संत कबीर नगर में इस बार होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली खेलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। जिला मुख्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंग-गुलाल के बीच सभी ने खुशी के इस पर्व को हंसी-खुशी और पूरे उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर अधिकारियों ने जनपदवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। प्रशासन की मौजूदगी और खुशहाल माहौल के बीच होली का यह कार्यक्रम पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ ।
संत कबीर नगर में इस बार होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली खेलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। जिला मुख्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंग-गुलाल के बीच सभी ने खुशी के इस पर्व को हंसी-खुशी और पूरे उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर अधिकारियों ने जनपदवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। प्रशासन की मौजूदगी और खुशहाल माहौल के बीच होली का यह कार्यक्रम पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ ।
- घायल को सड़क पर घिसटाकर एंबुलेंस में चढ़ाया, मानवता शर्मसार संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद बाईपास चौराहा स्थित बखिरा रोड पर फल विक्रेताओं के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस की मौजूदगी में घायल को स्ट्रेचर की जगह सड़क से घिसटते हुए एंबुलेंस में चढ़ाया गया, जिसका वीडियो और दृश्य देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस कर्मी स्ट्रेचर तक नहीं लाए और घायल व्यक्ति दर्द से कराहता रहा। बाद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और जिम्मेदार कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।1
- आकाशवाणी 6 3 2026 👉🏾 T20 वर्ल्ड कप इंडिया का VIDEO देखें.1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले—भारतीय पर्व समाज को जोड़ने का माध्यम भक्ति, रंग और उल्लास से सराबोर रहा गोरखपुर नगर गोरखपुर। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शहर के घंटाघर से भगवान नृसिंह की रंगभरी भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति, रंग और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्री होलिकोत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व और परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर समाज में एकता और समरसता को मजबूत करें तथा हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि होली का पर्व समाज में भेदभाव मिटाकर सभी को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग, सद्भाव और समरसता की भावना सशक्त होती है। श्री होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान ने कहा कि यह पर्व हमारी धार्मिक और पौराणिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में इस शोभायात्रा की शुरुआत नानाजी देशमुख ने की थी। योगी आदित्यनाथ के शामिल होने से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह और बढ़ गया है। संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद ख्याति प्राप्त भजन गायिकाओं ने फाग और होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। फरुहई नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। भगवा ध्वजारोहण और संघ प्रार्थना के पश्चात भगवान नृसिंह की आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान फूलों की होली और अबीर-गुलाल के साथ रंगों की होली खेली गई। “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे देशभक्ति गीतों की धुन पर स्वयंसेवक और श्रद्धालु झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और वाद्ययंत्रों की धुन पर लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। शोभायात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर हाल्सीगंज, शीतला माता मंदिर, सराफा भवन, मदरसा, ललडिग्गी, मीरजापुर, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्य नगर, बक्सीपुर, आर्य समाज मंदिर, नक्खास चौक और लेती चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः घंटाघर पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पुष्प वर्षा, अबीर-गुलाल और माल्यार्पण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समापन पर आयोजित मिलन समारोह में सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, आत्मा सिंह, भाग संघचालक ओमप्रकाश जालान, भाग प्रचारक मनीष, अरुण मल्ल, जगदीश जी, शिवशंकर गुप्ता, बलराम अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अनुराग, अखिलेश्वर द्विवेदी, रमाशंकर, शिवम पटवा, अनिल सिंह, नंदकिशोर, योगेंद्र दूबे, संतोष दूबे, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, इंजीनियर अभिलाष सिंह, सुरेंद्र सिंह, केशव गोपाल, श्याम, आनंद, परमानंद, कुंज बिहारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।2
- जनपद के क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 05/06/26को पुलिस द्वारा महोदय के नेतृत्व में सघन पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गश्त के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई तथा उन्हें तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गये। साथ ही बताया गया कि यदि भविष्य में पुनः अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।4
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- बिहार राजनीति में बड़ा उलटफेर! Nitish Kumar को हटाने की साजिश? RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का दावा1
- देवरिया में प्रेमिका शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंचीः साथ रहने की जिद पर अड़ी, प्रेमी ने फंसाने का आरोप लगाया देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दूसरे दिन एक प्रेमिका अपने शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी के साथ रहने की जिद की। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। थाने में पूछताछ के दौरान पता चला कि करीब 18 महीने पहले भी प्रेमिका प्रेमी के घर आ गई थी। उस समय भी मामला थाने पहुंचा था, जिसके बाद प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।1
- आकाशवाणी, 6-3- 2026 ई0 दलितों की सोच ! चंद्रशेखर रावण प्रधानमंत्री बनेगा तो इस प्रकार से काम करेेगा ! जैसा की वीडियो में दिखाई डे रहा है।1