देशभर के सुंदरकांड मंडल बनेंगे ‘वानर दूत’ – सूचना मिलते ही पहुंचेगी मदद : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ पहले सुंदरकांड पाठ किया और उसके बाद सवा लाख हनुमान चालीसा के संकल्प से आगे बढ़ते हुए दो लाख से अधिक हनुमान चालीसा पाठ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की कि देशभर में गठित हो रहे बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल अब ‘वानर दूत’ के रूप में कार्य करेंगे। किसी भी मंडल को कोई परेशानी होने पर सूचना मिलते ही वानर दूत सहायता के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने भविष्य में एक साथ एक लाख लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य भी रखा। पीले रंग में रंगा समूचा पंडाल कार्यक्रम के दौरान पूरा कथा पंडाल पीले रंग में सजा दिखाई दिया, जिसने एकरूपता और सामूहिकता का संदेश दिया। सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश के हाथरस के मारुति नंदन मानस संगठन द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई। वहीं मऊ (उ.प्र.) की श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के मार्गदर्शन में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया। कथा पंडाल में उपस्थित 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे कुल पाठों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच गई। इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के राजू दास महाराज, बाल योगेश्वर दास महाराज, राघवेंद्र महाराज, ब्रह्मर्षि जय गोविंदाचार्य जी, राजेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर बालक दास महाराज (बूंदी), परमेश्वर दास महाराज (भीलवाड़ा), रामचरण दास महाराज, यशवर्धनाचार्य महाराज, जगदीश पुरी महाराज और ऋषभदास महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

- पनवाड़ी ब्लॉक सभागार में एसआईआर पर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एसडीएम कुलपहाड़ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए बीएलओ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों ने बीएलओ से वार्तालाप कर उनका फीडबैक भी लिया तथा जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के अंत में बीएलओ ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया।1
- #महोबा सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है परन्तु सरकार की गंभीरता को ही गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आज कबरई विकास खंड के अंतर्गत आने वाले गांव ढिगवाहा से सरकारी स्कूल की तथाकथित टीचर का सोते हुए वीडियो वायरल है।1
- #महोबा प्राथमिक विद्यालय में नौनिहालों के पोषण के साथ शर्मनाक खिलवाड़ प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पानी में मिलाया दूध पिलाया गया प्रधानाध्यापक मोनिका सोनी की मौजूदगी में कृत्य हुआ उजागर वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग की पोल खुली जिम्मेदारों की संवेदनहीनता सामने आई वीडियो से महोबा में लोगों में आक्रोश कबरई विकासखंड के ढिकवाहा प्राथमिक विद्यालय का मामला1
- Post by Crime Kab Tak1
- Post by Manoj Verma2
- सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार जिलाधिकारी ने डीजे को रात्रि दस बजे के बाद तीव्र ध्वनि से बजाने पर लगाया प्रतिबंध1
- बागेश्वर धाम में आयोजित होने जा रहे सातवें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज से प्रारंभ हो रहे इस भव्य आयोजन में 300 बेटियों की हल्दी और तेल की रस्म संपन्न कराई जाएगी। हल्दी एवं मंडप कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले रात लगभग 1 बजे विधायक अरविंद पटेरिया ने धाम पहुंचकर अन्नपूर्णा पंडाल सहित पूरे कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने धाम समिति के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, भोजन वितरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की। इस सातवें सामूहिक विवाह समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और धाम समिति आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में जुटे हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 फरवरी को दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बागेश्वर धाम पहुंचेंगे और कन्या विवाह महोत्सव की रस्मों में शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक पटेरिया ने कहा कि यह सातवां कन्या विवाह महोत्सव एक अनूठा सामाजिक अभियान है, जिसमें जरूरतमंद और गरीब परिवारों की कन्याओं का सर्वे कर चयन किया जाता है और धाम के माध्यम से उनका विवाह संपन्न कराया जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस विशाल आयोजन में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।1
- Post by Hari Singh1
- #महोबा एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने आज खनिज युनिवर्सिटी खोले जाने की मांग की। #ikvnews #महोबाइनसाइड #vairalvideo Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar Mahoba Insight Jitendra Singh Sengar Mlc1