrs ago
  • बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका | 422 में 400 बूथों पर हार | दिग्गज नेता भी नहीं बचा पाए अपना बूथ बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, 422 में से करीब 400 बूथों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के बूथों पर भी भाजपा बढ़त नहीं बना सकी। चर्चा का विषय यह भी रहा कि मंत्री रामकृपाल यादव और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद अपने-अपने बूथों पर पार्टी को बढ़त नहीं दिला सके। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से जुड़े इलाके में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उपचुनाव में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसे बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। बिहार और जमुई की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Comment जरूर करें।
    1
    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका | 422 में 400 बूथों पर हार | दिग्गज नेता भी नहीं बचा पाए अपना बूथ

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, 422 में से करीब 400 बूथों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के बूथों पर भी भाजपा बढ़त नहीं बना सकी। 
चर्चा का विषय यह भी रहा कि मंत्री रामकृपाल यादव और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद अपने-अपने बूथों पर पार्टी को बढ़त नहीं दिला सके। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से जुड़े इलाके में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
उपचुनाव में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसे बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। 
बिहार और जमुई की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Comment जरूर करें।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • लखीसराय। किरणपुर विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक लखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में किरणपुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक सह राजकीय बुनियादी विद्यालय में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने छात्राओं को मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की जानकारी देते हुए बीपीएससी एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया। उन्होंने मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करने और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी।जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने महिला हेल्पलाइन 181 व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी दी। वहीं लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए छात्राओं को इसके विरुद्ध जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।
    1
    लखीसराय। किरणपुर विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक
लखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में किरणपुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक सह राजकीय बुनियादी विद्यालय में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने छात्राओं को मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की जानकारी देते हुए बीपीएससी एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया। उन्होंने मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करने और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी।जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने महिला हेल्पलाइन 181 व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी दी। वहीं लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए छात्राओं को इसके विरुद्ध जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • अग्निमंथन के साथ खांड पर पहाड़ में 48 घंटे का अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ शुरू, श्रद्धा और भक्ति में डूबा पूरा इलाका शेखपुरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ में बुधवार को श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अग्निमंथन कर 48 घंटे के अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही पूरा यज्ञ परिसर जय श्री राम के जयघोष और रामधुन से गूंज उठा। आचार्य मनोज पाण्डेय के मार्गदर्शन में यज्ञ की सभी वैदिक रस्में संपन्न कराई गईं। इसके बाद अखंड रामधुनी कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हवन में आहुति अर्पित की और परिवार, समाज व राष्ट्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। समिति के गुड्डू कुमार ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारा और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की।
    1
    अग्निमंथन के साथ खांड पर पहाड़ में 48 घंटे का अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ शुरू, श्रद्धा और भक्ति में डूबा पूरा इलाका 
शेखपुरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ में बुधवार को श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अग्निमंथन कर 48 घंटे के अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही पूरा यज्ञ परिसर जय श्री राम के जयघोष और रामधुन से गूंज उठा। आचार्य मनोज पाण्डेय के मार्गदर्शन में यज्ञ की सभी वैदिक रस्में संपन्न कराई गईं। इसके बाद अखंड रामधुनी कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हवन में आहुति अर्पित की और परिवार, समाज व राष्ट्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। समिति के गुड्डू कुमार ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारा और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
    3 hrs ago
  • परसामा के पास बालू लोड ट्रैक्टर का चक्का टूटा, इमरजेंसी ब्रेक से टली बड़ी दुर्घटना ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान परसामा के पास बालू लोड ट्रैक्टर का चक्का टूटा, इमरजेंसी ब्रेक से टली बड़ी दुर्घटना ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान भास्कर न्यूज़, लखीसराय। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के लखीसराय-शेखपुरा पथ पर गुरु वार को एक बड़ा हादसा टल गया। परसामा गांव के निकट तेज रफ्तार में जा रहे बालू लोड ट्रैक्टर का अचानक बड़ा चक्का टूट गया। ड्राइवर की सूझबूझ और इमरजेंसी ब्रेक के इस्तेमाल से ट्रैक्टर पलटने और दूसरी गाड़ियों से टकराने से बच गया। तेज रफ्तार में टूटा चक्का जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रैक्टर संख्या BR 52A 0574 लखीसराय से शेखपुरा की ओर बालू लेकर जा रहा था। परसामा मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर का बड़ा पिछला चक्का आधा टूट गया । चक्का टूटते ही ट्रैक्टर असंतुलित होकर लड़खड़ाने लगा। ड्राइवर की बहादुरी से बची जान इस दौरान ट्रैक्टर में सवार ड्राइवर ने घबराने के बजाय तुरंत इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया और गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। इसी बीच विपरीत दिशा से भी तेज रफ्तार में वाहन आ रहे थे और सड़क पर लोगों का आवागमन भी लगा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर ड्राइवर ने समय पर ब्रेक नहीं लगाया होता तो ट्रैक्टर पलट जाता और सामने से आ रहे वाहनों से सीधी टक्कर हो सकती थी। परसामा मोड़ पर हमेशा भीड़ रहती है, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर बाल-बाल बच गया। उसकी हिम्मत और बुद्धिमत्ता की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ले ली गई है। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं।
    1
    परसामा के पास बालू लोड ट्रैक्टर का चक्का टूटा, इमरजेंसी ब्रेक से टली बड़ी दुर्घटना
ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान


परसामा के पास बालू लोड ट्रैक्टर का चक्का टूटा, इमरजेंसी ब्रेक से टली बड़ी दुर्घटना
ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
भास्कर न्यूज़, लखीसराय।  
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के लखीसराय-शेखपुरा पथ पर गुरु वार को एक बड़ा हादसा टल गया। परसामा गांव के निकट तेज रफ्तार में जा रहे बालू लोड ट्रैक्टर का अचानक बड़ा चक्का टूट गया। ड्राइवर की सूझबूझ और इमरजेंसी ब्रेक के इस्तेमाल से ट्रैक्टर पलटने और दूसरी गाड़ियों से टकराने से बच गया।
तेज रफ्तार में टूटा चक्का  
जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रैक्टर संख्या BR 52A 0574 लखीसराय से शेखपुरा की ओर बालू लेकर जा रहा था। परसामा मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर का बड़ा पिछला चक्का आधा टूट गया । चक्का टूटते ही ट्रैक्टर असंतुलित होकर लड़खड़ाने लगा।
ड्राइवर की बहादुरी से बची जान  
इस दौरान ट्रैक्टर में सवार ड्राइवर ने घबराने के बजाय तुरंत इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया और गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। इसी बीच विपरीत दिशा से भी तेज रफ्तार में वाहन आ रहे थे और सड़क पर लोगों का आवागमन भी लगा हुआ था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर ड्राइवर ने समय पर ब्रेक नहीं लगाया होता तो ट्रैक्टर पलट जाता और सामने से आ रहे वाहनों से सीधी टक्कर हो सकती थी। परसामा मोड़ पर हमेशा भीड़ रहती है, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।
ड्राइवर बाल-बाल बच गया। उसकी हिम्मत और बुद्धिमत्ता की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई।
रामगढ़ चौक  थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ले ली गई है। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.