logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले क्षेत्रीय विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया ने देर रात बागेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बागेश्वर धाम में आयोजित होने जा रहे सातवें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज से प्रारंभ हो रहे इस भव्य आयोजन में 300 बेटियों की हल्दी और तेल की रस्म संपन्न कराई जाएगी। हल्दी एवं मंडप कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले रात लगभग 1 बजे विधायक अरविंद पटेरिया ने धाम पहुंचकर अन्नपूर्णा पंडाल सहित पूरे कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने धाम समिति के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, भोजन वितरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की। इस सातवें सामूहिक विवाह समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और धाम समिति आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में जुटे हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 फरवरी को दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बागेश्वर धाम पहुंचेंगे और कन्या विवाह महोत्सव की रस्मों में शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक पटेरिया ने कहा कि यह सातवां कन्या विवाह महोत्सव एक अनूठा सामाजिक अभियान है, जिसमें जरूरतमंद और गरीब परिवारों की कन्याओं का सर्वे कर चयन किया जाता है और धाम के माध्यम से उनका विवाह संपन्न कराया जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस विशाल आयोजन में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

12 hrs ago
user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आस्था और न्याय के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब यहां सनातन वैदिक गुरुकुलम की स्थापना के साथ एक नई पहचान जुड़ गई है। गुरुकुलम का उद्देश्य वैदिक शिक्षा के साथ-साथ शास्त्र और शस्त्र दोनों की परंपरागत शिक्षा प्रदान करना है। देशभर से चयनित बटुक ब्राह्मणों को यहां सनातनी पद्धति से वैदिक ज्ञान दिया जाएगा। इस गुरुकुलम में काशी से आए चार विद्वान आचार्य निवास करेंगे, जो प्रथम वर्ष में 31 विद्यार्थियों को वैदिक कर्मकांड एवं धर्मशास्त्र की शिक्षा प्रदान करेंगे। उद्घाटन समारोह में बागेश्वर महाराज के साथ बद्रीनाथ वाले महाराज, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तथा कई प्रमुख संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पहल को सनातन संस्कृति और वैदिक परंपरा के पुनरुत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    आस्था और न्याय के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब यहां सनातन वैदिक गुरुकुलम की स्थापना के साथ एक नई पहचान जुड़ गई है।
गुरुकुलम का उद्देश्य वैदिक शिक्षा के साथ-साथ शास्त्र और शस्त्र दोनों की परंपरागत शिक्षा प्रदान करना है। देशभर से चयनित बटुक ब्राह्मणों को यहां सनातनी पद्धति से वैदिक ज्ञान दिया जाएगा।
इस गुरुकुलम में काशी से आए चार विद्वान आचार्य निवास करेंगे, जो प्रथम वर्ष में 31 विद्यार्थियों को वैदिक कर्मकांड एवं धर्मशास्त्र की शिक्षा प्रदान करेंगे।
उद्घाटन समारोह में बागेश्वर महाराज के साथ बद्रीनाथ वाले महाराज, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तथा कई प्रमुख संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस पहल को सनातन संस्कृति और वैदिक परंपरा के पुनरुत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Sahb Singh
    1
    Post by Sahb Singh
    user_Sahb Singh
    Sahb Singh
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • छतरपुर जिले के बिजावर में फाइलेरिया रोग की दबाओ का किया गया वितरण
    1
    छतरपुर जिले के बिजावर में फाइलेरिया रोग की दबाओ का किया गया वितरण
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री राम जानकी , धनुषधारी मंदिर मऊरानीपुर जनपद झांसी उत्तर प्रदेश में श्रीमद् भागवत कथा विष्णु महायज्ञ संत महासम्मेलन
    1
    श्री राम जानकी , धनुषधारी मंदिर मऊरानीपुर जनपद झांसी उत्तर प्रदेश में श्रीमद् भागवत कथा विष्णु महायज्ञ संत महासम्मेलन
    user_संतोष गंगेले कर्मयोगी
    संतोष गंगेले कर्मयोगी
    नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सतगुवां सरपंच का जिला पंचायत में धरना, 24 किमी दूर सचिव को वित्तीय अधिकार देने का विरोध, काम ठप टीकमगढ़  जिले की जतारा जनपद अंतर्गत ग्राम सतगुवां की सरपंच संगीता यादव ने पंचायत के वित्तीय अधिकार 24 किमी दूर पदस्थ सचिव को सौंपने के विरोध में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।
    1
    सतगुवां सरपंच का जिला पंचायत में धरना, 24 किमी दूर सचिव को वित्तीय अधिकार देने का विरोध, काम ठप
टीकमगढ़  जिले की जतारा जनपद अंतर्गत ग्राम सतगुवां की सरपंच संगीता यादव ने पंचायत के वित्तीय अधिकार 24 किमी दूर पदस्थ सचिव को सौंपने के विरोध में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सतगुवां सरपंच का जिला पंचायत में धरना, 24 किमी दूर सचिव को वित्तीय अधिकार देने का विरोध, काम ठप टीकमगढ़  जिले की जतारा जनपद अंतर्गत ग्राम सतगुवां की सरपंच संगीता यादव ने पंचायत के वित्तीय अधिकार 24 किमी दूर पदस्थ सचिव को सौंपने के विरोध में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।
    1
    सतगुवां सरपंच का जिला पंचायत में धरना, 24 किमी दूर सचिव को वित्तीय अधिकार देने का विरोध, काम ठप
टीकमगढ़  जिले की जतारा जनपद अंतर्गत ग्राम सतगुवां की सरपंच संगीता यादव ने पंचायत के वित्तीय अधिकार 24 किमी दूर पदस्थ सचिव को सौंपने के विरोध में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।
    user_SONU VISHWAKARMA PALERA
    SONU VISHWAKARMA PALERA
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन* *बड़ा जैन मंदिर के पास हुए विवाद पर जैन समाज ने रखा अपना पक्ष* टीकमगढ़ । दिनांक 12.02.2026 को टीकमगढ़ नगर में स्थित जैन समाज के सबसे प्राचीन जैन मंदिर के पास हुए विवाद मारपीट के संबंध में जैन समाज ने जाकर अपना पक्ष पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के समक्ष रखा जिसमें भरी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। जैसामज का पक्ष अधिवक्ता अविरल जैन ने रखते हुए बताया कि कल जो जैन बड़ा मंदिर परिसर में निर्माण कार्य हो रहा था उसमें जो भी बाधा उत्पन्न कर मारपीट की गई है उससे समाज व्यथित है । समाज के मंदिर के प्रति असुरक्षा की भावना व्याप्त है। जैन समाज द्वारा अपने खर्चे से बड़ा जैन मंदिर के लिए गेट निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसमें से विवाद हो गया जिसकी वीडियो पूरे शहर में व्याप्त है। उक्त वीडियो के बाद एक नारेटिव शहर में जैन समाज को बदनाम करने की नीयत से फैलाया जा रहा है कि जैन समाज द्वारा मंदिर के माध्यम से अतिक्रमण किया जा रहा है जो गलत है। जैन समाज के द्वारा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा भी द्वेषभावना से कल का कृत्य किया गया है बो गलत है। हम पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते है और जिनके द्वारा घटना शुरू की गई है उनपर कार्यवाही की जाए और जैन समाज के व्यक्तियों पर अनावश्यक रूप से कोई कार्यवाही नहीं की जाए। इस मौके पर जैन बड़ा मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री संजय कुमार जैन लोहिया, अनिल जैन, अमरचंद्र जैन, संतोष कुमार जैन, प्रेमचंद्र जैन, रूपचन्द्र जैन कैलाश चंद्र जैन, रचित नायक, अभिषेक सिंघाई होंडा, सौरभ पाली, विकास जैन, अमिताभ जैन, लोकेश जैन, अशोक जैन, अरविंद्र सिंघाई एवं समस्त जैन समाज उपस्थित रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त ज्ञापन लिया गया एवं विधि सम्मत शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
    3
    *जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन*
*बड़ा जैन मंदिर के पास हुए विवाद पर जैन समाज ने रखा अपना पक्ष*
टीकमगढ़ । दिनांक 12.02.2026 को टीकमगढ़ नगर में स्थित जैन समाज के सबसे प्राचीन जैन मंदिर के पास हुए विवाद मारपीट के संबंध में जैन समाज ने जाकर अपना पक्ष पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के समक्ष रखा जिसमें भरी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। जैसामज का पक्ष अधिवक्ता अविरल जैन ने रखते हुए बताया कि कल जो जैन बड़ा मंदिर परिसर में निर्माण कार्य हो रहा था उसमें जो भी बाधा उत्पन्न कर मारपीट की गई है उससे समाज व्यथित है । समाज के मंदिर के प्रति असुरक्षा की भावना व्याप्त है। जैन समाज द्वारा अपने खर्चे से बड़ा जैन मंदिर के लिए गेट निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसमें से विवाद हो गया जिसकी वीडियो पूरे शहर में व्याप्त है। उक्त वीडियो के बाद एक नारेटिव शहर में जैन समाज को बदनाम करने की नीयत से फैलाया जा रहा है कि जैन समाज द्वारा मंदिर के माध्यम से अतिक्रमण किया जा रहा है जो गलत है। जैन समाज के द्वारा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा भी द्वेषभावना से कल का कृत्य किया गया है बो गलत है। हम पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते है और जिनके द्वारा घटना शुरू की गई है उनपर कार्यवाही की जाए और जैन समाज के व्यक्तियों पर अनावश्यक रूप से कोई कार्यवाही नहीं की जाए। इस मौके पर जैन बड़ा मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री संजय कुमार जैन लोहिया, अनिल जैन, अमरचंद्र जैन, संतोष कुमार जैन, प्रेमचंद्र जैन, रूपचन्द्र जैन कैलाश चंद्र जैन, रचित नायक, अभिषेक सिंघाई होंडा, सौरभ पाली, विकास जैन, अमिताभ जैन, लोकेश जैन, अशोक जैन, अरविंद्र सिंघाई एवं समस्त जैन समाज उपस्थित रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त ज्ञापन लिया गया एवं विधि सम्मत शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही छतरपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 510 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता रात्रि गश्त के दौरान कस्बे में एक ढाबे के सामने संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संतोष उर्फ संतु प्रजापति (निवासी गंगवाहा, बमीठा) को 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में हथियार बेचने वाले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सद्दूपूरा तिगैला, खजुराहो रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर सुनील तिवारी (निवासी गंगवाहा, थाना बमीठा) को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक क्रिस्टोफर टोपो, प्रधान आरक्षक रामकृपाल शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
    1
    छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही छतरपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 510 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है।
पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता
रात्रि गश्त के दौरान कस्बे में एक ढाबे के सामने संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संतोष उर्फ संतु प्रजापति (निवासी गंगवाहा, बमीठा) को 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ में हथियार बेचने वाले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सद्दूपूरा तिगैला, खजुराहो रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर सुनील तिवारी (निवासी गंगवाहा, थाना बमीठा) को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक क्रिस्टोफर टोपो, प्रधान आरक्षक रामकृपाल शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.