बागेश्वर धाम में सनातन वैदिक गुरुकुलम का शुभारम्भछतरपुर स्थित बागेश्वर धाम अब तक विश्वभर में आरोग्य, आस्था और न्याय के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब यहां सनातन वैदिक गुरुकुलम की स्थापना के साथ एक नई पहचान जुड़ गई है। गुरुकुलम का उद्देश्य वैदिक शिक्षा के साथ-साथ शास्त्र और शस्त्र दोनों की परंपरागत शिक्षा प्रदान करना है। देशभर से चयनित बटुक ब्राह्मणों को यहां सनातनी पद्धति से वैदिक ज्ञान दिया जाएगा। इस गुरुकुलम में काशी से आए चार विद्वान आचार्य निवास करेंगे, जो प्रथम वर्ष में 31 विद्यार्थियों को वैदिक कर्मकांड एवं धर्मशास्त्र की शिक्षा प्रदान करेंगे। उद्घाटन समारोह में बागेश्वर महाराज के साथ बद्रीनाथ वाले महाराज, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तथा कई प्रमुख संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पहल को सनातन संस्कृति और वैदिक परंपरा के पुनरुत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बागेश्वर धाम में सनातन वैदिक गुरुकुलम का शुभारम्भछतरपुर स्थित बागेश्वर धाम अब तक विश्वभर में आरोग्य, आस्था और न्याय के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब यहां सनातन वैदिक गुरुकुलम की स्थापना के साथ एक नई पहचान जुड़ गई है। गुरुकुलम का उद्देश्य वैदिक शिक्षा के साथ-साथ शास्त्र और शस्त्र दोनों की परंपरागत शिक्षा प्रदान करना है। देशभर से चयनित बटुक ब्राह्मणों को यहां सनातनी पद्धति से वैदिक ज्ञान दिया जाएगा। इस गुरुकुलम में काशी से आए चार विद्वान आचार्य निवास करेंगे, जो प्रथम वर्ष में 31 विद्यार्थियों को वैदिक कर्मकांड एवं धर्मशास्त्र की शिक्षा प्रदान करेंगे। उद्घाटन समारोह में बागेश्वर महाराज के साथ बद्रीनाथ वाले महाराज, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तथा कई प्रमुख संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पहल को सनातन संस्कृति और वैदिक परंपरा के पुनरुत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- छतरपुर जिले के बिजावर में फाइलेरिया रोग की दबाओ का किया गया वितरण1
- *जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन* *बड़ा जैन मंदिर के पास हुए विवाद पर जैन समाज ने रखा अपना पक्ष* टीकमगढ़ । दिनांक 12.02.2026 को टीकमगढ़ नगर में स्थित जैन समाज के सबसे प्राचीन जैन मंदिर के पास हुए विवाद मारपीट के संबंध में जैन समाज ने जाकर अपना पक्ष पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के समक्ष रखा जिसमें भरी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। जैसामज का पक्ष अधिवक्ता अविरल जैन ने रखते हुए बताया कि कल जो जैन बड़ा मंदिर परिसर में निर्माण कार्य हो रहा था उसमें जो भी बाधा उत्पन्न कर मारपीट की गई है उससे समाज व्यथित है । समाज के मंदिर के प्रति असुरक्षा की भावना व्याप्त है। जैन समाज द्वारा अपने खर्चे से बड़ा जैन मंदिर के लिए गेट निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसमें से विवाद हो गया जिसकी वीडियो पूरे शहर में व्याप्त है। उक्त वीडियो के बाद एक नारेटिव शहर में जैन समाज को बदनाम करने की नीयत से फैलाया जा रहा है कि जैन समाज द्वारा मंदिर के माध्यम से अतिक्रमण किया जा रहा है जो गलत है। जैन समाज के द्वारा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा भी द्वेषभावना से कल का कृत्य किया गया है बो गलत है। हम पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते है और जिनके द्वारा घटना शुरू की गई है उनपर कार्यवाही की जाए और जैन समाज के व्यक्तियों पर अनावश्यक रूप से कोई कार्यवाही नहीं की जाए। इस मौके पर जैन बड़ा मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री संजय कुमार जैन लोहिया, अनिल जैन, अमरचंद्र जैन, संतोष कुमार जैन, प्रेमचंद्र जैन, रूपचन्द्र जैन कैलाश चंद्र जैन, रचित नायक, अभिषेक सिंघाई होंडा, सौरभ पाली, विकास जैन, अमिताभ जैन, लोकेश जैन, अशोक जैन, अरविंद्र सिंघाई एवं समस्त जैन समाज उपस्थित रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त ज्ञापन लिया गया एवं विधि सम्मत शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।3
- आज जंतर-मंतर पर महाबोधि महाविहार, बोधगया की मुक्ति तथा बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर नगीना सांसद भाई चंद्र शेखर आजाद जी अपनों के बीच।1
- #महोबा जिले में संचालित मिड डे मील योजना में पलीता लगाते हुए जिम्मेदारों ने कलंक गाथा गढ़ दी है। बच्चों को पोषित आहार में एक बाल्टी पानी में एक लीटर दूध डालकर बच्चों को पीने के लिए दिया जा रहा है। पूरा मामला कबरई विकास खंड अंतर्गत ग्राम ढिगवाहा के सरकारी विद्यालय का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उधर दूसरी ओर बीएसए ने मामले पर नोटिस जारी करने की बात कही है। #ikvnews #महोबाइनसाइड #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo1
- पनवाड़ी ब्लॉक सभागार में एसआईआर पर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एसडीएम कुलपहाड़ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए बीएलओ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों ने बीएलओ से वार्तालाप कर उनका फीडबैक भी लिया तथा जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के अंत में बीएलओ ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया।1
- #महोबा प्राथमिक विद्यालय में नौनिहालों के पोषण के साथ शर्मनाक खिलवाड़ प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पानी में मिलाया दूध पिलाया गया प्रधानाध्यापक मोनिका सोनी की मौजूदगी में कृत्य हुआ उजागर वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग की पोल खुली जिम्मेदारों की संवेदनहीनता सामने आई वीडियो से महोबा में लोगों में आक्रोश कबरई विकासखंड के ढिकवाहा प्राथमिक विद्यालय का मामला1
- छतरपुर। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ पहले सुंदरकांड पाठ किया और उसके बाद सवा लाख हनुमान चालीसा के संकल्प से आगे बढ़ते हुए दो लाख से अधिक हनुमान चालीसा पाठ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की कि देशभर में गठित हो रहे बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल अब ‘वानर दूत’ के रूप में कार्य करेंगे। किसी भी मंडल को कोई परेशानी होने पर सूचना मिलते ही वानर दूत सहायता के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने भविष्य में एक साथ एक लाख लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य भी रखा। पीले रंग में रंगा समूचा पंडाल कार्यक्रम के दौरान पूरा कथा पंडाल पीले रंग में सजा दिखाई दिया, जिसने एकरूपता और सामूहिकता का संदेश दिया। सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश के हाथरस के मारुति नंदन मानस संगठन द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई। वहीं मऊ (उ.प्र.) की श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के मार्गदर्शन में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया। कथा पंडाल में उपस्थित 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे कुल पाठों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच गई। इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के राजू दास महाराज, बाल योगेश्वर दास महाराज, राघवेंद्र महाराज, ब्रह्मर्षि जय गोविंदाचार्य जी, राजेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर बालक दास महाराज (बूंदी), परमेश्वर दास महाराज (भीलवाड़ा), रामचरण दास महाराज, यशवर्धनाचार्य महाराज, जगदीश पुरी महाराज और ऋषभदास महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।1
- #महोबा सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है परन्तु सरकार की गंभीरता को ही गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आज कबरई विकास खंड के अंतर्गत आने वाले गांव ढिगवाहा से सरकारी स्कूल की तथाकथित टीचर का सोते हुए वीडियो वायरल है।1
- Post by Hari Singh1