logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ क्रेता-विक्रेता दोनों को दबोचा छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही छतरपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 510 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता रात्रि गश्त के दौरान कस्बे में एक ढाबे के सामने संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संतोष उर्फ संतु प्रजापति (निवासी गंगवाहा, बमीठा) को 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में हथियार बेचने वाले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सद्दूपूरा तिगैला, खजुराहो रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर सुनील तिवारी (निवासी गंगवाहा, थाना बमीठा) को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक क्रिस्टोफर टोपो, प्रधान आरक्षक रामकृपाल शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

9 hrs ago
user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ क्रेता-विक्रेता दोनों को दबोचा छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही छतरपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 510 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता रात्रि गश्त के दौरान कस्बे में एक ढाबे के सामने संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संतोष उर्फ संतु प्रजापति (निवासी गंगवाहा, बमीठा) को 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में हथियार बेचने वाले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सद्दूपूरा तिगैला, खजुराहो रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर सुनील तिवारी (निवासी गंगवाहा, थाना बमीठा) को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक क्रिस्टोफर टोपो, प्रधान आरक्षक रामकृपाल शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही छतरपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 510 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता रात्रि गश्त के दौरान कस्बे में एक ढाबे के सामने संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संतोष उर्फ संतु प्रजापति (निवासी गंगवाहा, बमीठा) को 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में हथियार बेचने वाले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सद्दूपूरा तिगैला, खजुराहो रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर सुनील तिवारी (निवासी गंगवाहा, थाना बमीठा) को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक क्रिस्टोफर टोपो, प्रधान आरक्षक रामकृपाल शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
    1
    छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही छतरपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 510 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है।
पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता
रात्रि गश्त के दौरान कस्बे में एक ढाबे के सामने संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संतोष उर्फ संतु प्रजापति (निवासी गंगवाहा, बमीठा) को 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ में हथियार बेचने वाले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सद्दूपूरा तिगैला, खजुराहो रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर सुनील तिवारी (निवासी गंगवाहा, थाना बमीठा) को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक क्रिस्टोफर टोपो, प्रधान आरक्षक रामकृपाल शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Sahb Singh
    1
    Post by Sahb Singh
    user_Sahb Singh
    Sahb Singh
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्री राम जानकी , धनुषधारी मंदिर मऊरानीपुर जनपद झांसी उत्तर प्रदेश में श्रीमद् भागवत कथा विष्णु महायज्ञ संत महासम्मेलन
    1
    श्री राम जानकी , धनुषधारी मंदिर मऊरानीपुर जनपद झांसी उत्तर प्रदेश में श्रीमद् भागवत कथा विष्णु महायज्ञ संत महासम्मेलन
    user_संतोष गंगेले कर्मयोगी
    संतोष गंगेले कर्मयोगी
    नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज जंतर-मंतर पर महाबोधि महाविहार, बोधगया की मुक्ति तथा बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर नगीना सांसद भाई चंद्र शेखर आजाद जी अपनों के बीच।
    1
    आज जंतर-मंतर पर महाबोधि महाविहार, बोधगया की मुक्ति तथा बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर नगीना सांसद भाई चंद्र शेखर आजाद जी अपनों के बीच।
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • * नगर परिषद पलेरा ने अवैध नल कनेक्शनधारियों पर की सख्त कार्रवाई पलेरा:पलेरा: मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय के निर्देशन में निकाय के जल प्रदाय कार्य में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नगर के अवैध नल कनेक्शनधारियों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान दो अवैध नल कनेक्शनधारियों के डोमेस्टिक वाटर पंप जप्त किए गए। अरुण/किशोरी विश्वकर्मा और अच्छे लाल/रंझाड़ी अहिरवार निवासी वार्ड नंबर 08 के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्हें हिदायत दी गई है कि भविष्य में अवैध नल कनेक्शन से पानी भरने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय ने बकायादारों से अपील की है कि वे अपने बकाया कर फरवरी 2026 तक जमा करें, अन्यथा बसूली या जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। 💧
    1
    * नगर परिषद पलेरा ने अवैध नल कनेक्शनधारियों पर की सख्त कार्रवाई
पलेरा:पलेरा: मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय के निर्देशन में निकाय के जल प्रदाय कार्य में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नगर के अवैध नल कनेक्शनधारियों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान दो अवैध नल कनेक्शनधारियों के डोमेस्टिक वाटर पंप जप्त किए गए।
अरुण/किशोरी विश्वकर्मा और अच्छे लाल/रंझाड़ी अहिरवार निवासी वार्ड नंबर 08 के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्हें हिदायत दी गई है कि भविष्य में अवैध नल कनेक्शन से पानी भरने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय ने बकायादारों से अपील की है कि वे अपने बकाया कर फरवरी 2026 तक जमा करें, अन्यथा बसूली या जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। 💧
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • टीकमगढ़में मारपीट का एक बीडीओ सोशल मीडिया पर हुआ बॉयरल देखिए खास रिपोर्ट
    1
    टीकमगढ़में मारपीट का एक बीडीओ सोशल मीडिया पर हुआ बॉयरल देखिए खास रिपोर्ट
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पनवाड़ी ब्लॉक सभागार में एसआईआर पर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एसडीएम कुलपहाड़ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए बीएलओ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों ने बीएलओ से वार्तालाप कर उनका फीडबैक भी लिया तथा जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के अंत में बीएलओ ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया।
    1
    पनवाड़ी ब्लॉक सभागार में एसआईआर पर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एसडीएम कुलपहाड़ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
एसडीएम ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए बीएलओ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों ने बीएलओ से वार्तालाप कर उनका फीडबैक भी लिया तथा जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताए।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के अंत में बीएलओ ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ पहले सुंदरकांड पाठ किया और उसके बाद सवा लाख हनुमान चालीसा के संकल्प से आगे बढ़ते हुए दो लाख से अधिक हनुमान चालीसा पाठ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की कि देशभर में गठित हो रहे बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल अब ‘वानर दूत’ के रूप में कार्य करेंगे। किसी भी मंडल को कोई परेशानी होने पर सूचना मिलते ही वानर दूत सहायता के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने भविष्य में एक साथ एक लाख लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य भी रखा। पीले रंग में रंगा समूचा पंडाल कार्यक्रम के दौरान पूरा कथा पंडाल पीले रंग में सजा दिखाई दिया, जिसने एकरूपता और सामूहिकता का संदेश दिया। सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश के हाथरस के मारुति नंदन मानस संगठन द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई। वहीं मऊ (उ.प्र.) की श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के मार्गदर्शन में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया। कथा पंडाल में उपस्थित 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे कुल पाठों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच गई। इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के राजू दास महाराज, बाल योगेश्वर दास महाराज, राघवेंद्र महाराज, ब्रह्मर्षि जय गोविंदाचार्य जी, राजेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर बालक दास महाराज (बूंदी), परमेश्वर दास महाराज (भीलवाड़ा), रामचरण दास महाराज, यशवर्धनाचार्य महाराज, जगदीश पुरी महाराज और ऋषभदास महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।
    1
    छतरपुर। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ पहले सुंदरकांड पाठ किया और उसके बाद सवा लाख हनुमान चालीसा के संकल्प से आगे बढ़ते हुए दो लाख से अधिक हनुमान चालीसा पाठ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की कि देशभर में गठित हो रहे बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल अब ‘वानर दूत’ के रूप में कार्य करेंगे। किसी भी मंडल को कोई परेशानी होने पर सूचना मिलते ही वानर दूत सहायता के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने भविष्य में एक साथ एक लाख लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य भी रखा।
पीले रंग में रंगा समूचा पंडाल
कार्यक्रम के दौरान पूरा कथा पंडाल पीले रंग में सजा दिखाई दिया, जिसने एकरूपता और सामूहिकता का संदेश दिया।
सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश के हाथरस के मारुति नंदन मानस संगठन द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई। वहीं मऊ (उ.प्र.) की श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के मार्गदर्शन में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया। कथा पंडाल में उपस्थित 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे कुल पाठों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच गई।
इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के राजू दास महाराज, बाल योगेश्वर दास महाराज, राघवेंद्र महाराज, ब्रह्मर्षि जय गोविंदाचार्य जी, राजेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर बालक दास महाराज (बूंदी), परमेश्वर दास महाराज (भीलवाड़ा), रामचरण दास महाराज, यशवर्धनाचार्य महाराज, जगदीश पुरी महाराज और ऋषभदास महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.